BSNL Recruitment 2026: भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने सीनियर एग्जिक्यूटिव ट्रेनी के 120 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। यह भर्तियां टेलीकॉम और फाइनेंस विभाग में की जाएंगी। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़कर 15 अप्रैल 2026 हो गई है। पहले यह तिथि 07 मार्च 2026 थी।
विस्तृत जानकारी इस प्रकार है।
●आवेदन शुल्क : सामान्य/ओबीसी वर्ग, ईडब्ल्यूएस के लिए 2500 रुपये, एससी/ एसटी वर्ग और दिव्यांगों के लिए 1250 रुपये देय है।
●ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 15 अप्रैल 2026
●आधिकारिक वेबसाइट : https://bsnl.co.in/en
●ईमेल आईडी : bsnlrectt@bsnl.co.in
सीनियर एग्जिक्यूटिव ट्रेनी, कुल पद : 120
(विभाग के अनुसार रिक्त पदों की संख्या)
टेलीकॉम स्ट्रीम, पद : 95
योग्यता : मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से न्यूनतम 60% अंकों के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्यूनिकेशन/ कंप्यूटर साइंस/ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी/ इलेक्ट्रिकल/ इंस्ट्रुमेंटेशन में बीई/बीटेक की डिग्री या समकक्ष योग्यता हो।
फाइनेंस स्ट्रीम, पद : 25
योग्यता : चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) या कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंट (सीएमए) हो।
वेतनमान : 24,900 से 50,500 रुपये।
आयु सीमा
● न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष के बीच हो। आयु सीमा की गणना 07 मार्च 2026 को आधार मानकर की जाएगी।
● अधिकतम आयु सीमा में एससी/एसटी वर्ग को पांच वर्ष, ओबीसी वर्ग (नॉन क्रीमीलेयर) को तीन वर्ष और दिव्यांगों को 10 वर्ष की छूट होगी।
चयन प्रक्रिया : कंप्यूटर आधारित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
जरूरी सूचना : सभी उम्मीदवारों को नियुक्ति के समय नौ लाख रुपये का बॉन्ड भरना होगा।
आवेदन शुल्क
● सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस के लिए 2500 रुपये। एससी/एसटी वर्ग और दिव्यांगों के लिए 1250 रुपये देय है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा।
आवेदन प्रक्रिया
●भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) की आधिकारिक वेबसाइट (https://bsnl.co.in/en) पर जाएं।
● होमपेज पर About Us में ‘Career’ पर क्लिक करें।
● खुलने वाले पेज पर भर्ती से संबंधित नोटफिकेशन Direct Recruitment of Senior Executive Trainee (Telecom & Finance) in BSNL from external candidates दिखाई देंगा। इसके नीचे Click here for Last Date Extension Letter पर क्लिक करे। खुलने वाले पेज पर तिथि बढ़ने से संबंधित नोटिफिकेशन खुल जाएगा। इसमें दी गई जानकारी को ध्यान पूर्वक पढ़ लें।
● अब पिछले पेज पर वापस आएं और इसके नीचे Click here for details पर क्लिक करें।
● नये पेज पर नोटिफिकेशन की पीडीएफ फाइल खुल जाएगी। इसे ध्यानपूर्वक पढ़ लें और अपनी योग्यता की जांचकर लें।
● आवेदन करने के लिए पिछले पेज पर वापस आएं और Link for Registration के नीचे https://externalexam.bsnl.co.in/ लिंक पर क्लिक करें।
● खुलने वाले पेज पर Registration Link पर क्लिक करें। अब खुलने वाले पेज पर Apply now पर क्लिक करें। इसके बाद New Registration पर क्लिक करें।
●नये पेज पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा। यहां पद का नाम, ई-मेल आईडी, अभ्यर्थी का नाम, मोबाइल नंबर आदि दर्जकर कैप्चा भरें और Register now पर क्लिक करें।
● रजिस्ट्रेशन के बाद रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर भेज दिया जाएगा।
● अब पिछले पेज पर वापस आएं और रजिस्ट्रेशन नंबर पासवर्ड और कैप्चा भरकर Login पर क्लिक करें।
● नये पेज पर आवेदन पत्र खुल जाएगा। यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
● अब अपनी फोटोग्राफ और हस्ताक्षर और मांगे गए दस्तावेजों को निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें। निर्देशानुसार शुल्क का भुगतान करें। अंत में आवेदन पत्र को सब्मिट कर दें। आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।
अधिक जानकारी के लिए यहां संपर्क करें
●हेल्पलाइन नंबर : 1800-425-1957
FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)
Q1. बीएसएनएल में सीनियर एग्जिक्यूटिव ट्रेनी के लिए कितने पद निकाले गए हैं?
इस भर्ती के तहत कुल 120 पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जिसमें टेलीकॉम और फाइनेंस दोनों स्ट्रीम शामिल हैं।
Q2. आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 अप्रैल 2026 कर दी गई है।
Q3. इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क कितना है?
सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 2500 रुपये, जबकि एससी/एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 1250 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित है।
Q4. शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए?
टेलीकॉम स्ट्रीम के लिए संबंधित इंजीनियरिंग में BE/B.Tech (कम से कम 60% अंक) जरूरी है। वहीं, फाइनेंस स्ट्रीम के लिए उम्मीदवार का CA या CMA होना अनिवार्य है।
Q5. आयु सीमा क्या निर्धारित की गई है?
उम्मीदवार की आयु 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट भी दी जाएगी।
Q6. चयन प्रक्रिया कैसे होगी?
चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।
Q7. चयनित उम्मीदवारों को कितना वेतन मिलेगा?
चयनित उम्मीदवारों को 24,900 रुपये से 50,500 रुपये तक का वेतन दिया जाएगा।
Q8. क्या इस भर्ती में कोई बॉन्ड भरना होगा?
हां, चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति के समय 9 लाख रुपये का बॉन्ड भरना अनिवार्य होगा।
Q9. आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार बीएसएनएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
Q10. अधिक जानकारी या सहायता के लिए कहां संपर्क करें?
किसी भी प्रकार की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 1800-425-1957 या ईमेल के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है।
Current Patrika संदेश
अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और टेलीकॉम या फाइनेंस क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, तो बीएसएनएल की यह भर्ती आपके लिए एक शानदार अवसर साबित हो सकती है। अच्छी सैलरी, प्रतिष्ठित पद और सरकारी संस्था में काम करने का मौका—ये सभी इस नौकरी को खास बनाते हैं।
ध्यान रखें कि आवेदन की अंतिम तिथि अब 15 अप्रैल 2026 है, इसलिए समय रहते अपनी पात्रता जांच लें और आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। सही जानकारी, तैयारी और समय पर आवेदन ही सफलता की कुंजी है।
Also Read :- NBT Recruitment 2026: सहायक संपादक व संपादकीय सहायक के 17 पदों पर भर्ती, बिना फीस करें आवेदन