Posted in

SECL भर्ती 2026: 1055 पदों पर बंपर वैकेंसी, 10वीं पास करें आवेदन | सैलरी ₹47,000+

SECL भर्ती 2026
SECL भर्ती 2026

SECL भर्ती 2026: मिनी रत्न कंपनी साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) ने माइनिंग सरदार, डिप्टी सर्वेयर और असिस्टेंट फोरमैन के कुल 1055 पदों पर बंपर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। ये नियुक्तियां एसईसीएल के विभिन्न खानों/ प्रतिष्ठानों में की जाएंगी। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 मई 2026 निर्धारित की गई है।

आवेदन शुल्क : 1180 रुपये। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। एससी/एसटी वर्ग, दिव्यांगों और महिलाओं के लिए कोई शुल्क देय नहीं है।

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 14 मई 2026

आधिकारिक वेबसाइट : https://secl-cil.in/

ई-मेल आईडी : mp.recruitment.secl@coalindia.in

माइनिंग सरदार-टेक्निकल एंड सुपरवाइजरी,

पद : 577 (अनारक्षित-225)

योग्यता : मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से 10वीं पास हो। या

●माइनिंग इंजीनियरिंग स्नातक की डिग्री या तीन वर्षीय डिप्लोमा किया हो।

●माइनिंग सरदार सक्षमता प्रमाण पत्र प्राप्त किया हो।

●गैस टेस्टिंग प्रमाण पत्र हो। प्राथमिक उपचार प्रमाण पत्र प्राप्त किया हो।

डिप्टी सर्वेयर-टेक्निकल एंड सुपरवाइजरी

(माइनिंग), पद : 43 (अनारक्षित-18)

योग्यता : मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से 10वीं पास हो। या

●मान्यता प्राप्त संस्थान से माइनिंग/माइन सर्वेइंग इंजीनियरिंग में डिग्री/ डिप्लोमा हो।

●सर्वेयर का सक्षमता प्रमाण पत्र या माइनिंग में कोई अन्य प्रमाण पत्र प्राप्त किया हो।

असिस्टेंट फोरमैन (इले.), पद : 435 (अना.-174)

योग्यता : मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से 10वीं पास हो।

●इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री/ डिप्लोमा हो।

वेतनमान : 47,330 रुपये।

आयु सीमा

●न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष से कम हो। आयु सीमा की गणना 08 अप्रैल 2026 को आधार मानकर की जाएगी।

●अधिकतम आयु सीमा में एससी/एसटी वर्ग को पांच वर्ष, ओबीसी (एनसीएल) वर्ग को तीन वर्ष और दिव्यांगों को 10 वर्ष की छूट होगी।

चयन प्रक्रिया

●कंप्यूटर आधारित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

आवेदन शुल्क

●1180 रुपये। एससी/ एसटी वर्ग, दिव्यांगों और महिलाओं के लिए कोई शुल्क देय नहीं है।

●शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड/ क्रेडिट कार्ड/ नेट बैंकिंग या यूपीआई के जरिए ऑनलाइन करना होगा।

आवेदन प्रक्रिया

●साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट (https://secl-cil.in/) पर लॉगइन करें।

●होमपेज पर Career With SECL पर क्लिक करें। अगले पेज पर Jobs at SECL पर क्लिक करें।

●खुलने वाले पेज पर भर्ती से संबंधित कई नोटिफिकेशन दिखाई देंगे। इनमें से Recruitment Notification for the posts of Mining Sirdar Technical & Supervisory Grade C , Dy Surveyor Technical & Supervisory Grade C (Mining), and Assistant Foreman (Electrical) Grade C in South Eastern Coalfields Limited vide Employment Notice No. 166 dated 08.04.2026. New नोटिफिकेशन के आगे डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।

●नए पेज पर नोटिफिकेशन की पीडीएफ फाइल डाउनलोड हो जाएगी। अब इसे अच्छी तरह से पढ़ लें और अपनी योग्यता की जांच कर लें।

●आवेदन करने के लिए पिछले पेज पर वापस आएं और Link for applying online for Recruitment to the post of Mining Sirdar T&S Grade-C , Dy. Surveyor (Mine) T&S Grade-C and Assistant Foreman (Elect) T&S Grade-C in reference to the Employment Notification issued vide no. SECL/HR/MP/ Recruitment/ 2026/166 Dated:- 08.04.2026. के आगे लिंक पर क्लिक करें।

●नए पेज पर स्क्रॉल करते हुए नीचे आएं और ‘To Register’ लिंक पर क्लिक कर करें।

●अगले पेज पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा। इसमें मांगी गई जानकारियों को भरकर ‘जनरेट ओटीपी’ पर क्लिक करें।

●अब सबसे नीचे ‘आई एग्री’ के बॉक्स में टिक लगाकर कैप्चा भरें और ‘रिवेरीफाई’ पर क्लिक करें। इससे ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर पर आईडी और पासवर्ड प्राप्त होगा।

●पिछले पेज पर वापस आएं और ‘Already Registered? To Login’ पर क्लिक करें। खुलने वाले पेज पर यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगइन करें।

●नये पेज पर आवेदन पत्र खुल जाएगा। यहां मांगी गई सभी जानकारियां भरें। अपनी पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ और हस्ताक्षर जेपीजी/जेपीईजी प्रारूप में अपलोड करें।

●मांगे गए दस्तावेजों और प्रमाण पत्रों की पीडीएफ फाइल अपलोड करें। शुल्क का भुगतान कर अवेदन कर लें।

●आवेदन पत्र का एक प्रिंट आउट निकालकर अपने पास भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

❓ FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

1. SECL भर्ती 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 मई 2026 तय की गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तारीख से पहले ही आवेदन पूरा कर लें।

2. इस भर्ती में कुल कितने पद हैं?
साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) द्वारा कुल 1055 पदों पर भर्ती की जा रही है, जिसमें माइनिंग सरदार, डिप्टी सर्वेयर और असिस्टेंट फोरमैन शामिल हैं।

3. आवेदन शुल्क कितना है और किन्हें छूट मिलेगी?
सामान्य, ओबीसी और अन्य वर्गों के लिए आवेदन शुल्क 1180 रुपये है। वहीं SC/ST, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं रखा गया है।

4. चयन प्रक्रिया क्या होगी?
उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।

5. आयु सीमा क्या निर्धारित की गई है?
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।

6. क्या 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं?
हाँ, लेकिन इसके साथ संबंधित पद के अनुसार डिप्लोमा/डिग्री और आवश्यक सर्टिफिकेट भी होना जरूरी है।

7. आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार SECL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पहले रजिस्ट्रेशन करें, फिर लॉगिन करके फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और फीस जमा करके आवेदन पूरा करें।

8. वेतन कितना मिलेगा?
चयनित उम्मीदवारों को लगभग ₹47,330 प्रति माह वेतन दिया जाएगा।

निष्कर्ष

SECL की यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए एक शानदार अवसर है जो माइनिंग और तकनीकी क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं। 1000 से अधिक पदों के साथ यह एक बड़ी भर्ती प्रक्रिया है, जिसमें योग्य उम्मीदवारों को अच्छा वेतन और स्थिर करियर मिलने की संभावना है।

अगर आप इस भर्ती के लिए पात्र हैं, तो बिना देर किए आवेदन प्रक्रिया को समय रहते पूरा करें। आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ना और सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार रखना बेहद जरूरी है, ताकि किसी भी प्रकार की गलती से बचा जा सके।

Also Read :- UP Assistant Professor Bharti 2026: 107 पदों पर भर्ती, योग्यता, फीस और अंतिम तिथि पूरी जानकारी

।।शेयर करें।।

लेखक परिचय - [Current Patrika]
नाम: रूपेश कुमार पद: संस्थापक और मुख्य लेखक – [currentpatrika.com] अनुभव: 7+ वर्षों का अनुभव जॉब अपडेट्स, करियर गाइड और एजुकेशन न्यूज में।

मेरे बारे में:
नमस्कार! मैं रूपेश कुमार, [Current Patrika] ब्लॉग का संस्थापक और मुख्य लेखक हूँ। यह वेबसाइट खासकर उन छात्रों और युवाओं के लिए बनाई गई है जो सरकारी नौकरियों, निजी नौकरियों, प्रवेश परीक्षाओं और करियर से जुड़ी सटीक और समय पर जानकारी पाना चाहते हैं।
मेरा उद्देश्य है कि युवाओं को बिना किसी भ्रम के एकदम साफ और भरोसेमंद जानकारी मिले — जिससे वे अपने करियर के फैसले खुद ले सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *