Posted in

AIIMS Delhi Recruitment 2026: असिस्टेंट प्रोफेसर के 26 पदों पर भर्ती, ₹1.42 लाख सैलरी, जल्द करें आवेदन।

AIIMS Delhi Recruitment 2026
AIIMS Delhi Recruitment 2026

AIIMS Delhi Recruitment 2026: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली असिस्टेंट प्रोफेसर के 26 पदों पर भर्तियां करने जा रहा है। ये नियुक्तियां नेफ्रोलॉजी, कम्युनिटी मेडिसिन, कार्डियोलॉजी, पैथोलॉजी, साइटोपैथोलॉजी, ऑप्थैल्मोलॉजी, क्लीनिकल हेमेटोलॉजी, पल्मोनरी मेडिसिन, न्यूरोलॉजी, यूरोलॉजी, एनेस्थिसियोलॉजी आदि विभागों में अनुबंध के आधार पर एक वर्ष के लिए की जाएंगी। इच्छुक उम्मीदवार इसकी वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 मई 2026 है।

योग्यता : एमबीबीएस की डिग्री हो। साथ ही संबंधित विशेषज्ञता में स्नातकोत्तर डिग्री (एमडी/ एमएस/ एमडीएस/ डीएनबी या डीएम) हो। शिक्षण/ शोध कार्य में न्यूनतम तीन वर्ष का अनुभव हो।

वेतनमान : 1,42,506 रुपये।

आयु सीमा

● अधिकतम 50 वर्ष से कम हो। आयु सीमा की गणना 11 मई 2026 को आधार मानकर होगी।

● अधिकतम आयु सीमा में एससी/एसटी वर्ग/दिव्यांगों/पूर्व सैनिकों को पांच वर्ष और ओबीसी वर्ग को तीन वर्ष वर्ष की छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया

● स्क्रीनिंग,शॉर्टलिस्टिंग,साक्षात्कार और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

आवेदन शुल्क

● सामान्य/ओबीसी वर्ग के लिए 3000 रुपये, एससी/एसटी वर्ग और ईडब्ल्यूएस के लिए 2400 रुपये देय है।

● शुल्क का भुगतान डेविट/क्रेडिट कार्ड, नेटबैंकिंग या यूपीआई से ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

● साक्षात्कार में शामिल होने के बाद एससी/एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क वापस कर दिया जाएगा। दिव्यांगों के लिए कोई शुल्क देय नहीं है।

आधिकारिक वेबसाइट : https://aiims.edu

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

Q1. AIIMS दिल्ली में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2026 के लिए कुल कितने पद हैं?
इस भर्ती के तहत कुल 26 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जो अलग-अलग मेडिकल विभागों में होंगी।

Q2. आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
इच्छुक उम्मीदवार 11 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

Q3. इस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या मांगी गई है?
उम्मीदवार के पास MBBS की डिग्री के साथ संबंधित विषय में MD/MS/MDS/DNB/DM जैसी पोस्टग्रेजुएट डिग्री होना जरूरी है। साथ ही कम से कम 3 साल का टीचिंग या रिसर्च अनुभव भी होना चाहिए।

Q4. चयन प्रक्रिया कैसे होगी?
चयन प्रक्रिया में स्क्रीनिंग, शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल हैं। अंतिम चयन इंटरव्यू के प्रदर्शन के आधार पर होगा।

Q5. आवेदन शुल्क कितना है?
सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए 3000 रुपये, जबकि SC/ST और EWS वर्ग के लिए 2400 रुपये शुल्क निर्धारित है। दिव्यांग उम्मीदवारों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

Q6. क्या SC/ST उम्मीदवारों को फीस में कोई राहत मिलेगी?
हां, SC/ST उम्मीदवारों को इंटरव्यू में शामिल होने के बाद आवेदन शुल्क वापस कर दिया जाएगा।

Q7. इस भर्ती में सैलरी कितनी मिलेगी?
चयनित उम्मीदवारों को 1,42,506 रुपये प्रति माह का वेतन मिलेगा, जो एक आकर्षक पैकेज माना जाता है।

Q8. अधिकतम आयु सीमा क्या है?
उम्मीदवार की आयु 50 वर्ष से कम होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट भी दी जाएगी।

निष्कर्ष (Conclusion)

AIIMS दिल्ली में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर निकली यह भर्ती मेडिकल फील्ड के अनुभवी और योग्य उम्मीदवारों के लिए एक शानदार अवसर है। अच्छी सैलरी, प्रतिष्ठित संस्थान में काम करने का मौका और करियर में आगे बढ़ने की संभावनाएं इसे और भी खास बनाती हैं।

अगर आपके पास आवश्यक योग्यता और अनुभव है, तो बिना देर किए समय रहते आवेदन जरूर करें। क्योंकि ऐसे मौके बार-बार नहीं आते और AIIMS जैसे संस्थान में काम करना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि मानी जाती है।

Also Read :- SECL भर्ती 2026: 1055 पदों पर बंपर वैकेंसी, 10वीं पास करें आवेदन | सैलरी ₹47,000+

।।शेयर करें।।

लेखक परिचय - [Current Patrika]
नाम: रूपेश कुमार पद: संस्थापक और मुख्य लेखक – [currentpatrika.com] अनुभव: 7+ वर्षों का अनुभव जॉब अपडेट्स, करियर गाइड और एजुकेशन न्यूज में।

मेरे बारे में:
नमस्कार! मैं रूपेश कुमार, [Current Patrika] ब्लॉग का संस्थापक और मुख्य लेखक हूँ। यह वेबसाइट खासकर उन छात्रों और युवाओं के लिए बनाई गई है जो सरकारी नौकरियों, निजी नौकरियों, प्रवेश परीक्षाओं और करियर से जुड़ी सटीक और समय पर जानकारी पाना चाहते हैं।
मेरा उद्देश्य है कि युवाओं को बिना किसी भ्रम के एकदम साफ और भरोसेमंद जानकारी मिले — जिससे वे अपने करियर के फैसले खुद ले सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *