Posted in

RGNAU Recruitment 2026: 14 Non-Teaching पदों पर भर्ती, ₹60,000 सैलरी

RGNAU Recruitment 2026 14 Non-Teaching
RGNAU Recruitment 2026 14 Non-Teaching

RGNAU Recruitment 2026: 14 Non-Teaching: राजीव गांधी राष्ट्रीय विमानन विश्वविद्यालय, अमेठी (यूपी) ने 14 गैर शैक्षणिक पदों के लिए भर्ती निकाली है। ये नियुक्तियां अनुबंध के आधार पर एक वर्ष के लिए होंगी, जिसे अधिकतम तीन वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है। इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 अप्रैल 2026 है।

स्टाफ नर्स, पद : 02

योग्यता : 12वीं पास हो। नर्सिंग एंड मिडवाइफरी में स्नातक डिग्री/ डिप्लोमा हो। न्यूनतम पांच वर्ष का कार्यानुभव हो।

जूनियर टेक्निकल सुपरिटेंडेंट, पद : 02

योग्यता : इंजीनियरिंग में बीएससी की डिग्री या तीन वर्षीय डिप्लोमा किया हो। न्यूनतम पांच वर्ष का कार्यानुभव हो।

जूनियर अकाउंट्स ऑफिसर, पद : 01

योग्यता : बीकॉम/ बीबीए (फाइनेंस)/ एमबीए (फाइनेंस) की डिग्री हो। न्यूनतम पांच वर्ष का कार्यानुभव हो।

शारीरिक प्रशिक्षण प्रशिक्षक, पद : 02

योग्यता : शारीरिक शिक्षा में स्नातक की डिग्री हो। संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम पांच वर्ष का कार्यानुभव हो।

वेतनमान (उपरोक्त चार पद) : 60,000 रुपये।

आयु सीमा (उपरोक्त चार पद) : अधिकतम 40 वर्ष हो।

सुरक्षा निरीक्षक, पद : 01

योग्यता : स्नातक की डिग्री हो। तीन वर्ष का कार्यानुभव हो। शारीरिक रूप से फिट हो। पूर्व सैनिकों को वरीयता दी जाएगी।

वेतनमान : 50,000 रुपये।

आयु सीमा : अधिकतम 35 वर्ष से कम हो।

जूनियर टेक्निशियन, पद : 06

योग्यता : बीएससी की डिग्री हो। या इंजीनियरिंग में तीन वर्षीय डिप्लोमा किया हो। न्यूनतम दो वर्ष का कार्यानुभव हो।

वेतनमान : 35,000 रुपये।

आयु सीमा : अधिकतम 30 वर्ष से कम हो।

आयु की गणना : आयु सीमा की गणना 14 अप्रैल 2026 को आधार मानकर की जाएगी।

चयन प्रक्रिया

● लिखित परीक्षा / ट्रेड टेस्ट / साक्षात्कार के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। चयन के बाद चिकित्सा फिटनेस प्रमाण पत्र देना आवश्यक है।

आवेदन शुल्क

● 1000 रुपये। भुगतान डेबिट कार्ड/ क्रेडिट कार्ड/ यूपीआई या नेट बैंकिंग के माध्यम से ऑनलाइन करना होगा। एससी/ एसटी वर्ग और दिव्यांगों के लिए कोई शुल्क देय नहीं है।

आवेदन प्रक्रिया

● राजीव गांधी राष्ट्रीय विमानन विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट (https://www.rgnau.ac.in/) पर जाएं। होमपेज पर Careers पर क्लिक करें।

● खुलने वाले पेज पर भर्ती से संबंधित कई नोटिफिकेशन दिखाई देंगे। इसमें से Engagement of various Non-teaching positions on contractual basis. के सामने दिए गए विज्ञापन की जानकारी के नीचे ‘विस्तृत विज्ञापन/Detailed advertisement’ पर क्लिक करें।

● नए पेज पर विज्ञापन की पीडीएफ फाइल डाउनलोड हो जाएगी। इसे पढ़ लें और अपनी योग्यता की जांच कर लें।

● पिछले पेज पर वापस आएं और ‘ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक/Online Application Link’ पर क्लिक करें। रिक्रूटमेंट पोर्टल पर नीचे Sign up पर क्लिक करें।

● नए पेज पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा। यहां ईमेल, पासवर्ड, मोबाइल नंबर दर्जकर Sign up पर क्लिक करें।

● पिछले पेज पर वापस आएं। यहां ईमेल आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड भरकर लॉगइन पर क्लिक करें और आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1. इस भर्ती में कुल कितने पद निकाले गए हैं?
इस भर्ती के तहत कुल 14 गैर-शैक्षणिक पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

Q2. आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
इच्छुक उम्मीदवार 14 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अंतिम तारीख के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

Q3. क्या ये नौकरियां स्थायी हैं या अनुबंध आधारित?
ये सभी पद अनुबंध (Contract) के आधार पर हैं, जो शुरुआत में एक वर्ष के लिए होंगे और प्रदर्शन के आधार पर अधिकतम तीन वर्ष तक बढ़ाए जा सकते हैं।

Q4. आवेदन शुल्क कितना है?
सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये है, जबकि SC/ST और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं रखा गया है।

Q5. चयन प्रक्रिया क्या होगी?
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, ट्रेड टेस्ट या साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। चयन के बाद मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र देना जरूरी होगा।

Q6. आयु सीमा क्या निर्धारित की गई है?
विभिन्न पदों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा 30 से 40 वर्ष के बीच रखी गई है। आयु की गणना 14 अप्रैल 2026 के आधार पर होगी।

Q7. क्या बिना अनुभव वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं?
अधिकांश पदों के लिए कार्यानुभव आवश्यक है, इसलिए बिना अनुभव वाले उम्मीदवार केवल उन्हीं पदों के लिए आवेदन करें जहां अनुभव की शर्त कम या नहीं है।

Q8. आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Careers सेक्शन में ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन से पहले विस्तृत नोटिफिकेशन पढ़ना जरूरी है।

Current Patrika संदेश

अगर आप सरकारी या प्रतिष्ठित संस्थान में नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यह भर्ती आपके लिए एक अच्छा अवसर साबित हो सकती है। राजीव गांधी राष्ट्रीय विमानन विश्वविद्यालय द्वारा निकाली गई ये वैकेंसी विभिन्न क्षेत्रों के योग्य उम्मीदवारों को मौका देती है, खासकर उन लोगों के लिए जिनके पास संबंधित क्षेत्र में अनुभव है।

हालांकि, यह ध्यान रखना जरूरी है कि ये नियुक्तियां अनुबंध आधारित हैं, इसलिए आवेदन करने से पहले सभी शर्तों और पात्रता को अच्छी तरह समझ लें। समय पर आवेदन करना और सही जानकारी भरना आपकी सफलता की पहली सीढ़ी हो सकती है।

Also Read :- Punjab & Sindh Bank LBO Recruitment 2026 के तहत 1000 पदों पर भर्ती जारी।

।।शेयर करें।।

लेखक परिचय - [Current Patrika]
नाम: रूपेश कुमार पद: संस्थापक और मुख्य लेखक – [currentpatrika.com] अनुभव: 7+ वर्षों का अनुभव जॉब अपडेट्स, करियर गाइड और एजुकेशन न्यूज में।

मेरे बारे में:
नमस्कार! मैं रूपेश कुमार, [Current Patrika] ब्लॉग का संस्थापक और मुख्य लेखक हूँ। यह वेबसाइट खासकर उन छात्रों और युवाओं के लिए बनाई गई है जो सरकारी नौकरियों, निजी नौकरियों, प्रवेश परीक्षाओं और करियर से जुड़ी सटीक और समय पर जानकारी पाना चाहते हैं।
मेरा उद्देश्य है कि युवाओं को बिना किसी भ्रम के एकदम साफ और भरोसेमंद जानकारी मिले — जिससे वे अपने करियर के फैसले खुद ले सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *