Posted in

ESIC Ranchi Recruitment 2026: 42 Senior Resident पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

ESIC Ranchi Recruitment 2026
ESIC Ranchi Recruitment 2026

ESIC Ranchi Recruitment 2026: कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, रांची ने सीनियर रेजिडेंट के 42 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। ये नियुक्तियां विभिन्न विभागों में अनुबंध के आधार पर एक वर्ष के लिए की जाएंगी, जिसे अधिकतम तीन वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड कर भर लें। अब आवेदन पत्र और मांगे गए दस्तावेजों को स्कैन कर संस्थान की ई-मेल आईडी पर भेज दें। आवेदन पत्र और दस्तावेजों की स्वप्रमाणित फोटोकॉपी को तय पते पर स्पीड पोस्ट से भी भेज सकते हैं। आवेदन स्वीकार करने की अंतिम तिथि 09 अप्रैल 2026 है।

आवेदन शुल्क : 500 रुपये। एससी/एसटी वर्ग, महिलाओं और दिव्यांगों के लिए कोई शुल्क देय नहीं है।

ई-मेल/ डाक से आवेदन स्वीकार करने की अंतिम तिथि : 09 अप्रैल 2026

आधिकारिक वेबसाइट : https://www.esic.gov.in/

ईमेल आईडी : dean-ranchi.jh@esic.gov.in

सीनियर रेजिडेंट, कुल पद : 42

(विभाग के अनुसार रिक्त पदों की संख्या)

●एनेस्थीसियोलॉजी पद : 07

●आईसीयू पद : 05

●आई पद : 02

●मेडिकल ऑन्कोलॉजी पद : 02

●मेडिसिन पद : 06

●ऑब्स्टेट्रिक्स एंड गाइनकोलॉजी पद : 04

●आर्थोपेडिक्स पद : 03

●फिजियोलॉजी पद : 01

●पीडियाट्रिक्स पद : 05

●रेडियोलॉजी पद : 02

●सर्जरी पद : 05

योग्यता : मान्यता प्राप्त संस्थान से एमबीबीएस की डिग्री हो।

●संबंधित विशेषज्ञता में स्नातकोत्तर मेडिकल डिग्री (एमडी/ एमएस/डीएनबी) या डिप्लोमा हो।

वेतनमान : 67,700 रुपये।

आयु सीमा

●अधिकतम 45 वर्ष से कम हो। फिजियोलॉजी विभाग के लिए अधिकतम 50 वर्ष हो।

●आयु सीमा की गणना साक्षात्कार की तिथि को आधार मानकर की जाएगी।

चयन प्रक्रिया

●साक्षात्कार और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

आवेदन शुल्क

●500 रुपये। एससी/ एसटी वर्ग, महिलाओं और दिव्यांगों के लिए कोई शुल्क देय नहीं है।

●शुल्क का भुगतान डिमांड ड्राफ्ट से करना होगा। ड्राफ्ट ईएसआईसी सेविंग फेड एकाउंट नंबर- 2 के पक्ष में नामकुम में देय होगा।

आवेदन प्रक्रिया

●कर्मचारी राज्य बीमा निगम की आधिकारिक वेबसाइट (https://www.esic.gov.in/) पर लॉगइन करें।

●होमपेज पर Recruitments सेक्शन पर क्लिक करें।

●खुलने वाले पेज पर भर्ती से संबंधित कई नोटिफिकेशन दिखाई देंगे। इनमें से Recruitment of Teaching Faculty : Professor/Associate Professor/Assistant Profe ssor/Senior Residents on contract basis at ESIC Medical College and Hospital, Namkum, Ranchi, Jharkhand नोटिफिकेशन पर क्लिक करें।

●नए पेज पर विज्ञापन की पीडीएफ फाइल खुल जाएगी। अब इसे पढ़ लें और अपनी योग्यता की जांच कर लें।

●नोटिफिकेशन के नीचे आवेदन पत्र का प्रारूप दिया गया है। ए-4 साइज के पेपर पर इसका प्रिंट निकाल लें।

●आवेदन पत्र में आवेदित पद का नाम, अभ्यर्थी का नाम, पिता का नाम, पता सहित सभी मांगी गई जानकारियां भर दें।

●अब भरे हुए आवेदन पत्र, डिमांड ड्राफ्ट और दस्तावेजों को स्कैन कर ई-मेल आईडी पर या डाक से भेज दें।

यहां भेजें आवेदन

●कर्मचारी राज्य बीमा निगम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, पुरुलिया रोड, नामकुम, रांची (झारखंड)- 834010

ई-मेल आईडी : dean-ranchi.jh@esic.gov.in

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

1. ईएसआईसी रांची में सीनियर रेजिडेंट के लिए कितने पद निकले हैं?
इस भर्ती के तहत कुल 42 पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जो अलग-अलग विभागों में विभाजित हैं।

2. आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
आवेदन ई-मेल या डाक के माध्यम से भेजने की अंतिम तिथि 09 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है।

3. इस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?
उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से MBBS डिग्री और संबंधित विषय में MD/MS/DNB या डिप्लोमा होना अनिवार्य है।

4. आवेदन शुल्क कितना है?
सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये शुल्क निर्धारित है, जबकि SC/ST, महिला और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं है।

5. चयन प्रक्रिया कैसे होगी?
उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।

6. आयु सीमा क्या रखी गई है?
अधिकतम आयु 45 वर्ष है, जबकि फिजियोलॉजी विभाग के लिए यह सीमा 50 वर्ष तक है।

7. वेतन कितना मिलेगा?
चयनित उम्मीदवारों को 67,700 रुपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा।

8. आवेदन कैसे करना होगा?
उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर भरना होगा और आवश्यक दस्तावेजों के साथ ई-मेल या स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजना होगा।

Current Patrika संदेश

ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, रांची की यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए एक बेहतरीन अवसर है जो मेडिकल क्षेत्र में अपने करियर को आगे बढ़ाना चाहते हैं। खास बात यह है कि यहां चयन प्रक्रिया सरल है और केवल साक्षात्कार के आधार पर नियुक्ति की जाएगी, जिससे योग्य उम्मीदवारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अच्छा मौका मिलेगा।

अगर आपके पास आवश्यक योग्यता है और आप सरकारी संस्थान में काम करने का सपना देखते हैं, तो इस अवसर को बिल्कुल भी हाथ से न जाने दें। समय रहते आवेदन करें और सभी जरूरी दस्तावेज सही तरीके से जमा करें, ताकि चयन प्रक्रिया में कोई बाधा न आए।

Also Read :- Indian Army Recruitment 2026: अंतिम तिथि 10 अप्रैल, अभी आवेदन करें।

।।शेयर करें।।

लेखक परिचय - [Current Patrika]
नाम: रूपेश कुमार पद: संस्थापक और मुख्य लेखक – [currentpatrika.com] अनुभव: 7+ वर्षों का अनुभव जॉब अपडेट्स, करियर गाइड और एजुकेशन न्यूज में।

मेरे बारे में:
नमस्कार! मैं रूपेश कुमार, [Current Patrika] ब्लॉग का संस्थापक और मुख्य लेखक हूँ। यह वेबसाइट खासकर उन छात्रों और युवाओं के लिए बनाई गई है जो सरकारी नौकरियों, निजी नौकरियों, प्रवेश परीक्षाओं और करियर से जुड़ी सटीक और समय पर जानकारी पाना चाहते हैं।
मेरा उद्देश्य है कि युवाओं को बिना किसी भ्रम के एकदम साफ और भरोसेमंद जानकारी मिले — जिससे वे अपने करियर के फैसले खुद ले सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *