NITCON Junior Engineer Recruitment 2026: निटकॉन लिमिटेड, नई दिल्ली ने जूनियर इंजीनियर के 100 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। ये नियुक्तियां अनुबंध के आधार पर होंगी। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 08 अप्रैल 2026 है।
जूनियर इंजीनियर, कुल पद : 100
(ब्रांच के अनुसार रिक्त पदों की संख्या)
सिविल, पद : 80
योग्यता : मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से न्यूनतम 60% अंको के साथ सिविल ब्रांच में बीई/बीटेक की डिग्री या डिप्लोमा हो। संबंधित क्षेत्र में एक से तीन वर्ष का कार्यानुभव हो।
इलेक्ट्रिकल/ मेकेनिकल, पद : 20
योग्यता : मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से न्यूनतम 60% अंको के साथ संबंधित ब्रांच में बीई/ बीटेक की डिग्री या डिप्लोमा हो। संबंधित क्षेत्र में एक से तीन वर्ष का कार्यानुभव हो
वेतनमान : 55,932 रुपये ।
आयु सीमा : अधिकतम 30 वर्ष से कम हो। आयु सीमा की गणना 08 अप्रैल 2026 को आधार मानकर की जाएगी।
● अधिकतम आयु सीमा में एससी/ एसटी वर्ग को पांच वर्ष, ओबीसी (एनएलसी) वर्ग को तीन वर्ष, दिव्यांगों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क
● सामान्य/ ओबीसी वर्ग, ईडब्ल्यूएस के लिए 885 रुपये, एससी/एसटी वर्ग और दिव्यांगों के लिए 531 रुपये देय है।
● शुल्क का भुगतान क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड/इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से ऑनलाइन करना होगा।
चयन प्रक्रिया
● लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
आवेदन प्रक्रिया
● निटकॉन लिमिटेड की वेबसाइट (https://nitcon.org) पर लॉगइन करें। यहां अपनी सुविधानुसार हिंदी या अंग्रेजी भाषा चुनें। होमपेज पर करियर सेक्शन पर क्लिक करें।
● खुलने वाले पेज पर भर्ती से संबंधित कई नोटिफिकेशन दिखाई देंगे। इनमें से ‘Advertisement No. 19/2025-26 (For Junior Engineers)’ के सामने व्यू पर क्लिक करें।
● नए पेज पर नोटिफिकेशन की पीडीएफ फाइल खुल जाएगी। इसे अच्छी तरह से पढ़कर अपनी योग्यता की जांच कर लें।
● पिछले पेज पर वापस आएं और ‘Apply here’पर क्लिक करें। अगले पेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें।
● नए पेज पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा। यहां पर जिस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं उसे चुनें। अब नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि मांगी गई जानकारी दर्ज कर नीचे सब्मिट पर क्लिक कर दें। इससे आपकी रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगाी।
● रजिस्ट्रेशन के दौरान रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर प्राप्त होगा।
● अब ‘Applicant Login’ पर क्लिक करें। यहां पर लॉगइन आईडी और पासवर्ड या जन्मतिथि डालकर लॉगइन करें।
● नए पेज पर आवेदन पत्र खुल जाएगा। यहां पर मांगी गई सभी जानकारी को दर्ज करें। फोटोग्राफ, हस्ताक्षर और मांगे गए दस्तावेजों को निधारित प्रारूम में अपलोड कर दें।
● अब निर्देशानुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें और अंत में आवेदन पत्र को सब्मिट कर दें।
● आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।
अधिक जानकारी के लिए यहां संपर्क करें
● हेल्पलाइन नंबर : 011-40658297
●आवेदन शुल्क : सामान्य/ ओबीसी वर्ग, ईडब्ल्यूएस के लिए 885 रुपये, एससी/एसटी वर्ग और दिव्यांगों के लिए 531 रुपये देय है। भुगतान ऑनलाइन करना होगा।
●ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 08 अप्रैल 2026
●आधिकारिक वेबसाइट : https://nitcon.org
●ई-मेल आईडी : openings@nitcon.org
FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)
Q1. निटकॉन लिमिटेड में जूनियर इंजीनियर के कितने पद निकले हैं?
निटकॉन लिमिटेड ने कुल 100 जूनियर इंजीनियर पदों पर भर्ती निकाली है, जिसमें सिविल के 80 और इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल के 20 पद शामिल हैं।
Q2. इस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?
उम्मीदवार के पास संबंधित ब्रांच में न्यूनतम 60% अंकों के साथ बीई/बीटेक या डिप्लोमा होना चाहिए। साथ ही 1 से 3 वर्ष का कार्य अनुभव भी आवश्यक है।
Q3. आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 08 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है।
Q4. उम्मीदवारों की आयु सीमा क्या रखी गई है?
अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।
Q5. चयन प्रक्रिया कैसे होगी?
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।
Q6. आवेदन शुल्क कितना है और कैसे जमा करें?
सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 885 रुपये और एससी/एसटी/दिव्यांग के लिए 531 रुपये शुल्क तय किया गया है। भुगतान ऑनलाइन माध्यम (UPI, कार्ड या नेट बैंकिंग) से करना होगा।
Q7. इस नौकरी में सैलरी कितनी मिलेगी?
चयनित उम्मीदवारों को लगभग ₹55,932 प्रति माह वेतन मिलेगा।
Q8. आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें, फॉर्म भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क जमा करके आवेदन पूरा करें।
Current Patrika संदेश
अगर आप इंजीनियरिंग क्षेत्र में एक अच्छी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो निटकॉन लिमिटेड की यह भर्ती आपके लिए एक शानदार अवसर हो सकती है। सीमित समय और तय योग्यता के कारण प्रतियोगिता थोड़ी कड़ी हो सकती है, इसलिए बिना देरी किए जल्द से जल्द आवेदन करना समझदारी होगी।
ध्यान रखें कि आवेदन करते समय सभी जानकारी सही और दस्तावेज अपडेटेड हों, ताकि आगे किसी प्रकार की परेशानी न हो। सही तैयारी और समय पर आवेदन से आप इस मौके का पूरा लाभ उठा सकते हैं।
Also Read :- महिला अग्निवीर भर्ती 2026: आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, योग्यता, सैलरी और पूरी जानकारी