Posted in

AIIMS Jodhpur Recruitment 2026: असिस्टेंट प्रोफेसर के 22 पद, बिना फीस आवेदन करें

AIIMS Jodhpur Recruitment 2026
AIIMS Jodhpur Recruitment 2026

AIIMS Jodhpur Recruitment 2026: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), जोधपुर ने असिस्टेंट प्रोफेसर के 22 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। ये नियुक्तियां अनुबंध के आधार पर एक वर्ष के लिए की जाएंगी। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 07 अप्रैल 2026 है।

असिस्टेंट प्रोफेसर, कुल पद : 22 (अनारक्षित-06)

(विभाग के अनुसार रिक्त पदों की संख्या)

●एनेस्थीसियोलॉजी एंड क्रिटिकल केयर पद : 01

●एंडोक्रिनोलॉजी एंड मेटाबॉलिज्म पद : 02

●गैस्ट्रोएंटरोलॉजी पद : 02

●जनरल मेडिसिन पद : 02

●जनरल सर्जरी पद : 05

●मेडिकल ऑन्कोलॉजी/ हेमेटोलॉजी पद : 03

●न्यूरोलॉजी पद : 01

●न्यूक्लियर मेडिसिन पद : 02

●रेडिएशन ऑन्कोलॉजी/ हेमेटोलॉजी पद : 01

●ट्रॉमा एंड इमरजेंसी पद : 03

योग्यता : मान्यता प्राप्त चिकित्सा विश्वविद्यालय/ संस्थान से एमबीबीएस की डिग्री हो।

● संबंधित विशेषज्ञता में स्नातकोत्तर मेडिकल डिग्री (एमडी/ एमएस या डीएनबी) हो।

●मान्यता प्राप्त संस्थान में संबंधित विषय में तीन वर्ष का शिक्षण/ रिसर्च का अनुभव हो।

वेतनमान : 1,42,506 रुपये।

आयु सीमा

● अधिकतम 50 वर्ष से कम हो। आयु सीमा की गणना 07 अप्रैल 2026 को आधार मानकर की जाएगी।

●अधिकतम आयु में एससी/ एसटी वर्ग को पांच वर्ष, ओबीसी वर्ग को तीन वर्ष, दिव्यांगों को 10 वर्ष की छूट होगी।

चयन प्रक्रिया

●शार्टलिस्टिंग, साक्षात्कार और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

आवेदन शुल्क : किसी वर्ग के लिए कोई शुल्क देय नहीं है।

आवेदन प्रक्रिया

●अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, जोधपुर की वेबसाइट (https://www.aiimsjodhpur.edu.in/) पर लॉगइन करें।

● होमपेज पर Recruitment सेक्शन में Faculty के Contract Basis पर क्लिक करें।

● खुलने वाले पेज पर भर्ती से संबंधित कई नोटिफिकेशन दिखाई देंगे। इनमें से RECRUITMENT OF FACULTY POSTS IN VARIOUS DEPARTMENTS OF AIIMS JODHPUR ON CONTRACT BASIS’ नोटिफिकेशन के नीचे ‘व्यू डॉक्यूमेंट’ पर क्लिक करें।

● नए पेज पर नोटिफिकेशन की पीडीएफ फाइल डाउनलोड हो जाएगी। इसे अच्छी तरह से पढ़ लें और अपनी योग्यता की जांच कर लें।

● पिछले पेज पर वापस आएं और नोटिफिकेशन के सामने ‘अप्लाई’ पर क्लिक करें ।

●यहां सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके लिए बाएं ओर ऑनलाइन पंजीकरण पर क्लिक करें।

● नए पेज पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा। यहां पर सबसे पले जिस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं उसे चुनें। उसके बाद अपना नाम, पिता का नाम, लिंग, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि दर्ज करें। और अंत में नीचे सबमिट पर क्लिक कर दें। इसके साथ ही आपकी रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगाी। इसके बाद आगे की आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

अधिक जानकारी के लिए यहां संपर्क करें

ई-मेल आईडी : fr.aiimsjodhpur@gmail.com

हेल्पलाइन नंबर : 0291- 2740741

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1. एम्स जोधपुर असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2026 में कुल कितने पद हैं?
इस भर्ती के तहत कुल 22 पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जो अलग-अलग विभागों में विभाजित हैं।

Q2. क्या यह भर्ती स्थायी है या कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर होगी?
यह भर्ती पूरी तरह से कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर है और इसकी अवधि एक वर्ष के लिए निर्धारित की गई है।

Q3. आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
उम्मीदवार 07 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

Q4. आवेदन शुल्क कितना है?
इस भर्ती में किसी भी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है, यानी आवेदन पूरी तरह मुफ्त है।

Q5. इस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए?
उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से MBBS डिग्री और संबंधित विषय में MD/MS या DNB होना जरूरी है। साथ ही कम से कम 3 वर्ष का शिक्षण या रिसर्च अनुभव भी आवश्यक है।

Q6. अधिकतम आयु सीमा क्या निर्धारित की गई है?
उम्मीदवार की अधिकतम आयु 50 वर्ष से कम होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।

Q7. चयन प्रक्रिया कैसे होगी?
उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू और दस्तावेज़ सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।

Q8. क्या फ्रेशर्स इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं?
नहीं, इस भर्ती के लिए संबंधित क्षेत्र में कम से कम 3 साल का अनुभव अनिवार्य है, इसलिए फ्रेशर्स आवेदन नहीं कर सकते।

Current Patrika संदेश

एम्स जोधपुर की यह भर्ती मेडिकल फील्ड के अनुभवी उम्मीदवारों के लिए एक शानदार अवसर है। बिना किसी आवेदन शुल्क के और आकर्षक वेतनमान के साथ यह नौकरी न केवल करियर ग्रोथ का मौका देती है, बल्कि एक प्रतिष्ठित संस्थान में काम करने का अनुभव भी प्रदान करती है।

अगर आपके पास आवश्यक योग्यता और अनुभव है, तो अंतिम तिथि से पहले आवेदन जरूर करें। आवेदन करते समय सभी जानकारी सही भरें और नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें, ताकि किसी भी तरह की गलती से बचा जा सके।

Also Read :- BSNL Recruitment 2026: 120 SET पदों पर भर्ती, अंतिम तिथि 15 अप्रैल | योग्यता, सैलरी, आवेदन प्रक्रिया

।।शेयर करें।।

लेखक परिचय - [Current Patrika]
नाम: रूपेश कुमार पद: संस्थापक और मुख्य लेखक – [currentpatrika.com] अनुभव: 7+ वर्षों का अनुभव जॉब अपडेट्स, करियर गाइड और एजुकेशन न्यूज में।

मेरे बारे में:
नमस्कार! मैं रूपेश कुमार, [Current Patrika] ब्लॉग का संस्थापक और मुख्य लेखक हूँ। यह वेबसाइट खासकर उन छात्रों और युवाओं के लिए बनाई गई है जो सरकारी नौकरियों, निजी नौकरियों, प्रवेश परीक्षाओं और करियर से जुड़ी सटीक और समय पर जानकारी पाना चाहते हैं।
मेरा उद्देश्य है कि युवाओं को बिना किसी भ्रम के एकदम साफ और भरोसेमंद जानकारी मिले — जिससे वे अपने करियर के फैसले खुद ले सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *