Posted in

SSB Sub Inspector Bharti 2026: Exam Pattern, Syllabus और तैयारी के आसान टिप्स

SSB Sub Inspector Bharti 2026
SSB Sub Inspector Bharti 2026

SSB Sub Inspector Bharti 2026: सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्तियां करने जा रहा है। वर्दी वाली नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए यह सुनहरा अवसर हो सकता है। ये नियुक्तियां स्टॉफ नर्स, पायनियर और कम्युनिकेशन ब्रांचों में अस्थायी तौर पर होंगी, जिसे नियमित किया जा सकता है। इस भर्ती में सफलता के लिए शारीरिक फिटनेस और तकनीकी विषयों पर भी फोकस करना होगा। सही रणनीति और नियमित अभ्यास से तैयारी कर इस परीक्षा का उत्तीर्ण करने में सफलता पाई जा सकती है।

भर्ती का पैटर्न : यह भर्ती चार चरणों में आयोजित की जाएगी। पहले चरण में शारीरिक मानक परीक्षण/शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन होगा। दूसरे चरण में लिखित परीक्षा होगी, जिसके दो भाग होंगे पहले भाग में समान्य ज्ञान, गणित, तर्कशक्ति और हिंदी/अंग्रेजी विषय होंगे। दूसरे भाग में तकनीकी विषय से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे । वहीं, तीसरे चरण में दस्तावेज सत्यापन और अंतिम चरण में मेडिकल टेस्ट होगा।

पहला चरण

शारीरिक मानक परीक्षण/शारीरिक दक्षता परीक्षा

● इस भाग में उम्मीदवारों का शारीरिक परीक्षण और दक्षता की जांच की जाएगी। शारीरिक परीक्षण में कद सीना दृष्टि क्षमता और वजन जांचा जाएगा। वहीं शारीरिक दक्षता परीक्षा में पुरुष उम्मीदवारों को 1.6 किलोमीटर की दौड़ छह मिनट 30 सेकेंड और महिलाओं को 800 मीटर की दौड़ चार मिनट में पूरी करनी होगी। ये टेस्ट क्वालिफाइंग होंगे। इनके अंक मेरिट लिस्ट में नहीं जोड़े जाएंगे।

शारीरिक फिटनेस पर ध्यान दें

● अभी से रोजाना सुबह दौड़ने की आदत डालें।

● स्टैमिना बढ़ाने के लिए पुश-अप, स्क्वॉट और स्ट्रेचिंग जैसे व्यायाम करें।

● तंदुरुस्त रहने के लिए पौष्टक आहार का सेवन करें।

दूसरा चरण : लिखित परीक्षा

● कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 150 अंकों की होगी, जिसमें 150 प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे।

● प्रश्न पत्र के प्रथम भाग 50 अंकों का होगा, जिसमें सामान्य ज्ञान, गणित, तर्कशक्ति, सामान्य हिंदी/ सामान्य अंग्रेजी से प्रश्न होंगे।

● द्वितीय भाग 100 अंकों का होगा, जिसमें तकनीकी विषय से संबंधित प्रश्न होंगे।

● परीक्षा अवधि तीन घंटे की होगी। प्रत्येक गलत उत्तर पर एक चौथाई अंक की कटौती की जाएगी।

विषयों के अनुसार ऐसे करें तैयारी…

सामान्य ज्ञान

इस भाग में पिछले छह महीने का करंट अफेयर्स, नियुक्तियां, खेल, पुरस्कार, भारत के राष्ट्रीय उद्यान, हवाई अड्डे, बांध और राज्यों के लोक नृत्य से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।

टिप्स : बार-बार रिवीजन करें

● तथ्यों का बार-बार रिवीजन करं

● आंकड़ों को याद करने के लिए ट्रिक्स का उपयोग करें

● संक्षिप्त नोट्स बनाएं ताकि परीक्षा के अंतिम समय में इन्हें दोहराया जा सके।

गणित

इसमें सरल समीकरण, लघुत्तम और महत्तम, दशमलव, प्रतिशत, लाभ और हानि, साधारण ब्याज, चक्रवृद्धि ब्याज, समय और कार्य, समय, गति और दूरी, नाव और धारा, औसत, अनुपात और समानुपात, मिश्रण और आरोप, सरलीकरण, साझेदारी, वर्ग और घन, वर्गमूल और घनमूल से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।

टिप्स : सूत्रों को याद करें

● पहाड़े (1-30), स्क्वॉयर रूट (1-50) और क्यूब्स (1-20) तक रट लें।

● प्रतिशत को भिन्न में बदलना सीखें और सूत्रों को याद करें।

● प्रतिशत और औसत पर मजबूत पकड़ बनाएं।

● आसान प्रश्नों को पहले हल करें।

तर्कशक्ति

इसमें समरूपता, समानता, भिन्नता, खाली स्थान भरना, समस्याएं सुलझाना, विश्लेषण निर्णय, निर्णायक क्षमता, दृश्य स्मृति, विभेदन क्षमता, पर्यवेक्षण, रक्त संबंध, अवधारणा, अंकगणितीय तर्क, शब्द और आकृति वर्गीकरण, अंकगणितीय संख्या श्रृंखला और डाटा विश्लेषण और व्याख्या से संबंधित संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।

टिप्स : नियमित मॉक टेस्ट दें

● रोज कम से कम 20 प्रश्न हल करें।

● अक्षर-संख्या श्रृंखला में बाएं-दाएं के नियमों को समझें।

● कोडिंग-डिकोडिंग में अंग्रेजी वर्णमाला के नंबर (जैसे A=1, Z=26) और उनके विपरीत अक्षर (A-Z, B-Y) याद रखें।

4. अंग्रेजी/हिंदी भाषा

इस भाग में व्याकरण, काल, आर्टिकल्स, प्रिपोजिशन, मॉडल्स, सब्जेक्ट-वर्ब एग्रीमेंट, साइनोनेम्स, एंटोनेम्स, आईडम एंड फ्रेज, कम्प्रिहेंसिव पैसेज, एरर स्पॉटिंग, सेन्टेंस इम्प्रूवमेंट और मुहावरों आदि से संबंधित पूछे जाएंगे।

टिप्स : व्याकरण पर पकड़ बनाएं

● पूरा व्याकरण पढ़ने के बजाय महत्वपूण भाग को कवर करें।

● मुहावरे और लोकोक्तियों को याद करें।

● रटने के बजाय समझने पर ध्यान दें।

दूसरा भाग

तकनीकी विषय : इस भाग में नर्सिंग के विषय शरीर रचना, शरीर क्रिया विज्ञान, मेडिकल-सर्जिकल नर्सिंग, सामुदायिक स्वास्थ्य नर्सिंग, औषधि विज्ञान बेसिक नर्सिंग, भवन निर्माण, इंजीनियरिंग मैकेनिक्स, सर्वेक्षण, आरसीसी, बेसिक इलेक्ट्रिकल और प्लंबिंग, बेसिक इलेक्ट्रॉनिक्स, संचार प्रणाली, इलेक्ट्रिकल सर्किट से जुड़े टॉपिक से प्रश्न पूछे जाएंगे।

जरूरी टॉपिक्स पर फोकस करें

● पिछले साल के पेपर और मॉक टेस्ट नियमित हल करें।

● जरूरी टॉपिक पर फोकस करें।

● कमजोर टॉपिक को पहचानकर उस पर अलग से ज्यादा प्रैक्टिस करें।

तीसरण चरण : दस्तावेज सत्यापन

● इस चरण में अभ्यर्थियों की ओर से आवेदन करने के दौरान दी गई जानकारी का मूल दस्तावजों के आधार पर सत्यापन होगा। अधूरे दस्तावेज या गलत दस्तावेजों के कारण उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया से बाहर किया जा सकता है।

टिप्स : प्रमाणपत्रों को तैयार रखें

● सभी मूल प्रमाणपत्र और उनकी स्व–प्रमाणित प्रतियां सही क्रम में तैयार रखें।

● आवेदन में भरी गई जानकारी और प्रमाणपत्रों में नाम, जन्मतिथि व श्रेणी का मिलान कर लें।

● आरक्षण प्रमाणपत्र, पंजीकरण या एनओसी जैसे आवश्यक दस्तावेज़ वैध प्रारूप और समय-सीमा के अनुसार रखें।

चौथा चरण : चिकित्सा परीक्षण

● इस चरण में यह देखा जाता है कि कहीं उम्मीदवार को कोई गंभीर बीमारी तो नहीं है और वह मानसिक और शारीरिक तौर पर तंदुरुस्त है। मेडिकल जांच में फिट पाए के बाद उम्मीदवारों को ज्वाइनिंग लेटर दे दिया जाएगा।

ऐसे करें तैयारी

● रोजना 7–8 घंटे की नींद लें।

● सुबह सैर या हल्का व्यायाम करें ताकि बीपी आदि सही रहे।

● मेडिकल में शामिल होने से पहले डॉक्टर से जांच करवा लें।

ये टिप्स भी अपनाएं

● परीक्षा की तैयारी एक चुनौतीपूर्ण प्रक्रिया होती है, इसलिए अपने मनोबल को बनाए रखने के लिए लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखें।

● शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें। पर्याप्त नींद और स्वस्थ आहार लें। सकारात्मक रहें और अपनी तैयारी पर विश्वास रखें।

तैयारी के दौरान इन चीजों से बचें

1. गैर-जरूरी किताबें और सामग्री

● बहुत सारी किताबें खरीदकर पढ़ने की कोशिश न करें।

● केवल मानक और भरोसेमंद किताबों पर ध्यान दें।

2. सोशल मीडिया और मोबाइल पर समय न गवाएं

● फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम पर समय बर्बाद न करें।

● पढ़ाई के समय फोन को साइलेंट मोड में रखें।

3. रटने के बजाय समझने पर ध्यान दें

● सिर्फ याद करने की बजाय सिद्धांत और नियमों को समझें।

● समझकर पढ़ना प्रश्न हल करने में मदद करता है।

4. नकारात्मक सोच और दूसरों से तुलना

● दूसरों से तुलना या खुद को कम आंकने में समय न गवाएं।

● सकारात्मक मानसिकता बनाए रखें।

परीक्षा भवन में इन बातों का रखें ध्यान
(आसान प्रश्नों को प्राथमिकता के आधार पर हल करें)
 

● परीक्षा भवन में हर परीक्षार्थी की अपनी रणनीति होती है। प्रारंभिक परीक्षा में सारा दारोमदार सामान्य अध्ययन पर होता है। इसलिए पेपर में क्या और कैसे करना है, इस पर ज़्यादा ध्यान देने की जरूरत है।

● इस परीक्षा में हर वर्ष हज़ारों की संख्या में छात्र असफल हो जाते हैं, इसलिए इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। अतः परीक्षार्थियों को यह सलाह दी जाती है कि परीक्षा भवन में प्रवेश करने से पहले एक मुकम्मल रणनीति बनाकर ही जाएं।

● पहली और सबसे ज़रूरी बात सामान्य अध्ययन की परीक्षा अवधि में समय-प्रबंधन की है। ‘परीक्षा’ निश्चित समय-सीमा में अपने ज्ञान-कौशल के प्रदर्शन का ही दूसरा नाम है, इसलिये समय-प्रबंधन परीक्षा का अनिवार्य पहलू है।

● प्रारम्भिक परीक्षा में प्रश्नों की प्रकृति इतनी गहरी और विकल्प इतने जटिल होते हैं कि अंत में समय-प्रबंधन खुद एक चुनौती बन जाता है। इससे निपटने का एक तरीका यह है कि वही प्रश्न हल करें आपकी ज्ञान की सीमा के दायरे में हों।

● जिन प्रश्नों के उत्तर पता न हों या जिन पर उधेड़बुन हो, उन्हें निशान लगाकर छोड़ देना चाहिए। अंत में समय बचे तो उनका उत्तर देने की कोशिश करनी चाहिए, वरना उन्हें छोड़ देने में ही भलाई है।

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

Q1. एसएसबी सब इंस्पेक्टर भर्ती में चयन प्रक्रिया कितने चरणों में होती है?
इस भर्ती प्रक्रिया में कुल चार चरण होते हैं—शारीरिक मानक/दक्षता परीक्षा, लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट। सभी चरणों को सफलतापूर्वक पास करना जरूरी होता है।

Q2. क्या फिजिकल टेस्ट के अंक मेरिट लिस्ट में जोड़े जाते हैं?
नहीं, शारीरिक मानक और दक्षता परीक्षा केवल क्वालिफाइंग होती है। इसके अंक मेरिट लिस्ट में शामिल नहीं किए जाते।

Q3. लिखित परीक्षा का पैटर्न कैसा होता है?
लिखित परीक्षा कंप्यूटर आधारित (CBT) होती है, जिसमें कुल 150 प्रश्न 150 अंकों के होते हैं। इसमें सामान्य ज्ञान, गणित, तर्कशक्ति, हिंदी/अंग्रेजी और तकनीकी विषय शामिल होते हैं।

Q4. क्या इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होती है?
हाँ, प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/4 (एक चौथाई) अंक की कटौती की जाती है।

Q5. फिजिकल टेस्ट की तैयारी कैसे करें?
रोजाना दौड़ने की आदत डालें, स्टैमिना बढ़ाने के लिए पुश-अप, स्क्वॉट्स और स्ट्रेचिंग करें, साथ ही संतुलित और पौष्टिक आहार लें।

Q6. सामान्य ज्ञान की तैयारी के लिए क्या करें?
पिछले 6 महीनों के करंट अफेयर्स पर फोकस करें, छोटे नोट्स बनाएं और बार-बार रिवीजन करें।

Q7. गणित में अच्छे अंक लाने के लिए क्या रणनीति अपनाएं?
फॉर्मूले और बेसिक कॉन्सेप्ट को मजबूत करें, नियमित अभ्यास करें और परीक्षा में आसान सवालों को पहले हल करें।

Q8. तकनीकी विषय की तैयारी कैसे करें?
पिछले साल के प्रश्नपत्र हल करें, जरूरी टॉपिक्स पर फोकस करें और कमजोर क्षेत्रों पर अधिक अभ्यास करें।

Q9. दस्तावेज सत्यापन में किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
सभी जरूरी दस्तावेज सही और अपडेटेड रखें, आवेदन में दी गई जानकारी से उनका मिलान करें और वैध प्रमाणपत्र ही प्रस्तुत करें।

Q10. परीक्षा के दौरान समय प्रबंधन कैसे करें?
पहले आसान प्रश्न हल करें, कठिन सवालों को बाद के लिए छोड़ दें और पूरे समय का संतुलित उपयोग करें।

Current Patrika संदेश

एसएसबी सब इंस्पेक्टर भर्ती उन युवाओं के लिए एक शानदार अवसर है, जो वर्दी में देश सेवा करने का सपना देखते हैं। इस परीक्षा में सफलता पाने के लिए केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि शारीरिक फिटनेस, सही रणनीति और मानसिक मजबूती भी उतनी ही जरूरी है। अगर उम्मीदवार नियमित अभ्यास, सही स्टडी प्लान और सकारात्मक सोच के साथ तैयारी करते हैं, तो इस चुनौतीपूर्ण परीक्षा को भी आसानी से पार किया जा सकता है।

Also Read :- Punjab & Sindh Bank LBO Recruitment 2026: Selection Process, Exam Pattern और तैयारी की पूरी गाइड

।।शेयर करें।।

लेखक परिचय - [Current Patrika]
नाम: रूपेश कुमार पद: संस्थापक और मुख्य लेखक – [currentpatrika.com] अनुभव: 7+ वर्षों का अनुभव जॉब अपडेट्स, करियर गाइड और एजुकेशन न्यूज में।

मेरे बारे में:
नमस्कार! मैं रूपेश कुमार, [Current Patrika] ब्लॉग का संस्थापक और मुख्य लेखक हूँ। यह वेबसाइट खासकर उन छात्रों और युवाओं के लिए बनाई गई है जो सरकारी नौकरियों, निजी नौकरियों, प्रवेश परीक्षाओं और करियर से जुड़ी सटीक और समय पर जानकारी पाना चाहते हैं।
मेरा उद्देश्य है कि युवाओं को बिना किसी भ्रम के एकदम साफ और भरोसेमंद जानकारी मिले — जिससे वे अपने करियर के फैसले खुद ले सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *