Posted in

NBT Recruitment 2026: सहायक संपादक व संपादकीय सहायक के 17 पदों पर भर्ती, बिना फीस करें आवेदन

NBT Recruitment 2026
NBT Recruitment 2026

NBT Recruitment 2026: नेशनल बुक ट्रस्ट (एनबीटी), नई दिल्ली ने सहायक संपादक और संपादकीय सहायक के 17 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे है। ये नियुक्तियां अनुबंध के अधार पर की जाएंगी। योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड कर भर लें और संबंधित दस्तावेजों के साथ संस्थान के तय पते पर रजिस्टर्ड डाक या स्पीड पोस्ट से भेज दें। आवेदन स्वीकार होने की अंतिम तिथि 09 अप्रैल 2026 है। विस्तृत जानकारी इस प्रकार है…

● सहायक संपादक (अंग्रेजी), पद : 03

● कॉमिक्स/ग्राफिक बुक्स- सहायक संपादक (अंग्रेजी), पद : 01

● कॉमिक्स/ग्राफिक बुक्स- संपादकीय सहायक (अंग्रेजी), पद : 02

योग्यता (उपरोक्त तीन पद):मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से किसी भी विषय में की स्नातक हो। या

●अंग्रेजी में एमए/एमफिल हो।

● संबंधित क्षेत्र में एक से चार साल का अनुभव हो।

वेतनमान : 60, 000 से 80, 000 रुपये।

आयु सीमा : अधिकतम 30 वर्ष हो।

●संपादकीय सहायक (मराठी, कन्नड़, गुजराती, मलयालम, ओडिया, तेलुगु), पद : 06

● संपादकीय सहायक (अंग्रेजी), पद : 05

योग्यता (उपरोक्त दोनों पद) : मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी विषय में की स्नातक हो। या

● अंग्रेजी में एमए/एमफिल हो।

● संबंधित क्षेत्र में एक वर्ष का अनुभव हो।

वेतनमान : 40, 000 से 50, 000 रुपये।

आयु सीमा : अधिकतम 30 वर्ष हो।

आयु सीमा में छूट

●अधिकतम आयु सीमा में अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति वर्ग को पांच वर्ष, ओबीसी वर्ग को तीन वर्ष, दिव्यांगों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।

● आयु सीमा की गणना 09 अप्रैल 2026 को आधार मानकर की जाएगी।

आवेदन शुल्क : किसी वर्ग के लिए कोई शुल्क देय नहीं है।

चयन प्रक्रिया : दस्तावेज सत्यापन और साक्षात्कार के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

आवेदन प्रक्रिया

● नेशनल बुक ट्रस्ट (एनबीटी) की आधिकारिक वेबसाइट (https://www.nbtindia.gov.in) पर लॉगइन करें। यहां होमपेज पर ‘News’ सेक्शन के अंदर ‘career’ पर क्लिक करें। इसके बाद ‘Vacancy Notice for the post of Assistant Editor and Editorial Assistant on Contractual Basis.’ पर क्लिक करें।

● नए पेज पर संबंधित नोटिफिकेशन खुल जाएगा। इसे अच्छी तरह से पढ़कर अपनी योग्यता की जांच कर लें।

● नोटिफिकशन के नीचे ही आवेदन-पत्र का प्रारूप दिया गया है। ए-4 साइज पेपर में इसका प्रिंट आउट निकाल लें।

● आवेदन पत्र में अभ्यर्थी का नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, पता ई-मेल आईडी समेत मांगी गई अन्य जानकारियों को एक-एक भर लें।

● आवेदन पत्र में रंगीन पासपोर्ट साइज का फोटोग्राफ निर्धारित स्थान पर चिपका दें और नीचे अपना हस्ताक्षर कर दें।

● आवेदन पत्र के साथ समस्त शैक्षिक अंक पत्र, प्रमाण पत्र अन्य जरूरी दस्तावेजों की स्वप्रमाणित फोटोकापी संलग्न कर दें।

● अब आवेदन पत्र को लिफाफे में भरकर पंजीकृत डाक या स्पीड पोस्ट के माध्यम से संस्थान के निर्धारित पते पर भेज दें। जिस लिफाफे में आवेदन डालकर भेजें उसके ऊपर आवेदित पद का नाम अवश्य लिख दें।

यहां भेजे आवेदन

● उप निदेशक (ए एंड ई), नेशनल बुक ट्रस्ट, इंडिया, 5, इंस्टीट्यूशनल एरिया, फेज-II, वसंत कुंज, नई दिल्ली 110070

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

1. एनबीटी भर्ती 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन नहीं करना है। आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन फॉर्म डाउनलोड करके उसे भरना होगा और जरूरी दस्तावेजों के साथ स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड डाक के जरिए निर्धारित पते पर भेजना होगा।

2. इस भर्ती में कुल कितने पद हैं?
इस भर्ती अभियान के तहत सहायक संपादक और संपादकीय सहायक के कुल 17 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

3. आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
आवेदन भेजने की अंतिम तिथि 09 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। इसके बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

4. क्या इस भर्ती के लिए कोई आवेदन शुल्क देना होगा?
नहीं, इस भर्ती के लिए किसी भी वर्ग के उम्मीदवारों से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।

5. चयन प्रक्रिया क्या होगी?
उम्मीदवारों का चयन दस्तावेज सत्यापन और इंटरव्यू (साक्षात्कार) के आधार पर किया जाएगा।

6. आयु सीमा क्या है और क्या इसमें छूट मिलेगी?
अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी (SC/ST: 5 वर्ष, OBC: 3 वर्ष, दिव्यांग: 10 वर्ष)।

7. क्या फ्रेशर्स आवेदन कर सकते हैं?
कुछ पदों के लिए अनुभव आवश्यक है। इसलिए उम्मीदवारों को आवेदन से पहले अपनी योग्यता और अनुभव की शर्तें ध्यान से जांच लेनी चाहिए।

8. सैलरी कितनी मिलेगी?
सहायक संपादक पद के लिए 60,000 से 80,000 रुपये और संपादकीय सहायक पद के लिए 40,000 से 50,000 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।

Current Patrika संदेश

अगर आप पब्लिशिंग या एडिटोरियल फील्ड में करियर बनाना चाहते हैं, तो नेशनल बुक ट्रस्ट (एनबीटी) की यह भर्ती आपके लिए एक शानदार मौका हो सकता है। खास बात यह है कि इसमें आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है और चयन प्रक्रिया भी सरल है, जिससे योग्य उम्मीदवारों के लिए अवसर और भी आसान हो जाता है।

हालांकि, आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन है, इसलिए समय सीमा का विशेष ध्यान रखें और सभी जरूरी दस्तावेज सही तरीके से संलग्न करें। अंतिम तिथि से पहले आवेदन भेज देना ही समझदारी होगी ताकि किसी भी तरह की देरी से बचा जा सके।

कुल मिलाकर, यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए एक अच्छा अवसर है जो सरकारी संस्थान में काम करने के साथ-साथ कंटेंट और एडिटिंग के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहते हैं।

Also Read :- Central Sanskrit University Recruitment 2026: 133 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

।।शेयर करें।।

लेखक परिचय - [Current Patrika]
नाम: रूपेश कुमार पद: संस्थापक और मुख्य लेखक – [currentpatrika.com] अनुभव: 7+ वर्षों का अनुभव जॉब अपडेट्स, करियर गाइड और एजुकेशन न्यूज में।

मेरे बारे में:
नमस्कार! मैं रूपेश कुमार, [Current Patrika] ब्लॉग का संस्थापक और मुख्य लेखक हूँ। यह वेबसाइट खासकर उन छात्रों और युवाओं के लिए बनाई गई है जो सरकारी नौकरियों, निजी नौकरियों, प्रवेश परीक्षाओं और करियर से जुड़ी सटीक और समय पर जानकारी पाना चाहते हैं।
मेरा उद्देश्य है कि युवाओं को बिना किसी भ्रम के एकदम साफ और भरोसेमंद जानकारी मिले — जिससे वे अपने करियर के फैसले खुद ले सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *