Posted in

ऑर्डिनेंस फैक्टरी खमरिया में 350 पदों पर भर्ती 2026 – बिना फीस करें आवेदन।

ऑर्डिनेंस फैक्टरी खमरिया में 350 पदों पर भर्ती 2026
ऑर्डिनेंस फैक्टरी खमरिया में 350 पदों पर भर्ती 2026

ऑर्डिनेंस फैक्टरी खमरिया में 350 पदों पर भर्ती 2026: आयुध निदेशालय के अंतर्गत ऑर्डिनेंस फैक्टरी, खमरिया (मध्य प्रदेश) ने डेंजर बिल्डिंग वर्कर के 350 पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। नियुक्ति अनुबंध के आधार पर एक वर्ष के लिए की जाएगी, जिसके चार वर्ष के लिए बढ़ाया जा सकता है। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड कर भर लें और मांगे दस्तावेजों की स्वप्रमाणित फोटोकॉपी के साथ रजिस्टर्ड डाक से संस्थान के तय पते पर भेज दें। आवेदन पत्र स्वीकार होने की अंतिम तिथि 25 अप्रैल 2026 है। भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी इस प्रकार है।

आवेदन शुल्क : किसी वर्ग के लिए कोई शुल्क देय नहीं है।

डाक से आवेदन स्वीकार करने की अंतिम तिथि : 25 अप्रैल 2026

आधिकारिक वेबसाइट : https://ddpdoo.gov.in/

ई-मेल आईडी : ofk@ord.gov.in

● फोन नंबर : 0761-2337021-30

डेंजर बिल्डिंग वर्कर, पद : 350

(वर्गों के अनुसार रिक्त पदों की संख्या)

●अनारक्षित वर्ग पद : 141

●ओबीसी वर्ग पद : 52

●एससी वर्ग पद : 52

●एसटी वर्ग पद : 70

●ईडब्ल्यूएस पद : 35

योग्यता : मान्यता प्राप्त संस्थान से अटेंडेंट ऑपरेटर केमिकल प्लांट (एओसीपी)/ आईएमसीपी/ एमएमसीपी/ एलएसीपी/ पीपीओ/ फिटर जनरल/ मशीनिस्ट/ टर्नर/ शीट मेटल वर्कर/ इलेक्ट्रिशियन/ इलेक्ट्रॉनिक मेकेनिक/ बॉयलर अटेंडेंट/ मेकेनिक इंडस्ट्रियल इलेक्ट्रॉनिक्स/ रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग मेकेनिक ट्रेड में नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट (एनएसी) प्राप्त किया हो।

वेतनमान : 19,900 रुपये + डीए

आयु सीमा

●न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष से कम हो। आयु की गणना 25 अप्रैल 2026 को आधार मानकर की जाएगी।

●अधिकतम आयु सीमा में एससी/ एसटी वर्ग को पांच वर्ष और ओबीसी वर्ग (नान-क्रीमीलेयर) को तीन वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी।

चयन प्रक्रिया

●एनसीटीवीटी (एनएसी) और ट्रेड टेस्ट/ प्रैक्टिकल टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन होगा।

●एनसीटीवीटी की परीक्षा में प्राप्त अंकों को 80% और ट्रेड टेस्ट/ प्रैक्टिकल टेस्ट में प्राप्त अंकों को 20 प्रतिशत वेटेज दिया जाएगा।

आवेदन शुल्क : किसी वर्ग के लिए कोई शुल्क देय नहीं है।

आवेदन प्रक्रिया

●सबसे पहले डायरेक्टोरेट ऑफ ऑर्डिनेंस की आधिकारिक वेबसाइट https://ddpdoo.gov.in/ पर जाएं। होमपेज पर Vacancies पर क्लिक करें।

●नये पेज पर भर्ती से संबंधित विज्ञापन दिखाई देंगे। इनमें से Advertisement for Engagement of Tenure based Graduate/Diploma Project Engineer in Ordnance Factory Khamaria, a unit of Munitions India Limited के आगे View पर क्लिक करें।

●नए पेज पर नोटिफिकेशन की पीडीएफ फाइल डाउनलोड हो जाएगी। अब इसे अच्छी तरह से पढ़ लें और अपनी योग्यता की जांच कर लें।

●नोटिफिकशन के नीचे ही आवेदन-पत्र का प्रारूप दिया है। ए-4 साइज पेपर में इसका प्रिंट आउट निकाल लें।

●आवेदन पत्र में अभ्यर्थी का नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि समेत मांगी गई सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक एक-एक कर भर लें।

●आवेदन पत्र में सबसे ऊपर रंगीन पासपोर्ट साइज की फोटोग्राफ निर्धारित स्थान पर चिपका दें और नीचे अपना हस्ताक्षर कर दें।

●आवेदन पत्र के साथ सभी जरूरी दस्तावेजों की स्वप्रमाणित फोटोकॉपी संलग्न कर दें।

●अब आवेदन पत्र को लिफाफे में भरकर पंजीकृत डाक या स्पीड पोस्ट के माध्यम से संस्थान के तय पते पर भेज दें।

●जिस लिफाफे में आवेदन डालकर भेजें, उसके ऊपर “APPLICATION FOR THE POST OF DBW Personnel on Tenure basis” जरूर लिखें।

यहां भेजें आवेदन

●चीफ जनरल मैनेजर, ऑर्डिनेंस फैक्टरी, खमरिया, जिला जबलपुर (मध्य प्रदेश) – 48200

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

1. ऑर्डिनेंस फैक्टरी खमरिया में कितने पदों पर भर्ती निकली है?
इस भर्ती अभियान के तहत डेंजर बिल्डिंग वर्कर (DBW) के कुल 350 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

2. आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
इच्छुक उम्मीदवार 25 अप्रैल 2026 तक अपना आवेदन डाक के माध्यम से भेज सकते हैं।

3. क्या इस भर्ती के लिए कोई आवेदन शुल्क देना होगा?
नहीं, इस भर्ती के लिए किसी भी वर्ग के उम्मीदवारों से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।

4. इस पद के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या मांगी गई है?
उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट (NAC) होना अनिवार्य है।

5. उम्मीदवार की आयु सीमा क्या निर्धारित की गई है?
आवेदक की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।

6. चयन प्रक्रिया कैसे होगी?
चयन एनएसी के अंकों (80%) और ट्रेड/प्रैक्टिकल टेस्ट (20%) के आधार पर किया जाएगा, इसके बाद दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट होगा।

7. इस नौकरी में कितना वेतन मिलेगा?
चयनित उम्मीदवारों को 19,900 रुपये प्रतिमाह के साथ महंगाई भत्ता (DA) दिया जाएगा।

8. आवेदन कैसे करना होगा?
उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म डाउनलोड करके उसे भरना होगा और आवश्यक दस्तावेजों के साथ रजिस्टर्ड डाक या स्पीड पोस्ट से भेजना होगा।

9. क्या यह नौकरी स्थायी है?
नहीं, यह नियुक्ति शुरुआत में एक वर्ष के लिए अनुबंध पर होगी, जिसे अधिकतम चार वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है।

10. आवेदन भेजने का पता क्या है?
आवेदन पत्र चीफ जनरल मैनेजर, ऑर्डिनेंस फैक्टरी, खमरिया, जिला जबलपुर (मध्य प्रदेश) के पते पर भेजना होगा।

निष्कर्ष

अगर आप तकनीकी क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो ऑर्डिनेंस फैक्टरी खमरिया की यह भर्ती एक बेहतरीन अवसर साबित हो सकती है। खास बात यह है कि इसमें कोई आवेदन शुल्क नहीं है और चयन प्रक्रिया भी पारदर्शी रखी गई है।

हालांकि, यह नौकरी अनुबंध आधारित है, लेकिन अनुभव और सरकारी सेटअप में काम करने का मौका भविष्य के लिए काफी लाभदायक हो सकता है। इसलिए योग्य उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते अपना आवेदन भेज दें, ताकि इस सुनहरे अवसर को हाथ से न जाने दें।

Also Read :- RGSSH Delhi Assistant Professor Recruitment 2026: 35 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन।

।।शेयर करें।।

लेखक परिचय - [Current Patrika]
नाम: रूपेश कुमार पद: संस्थापक और मुख्य लेखक – [currentpatrika.com] अनुभव: 7+ वर्षों का अनुभव जॉब अपडेट्स, करियर गाइड और एजुकेशन न्यूज में।

मेरे बारे में:
नमस्कार! मैं रूपेश कुमार, [Current Patrika] ब्लॉग का संस्थापक और मुख्य लेखक हूँ। यह वेबसाइट खासकर उन छात्रों और युवाओं के लिए बनाई गई है जो सरकारी नौकरियों, निजी नौकरियों, प्रवेश परीक्षाओं और करियर से जुड़ी सटीक और समय पर जानकारी पाना चाहते हैं।
मेरा उद्देश्य है कि युवाओं को बिना किसी भ्रम के एकदम साफ और भरोसेमंद जानकारी मिले — जिससे वे अपने करियर के फैसले खुद ले सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *