NPCIL Executive Trainee Recruitment 2026: न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनपीसीआईएल) ने एग्जिक्यूटिव ट्रेनी के 330 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवारों का चयन गेट में प्राप्त अंकों और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को एक वर्ष का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद संस्थान की आवश्यकतानुसार परमाणु ऊर्जा विभाग में देश या विदेश में कहीं भी तैनात किया जा सकता है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2026 है।
●आवेदन शुल्क : सामान्य/ओबीसी वर्ग, ईडब्ल्यूएस के लिए 500 रुपये, एससी/एसटी वर्ग, दिव्यांगों और महिलाओं के लिए कोई शुल्क देय नहीं है।
●ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 30 अप्रैल 2026
●साक्षात्कार की संभावित तिथियां : 08 जून से 19 जून 2026
●आधिकारिक वेबसाइट : https://www.npcil.nic.in
एग्जिक्यूटिव ट्रेनी, कुल पद : 330 (अनारक्षित-126)
(ब्रांच के अनुसार रिक्त पदों की संख्या)
● मेकेनिकल पद : 125
● केमिकल पद : 40
● इलेक्ट्रिकल पद : 65
● इलेक्ट्रानिक्स पद : 50
● इंस्ट्रूमेंटेशन पद : 15
● सिविल पद : 35
योग्यता : मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से न्यूनतम 60% अंकों के साथ संबंधित ब्रांच में बीई/ बीटेक/ बीएससी (इंजी.) या एमटेक की डिग्री हो। या अंतिम वर्ष के छात्र हों।
●वर्ष 2024/2025 या 2026 में संबंधित ब्रांच में गेट पास किया हो।
वेतनमान : 56,100 से 1,77,500 रुपये। प्रशिक्षण के दौरान
74,000 रुपये स्टाइपेंड दिया जाएगा।
आयु सीमा : अधिकतम 26 वर्ष से कम हो। आयु सीमा की गणना 30 अप्रैल 2026 को आधार मानकर की जाएगी।
● अधिकतम आयु सीमा में एससी/एसटी वर्ग को पांच वर्ष, ओबीसी वर्ग (नॉन क्रीमीलेयर) को तीन वर्ष और दिव्यांगों को 10 वर्ष की छूट होगी।
चयन प्रक्रिया
● गेट में प्राप्त अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।
आवेदन शुल्क
● सामान्य/ओबीसी वर्ग, ईडब्ल्यूएस के लिए 500 रुपये देय है। शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड/ क्रेडिट कार्ड/ नेट बैंकिंग या यूपीआई के जरिए ऑनलाइन करना होगा।
● एससी/एसटी वर्ग, दिव्यांगों और महिलाओं के लिए कोई शुल्क देय नहीं है।
आवेदन प्रक्रिया
● न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड की वेबसाइट (https://www.npcil.nic.in/index.aspx) पर जाएं। होमपेज पर HR Management के सेक्शन में Opportunities / Policies पर क्लिक करें।
● खुलने वाले पेज पर कई नोटफिकेशन दिखाई देंगे। इनमें से विज्ञापन क्रमांक : NPCIL / HQ / HRM / ET / 2026 / 02 के सामने Click here for more details… पर क्लिक करें।
● अगले पेज पर Recruitment of Executive Trainees (2026) through GATE 2024/2025/2026 के नीचे (Advt) पर क्लिक करें।
● नए पेज पर नोटिफिकेशन की पीडीएफ फाइल खुल जाएगी। इसे ध्यानपूर्वक पढ़ लें और अपनी योग्यता की जांचकर लें।
● पिछले पेज पर वापस जाएं और ‘Click here to view details & Apply Online’ पर क्लिक करें। यहां पर सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके लिए Click for New Registration पर क्लिक करें।
● नए पेज निर्देश खुलकर आएंगे। आगे बढ़ने से पहले इन्हें ध्यानपूर्वक पढ़ लें और ok, I Understand पर क्लिक करें।
● नए पेज पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा। यहां सबसे पहले जिस पद के लिए अप्लाई करना है उसका चयन करें। फिर विषय का चयन करें। उसके बाद अपना वर्ग और दिव्यांगता का चयन करें।
● अब गेट से संबंधित जानकारी भरनी होगी। सबसे पहले गेट पास करने का साल भरे, फिर गेट का रजिस्ट्रेशन नंबर भरें। अब गेट में रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर दर्ज कर नीचे Submit पर क्लिक करें।
● अब आवेदक की ईमेल आईडी पर एक एक्टिवेशन लिंक भेजा जाएगा। इस लिंक पर क्लिक कर उसे एक्टिवेट कर लें। अब लॉगइन आईडी, पासवर्ड और कैप्चा भरकर लॉगइन पर क्लिक करें।
● नए पेज पर आवेदन फॉर्म खुल जाएगा। यहां मांगी गई सभी जानकारी को एक-एक कर ध्यान पूर्वक भर लें। अब, फोटोग्राफ, हस्ताक्षर और मांगे गए सभी दस्तावेजों को निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।
● निर्देशानुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें। अंत में आवेदन पत्र को सब्मिट कर दें। इसके साथ ही आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगाी।
● आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकालकर साक्षात्कार के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।
● साक्षात्कार के समय आवेदन पत्र का प्रिंट आउट और मांगे गए दस्तावेजों की मूल प्रति एवं स्वप्रमाणित फोटोकॉपी को लेकर जाना होगा।
FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)
1. एनपीसीआईएल एग्जिक्यूटिव ट्रेनी भर्ती 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवारों को समय रहते आवेदन पूरा कर लेना चाहिए।
2. इस भर्ती में चयन प्रक्रिया कैसे होगी?
उम्मीदवारों का चयन मुख्य रूप से GATE स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग और उसके बाद इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा।
3. क्या अंतिम वर्ष के छात्र आवेदन कर सकते हैं?
हाँ, जो छात्र अपने अंतिम वर्ष में हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते वे GATE 2024, 2025 या 2026 में पास हों।
4. आवेदन शुल्क कितना है और किन्हें छूट मिलती है?
सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹500 है। वहीं, एससी/एसटी, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों को शुल्क में पूरी छूट दी गई है।
5. इस भर्ती में वेतन और प्रशिक्षण के दौरान स्टाइपेंड कितना मिलेगा?
चयनित उम्मीदवारों को प्रशिक्षण के दौरान ₹74,000 प्रति माह स्टाइपेंड दिया जाएगा। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद वेतनमान ₹56,100 से ₹1,77,500 तक होगा।
6. अधिकतम आयु सीमा क्या है?
उम्मीदवार की आयु 30 अप्रैल 2026 तक अधिकतम 26 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट भी मिलेगी।
7. क्या चयनित उम्मीदवारों को देश के बाहर भी तैनाती मिल सकती है?
हाँ, प्रशिक्षण पूरा होने के बाद संस्थान की आवश्यकता के अनुसार देश या विदेश कहीं भी पोस्टिंग दी जा सकती है।
8. आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
निष्कर्ष (Conclusion)
अगर आप इंजीनियरिंग बैकग्राउंड से हैं और सरकारी क्षेत्र में एक मजबूत और प्रतिष्ठित करियर की तलाश कर रहे हैं, तो एनपीसीआईएल की यह भर्ती आपके लिए एक शानदार मौका हो सकती है। GATE स्कोर के आधार पर चयन होने से यह प्रक्रिया पारदर्शी और मेरिट आधारित बनती है। साथ ही, आकर्षक स्टाइपेंड, अच्छा वेतनमान और देश-विदेश में काम करने का अवसर इसे और भी खास बनाता है।
Also Read :- BECIL भर्ती 2026: मेडिकल लैब टेक्निशियन और परफ्यूजनिस्ट के 28 पद, ऐसे करें आवेदन।