ESIC Recruitment 2026: कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी), रोहिणी, दिल्ली ने सीनियर रेजिडेंट और स्पेशलिस्ट के 20 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। ये नियुक्तियां अनुबंध के आधार पर एक वर्ष के लिए की जाएंगी, जिसे अधिकतम तीन वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है। उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन पढ़ लें और पात्रता सुनिश्चित कर लें। अब बायोडाटा और मांगे गए दस्तावेजों की मूल प्रति और फोटोकॉपी के साथ साक्षात्कार के लिए 24 अप्रैल 2026 को सुबह 09:00 बजे पहुंचे।
सीनियर रेजिडेंट (रेगुलर), पद : 13 (अना-05)
(विभाग के अनुसार रिक्त पदों की संख्या)
●मेडिसिन पद : 02
●ऑब्सटेट्रिक्स एंड गाइनीकोलॉजी पद : 03
●आर्थोपेडिक्स पद : 04
●रेडियोलॉजी पद : 01
●आईसीयू पद : 02
●सर्जरी पद : 01
योग्यता : संबंधित विशेषज्ञता में स्नातकोत्तर डिग्री (एमडी/एमएस/डीएनबी) या डिप्लोमा हो।
●दिल्ली मेडिकल काउंसिल या मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया में पंजीकृत हो।
आयु सीमा : अधिकतम 45 वर्ष से कम हो।
वेतनमान : 67,700 रुपये।
स्पेशलिस्ट, पद : 07 (अनारक्षित-05)
(विभाग के अनुसार रिक्त पदों की संख्या)
●एनेस्थीसिया पद : 01
●चेस्ट पद : 01
●ईएनटी पद : 01
●मेडिसिन पद : 01
●पीडियाट्रिक्स पद : 01
●रेडियोलॉजी पद : 01
●एक्सीडेंट एंड इमरजेंसी पद : 01
योग्यता : संबंधित विशेषज्ञता में स्नातकोत्तर डिग्री (एमडी/एमएस/डीएनबी) या डिप्लोमा हो।
●संबंधित क्षेत्र में तीन से पांच वर्ष का कार्यानुभव हो।
●दिल्ली मेडिकल काउंसिल या मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया में पंजीकृत हो।
वेतनमान : तय मानकों के अनुसार देय होगा।
आयु सीमा : अधिकतम 69 वर्ष से कम हो। आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमानुसार छूट दी जाएगी। आयु सीमा की गणना साक्षात्कार की तिथि को आधार मानकर की जाएगी।
चयन प्रक्रिया
●साक्षात्कार और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
आवेदन शुल्क
●300 रुपये। एससी/एसटी वर्ग के लिए 75 रुपये, महिलाओं और दिव्यांगों के लिए कोई शुल्क देय नहीं है।
●शुल्क का भुगतान डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से करना होगा।
आवेदन प्रक्रिया
●कर्मचारी राज्य बीमा निगम की आधिकारिक वेबसाइट (https://esic.gov.in/) पर लॉगइन करें। होमपेज पर Recruitments विकल्प पर क्लिक करें।
●खुलने वाले पेज पर WALKIN INTERVIEW ON DATED 24-04-2026 FOR THE POST OF SENIOR RESIDENT (REGULLAR), FULL TIME CONTRACTUAL… नोटिफिकेशन पर क्लिक करें।
●नए पेज पर नोटिफिकेशन डाउनलोड हो जाएगी। अब इसे अच्छी तरह से पढ़ लें और अपनी योग्यता की जांचकर लें।
●अब बायोडाटा, डिमांड ड्राफ्ट और मांगे गए दस्तावेजों की मूल प्रति और फोटोकॉपी के साथ संस्थान के तय पते पर साक्षात्कार के लिए पहुंचें।
साक्षात्कार स्थल
●कार्यालय, कर्मचारी राज्य बीमा निगम अस्पताल, रोहिणी, सेक्टर-15, दिल्ली-110089
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
Q1. ESIC रोहिणी भर्ती 2026 में आवेदन कैसे करें?
इस भर्ती के लिए कोई ऑनलाइन आवेदन फॉर्म नहीं भरना है। उम्मीदवारों को सीधे वॉक-इन इंटरव्यू में शामिल होना होगा। तय तारीख पर अपने बायोडाटा और सभी जरूरी दस्तावेज लेकर इंटरव्यू स्थल पर पहुंचना होगा।
Q2. इंटरव्यू की तारीख और समय क्या है?
इंटरव्यू 24 अप्रैल 2026 को सुबह 09:00 बजे आयोजित किया जाएगा। समय से पहले पहुंचना जरूरी है ताकि दस्तावेज सत्यापन में कोई परेशानी न हो।
Q3. सीनियर रेजिडेंट और स्पेशलिस्ट पदों के लिए योग्यता क्या है?
दोनों पदों के लिए संबंधित विषय में MD/MS/DNB या डिप्लोमा अनिवार्य है। साथ ही मेडिकल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन होना जरूरी है। स्पेशलिस्ट पद के लिए अनुभव भी मांगा गया है।
Q4. क्या इस भर्ती में अनुभव जरूरी है?
सीनियर रेजिडेंट पद के लिए अनुभव अनिवार्य नहीं है, लेकिन स्पेशलिस्ट पद के लिए 3 से 5 वर्ष का कार्यानुभव जरूरी है।
Q5. आवेदन शुल्क कितना है और कैसे जमा करना होगा?
सामान्य वर्ग के लिए 300 रुपये और SC/ST के लिए 75 रुपये शुल्क निर्धारित है। महिलाओं और दिव्यांग उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं देना होगा। शुल्क डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से जमा करना होगा।
Q6. आयु सीमा क्या निर्धारित की गई है?
सीनियर रेजिडेंट के लिए अधिकतम आयु 45 वर्ष और स्पेशलिस्ट पद के लिए 69 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी।
Q7. चयन प्रक्रिया कैसी होगी?
उम्मीदवारों का चयन सीधे इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी।
निष्कर्ष (Conclusion)
अगर आप मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने की सोच रहे हैं और आपके पास संबंधित योग्यता है, तो ESIC रोहिणी की यह भर्ती एक अच्छा अवसर साबित हो सकती है। खास बात यह है कि इसमें चयन प्रक्रिया सरल रखी गई है, जिससे योग्य उम्मीदवारों को सीधे इंटरव्यू के जरिए मौका मिल सकता है।
ध्यान रखें कि इंटरव्यू में शामिल होने से पहले सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखें और समय से पहले पहुंचें। सही तैयारी और आत्मविश्वास के साथ आप इस मौके को अपने करियर की नई शुरुआत में बदल सकते हैं।
Also Read :- NPCIL Executive Trainee Recruitment 2026: 330 पदों पर भर्ती, GATE से चयन, ऐसे करें आवेदन।