Central Sanskrit University Recruitment 2026: केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय (सेंट्रल संस्कृत यूनिवर्सिटी), नई दिल्ली ने 133 गैर-शैक्षणिक पदों पर भर्ती निकाली है। इनमें असिस्टेंट रजिस्ट्रार, सेक्शन ऑफिसर, लाइब्रेरी असिस्टेंट समेत अन्य पद शामिल हैं। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 16 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र का प्रिंटआउट और संबंधित दस्तावेजों की स्वप्रमाणित फोटोकॉपी को डाक से भी भेजना होगा। डाक से आवेदन स्वीकार होने की अंतिम तिथि 01 मई 2026 निर्धारित की गई है।
●आवेदन शुल्क : पदानुसार 500 रुपये से 3000 रुपये देय है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।
●ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 16 अप्रैल 2026
●आधिकारिक वेबसाइट : https://sanskrit.nic.in
●हेल्पलाइन नंबर : 011-28524993
गैर-शिक्षण , कुल पद : 133
(विभाग के अनुसार रिक्तियां)
●असिस्टेंट रजिस्ट्रार, पद :02
योग्यता : मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से न्यूनतम 55% अंकों के साथ किसी विषय में स्नातकोत्तर डिग्री हो।
वेतनमान : 78,000 से 82,000 रुपये।
आयु सीमा : अधिकतम 40 वर्ष हो।
●सिस्टम एनालिस्ट, पद :03
योग्यता : मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग / इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीई/ बीटेक की डिग्री हो। संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम पांच वर्ष का कार्यानुभव हो।
●कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग/ इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में एमई/ एमटेक हो। संबंधित क्षेत्र में तीन वर्ष का अनुभव हो।
वेतनमान : 78,000 से 82,000 रुपये।
आयु सीमा : अधिकतम 40 वर्ष हो।
●सेक्शन ऑफिसर, पद : 07
योग्यता : मान्यता प्राप्त संस्थान/विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री हो। संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम तीन वर्ष का कार्यानुभव हो।
वेतनमान : 65,000 से 75,000 रुपये।
आयु सीमा: अधिकतम 35 वर्ष हो।
●नर्सिंग ऑफिसर, पद : 03
योग्यता : मान्यता प्राप्त संस्थान/विश्वविद्यालय से नर्सिंग में बीएससी (ऑनर्स) की डिग्री हो।
●राज्य नर्सिंग काउंसिल में नर्स या नर्स एंड मिडवाइफ के रूप में पंजीकृत हो।
वेतनमान : 65,000 से 75,000 रुपये।
आयु सीमा: अधिकतम 35 वर्ष हो।
●असिस्टेंट, पद :10
योग्यता : मान्यता प्राप्त संस्थान/विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री हो। संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम तीन वर्ष का कार्यानुभव हो।
वेतनमान : 42,000 से 55,000 रुपये।
आयु सीमा : अधिकतम 35 वर्ष हो।
●गेस्ट हाउस मैनेजर, पद :03
योग्यता : मान्यता प्राप्त संस्थान/विश्वविद्यालय से होटल मैनेजमेंट में स्नातक की डिग्री/ डिप्लोमा हो। संबंधित क्षेत्र में एक से दो वर्ष का कार्यानुभव हो।
वेतनमान : 42,000 से 55,000 रुपये।
आयु सीमा : अधिकतम 35 वर्ष हो।
●जूनियर इंजीनियर , पद : 03
योग्यता : बीई/बीटेक की डिग्री या इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया हो। संबंधित क्षेत्र में एक से दो वर्ष का अनुभव हो।
वेतनमान : 42,000 से 55,000 रुपये।
आयु सीमा : अधिकतम 35 वर्ष हो।
●पर्सनल असिस्टेंट, पद :01
योग्यता : मान्यता प्राप्त संस्थान/ विश्वविद्यालय से किसी विषय में स्नातक की डिग्री हो। अंग्रेजी या हिंदी में स्टेनोग्राफी में दक्षता हो, जिसमें न्यूनतम गति 100 शब्द प्रति मिनट हो।
●कंप्यूटर पर अंग्रेजी या हिंदी में टाइपिंग में दक्षता हो, जिसमें हिंदी टाइपिंग में न्यूनतम 35 शब्द प्रति मिनट या अंग्रेजी टाइपिंग में 30 शब्द प्रति मिनट की गति हो।
●कंप्यूटर चलाने का ज्ञान हो।
वेतनमान : 42,000 से 55,000 रुपये।
आयु सीमा: अधिकतम 35 वर्ष हो।
●प्रोफेशनल असिस्टेंट, पद : 03
योग्यता : लाइब्रेरी एवं सूचना विज्ञान में स्नातकोत्तर की डिग्री हो। संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम दो वर्ष का कार्यानुभव हो। या
●लाइब्रेरी एवं सूचना विज्ञान में स्नातक की डिग्री हो। संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम तीन वर्ष का कार्यानुभव हो।
वेतनमान : 42,000 से 55,000 रुपये।
आयु सीमा : अधिकतम 35 वर्ष हो।
●टेक्निकल असिस्टेंट, पद :04
योग्यता : संबंधित क्षेत्र में स्नातक डिग्री हो। प्रयोगशाला में वैज्ञानिक उपकरणों के रखरखाव/संचालन या काम करने का न्यूनतम तीन साल का अनुभव हो।
वेतनमान : 52,000 से 55,000 रुपये।
आयु सीमा : अधिकतम 32 वर्ष हो।
●स्टेनोग्राफर, पद : 08
योग्यता : मान्यता प्राप्त संस्थान/ विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री हो।
●अंग्रेजी या हिंदी में स्टेनोग्राफी में दक्षता हो, जिसमें न्यूनतम 80 शब्द प्रति मिनट की गति हो।
●अंग्रेजी/हिंदी में टाइपिंग में दक्षता हो। अंग्रेजी टाइपिंग में 35 शब्द प्रति मिनट और हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट की गति हो।
वेतनमान : 35,000 से 50,000 रुपये।
आयु सीमा : अधिकतम 32 वर्ष हो।
●अपर डिवीजन क्लर्क, पद :16
योग्यता : मान्यता प्राप्त संस्थान/ विश्वविद्यालय से किसी विषय में स्नातक की डिग्री हो।
●अंग्रेजी/ हिंदी में टाइपिंग में दक्षता हो। अंग्रेजी टाइपिंग में 35 शब्द प्रति मिनट और हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट की गति हो।
वेतनमान : 35,000 से 50,000 रुपये।
आयु सीमा: अधिकतम 32 वर्ष हो।
●लाइब्रेरी असिस्टेंट , पद : 01
योग्यता : मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से 10+2 या उसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण हो। लाइब्रेरी साइंस में सर्टिफिकेट कोर्स किया हो।
●किसी विश्वविद्यालय/कॉलेज/शैक्षणिक संस्थान की लाइब्रेरी में एक वर्ष का अनुभव हो।
●कंप्यूटर एप्लीकेशंस का बुनियादी ज्ञान हो।
वेतनमान : 25,000 से 35,000 रुपये।
आयु सीमा : अधिकतम 32 वर्ष हो।
●लोअर डिवीजन क्लर्क, पद : 35
योग्यता : मान्यता प्राप्त संस्थान/ विश्वविद्यालय से किसी विषय में स्नातक की डिग्री हो।
●अंग्रेजी/ हिंदी में टाइपिंग में दक्षता हो। अंग्रेजी टाइपिंग में 35 शब्द प्रति मिनट और हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट की गति हो।
वेतनमान : 27,000 से 42,000 रुपये।
आयु सीमा : अधिकतम 32 वर्ष हो।
●ड्राइवर, पद : 01
योग्यता : मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से 10वीं पास हो।
● हल्के/मध्यम या भारी वाहन चलाने का वैध कमर्शियल ड्राइविंग लाइसेंस हो।
●मोटर मैकेनिज्म का ज्ञान हो।
●किसी संगठन में कम से कम पांच वर्षों तक मोटर वाहन चलाने का अनुभव हो।
वेतनमान : 27,000 से 32,000 रुपये।
आयु सीमा: अधिकतम 32 वर्ष हो।
●मल्टी टास्किंग स्टाफ, पद : 22
योग्यता : किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से 10वीं पास। या
●आईटीआई का सर्टिफिकेट प्राप्त किया हो।
वेतनमान : 25,000 से 35,000 रुपये।
आयु सीमा : अधिकतम 32 वर्ष हो।
●लाइब्रेरी अटेंडेंट, पद : 08
योग्यता : मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 या उसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण हो।
●किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से पुस्तकालय विज्ञान में प्रमाणपत्र प्राप्त किया हो।
●किसी विश्वविद्यालय/महाविद्यालय/शैक्षणिक संस्थान के पुस्तकालय में कार्य करने का एक वर्ष का अनुभव हो।
●कंप्यूटर अनुप्रयोगों का बुनियादी ज्ञान हो।
वेतनमान : 25,000 से 35,000 रुपये।
आयु सीमा : अधिकतम 32 वर्ष हो।
●मेडिकल ड्रेसर , 03
योग्यता : मान्यता प्राप्त बोर्ड से विज्ञान विषय के साथ 10+2 या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण हो।
●किसी भी सरकारी/मान्यता प्राप्त अस्पताल/डायग्नोस्टिक केंद्र/मान्यता प्राप्त केंद्र में संबंधित क्षेत्र में अटेंडेंट के रूप में एक वर्ष का अनुभव हो।कंप्यूटर का ज्ञान हो।
वेतनमान : 25,000 से 35,000 रुपये।
आयु सीमा : अधिकतम 32 वर्ष हो।
आयु सीमा में छूट
● अधिकतम आयु सीमा में आरक्षित वर्गों को सरकार के नियनानुसार छूट दी जाएगी। आयु सीमा की गणना 16 अप्रैल 2026 को आधार मानकर की जाएगी।
आवेदन शुल्क
● पदानुसार रजिस्ट्रार, सहायक रजिस्ट्रार और सिस्टम एनालिस्ट के सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी के लिए 3000 रुपये। एसटी/ एससी वर्ग और दिव्यांगओं के लिए 1500 रुपये देय है।
● पदानुसार सेक्शन ऑफिसर, नर्सिंग ऑफिसर, असिस्टेंट, गेस्ट हाउस मैनेजर, जूनियर इंजीनियर, पर्सनल असिस्टेंट और प्रोफेशनल असिस्टेंट के सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी के लिए 2000 रुपये। एसटी/ एससी वर्ग और दिव्यांगओं के लिए 1000 रुपये देय है।
● पदानुसार टेक्निकल असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर, अपर डिवीजन क्लर्क, लाइब्रेरी असिस्टेंट , लोअर डिवीजन क्लर्क, ड्राइवर, मल्टी टास्किंग स्टाफ, लाइब्रेरी अटेंडेंट, मेडिकल ड्रेसर के सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी के लिए 1000 रुपये। एसटी/ एससी वर्ग और दिव्यांगों के लिए 500 रुपये देय है।
● शुल्क का भुगतान क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड/इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से ऑनलाइन करना होगा।
चयन प्रक्रिया
● दस्तावेज सत्यापन और साक्षात्कार के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
आवेदन प्रक्रिया
● केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट (https://sanskrit.nic.in) पर लॉगइन करें। यहां होमपेज पर ‘Notifications’ सेक्शन के अंदर ‘Detailed Notification for Appointment of Non-Teaching Posts (Advertisement No. 02/2026 ) at Central Sanskrit University.’ पर क्लिक करें।
● नये पेज पर संबंधित नोटिफिकेशन खुल जाएगा। इसे अच्छी तरह से पढ़कर अपनी योग्यता की जांच कर लें।
● अब आवेदन करने के लिए नोटिफिकेशन में दिए गए लिंक ‘https://sanskritnt.samarth.edu.in’ पर क्लिक कर आवदेन प्रक्रिया पूरी कर लें।
● अब आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट निकाल लें और संबंधित दस्तावेजों की स्वप्रमाणित फोटोकॉपी के साथ तय पते पर रजिस्टर्ड डाक/ स्पीड पोस्ट से भेज दें।
यहां भेजे आवेदन
● रजिस्ट्रार, केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, 56-57, इंस्टीट्यूशनल एरिया, जनकपुरी, नई दिल्ली-110058
FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)
Q1. केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय भर्ती 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 16 अप्रैल 2026 है। वहीं, आवेदन का प्रिंटआउट और दस्तावेज डाक से भेजने की अंतिम तिथि 01 मई 2026 निर्धारित की गई है।
Q2. कुल कितने पदों पर भर्ती निकाली गई है?
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 133 गैर-शैक्षणिक पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
Q3. आवेदन शुल्क कितना है और कैसे जमा करना होगा?
आवेदन शुल्क पद के अनुसार 500 रुपये से 3000 रुपये तक है। शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम (डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI) से करना होगा।
Q4. इस भर्ती में किन-किन पदों के लिए आवेदन किया जा सकता है?
इसमें असिस्टेंट रजिस्ट्रार, सेक्शन ऑफिसर, नर्सिंग ऑफिसर, क्लर्क, स्टेनोग्राफर, ड्राइवर, मल्टी टास्किंग स्टाफ समेत कई पद शामिल हैं।
Q5. क्या सभी पदों के लिए एक ही शैक्षणिक योग्यता जरूरी है?
नहीं, हर पद के लिए अलग-अलग योग्यता निर्धारित की गई है। कुछ पदों के लिए 10वीं/12वीं पास, तो कुछ के लिए स्नातक या स्नातकोत्तर डिग्री आवश्यक है।
Q6. चयन प्रक्रिया क्या होगी?
उम्मीदवारों का चयन मुख्य रूप से दस्तावेज सत्यापन और साक्षात्कार (Interview) के आधार पर किया जाएगा।
Q7. क्या आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में छूट मिलेगी?
हाँ, सरकारी नियमों के अनुसार SC/ST/OBC और अन्य आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
Q8. आवेदन करने के बाद क्या हार्ड कॉपी भेजना जरूरी है?
हाँ, ऑनलाइन आवेदन के बाद उसका प्रिंटआउट और जरूरी दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियां डाक के माध्यम से भेजना अनिवार्य है।
Q9. आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन पढ़ें और दिए गए लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
Q10. हेल्पलाइन नंबर क्या है?
यदि किसी भी प्रकार की समस्या आती है, तो आप 011-28524993 पर संपर्क कर सकते हैं।
Current Patrika संदेश
केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय द्वारा निकाली गई यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए एक शानदार अवसर है, जो सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और अलग-अलग शैक्षणिक योग्यताओं के अनुसार अवसर तलाश रहे हैं। 10वीं पास से लेकर पोस्टग्रेजुएट उम्मीदवारों तक के लिए इसमें कई विकल्प उपलब्ध हैं, जिससे यह भर्ती और भी खास बन जाती है।
अगर आप पात्रता रखते हैं, तो बिना देर किए समय सीमा के अंदर आवेदन जरूर करें। आवेदन करते समय सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भरें और आवश्यक दस्तावेज समय पर जमा करें, ताकि किसी भी तरह की गलती से आपका मौका न छूटे।
Also Read :- ESIC Ranchi Recruitment 2026: 42 Senior Resident पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन