Agniveer Bharti 2026: भारतीय थल सेना ने ‘पुरुष अग्निवीरों’ की बंपर भर्तियां करने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। अग्निवीरों का चयन पांच श्रेणियों के लिए किया जाएगा। इसके तहत यूपी के विभिन्न सेना भर्ती कार्यालयों में भर्ती रैलियों का आयोजन होगा। उम्मीदवारों की नियुक्ति चार वर्ष के लिए की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़कर 10 अप्रैल 2026 हो गई है। पहले यह तिथि 01 अप्रैल 2026 थी।
●आवेदन शुल्क : 250 रुपये। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा।
●ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 10 अप्रैल 2026
●ऑनलाइन परीक्षा की संभावित तिथियां : 01 जून से 15 जून 2026
●आधिकारिक वेबसाइट : www.joinindianarmy.nic.in
●ई-मेल आईडी : wm.joinindianarmy@gov.in
अग्निवीर (जनरल ड्यूटी)
योग्यता : मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से न्यूनतम 45% अंकों के साथ 10वीं पास हो। प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33%अंक हों।
●हल्के वाहन के लाइसेंस धारक को वरीयता मिलेगी।
अग्निवीर (टेक्निकल)
योग्यता : न्यूनतम 50% अंकों के साथ विज्ञान विषय (भौतिकी, गणित, अंग्रेजी ) से 12वीं पास हो। या
●विज्ञान विषयों (भौतिकी, गणित, अंग्रेजी) से 12वीं पास हो। साथ ही टेक्निकल श्रेणी में एक वर्षीय आईटीआई सर्टिफिकेट प्राप्त किया हो। या
●न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10वीं पास हो। अंग्रेजी, गणित और विज्ञान विषय में कम से कम 40% अंक हों। मेकेनिक मोटर व्हीकल/ मेकेनिक डीजल/ इलेक्ट्रॉनिक मेकेनिक/ इलेक्ट्रिशियन/ इंस्ट्रूमेंट मेकेनिक/ ड्राफ्टमैन/ सर्वेयर/ फिटर/ ऑटोमोबाइल/ मेकेनिकल/ इलेक्ट्रिकल / इलेक्ट्रॉनिक्स/ आईटी/ कंप्यूटर साइंस/ कंप्यूटर इंजीनियरिंग/ इंस्ट्रूमेंटेशन टेक्नोलॉजी आदि में आईटीआई या डिप्लोमा किया हो।
अग्निवीर (क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल)
योग्यता : 60% अंकों के साथ किसी भी स्ट्रीम में 12वीं पास हो। साथ ही प्रत्येक विषय में कम से कम 50% अंक हों।
अग्निवीर (ट्रेड्समैन/10वीं )
योग्यता : मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास हो। प्रत्येक विषय में कम से कम 33 फीसदी अंक हों।
अग्निवीर (ट्रेड्समैन/8वीं )
योग्यता : 8वीं पास हो। प्रत्येक विषय में 33%अंक हों।
सूचना : 10वीं और 12वीं की परीक्षा दे रहे अभ्यर्थी भी भर्ती रैली में शामिल हो सकते हैं। ऐसे उम्मीदवारों को भर्ती के दूसरे चरण में अंक तालिका की मूल कॉपी प्रस्तुत करनी होगी।
वेतनमान : 30,000 से 40,000 हजार रुपये।
बीमा : 48 लाख रुपये का बीमा कवर दिया जाएगा।
छुट्टी : प्रत्येक वर्ष 30 दिन की छुट्टी मिलेगी। बीमार होने की स्थिति में डॉक्टर की सलाह के अनुसार छुट्टी भी मिलेगी।
आयु सीमा
●न्यूनतम साढ़े 17 और अधिकतम 22 वर्ष से कम हो। यानी, अभ्यर्थी का जन्म 01 जुलाई 2005 और 01 जुलाई 2009 के बीच हुआ हो। आयु गणना में दोनों तिथियां शामिल होंगी।
चयन प्रक्रिया
●चयन के लिए दो चरण होंगे। पहले चरण में ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा होगी। दूसरे में शारीरिक दक्षता परीक्षा, शारीरिक मानक परीक्षण और चिकित्सा परीक्षण होगा।
न्यूनतम शारीरिक मापदंड
कद : 170 सेंटीमीटर। क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल श्रेणी के लिए न्यूनतम 162 सेंटीमीटर।
सीना : 77 सेंटीमीटर (पांच सेंटीमीटर का फुलाव हो)
वजन : सही अनुपात में।
●शारीरिक और मानसिक रूप से पूरी तरह स्वस्थ हो।
यूपी में इन सेना भर्ती कार्यालयों में होंगी भर्ती रैलियां
●आगरा : आगरा, मथुरा, मैनपुरी अलीगढ़, हाथरस, एटा, इटावा, फिरोजाबाद, कासगंज, ललितपुर, झांसी, जालौन।
●अमेठी : अमेठी, आंबेडकरनगर, अयोध्या, बस्ती, कौशांबी, कुशीनगर, महराजगंज, प्रतापगढ, प्रयागराज, रायबरेली, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर और सुल्तानपुर।
●बरेली : बहराइच, बलरामपुर, बरेली, बदायूं, फर्रुखाबाद, हरदोई, लखीमपुर, पीलीभीत, संभल, शाहजहांपुर, श्रावस्ती और सीतापुर।
●लखनऊ : बांदा, औरैया, बाराबंकी, चित्रकूट, फतेहपुर, गोंडा, हमीरपुर, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, लखनऊ, महोबा, उन्नाव।
●मेरठ : सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, रामपुर, मुरादाबाद, बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर, बागपत, गाजियाबाद, मेरठ, हापुड़।
●वाराणसी : आजमगढ़, बलिया, भदोही, चंदौली, वाराणसी देवरिया, गोरखपुर, गाजीपुर, जौनपुर, मिर्जापुर, मऊ, सोनभद्र।
आवेदन शुल्क
●250 रुपये। शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड/ क्रेडिट कार्ड/ नेट बैंकिंग या यूपीआई के जरिए ऑनलाइन करना होगा।
आवेदन प्रक्रिया
●भारतीय सेना की वेबसाइट (joinindianarmy.nic. in) पर जाएं। अगले वेबपेज पर ‘कैप्चा’ दर्ज करें। इसके बाद ‘एंटर वेबसाइट’ पर क्लिक कर दें।
●होमपेज पर ‘JCO / OR / Agniveer Enrolment’ सेक्शन क्लिक करें। अगले पेज पर View All पर क्लिक करें।
●अगले पेज पर जिस जोन के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उस विज्ञापन की पीडीएफ पर क्लिक करें। नये पेज पर विज्ञापन खुल जाएगा। इसे पढ़कर अपनी योग्यता जांच लें।
●होमपेज पर वापस आएं और JCO / OR / Agniveer Apply / Login लिंक पर क्लिक कर दिए गए निर्देशों के अनुसार आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)
Q1. अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 10 अप्रैल 2026 कर दी गई है।
Q2. अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन शुल्क कितना है?
इस भर्ती के लिए सभी उम्मीदवारों को 250 रुपये आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा।
Q3. अग्निवीर भर्ती में कौन-कौन सी पोस्ट शामिल हैं?
इस भर्ती में पांच प्रमुख श्रेणियां शामिल हैं—जनरल ड्यूटी, टेक्निकल, क्लर्क/स्टोर कीपर, ट्रेड्समैन (10वीं) और ट्रेड्समैन (8वीं)।
Q4. क्या 10वीं और 12वीं के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं?
हां, जो छात्र अभी 10वीं या 12वीं की परीक्षा दे रहे हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं। लेकिन उन्हें बाद में अपनी मार्कशीट प्रस्तुत करनी होगी।
Q5. अग्निवीर भर्ती के लिए आयु सीमा क्या है?
उम्मीदवार की आयु 17.5 वर्ष से 22 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
Q6. चयन प्रक्रिया कैसे होगी?
चयन प्रक्रिया दो चरणों में होगी—
-
ऑनलाइन लिखित परीक्षा
-
शारीरिक दक्षता, मेडिकल और फिटनेस टेस्ट
Q7. अग्निवीरों को कितना वेतन मिलेगा?
चयनित उम्मीदवारों को लगभग 30,000 से 40,000 रुपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा।
Q8. क्या अग्निवीरों को बीमा और अन्य सुविधाएं मिलेंगी?
हां, अग्निवीरों को 48 लाख रुपये का बीमा कवर और सालाना 30 दिन की छुट्टी जैसी सुविधाएं मिलेंगी।
Q9. भर्ती रैली कहां आयोजित की जाएगी?
उत्तर प्रदेश के विभिन्न सेना भर्ती कार्यालयों जैसे आगरा, लखनऊ, मेरठ, वाराणसी आदि में भर्ती रैलियां आयोजित की जाएंगी।
Q10. ऑनलाइन परीक्षा कब आयोजित होने की संभावना है?
ऑनलाइन परीक्षा 01 जून से 15 जून 2026 के बीच आयोजित की जा सकती है।
Current Patrika संदेश
भारतीय थल सेना की अग्निवीर भर्ती 2026 युवाओं के लिए देश सेवा का एक शानदार अवसर है। इस योजना के तहत न सिर्फ युवाओं को सेना में काम करने का अनुभव मिलेगा, बल्कि उन्हें अच्छा वेतन, बीमा और अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।
अगर आप भी देश की सेवा करने का सपना देखते हैं और निर्धारित योग्यता को पूरा करते हैं, तो बिना देरी किए आवेदन जरूर करें। ध्यान रखें कि आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक है, इसलिए समय रहते सभी जरूरी दस्तावेज तैयार कर लें और सही तरीके से फॉर्म भरें।
Also Read :- NITCON Junior Engineer Recruitment 2026: 100 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन