RGSSH Delhi Assistant Professor Recruitment 2026: राजीव गांधी सुपर स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल, दिल्ली में असिस्टेंट प्रोफेसर के 35 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। ये नियुक्तियां हॉस्पिटल के विभिन्न विभागों में अनुबंध के आधार पर पांच वर्ष के लिए की जाएंगी, जिसे कार्य प्रदर्शन के आधार पर बढ़ाया जा सकता है। योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार गूगल फॉर्म के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। विस्तृत जानकारी इस प्रकार है।
असिस्टेंट प्रोफेसर, कुल पद : 35 (अनारक्षित-06)
(विभाग के अनुसार रिक्त पदों की संख्या )
●एनेस्थीसिया पद : 02
●क्रिटिकल केयर पद : 12
●सीटीवीएस पद : 03
●कार्डियोलॉजी पद : 03
●एंडोक्रिनोलॉजी पद : 01
●गैस्ट्रोएंटरोलॉजी पद : 04
●जीआई सर्जरी पद : 01
●रुमेटोलॉजी पद : 01
●नेफ्रोलॉजी पद : 03
●रेडियोलॉजी पद : 04
●ब्लड बैंक/ ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन पद : 01
योग्यता : मान्यता प्राप्त चिकित्सा विश्वविद्यालय/ संस्थान से एमबीबीएस की डिग्री हो।
●संबंधित विशेषज्ञता में स्नातकोत्तर मेडिकल डिग्री (एमडी/ एमएस/डीएम या डीएनबी) हो।
●शिक्षण कार्य में न्यूनतम तीन वर्ष का अनुभव हो।
वेतनमान : 1,95,000 रुपये।
आयु सीमा
●अधिकतम 55 वर्ष से कम हो। आयु सीमा की गणना साक्षात्कार तिथि को आधार मानकर की जाएगी।
●अधिकतम आयु सीमा में एससी/ एसटी वर्ग को पांच वर्ष, दिल्ली के ओबीसी वर्ग को तीन वर्ष की छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया : साक्षात्कार और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
आवेदन शुल्क : किसी वर्ग के लिए कोई शुल्क देय नहीं है।
आवेदन प्रक्रिया
●राजीव गांधी सुपर स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल, दिल्ली की आधिकारिक वेबसाइट (https://rgssh.delhi.gov.in/) पर लॉगइन करें।
●होमपेज पर ‘Career and Opportunity’ के अंदर Career and Opportunity के Advertisement Recruitment विकल्प पर क्लिक करें।
●खुलने वाले पेज पर भर्ती से संबंधित कई नोटिफिकेशन दिखाई देंगे। इनमें से ‘Corrigendum in respect of Rect. Advt. No. 02/2026 for the post of Faculty at RGSSH’ नोटिफिकेशन पर क्लिक करें।
●नए पेज पर विज्ञापन की पीडीएफ फाइल खुल जाएगी। इसे अच्छी तरह से पढ़ लें और अपनी योग्यता की जांचकर लें।
●नोटिफिकेशन में दिए गए गूगल फॉर्म लिंक-https://forms.gle/RUNjkfmksSJqEVzL7 पर क्लिक कर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
●साक्षात्कार के समय गूगल फॉर्म का प्रिंटआउट और संबंधित दस्तावेजों को साथ लेकर जाना होगा।
❓ FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)
Q1. राजीव गांधी सुपर स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल में असिस्टेंट प्रोफेसर के कितने पद निकले हैं?
इस भर्ती के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 35 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
Q2. इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
इच्छुक उम्मीदवार 20 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Q3. आवेदन प्रक्रिया कैसे पूरी करनी होगी?
उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए गूगल फॉर्म लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
Q4. इस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या मांगी गई है?
उम्मीदवार के पास MBBS डिग्री के साथ संबंधित विषय में MD/MS/DM या DNB होना जरूरी है। साथ ही कम से कम 3 साल का शिक्षण अनुभव भी आवश्यक है।
Q5. चयन प्रक्रिया क्या होगी?
उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।
Q6. क्या इस भर्ती के लिए कोई आवेदन शुल्क देना होगा?
नहीं, इस भर्ती के लिए किसी भी वर्ग के उम्मीदवारों से आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।
Q7. अधिकतम आयु सीमा क्या निर्धारित की गई है?
उम्मीदवार की आयु 55 वर्ष से कम होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट भी दी जाएगी।
Q8. चयनित उम्मीदवारों को कितना वेतन मिलेगा?
चयनित अभ्यर्थियों को प्रति माह लगभग 1,95,000 रुपये का वेतन दिया जाएगा।
Q9. क्या यह नौकरी स्थायी है या अनुबंध आधारित?
यह नियुक्ति 5 वर्षों के अनुबंध पर होगी, जिसे प्रदर्शन के आधार पर आगे बढ़ाया जा सकता है।
Q10. साक्षात्कार के समय किन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी?
उम्मीदवारों को गूगल फॉर्म का प्रिंटआउट और सभी जरूरी शैक्षणिक एवं अनुभव प्रमाण पत्र साथ लेकर जाना होगा।
निष्कर्ष
राजीव गांधी सुपर स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल, दिल्ली द्वारा निकाली गई यह भर्ती मेडिकल क्षेत्र के योग्य और अनुभवी उम्मीदवारों के लिए एक शानदार अवसर है। खास बात यह है कि इसमें कोई आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है और वेतन भी काफी आकर्षक है।
अगर आपके पास आवश्यक योग्यता और अनुभव है, तो अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द आवेदन कर देना समझदारी होगी। इस तरह के अवसर सीमित समय के लिए ही आते हैं, इसलिए सही समय पर सही कदम उठाना आपके करियर को नई दिशा दे सकता है।
Also Read :- Dayal Singh College Recruitment 2026: 33 Non-Teaching Posts पर भर्ती, जल्द करें आवेदन।