Posted in

MGKVP Assistant Professor Recruitment 2026: 64 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता, फीस और आवेदन प्रक्रिया

MGKVP Assistant Professor Recruitment 2026
MGKVP Assistant Professor Recruitment 2026

MGKVP Assistant Professor Recruitment 2026: महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी ने असिस्टेंट प्रोफेसर के 64 पदों पर भर्ती निकाली है। आरक्षण का लाभ केवल उत्तर प्रदेश के मूल निवासियों को ही मिलेगा। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 15 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र और संबंधित दस्तावेजों की स्वप्रमाणित फोटोकॉपी को डाक से भी भेजना होगा। डाक से आवेदन स्वीकार होनेे की अंतिम तिथि 25 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है।

असिस्टेंट प्रोफेसर, कुल पद : 64

(विषय के अनुसार रिक्त पदों की संख्या)

● अर्थशास्त्र पद : 03

● समाजशास्त्र पद : 09

● मनोविज्ञान पद : 03

● समाजकार्य पद : 05

● अंग्रेजी पद : 02

● हिंदी पद : 04

● इतिहास पद : 07

● दर्शनशास्त्र पद : 02

● राजनीतिशास्त्र पद : 05

● शिक्षाशास्त्र पद : 04

● संस्कृत पद : 06

● पत्रकारिता पद : 01

● ललितकला पद : 02

● वाणिज्य पद : 03

● विधि पद : 02

● सांख्यिकी पद : 01

● उर्दू पद : 03

● शारीरिक शिक्षा पद : 01

● मंचकला पद : 01

योग्यता : न्यूनतम 55%अंकों के साथ स्नातकोत्तर की डिग्री हो। नेट/स्लेट/सेट उत्तीर्ण हो। या पीएचडी हो।

वेतनमान : 57,700 रुपये

आयु सीमा : अधिकतम 62 वर्ष से कम हो। आयु सीमा की गणना 01 मार्च 2026 को आधार मानकर की जाएगी।

चयन प्रक्रिया

● साक्षात्कार और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

परीक्षा शुल्क

● सामान्य/ ओबीसी वर्ग, ईडब्ल्यूएस के लिए 2500 रुपये और एससी/एसटी वर्ग के लिए 2000 रुपये देय है।

● शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड/ क्रेडिट कार्ड/ नेट बैंकिंग या यूपीआई के जरिए ऑनलाइन करना होगा।

आवेदन प्रक्रिया

● महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी की आधिकारिक वेबसाइट (https://www.mgkvp.ac.in/) पर जाएं। होमपेज पर सबसे ऊपर Careers के सेक्शन में Recruitments पर क्लिक करें।

● खुलने वाले पेज पर भर्ती से संबंधित कई नोटिफिकेशन दिखाई देंगे। इनमें से ‘विज्ञापन संख्या-2/2026: विश्वविद्यालय में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर एवं असिस्टेंट प्रोफेसर के रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाने के सम्बन्ध में विस्तृत विवरण एवं आवश्यक-सूचना’ के सामने पीडीएफ ऑइकन पर क्लिक करें।

● नए पेज पर नोटिफिकेशन की पीडीएफ फाइल डाउनलोड हो जाएगी। इसे पढ़ लें और अपनी योग्यता जांच लें।

● पिछले पेज पर वापस आएं। ‘विज्ञापन संख्या 2/2026 : प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर एवं असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर नियुक्ति हेतु ऑनलाइन पोर्टल’ के नीचे Apply Online पर क्लिक कर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

यहां भेजें आवेदन

● कुलसचिव, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी (उत्तर प्रदेश)-221002

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

Q1. महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए कितने पद निकले हैं?
इस भर्ती के तहत कुल 64 पदों पर असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति की जाएगी, जिनमें अलग-अलग विषयों के लिए पद निर्धारित हैं।

Q2. आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 अप्रैल 2026 है, जबकि आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी डाक से भेजने की अंतिम तिथि 25 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है।

Q3. इस भर्ती के लिए न्यूनतम योग्यता क्या है?
उम्मीदवार के पास कम से कम 55% अंकों के साथ स्नातकोत्तर डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही NET/SLET/SET पास होना जरूरी है या फिर उम्मीदवार के पास PhD की डिग्री होनी चाहिए।

Q4. क्या सभी राज्यों के उम्मीदवार आरक्षण का लाभ ले सकते हैं?
नहीं, आरक्षण का लाभ केवल उत्तर प्रदेश के मूल निवासियों को ही दिया जाएगा।

Q5. चयन प्रक्रिया कैसे होगी?
उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार (Interview) और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।

Q6. आवेदन शुल्क कितना है?
सामान्य, ओबीसी और EWS वर्ग के लिए 2500 रुपये तथा SC/ST वर्ग के लिए 2000 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है।

Q7. वेतनमान कितना मिलेगा?
चयनित उम्मीदवारों को 57,700 रुपये प्रति माह का वेतन दिया जाएगा।

Q8. अधिकतम आयु सीमा क्या है?
उम्मीदवार की अधिकतम आयु 62 वर्ष से कम होनी चाहिए। आयु की गणना 1 मार्च 2026 के आधार पर की जाएगी।

Q9. आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और उसके बाद आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी आवश्यक दस्तावेजों के साथ डाक द्वारा भेजनी होगी।

Current Patrika संदेश

अगर आप शिक्षण क्षेत्र में करियर बनाने की सोच रहे हैं, तो महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी की यह भर्ती एक बेहतरीन अवसर है। यहां न केवल अच्छा वेतनमान मिलता है, बल्कि एक प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय में काम करने का अनुभव भी आपके करियर को नई दिशा दे सकता है।

हालांकि, आवेदन प्रक्रिया में ऑनलाइन फॉर्म भरने के साथ-साथ दस्तावेजों की हार्ड कॉपी भेजना भी जरूरी है, इसलिए समयसीमा का विशेष ध्यान रखें। सही जानकारी के साथ समय पर आवेदन करना ही सफलता की कुंजी है।

Also Read :- महिला अग्निवीर भर्ती 2026: आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, योग्यता, सैलरी और पूरी जानकारी

।।शेयर करें।।

लेखक परिचय - [Current Patrika]
नाम: रूपेश कुमार पद: संस्थापक और मुख्य लेखक – [currentpatrika.com] अनुभव: 7+ वर्षों का अनुभव जॉब अपडेट्स, करियर गाइड और एजुकेशन न्यूज में।

मेरे बारे में:
नमस्कार! मैं रूपेश कुमार, [Current Patrika] ब्लॉग का संस्थापक और मुख्य लेखक हूँ। यह वेबसाइट खासकर उन छात्रों और युवाओं के लिए बनाई गई है जो सरकारी नौकरियों, निजी नौकरियों, प्रवेश परीक्षाओं और करियर से जुड़ी सटीक और समय पर जानकारी पाना चाहते हैं।
मेरा उद्देश्य है कि युवाओं को बिना किसी भ्रम के एकदम साफ और भरोसेमंद जानकारी मिले — जिससे वे अपने करियर के फैसले खुद ले सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *