Posted in

Punjab & Sindh Bank LBO Recruitment 2026 के तहत 1000 पदों पर भर्ती जारी।

Punjab & Sindh Bank LBO Recruitment 2026
Punjab & Sindh Bank LBO Recruitment 2026

Punjab & Sindh Bank LBO Recruitment 2026: पंजाब एंड सिंध बैंक ने लोकल बैंक ऑफिसर के 1000 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। ये नियुक्तियां अनुबंध के आधार पर सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग में की जाएंगी। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है।

विस्तृत जानकारी इस प्रकार है।

आवेदन शुल्क : 850 रुपये। एससी/एसटी वर्ग और दिव्यांगों के लिए 100 रुपये।

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 20 अप्रैल 2026

आवेदन को प्रिंट करने की अंतिम तिथि : 05 मई 2026

आधिकारिक वेबसाइट : https://punjabandsind.bank.in/

ई-मेल आईडी : ho.hrd@psb.co.in

लोकल बैंक ऑफिसर, कुल पद : 1000 (अना.-425)

(राज्य के अनुसार रिक्त पदों की संख्या)

● झारखंड पद : 10

● उत्तर प्रदेश पद : 200

● मध्य प्रदेश पद : 60

● छत्तीसगढ़ पद : 80

● गुजरात पद : 125

● हिमाचल प्रदेश पद : 20

● कर्नाटक पद : 60

● केरल पद : 10

● महाराष्ट्र पद : 60

● ओडिशा पद : 80

● तमिलनाडु पद : 65

● तेलंगाना पद : 30

● अरुणाचल प्रदेश पद : 15

● असम पद : 50

● नगालैंड पद : 05

● पश्चिम बंगाल पद : 30

● पंजाब पद : 100

योग्यता : मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से किसी विषय में स्नातक की डिग्री हो। किसी बैंक में एक अधिकारी के रूप में न्यूनतम 18 महीने का कार्यानुभव हो।

●संबंधित राज्य/केंद्र शासित प्रदेश की स्थानीय भाषा में निपुणता हो।

वेतनमान : 48,480 से 85,920 रुपये।

आयु सीमा : न्यूनतम 20 और अधिकतम 30 वर्ष से कम हो। आयु सीमा की गणना 01 मार्च 2026 से होगी। यानी,

● अभ्यर्थी का जन्म 02 मार्च 1996 से पहले और 01 मार्च 2006 के बाद ना हुआ हो। गणना में दोनों तिथियां शामिल।

● अधिकतम आयु सीमा में एससी/ एसटी वर्ग को पांच वर्ष, ओबीसी (एनसीएल) वर्ग को तीन वर्ष और दिव्यांगों को 10 वर्ष की छूट होगी।

चयन प्रक्रिया

● लिखित परीक्षा, स्क्रीनिंग टेस्ट और साक्षात्कार के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन होगा।

जरूरी सूचनाएं

● चयनित उम्मीदवारों को न्यूनतम तीन वर्ष तक बैंक में सेवा देने के लिए सेवा क्षतिपूर्ति बांड भरना होगा।

● यदि उम्मीदवार तीन वर्ष की सेवा पूरी करने से पहले बैंक छोड़ देता है तो उसे तीन माह के वेतनमान का भुगतान करना होगा।

आवेदन शुल्क

● 850 रुपये। एससी/एसटी वर्ग और दिव्यांगों के लिए 100 रुपये देय है।

● शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड/ क्रेडिट कार्ड/ मोबाइल वॉलेट /इंटरनेट बैंकिंग के जरिए ऑनलाइन करना होगा।

आवेदन प्रक्रिया

● पंजाब एंड सिंध बैंक की आधिकारिक वेबसाइट (https://punjabandsind.bank.in/) पर लॉगइन करें। होमपेज पर स्क्रॉल करते हुए सबसे नीचे ‘Recruitment’ पर क्लिक करें।

● खुलने वाले पेज पर भर्ती से संबंधित कई नोटिफिकेशन दिखाई देंगे। इसमें से LATERAL RECRUITMENT OF LOCAL BANK OFFICERS (PHASE III) ON REGULAR BASIS IN THE BANK के आगे पीडीएफ पर क्लिक करें।

● नए पेज पर नोटिफिकेशन की पीडीएफ फाइल डाउनलोड हो जाएगी। अब इसे ध्यानपूर्वक पढ़ लें और अपनी योग्यता की जांचकर लें।

● पिछले पेज पर वापस जाएं और APPLY ONLINE विकल्प पर क्लिक करें। अगले पेज पर दायीं ओर ‘Click here for New Registration’ पर क्लिक करें।

● नए पेज पर आवेदन पत्र खुल जाएगा। फॉर्म के छह भाग नजर आएंगे।

● पहला भाग बेसिक इंफो का है। इसमें अपना नाम, मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी दर्ज कर ‘सेव एंड नेक्सट’ बटन पर क्लिक कर दें। इस भाग के पूरा होने पर कंप्यूटर स्क्रीन पर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड जेनरेट होगा।

● दूसरा भाग ‘फोटो एंड सिग्नेचर’ का है। यहां अपनी फोटो और हस्ताक्षर की स्कैनकॉपी अपलोड करें। दोनों ही फाइलें जेपीजी या जेपीईजी फॉर्मेट में होनी चाहिए।

● तीसरा भाग यानी ‘डिटेल्स’ में जाकर शेष जानकारियां दर्ज करें। चौथा भाग ‘प्रीव्यू’ का है। पांचवें भाग में मांगे गए दस्तावेजों को निर्धारित प्रारूप में अपलोड करना होगा।

● छठा भाग ‘पेमेंट’ का है। निर्देशानुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें। इस तरह आवेदन प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी। शुल्क जमा होने के बाद ई-रिसिप्ट प्राप्त होगी। ई-रिसिप्ट और आवेदन पत्र का प्रिंट निकाल कर सुरक्षित रख लें।

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

1. पंजाब एंड सिंध बैंक लोकल बैंक ऑफिसर भर्ती 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा, फिर फॉर्म भरकर दस्तावेज अपलोड करें और अंत में शुल्क का भुगतान करें।

2. इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 अप्रैल 2026 है। इसलिए अभ्यर्थियों को समय रहते आवेदन कर देना चाहिए।

3. आवेदन शुल्क कितना है?
सामान्य और अन्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 850 रुपये शुल्क निर्धारित है, जबकि एससी/एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए केवल 100 रुपये देना होगा।

4. इस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए?
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री होनी चाहिए। साथ ही, बैंक में अधिकारी के रूप में कम से कम 18 महीने का अनुभव जरूरी है।

5. आयु सीमा क्या निर्धारित की गई है?
उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।

6. चयन प्रक्रिया कैसे होगी?
चयन लिखित परीक्षा, स्क्रीनिंग टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

7. क्या स्थानीय भाषा का ज्ञान जरूरी है?
हाँ, जिस राज्य के लिए आवेदन कर रहे हैं, वहां की स्थानीय भाषा का ज्ञान होना अनिवार्य है।

8. चयन के बाद क्या कोई बांड भरना होगा?
हाँ, चयनित उम्मीदवारों को कम से कम 3 साल तक सेवा देने के लिए बांड भरना होगा। इससे पहले नौकरी छोड़ने पर जुर्माना देना पड़ सकता है।

Current Patrika संदेश

पंजाब एंड सिंध बैंक की यह भर्ती बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने वाले उम्मीदवारों के लिए एक शानदार अवसर है। खास बात यह है कि इसमें अनुभव रखने वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जा रही है, जिससे चयन की संभावना और भी बेहतर हो जाती है। यदि आप सभी पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं, तो बिना देरी किए आवेदन जरूर करें। सही जानकारी के साथ समय पर आवेदन करना ही सफलता की पहली सीढ़ी है।

Also Read :- IDBI Bank JAM Preparation 2026: परीक्षा पैटर्न, सिलेबस और सफलता के आसान टिप्स

।।शेयर करें।।

लेखक परिचय - [Current Patrika]
नाम: रूपेश कुमार पद: संस्थापक और मुख्य लेखक – [currentpatrika.com] अनुभव: 7+ वर्षों का अनुभव जॉब अपडेट्स, करियर गाइड और एजुकेशन न्यूज में।

मेरे बारे में:
नमस्कार! मैं रूपेश कुमार, [Current Patrika] ब्लॉग का संस्थापक और मुख्य लेखक हूँ। यह वेबसाइट खासकर उन छात्रों और युवाओं के लिए बनाई गई है जो सरकारी नौकरियों, निजी नौकरियों, प्रवेश परीक्षाओं और करियर से जुड़ी सटीक और समय पर जानकारी पाना चाहते हैं।
मेरा उद्देश्य है कि युवाओं को बिना किसी भ्रम के एकदम साफ और भरोसेमंद जानकारी मिले — जिससे वे अपने करियर के फैसले खुद ले सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *