सैनिक स्कूल अमेठी भर्ती 2026: सैनिक स्कूल अमेठी (यूपी) ने टीजीटी, पीजीटी, लैब असिस्टेंट समेत 22 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। ये नियुक्तियां अनुबंध के आधार पर की जाएंगी। उम्मीदवारों को सैनिक स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन पत्र डाउनलोड कर भरना होगा और इसे भरकर मांगे गए दस्तावेजों की फोटोकॉपी के साथ संस्थान के पते पर भेजना होगा। डाक से आवेदन पत्र स्वीकार होने की अंतिम तिथि 02 मई 2026 निर्धारित की गई है।
टीजीटी कुल पद : 07
(विभाग के अनुसार रिक्तियां)
●टीजीटी (जनरल साइंस) पद : 02
●टीजीटी (मैथ्स) पद : 02
●टीजीटी (हिंदी) पद : 01
●टीजीटी (सोशल सांइस) पद : 01
●टीजीटी (इंग्लिश) पद : 01
योग्यता : न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ इंग्लिश/सोशल साइंस/जनरल साइंस/हिंदी/मैथ्स में स्नातक हो। बीएड या समकक्ष योग्यता हो। साथ ही सीटेट/एसटेट पास किया हो।
वेतनमान : 70,942 रुपये।
आयु सीमा : न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष से कम होनी चाहिए।
पीटीजी, कुल पद : 02
(विभाग के अनुसार रिक्तियां)
●पीजीटी (मैथ्स) पद : 01
●पीजीटी (केमिस्ट्री) पद : 01
योग्यता : न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ मैथ्स/केमिस्ट्री में स्नातकोत्तर की डिग्री हो। बीएड या समकक्ष योग्यता हो।
वेतनमान : 70,942 रुपये।
आयु सीमा : न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष से कम होनी चाहिए। आयु की गणना 02 मई 2026 से होगी।
लैब असिस्टेंट , कुल पद :02
योग्यता : सांइस (बायो/केमिस्ट्री) में 12वीं पास हो या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।
वेतनमान :25,000 रुपये।
लाइब्रेरियन, पद : 01
योग्यता : लाइब्रेरी साइंस में स्नातक की डिग्री हो। या किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री के साथ डिप्लोमा होना चाहिए।
वेतनमान : 29,200 रुपये।
आर्ट मास्टर, पद : 01
योग्यता : फाइन आर्ट / ड्राइंग एंड पेंटिंग / आर्ट में स्नातक या 12वीं के साथ आर्ट/क्राफ्ट टीचर का डिप्लोमा किया हो।
म्यूजिक टीचर, पद : 01
योग्यता : म्यूजिक में स्नातक की डिग्री या डिप्लोमा किया हो।
आयु सीमा (उपरोक्त चार पदों के लिए) : न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष से कम होनी चाहिए।
वेतनमान (उपरोक्त दो पद) : 29,200-92,300 रुपये।
काउंसलर, पद :01
योग्यता : साइकोलॉजी या अप्लाइड साइकोलॉजी में एमए/ एमएससी हो या गाइडेंस एंड काउंसिलिंग में डिप्लोमा हो।
आयु सीमा : न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष से कम होनी चाहिए।
वेतनमान : 25,000 रुपये।
मेडिकल ऑफिसर, पद : 01
योग्यता : एमबीबीएस की डिग्री हो और एनएमसी/स्टेट मेडिकल काउंसिल में पंजीकरण होना चाहिए।
वेतनमान : 60,000 रुपये।
वार्ड ब्यॉय, पद : 06
योग्यता : 10वीं पास हो।
आयु सीमा (उपरोक्त दो पद) : न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 50 वर्ष से कम होनी चाहिए।
वेतनमान : 25,000 रुपये।
चयन प्रक्रिया
●लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट, साक्षात्कार और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।
आवेदन शुल्क
●500 रुपये। एससी/एसटी वर्ग के लिए 250 रुपये देय। शुल्क का भुगतान प्रिसिंपल, सैनिक स्कूल अमेठी, (यूपी) के नाम पर देय होगा।
वेबसाइट : www.sainikschoolamethi.com/
यहां भेजें आवेदन
●प्रधानाचार्य, सैनिक स्कूल अमेठी, कौहर शाहगढ़, जिला – अमेठी (यूपी) – 227411
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
Q1. सैनिक स्कूल अमेठी भर्ती 2026 में आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवारों को ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन फॉर्म डाउनलोड करके उसे भरें और आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित पते पर डाक द्वारा भेजें।
Q2. आवेदन भेजने की अंतिम तिथि क्या है?
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 02 मई 2026 तय की गई है। समय पर आवेदन भेजना जरूरी है, क्योंकि देर से पहुंचे फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
Q3. इस भर्ती में कुल कितने पद हैं?
इस भर्ती के माध्यम से कुल 22 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जिनमें टीजीटी, पीजीटी, लैब असिस्टेंट, लाइब्रेरियन, वार्ड बॉय आदि शामिल हैं।
Q4. चयन प्रक्रिया क्या रहेगी?
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट, इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।
Q5. आवेदन शुल्क कितना है?
सामान्य वर्ग के लिए 500 रुपये और एससी/एसटी वर्ग के लिए 250 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है।
Q6. क्या यह नौकरी स्थायी है या कॉन्ट्रैक्ट बेस्ड?
यह भर्ती अनुबंध (Contract) के आधार पर की जा रही है।
Q7. क्या CTET/STET पास होना जरूरी है?
हाँ, टीजीटी पदों के लिए CTET या STET पास होना अनिवार्य है।
Q8. न्यूनतम योग्यता क्या होनी चाहिए?
हर पद के लिए योग्यता अलग-अलग है, लेकिन अधिकांश शिक्षण पदों के लिए स्नातक/स्नातकोत्तर + B.Ed जरूरी है, जबकि अन्य पदों के लिए 10वीं/12वीं या संबंधित डिप्लोमा/डिग्री मांगी गई है।
निष्कर्ष (Conclusion)
अगर आप शिक्षा क्षेत्र या सरकारी संस्थान में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, तो सैनिक स्कूल अमेठी की यह भर्ती आपके लिए एक शानदार मौका हो सकती है। अलग-अलग योग्यता वाले उम्मीदवारों के लिए कई पद उपलब्ध हैं, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग आवेदन कर सकते हैं।
ध्यान रखें कि आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन है, इसलिए सभी दस्तावेज सही तरीके से तैयार करके समय से पहले भेजना बेहद जरूरी है। छोटी-सी गलती भी आपके आवेदन को रद्द कर सकती है।
Also Read :- ESIC Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट व स्पेशलिस्ट के 20 पद, सीधे इंटरव्यू से भर्ती।