Posted in

IGM Noida Recruitment 2026: 94 पदों पर भर्ती, 10वीं/ITI/Graduate के लिए मौका, 27 अप्रैल तक करें आवेदन

IGM Noida Recruitment 2026
IGM Noida Recruitment 2026

IGM Noida Recruitment 2026: भारत सरकार टकसाल (आईजीएम), नोएडा ने मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद और नोएडा स्थित टकसालों में 94 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। यह भर्तियां सुपरवाइजर, एनग्रेवर, जूनियर ऑफिस असिस्टेंट, जूनियर बुलियन असिस्टेंट, जूनियर हिंदी टाइपिस्ट, लैब असिस्टेंट और जूनियर तकनीशियन के पदों पर की जाएंगी। इच्छुक उम्मीदवार इसकी वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 अप्रैल 2026 है।

आवेदन शुल्क : सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस के लिए 1000 रुपये। एससी/एसटी वर्ग और दिव्यांग के लिए निशुल्क। हालांकि, उन्हें 200 रुपये सेवा शुल्क के रूप में देनें होंगे।

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 27 अप्रैल 2026

आधिकारिक वेबसाइट : http://igmnoida.spmcil.com

सुपरवाइजर, कुल पद: 08

(ट्रेड के अनुसार रिक्त पदों की संख्या)

●असे पद : 02

●मेकेनिकल पद : 03

●इलेक्ट्रिकल पद : 02

●मेटलर्जी पद : 01

योग्यता : मेकेनिकल/इलेक्ट्रिकल/मेटलर्जी/केमिकल में डिप्लोमा या बीई/बीटेक/बीएससी(इंजीनियरिंग) हो।

वेतनमान: 27,600 – 95,910 रुपये।

आयु सीमा: 18 से 30 वर्ष के बीच हो ।

एनग्रेवर (मूर्तिकला/धातु कार्य), पद : 01

योग्यता : 55% अंकों के साथ फाइन आर्ट्स में स्नातक (बीएफए) की डिग्री हो।

वेतनमान : 23,910 से 85,570 रुपये।

आयु सीमा : 18 से 28 वर्ष के बीच हो ।

जूनियर ऑफिस असिस्टेंट, पद: 13

जूनियर बुलियन असिस्टेंट, पद: 05

योग्यता : किसी भी विषय में स्नातक हो और कंप्यूटर पर अंग्रेजी में 40 शब्द प्रति मिनट या हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग गति हो ।

वेतनमान: 21,540 – 77,160 रुपये।

आयु सीमा: 18 से 28 वर्ष के बीच हो।

जूनियर हिंदी टाइपिस्ट, पद: 01

योग्यता: किसी भी विषय में स्नातक हो और कंप्यूटर पर हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग गति हो ।

वेतनमान: 21,540 – 77,160 रुपये।

आयु सीमा: 18 से 28 वर्ष के बीच हो।

लैबोरेटरी असिस्टेंट, पद: 01

योग्यता : 55 फीसदी अंकों के साथ बीएससी (केमिस्ट्री) की डिग्री हो।

वेतनमान: 21,540 से 77,160 रुपये।

आयु सीमा : 18 से 28 वर्ष के बीच हो।

जूनियर तकनीशियन, कुल पद: 65

(ट्रेड के अनुसार रिक्त पदों की संख्या)

●फिटर पद : 47

●अटेंडेंट ऑपरेटर पद : 03

●टर्नर पद : 07

●इलेक्ट्रीशियन पद : 02

●कारपेंटर पद : 03

●गोल्डस्मिथ पद : 01

●मेल्टर पद : 02

योग्यता: संबंधित ट्रेड में एनसीवीटी/एसीबीटी से मान्यता प्राप्त संस्थान से आईटीआई का सर्टिफिकेट हो ।

वेतनमान: 18,780 – 67,390 रुपये।

आयु सीमा: 18 से 25 वर्ष के बीच हो । आयु की गणना 27 अप्रैल 2026 को आधार मानकर की जाएगी ।

चयन प्रक्रिया

●उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) के माध्यम से किया जाएगा । कुछ पदों के लिए टाइपिंग या स्किल टेस्ट भी आयोजित किया जाएगा।

आवेदन शुल्क

●सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस के लिए 1000 रुपये। एससी/एसटी वर्ग और दिव्यांग के लिए निशुल्क। हालांकि, उन्हें 200 रुपये का सेवा शुल्क के रूप में देना होगा ।

आवेदन प्रक्रिया

●भारत सरकार टकसाल, नोएडा की आधिकारिक वेबसाइट (http://igmnoida.spmcil.com) पर जाएं।

●होमपेज पर ‘Discover SPMCIL’ विकल्प पर जाएं और वहां ‘Careers’ पर क्लिक करें।

●नए पेज पर Vacancy Notification for various Posts at India Government Mints located at Mumbai, Kolkata, Hyderabad & Noida विज्ञापन के आगे Recruitment Notification पर क्लिक करें।

●नए पेज पर भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन खुल जाएगा। इसे ध्यानपूर्वक पढ़ लें और अपनी योग्यता की जांच कर लें।

●आवेदन करने के लिए पिछले पेज पर वापस आएं और Apply now पर क्लिक कर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

Q1. भारत सरकार टकसाल भर्ती 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को सलाह है कि अंतिम समय की परेशानी से बचने के लिए समय रहते आवेदन कर लें।

Q2. इस भर्ती में किन-किन पदों पर आवेदन किया जा सकता है?
इस भर्ती के तहत सुपरवाइजर, एनग्रेवर, जूनियर ऑफिस असिस्टेंट, जूनियर बुलियन असिस्टेंट, जूनियर हिंदी टाइपिस्ट, लैब असिस्टेंट और जूनियर तकनीशियन जैसे विभिन्न पद शामिल हैं।

Q3. आवेदन शुल्क कितना है और किन्हें छूट मिलेगी?
सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये है। वहीं, एससी/एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क नहीं है, लेकिन उन्हें 200 रुपये सेवा शुल्क देना होगा।

Q4. चयन प्रक्रिया कैसे होगी?
उम्मीदवारों का चयन मुख्य रूप से कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के जरिए किया जाएगा। कुछ पदों के लिए टाइपिंग टेस्ट या स्किल टेस्ट भी आयोजित किया जा सकता है।

Q5. क्या सभी पदों के लिए अलग-अलग योग्यता है?
हाँ, हर पद के लिए योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। जैसे तकनीकी पदों के लिए ITI या इंजीनियरिंग डिग्री, जबकि ऑफिस असिस्टेंट जैसे पदों के लिए स्नातक और टाइपिंग स्किल आवश्यक है।

Q6. आयु सीमा क्या निर्धारित की गई है?
अधिकांश पदों के लिए आयु सीमा 18 से 28 वर्ष है, जबकि कुछ पदों के लिए यह 25 या 30 वर्ष तक हो सकती है। आयु की गणना 27 अप्रैल 2026 के आधार पर की जाएगी।

Q7. आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन पढ़ें और “Apply Now” विकल्प के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

निष्कर्ष (Conclusion)

अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और तकनीकी या गैर-तकनीकी क्षेत्र में अवसर तलाश रहे हैं, तो भारत सरकार टकसाल (IGM) की यह भर्ती आपके लिए एक शानदार मौका हो सकती है। विभिन्न पदों के साथ अच्छी सैलरी और केंद्र सरकार के तहत काम करने का अवसर इसे और भी आकर्षक बनाता है।

हालांकि, आवेदन करने से पहले अपनी योग्यता, आयु सीमा और अन्य शर्तों को ध्यान से जरूर जांच लें। समय सीमा नजदीक है, इसलिए बिना देरी किए आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। सही तैयारी और समय पर आवेदन आपको इस सुनहरे अवसर के और करीब ले जा सकता है।

Also Read :- सैनिक स्कूल अमेठी भर्ती 2026: TGT, PGT समेत 22 पदों पर आवेदन, सैलरी ₹70,000+

।।शेयर करें।।

लेखक परिचय - [Current Patrika]
नाम: रूपेश कुमार पद: संस्थापक और मुख्य लेखक – [currentpatrika.com] अनुभव: 7+ वर्षों का अनुभव जॉब अपडेट्स, करियर गाइड और एजुकेशन न्यूज में।

मेरे बारे में:
नमस्कार! मैं रूपेश कुमार, [Current Patrika] ब्लॉग का संस्थापक और मुख्य लेखक हूँ। यह वेबसाइट खासकर उन छात्रों और युवाओं के लिए बनाई गई है जो सरकारी नौकरियों, निजी नौकरियों, प्रवेश परीक्षाओं और करियर से जुड़ी सटीक और समय पर जानकारी पाना चाहते हैं।
मेरा उद्देश्य है कि युवाओं को बिना किसी भ्रम के एकदम साफ और भरोसेमंद जानकारी मिले — जिससे वे अपने करियर के फैसले खुद ले सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *