Posted in

Dayal Singh College Recruitment 2026: 33 Non-Teaching Posts पर भर्ती, जल्द करें आवेदन।

Dayal Singh College Recruitment 2026
Dayal Singh College Recruitment 2026

Dayal Singh College Recruitment 2026: दयाल सिंह कॉलेज, नई दिल्ली ने सीनियर असिस्टेंट, सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट, असिस्टेंट, जूनियर असिस्टेंट, लैबोरेटरी असिस्टेंट, लैबोरेटरी अटेंडेंट और लाइब्रेरी अटेंडेंट के कुल 33 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 25 अप्रैल 2026 है।

सीनियर असिस्टेंट, पद : 01

योग्यता : किसी विषय में स्नातक की डिग्री हो। संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम तीन वर्ष का कार्यानुभव हो।

वेतनमान : 35,400 से 1,12,400 रुपये।

सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट, पद : 01

योग्यता : किसी विषय में स्नातक की डिग्री हो। संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम तीन वर्ष का कार्यानुभव हो।

वेतनमान : 35,400 से 1,12,400 रुपये।

आयु सीमा (दोनाें पद) : अधिकतम 35 वर्ष से कम हो

असिस्टेंट, पद : 01

योग्यता : न्यूनतम 55% अंकों के साथ किसी विषय में स्नातकोत्तर की डिग्री हो।

वेतनमान : 25,500 से 81,100 रुपये।

जूनियर असिस्टेंट, पद : 03

योग्यता : किसी विषय में स्नातक की डिग्री हो। कंप्यूटर पर अंग्रेजी में टाइपिंग स्पीड 35 शब्द प्रति मिनट और हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट हो।

वेतनमान : 19,900 से 63,200 रुपये।

लैबोरेटरी असिस्टेंट, पद : 01

योग्यता : न्यूनतम 55% अंकों के साथ किसी विषय में स्नातकोत्तर की डिग्री हो।

वेतनमान : 25,500 से 81,100 रुपये।

लैबोरेटरी अटेंडेंट, पद : 17

योग्यता : मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास या समकक्ष योग्यता हो। लैबोरेट्री साइंस में सर्टिफिकेट कोर्स किया हो।

वेतनमान : 18,000 से 56,900 रुपये।

लाइब्रेरी अटेंडेंट, पद : 09

योग्यता : मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास या समकक्ष योग्यता हो। लैबोरेट्री साइंस में सर्टिफिकेट कोर्स किया हो।

वेतनमान : 18,000 से 56,900 रुपये।

आयु सीमा (पांचों पद) : अधिकतम 32 वर्ष से कम हो। आयु सीमा की गणना 04 अप्रैल 2026 से की जाएगी।

चयन प्रक्रिया : लिखित परीक्षा और कौशल परीक्षण के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

आवेदन शुल्क

●1000 रुपये। ओबीसी वर्ग (एनसीएल), ईडब्ल्यूएस, महिलाओं के लिए 800 रुपये और एससी/ एसटी वर्ग और दिव्यांगों के लिए 600 रुपये देय है।

●शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड/ क्रेडिट कार्ड/ इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से ऑनलाइन करना होगा।

वेबसाइट : https://www.dsc.du.ac.in/

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

1. दयाल सिंह कॉलेज भर्ती 2026 में कुल कितने पद हैं?
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 33 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जिसमें असिस्टेंट, लैब स्टाफ और लाइब्रेरी स्टाफ जैसी विभिन्न पोस्ट शामिल हैं।

2. आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख 25 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अंतिम तारीख से पहले आवेदन जरूर कर लें।

3. आवेदन कैसे किया जा सकता है?
इच्छुक उम्मीदवार कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल है।

4. चयन प्रक्रिया क्या होगी?
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और कौशल परीक्षण (Skill Test) के आधार पर किया जाएगा।

5. क्या सभी पदों के लिए एक जैसी योग्यता है?
नहीं, अलग-अलग पदों के लिए योग्यता अलग निर्धारित की गई है। कुछ पदों के लिए स्नातक, कुछ के लिए स्नातकोत्तर और कुछ के लिए 12वीं पास + सर्टिफिकेट कोर्स आवश्यक है।

6. आवेदन शुल्क कितना है?
सामान्य वर्ग के लिए 1000 रुपये, ओबीसी (NCL), EWS और महिलाओं के लिए 800 रुपये, जबकि SC/ST और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 600 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित है।

7. आयु सीमा क्या रखी गई है?
अलग-अलग पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 32 वर्ष और 35 वर्ष तय की गई है। आयु की गणना 4 अप्रैल 2026 के आधार पर की जाएगी।

8. क्या फ्रेशर्स आवेदन कर सकते हैं?
कुछ पदों के लिए अनुभव जरूरी है, लेकिन कई पद ऐसे भी हैं जिन पर फ्रेशर्स (नए उम्मीदवार) भी आवेदन कर सकते हैं, यदि वे निर्धारित योग्यता पूरी करते हैं।

निष्कर्ष

दयाल सिंह कॉलेज, नई दिल्ली द्वारा निकाली गई यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए एक शानदार अवसर है, जो सरकारी नौकरी की तलाश में हैं। विभिन्न पदों पर अलग-अलग योग्यताओं के साथ आवेदन का मौका दिया गया है, जिससे अधिक से अधिक अभ्यर्थी इसमें भाग ले सकते हैं।

यदि आप पात्रता मानदंड को पूरा करते हैं, तो बिना देर किए आवेदन प्रक्रिया पूरी करें और अपनी तैयारी अभी से शुरू कर दें। सही रणनीति और मेहनत के साथ आप इस अवसर को अपने करियर की नई शुरुआत में बदल सकते हैं।

Also Read :- ESIC वाराणसी भर्ती 2026: सीनियर रेजिडेंट के 11 पद, इंटरव्यू से होगा चयन | पूरी जानकारी

।।शेयर करें।।

लेखक परिचय - [Current Patrika]
नाम: रूपेश कुमार पद: संस्थापक और मुख्य लेखक – [currentpatrika.com] अनुभव: 7+ वर्षों का अनुभव जॉब अपडेट्स, करियर गाइड और एजुकेशन न्यूज में।

मेरे बारे में:
नमस्कार! मैं रूपेश कुमार, [Current Patrika] ब्लॉग का संस्थापक और मुख्य लेखक हूँ। यह वेबसाइट खासकर उन छात्रों और युवाओं के लिए बनाई गई है जो सरकारी नौकरियों, निजी नौकरियों, प्रवेश परीक्षाओं और करियर से जुड़ी सटीक और समय पर जानकारी पाना चाहते हैं।
मेरा उद्देश्य है कि युवाओं को बिना किसी भ्रम के एकदम साफ और भरोसेमंद जानकारी मिले — जिससे वे अपने करियर के फैसले खुद ले सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *