BEML भर्ती 2026: भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (बीईएमएल) ने जूनियर एग्जिक्यूटिव के 78 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ये नियुक्तियां अनुबंध के आधार पर एक वर्ष से चार वर्ष तक के लिए की जाएंगी। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 07 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है।
●आवेदन शुल्क : 500 रुपये। एससी/एसटी वर्ग और दिव्यांगों के लिए निशुल्क।
●ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 07 अप्रैल 2026
●आधिकारिक वेबसाइट : https://www.bemlindia.in/
●ई-मेल आईडी : recruitment@bemlltd.in
जूनियर एग्जिक्यूटिव, पद : 78
(ब्रांच के अनुसार रिक्त पदों की संख्या)
● मेकेनिकल/ प्रोडक्शन/ इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग, पद : 31 (अनारक्षित-18)
● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, पद : 33 (अनारक्षित-18)
● इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलिकम्युनिकेशन/ इंस्ट्रुमेंटेशन इंजीनियरिंग, पद : 14 (अनारक्षित-09)
योग्यता : मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से न्यूनतम 60% अंकों के साथ संबंधित ब्रांच में बीई/बीटेक की डिग्री हो।
वेतनमान : 35,000 से 43,000 रुपये।
आयु सीमा : अधिकतम 29 वर्ष से कम हो। आयु सीमा की गणना 07 अप्रैल 2026 को आधार मानकर की जाएगी।
● अधिकतम आयु में एससी/एसटी वर्ग को पांच वर्ष, ओबीसी वर्ग को तीन वर्ष एवं दिव्यांगों को 10 वर्ष की छूट होगी।
चयन प्रक्रिया
● एक वर्षीय पदों के लिए बीई/ बीटेक में प्राप्त अंकों की मेरिट सूची के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
● चार वर्षीय पदों के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
आवेदन शुल्क
● 500 रुपये। भुगतान क्रेडिट कार्ड/ डेबिट कार्ड/ इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के जरिए ऑनलाइन करना होगा।
● एससी/एसटी वर्ग और दिव्यांगों के लिए कोई शुल्क देय नहीं है।
आवेदन प्रक्रिया
● भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट पर (https://www.bemlindia.in/) पर लॉगइन करें। होमपेज पर ‘MENU’ पर क्लिक करें। अब ‘careers’ पर क्लिक करें। अगले पेज ‘Current Recruitment’ पर क्लिक करें।
● खुलने वाले पेज पर भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन ‘RECRUITMENT OF JUNIOR EXECUTIVES ON FIXED TERM (CONTRACT) BASIS’ पर क्लिक करें।
● नए पेज पर नोटिफिकेशन की पीडीएफ फाइल डाउनलोड हो जाएगी। अब इसे अच्छी तरह से पढ़ लें और अपनी योग्यता की जांच कर लें।
● पिछले पेज पर वापस आएं और नोटिफिकेशन के आगे ‘Apply online’ पर क्लिक करें। अगले पेज ‘Apply Now’ पर क्लिक करें।
● नए पेज पर New Registration पर क्लिक करें। अगले पेज पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा। यहां अभ्यर्थी का नाम, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी, जन्मतिथि आदि मांगी गई जानकारी दर्ज करें और कैप्चा भरकर रजिस्टर नाउ पर क्लिक करें। इससे रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
● पिछले पेज पर वापस आएं और Candidate Login के नीचे रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें और कैप्चा भरकर लॉगइन पर क्लिक करें।
● नए पेज पर आवेदन पत्र खुल जाएगा। यहां मांगी गई जानकारियों को सावधानीपूर्वक भर लें। फोटोग्राफ, हस्ताक्षर और मांगे गए दस्तावेजों को निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।
● निर्देशानुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें और अंत में आवेदन पत्र को सब्मिट कर दें। आवेदन पत्र का एक प्रिंट निकालकर भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।
अधिक जानकारी के लिए यहां संपर्क करें
● हेल्पलाइन नंबर : 9205114492
FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)
Q1. बीईएमएल जूनियर एग्जिक्यूटिव भर्ती 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 07 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अंतिम समय की परेशानी से बचने के लिए समय रहते आवेदन कर लें।
Q2. इस भर्ती में कुल कितने पद उपलब्ध हैं?
भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (BEML) ने जूनियर एग्जिक्यूटिव के कुल 78 पदों पर भर्ती निकाली है।
Q3. आवेदन शुल्क कितना है और किन्हें छूट दी गई है?
सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है, जबकि एससी/एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन पूरी तरह निशुल्क है।
Q4. शैक्षणिक योग्यता क्या मांगी गई है?
उम्मीदवार के पास संबंधित इंजीनियरिंग ब्रांच में कम से कम 60% अंकों के साथ बीई/बीटेक की डिग्री होनी चाहिए।
Q5. चयन प्रक्रिया कैसे होगी?
एक वर्षीय पदों के लिए चयन मेरिट (BE/B.Tech के अंकों) के आधार पर होगा, जबकि चार वर्षीय पदों के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) आयोजित की जाएगी।
Q6. उम्मीदवार की अधिकतम आयु कितनी होनी चाहिए?
उम्मीदवार की अधिकतम आयु 29 वर्ष से कम होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट भी दी गई है।
Q7. क्या यह नौकरी स्थायी है या कॉन्ट्रैक्ट पर आधारित है?
यह भर्ती पूरी तरह से कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर है, जिसकी अवधि 1 वर्ष से 4 वर्ष तक हो सकती है।
Q8. आवेदन कैसे किया जा सकता है?
उम्मीदवार BEML की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल है।
Current Patrika संदेश
अगर आप इंजीनियरिंग बैकग्राउंड से हैं और एक प्रतिष्ठित सरकारी कंपनी में काम करने का अवसर तलाश रहे हैं, तो BEML की यह भर्ती आपके लिए एक शानदार मौका हो सकता है। खास बात यह है कि इसमें अच्छी सैलरी के साथ-साथ अनुभव हासिल करने का भी बढ़िया अवसर मिलता है, जो भविष्य में करियर ग्रोथ के लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकता है।
हालांकि, चूंकि आवेदन की अंतिम तिथि बहुत नजदीक है, इसलिए बिना देरी किए जल्द से जल्द आवेदन करना समझदारी होगी। आवेदन करने से पहले सभी पात्रता शर्तों और निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें, ताकि किसी भी तरह की गलती से बचा जा सके।
Also Read :- RGNAU Recruitment 2026: 14 Non-Teaching पदों पर भर्ती, ₹60,000 सैलरी