Posted in

Jamia Millia Islamia Recruitment 2026: असिस्टेंट प्रोफेसर के 22 पदों पर भर्ती, जल्द करें आवेदन

Jamia Millia Islamia Recruitment 2026
Jamia Millia Islamia Recruitment 2026

Jamia Millia Islamia Recruitment 2026: जामिया मिलिया इस्लामिया (जेएमआई), दिल्ली में असिस्टेंट प्रोफेसर के 22 पदों की भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इसके तहत राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, मनोविज्ञान, गणित, हिंदी इतिहास समेत अन्य विषयों के लिए पद भरे जाएंगे। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 अप्रैल 2026 है। आवेदन पत्र और दस्तावेजों की स्वप्रमाणित फोटोकॉपी को डाक से भी भेजना होगा। डाक से आवेदन स्वीकार होने की अंतिम तिथि 23 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है।

विस्तृत जानकारी इस प्रकार है।

असिस्टेंट प्रोफेसर, कुल पद : 22

(विषय के अनुसार रिक्त पदों की संख्या)

●राजनीति विज्ञान पद : 04

●अर्थशास्त्र पद : 02

●मनोविज्ञान पद : 02

●बायोसाइंसेज पद : 01

●गणित पद : 01

●शैक्षिक प्रौद्योगिकी पद : 01

●हिंदी पद : 01

●इस्लामी अध्ययन पद : 01

●इतिहास पद : 01

●कला पद : 01

●नर्सरी शिक्षा पद : 01

●कृषि पद : 01

●कागज की कला पद : 01

●शिक्षा विभाग पद : 01

●विशेष शिक्षा (अधिगम अक्षमता) पद : 01

●लकड़ी की कारीगरी पद : 01

●अस्पताल प्रबंधन एवं धर्मशाला अध्ययन पद : 01

योग्यता : न्यूनतम 55% अंकों के साथ स्नातकोत्तर की डिग्री या समकक्ष योग्यता हो।

●अस्पताल प्रबंधन के लिए न्यूनतम 55% अंकों के साथ एमबीबीएस/बीडीएस/ बीयूएमएस/ बीएएमएस की डिग्री के साथ एमबीए हो।

●राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, मनोविज्ञान, बायोसाइंसेज, गणित और अस्पताल प्रबंधन के पदों को छोड़कर बाकी सभी पदों पर न्यूनतम 55% अंकों के साथ एमएड की डिग्री हो।

●नेट/ स्लेट/ सेट उत्तीर्ण हो या पीएचडी हो।

वेतनमान : 57,700 से 1,82,400 रुपये।

आयु सीमा : यूजीसी के नियमानुसार।

चयन प्रक्रिया

●साक्षात्कार और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

परीक्षा शुल्क

●सामान्य/ओबीसी वर्ग के लिए 1500 रुपये, एससी/एसटी वर्ग के लिए 750 रुपये और दिव्यांगों के लिए निशुल्क।

आवेदन प्रक्रिया

● जामिया मिलिया इस्लामिया की आधिकारिक वेबसाइट (https://jmi.ac.in/) पर जाएं। होम पेज पर Bulletin Board में Careers@JMI पर क्लिक करें।

● नए पेज पर Applications are invited for recruitment on various Teaching Positions… पर क्लिक करें। अब Click here for details: Applications are invited for recruitment on various… पर क्लिक करें।

●नए पेज पर विज्ञापन की पीडीएफ खुल जाएगी। इसे अच्छी तरह से पढ़कर अपनी योग्यता की जांच कर लें।

●अब विज्ञापन में दिए लिंक-https://curec.samarth.ac.in पर क्लिक करें। अगले पेज पर Universities पर क्लिक करें। अब Apply पर क्लिक कर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। अंत में आवेदन पत्र का प्रिंटआउट और संबंधित दस्तावेजों को तय पते रजिस्टर्ड डाक से भेज दें।

यहां भेजें आवेदन

●भर्ती एवं पदोन्नति अनुभाग, दूसरी मंजिल, रजिस्ट्रार ऑफिस,जामिया मिलिया इस्लामिया,नई दिल्ली-110025

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

1. जामिया मिलिया इस्लामिया में असिस्टेंट प्रोफेसर के कितने पद निकले हैं?
जामिया मिलिया इस्लामिया (JMI) में कुल 22 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती निकाली गई है, जो विभिन्न विषयों के लिए हैं।

2. आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 13 अप्रैल 2026 है, जबकि डाक द्वारा आवेदन भेजने की अंतिम तिथि 23 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है।

3. क्या आवेदन केवल ऑनलाइन करना है या ऑफलाइन भी?
उम्मीदवारों को पहले ऑनलाइन आवेदन करना होगा, इसके बाद आवेदन पत्र और जरूरी दस्तावेजों की कॉपी डाक के माध्यम से भी भेजनी होगी।

4. इस भर्ती के लिए न्यूनतम योग्यता क्या है?
सामान्य तौर पर न्यूनतम 55% अंकों के साथ स्नातकोत्तर डिग्री आवश्यक है। साथ ही NET/SET/SLET पास होना या पीएचडी होना जरूरी है।

5. क्या सभी पदों के लिए समान योग्यता है?
नहीं, कुछ पदों जैसे अस्पताल प्रबंधन के लिए अलग योग्यता (MBBS/BDS/BUMS/BAMS + MBA) मांगी गई है। वहीं कुछ पदों के लिए M.Ed भी आवश्यक है।

6. चयन प्रक्रिया कैसे होगी?
उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार (Interview) और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।

7. आवेदन शुल्क कितना है?
सामान्य/ओबीसी वर्ग के लिए 1500 रुपये, एससी/एसटी के लिए 750 रुपये और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं है।

8. वेतनमान कितना मिलेगा?
चयनित उम्मीदवारों को 57,700 रुपये से 1,82,400 रुपये तक का आकर्षक वेतन मिलेगा।

9. आवेदन कहां भेजना है?
ऑनलाइन आवेदन के बाद प्रिंटआउट और दस्तावेज “भर्ती एवं पदोन्नति अनुभाग, रजिस्ट्रार ऑफिस, जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली” पते पर भेजने होंगे।

10. क्या फ्रेशर उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं?
यदि उम्मीदवार निर्धारित शैक्षणिक योग्यता और NET/PhD जैसी शर्तें पूरी करते हैं, तो वे आवेदन कर सकते हैं।

Current Patrika संदेश

अगर आप टीचिंग फील्ड में करियर बनाने का सपना देख रहे हैं, तो जामिया मिलिया इस्लामिया की यह भर्ती आपके लिए एक शानदार अवसर हो सकती है। प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर काम करने का मौका न केवल आपकी प्रोफेशनल ग्रोथ को बढ़ाएगा, बल्कि एक स्थिर और सम्मानजनक करियर भी प्रदान करेगा।

ध्यान रखें कि आवेदन प्रक्रिया दो चरणों में है—ऑनलाइन और डाक द्वारा—इसलिए किसी भी स्टेप को नजरअंदाज न करें। अंतिम तिथियों का विशेष ध्यान रखें और सभी दस्तावेज समय पर जमा करें।

कुल मिलाकर, यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए बेहतरीन मौका है जो शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहते हैं। सही तैयारी और समय पर आवेदन करके आप इस अवसर का पूरा लाभ उठा सकते हैं।

Also Read :- ऑर्डिनेंस फैक्ट्री चांदा भर्ती 2026: 400 पदों पर बिना फीस आवेदन, जल्दी करें अप्लाई

।।शेयर करें।।

लेखक परिचय - [Current Patrika]
नाम: रूपेश कुमार पद: संस्थापक और मुख्य लेखक – [currentpatrika.com] अनुभव: 7+ वर्षों का अनुभव जॉब अपडेट्स, करियर गाइड और एजुकेशन न्यूज में।

मेरे बारे में:
नमस्कार! मैं रूपेश कुमार, [Current Patrika] ब्लॉग का संस्थापक और मुख्य लेखक हूँ। यह वेबसाइट खासकर उन छात्रों और युवाओं के लिए बनाई गई है जो सरकारी नौकरियों, निजी नौकरियों, प्रवेश परीक्षाओं और करियर से जुड़ी सटीक और समय पर जानकारी पाना चाहते हैं।
मेरा उद्देश्य है कि युवाओं को बिना किसी भ्रम के एकदम साफ और भरोसेमंद जानकारी मिले — जिससे वे अपने करियर के फैसले खुद ले सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *