Posted in

CRPF Constable Recruitment 2026: 9175 पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन

CRPF Constable Recruitment 2026
CRPF Constable Recruitment 2026

CRPF Constable Recruitment 2026: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने विभिन्न राज्यों में कांस्टेबल के 9175 पदों बंपर भर्तियां करने के लिए आवेदन मांगे हैं। उत्तर प्रदेश में 1215 और बिहार में 694 पद हैं। इन पदों के लिए पुरुष और महिलाएं, दोनों ही आवेदन योग्य हैं। शुरू में अस्थायी नियुक्ति होगी, जिसे बाद में नियमित किया जा सकता है। पदों की संख्या आवश्यकता के अनुसार बढ़ाई या घटाई भी जा सकती है। जिस राज्य में आवेदन करना चाहते हैं, वहां का स्थायी निवास प्रमाणपत्र होना अनिवार्य है। इसकी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 अप्रैल से 2026 से शुरू होगी। आवेदन की अंतिम तिथि 19 मई 2026 निर्धारित की गई है।

आवेदन शुल्क : 100 रुपये। एससी/एसटी वर्ग और महिलाओं के लिए शुल्क देय नहीं

ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि : 20 अप्रैल 2026

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 19 मई 2026

आधिकारिक वेबसाइट : https://rect.crpf.gov.in/

हेल्पलाइन नंबर : 011-26160255

कांस्टेबल (ट्रेड्समैन)/ पुरुष, पद : 9096

(ट्रेड के अनुसार रिक्तियों का वर्गीकरण)

● ब्रास बैंड, पद : 157

● बार्बर, पद : 231

● बगलर, पद : 1263

● कॉब्लर, पद : 118

● कुक, पद : 1426

● कारपेंटर, पद : 123

● ड्राइवर, पद : 3176

● माली, पद : 141

● मोटर मेकेनिक, पद : 739

● पाइप बैंड, पद : 32

● पेंटर, पद : 83

● सफाई कर्मचारी, पद : 547

● टेलर, पद : 195

● वाटर कैरियर, पद : 502

● गार्डनर, पद : 92

● वॉशरमैन,पद : 363

कांस्टेबल (ट्रेड्समैन)/महिला, पद : 79

(ट्रेड के अनुसार रिक्तियों का वर्गीकरण)

● ब्रास बैंड, पद : 18

● बगलर, पद : 11

● हेयर ड्रेसर,पद : 03

● माली, पद : 01

● पाइप बैंड, पद : 16

● पेंटर, पद : 01

● टेलर, पद : 02

● वाटर कैरियर, पद : 27

योग्यता : मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से 10वीं पास हो। साथ ही पद से संबंधित ट्रेड में कामकाजी दक्षता हो।

●ड्राइवर पद के लिए भारी परिवहन वाहन चलाने का ड्राइविंग लाइसेंस हो। ड्राइविंग टेस्ट भी देना होगा।

●मोटर मेकेनिक पद के लिए संबंधित ट्रेड में दो साल का आईटीआई सर्टिफिकेट हो। या तीन वर्षीय अप्रेंटिस सर्टिफिकेट प्राप्त हो। साथ ही एक वर्ष का अनुभव भी हो।

वेतनमान : 21,700 से 69,100 रुपये।

आयु सीमा : ड्राइवर ट्रेड के लिए न्यूनतम 21 और अधिकतम 27 वर्ष। बाकी के लिए न्यूनतम 18 और अधिकतम 23 वर्ष हो। आयु की गणना 01 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी।

● अधिकतम आयु सीमा में ओबीसी वर्ग को तीन साल और एससी/ एसटी आवेदकों को पांच साल की छूट प्राप्त होगी।

चयन प्रक्रिया

● कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन परीक्षा, शारीरिक मानक परीक्षण, शारीरिक दक्षता परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन, ट्रेड टेस्ट और चिकित्सा परीक्षण के आधार पर चयन होगा।

जरूरी सूचना : रिक्तियों का राज्यवार विवरण के आधिकारिक नोटिफिकेशन देखें।

शारीरिक मापदंड/शारीरक दक्षता परीक्षा

● कुछ ट्रेड के लिए पुरुष उम्मीदवारों को 24 मिनट में पांच किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी। महिलाओं को 8 मिनट और 30 सेकेंड में 1.6 किमी की दूरी तय करनी होगी।

● अन्य ट्रेड के लिए पुरुष उम्मीदवारों को 1.6 किलोमीटर की दौड़ 10 मिनट में पूरी करनी होगी। महिला उम्मीदवारों 12 मिनट का समय दिया जाएगा।

न्यूनतम शारीरिक मापदंड

● कद (पुरुष) : 170 सेंटीमीटर

● कद (महिला) : 157 सेंटीमीटर

● सीना (पुरुष) : 80 सेमी (पांच सेमी का फुलाव हो)

● वजन (पुरुष/ महिला) : कद और उम्र के अनुपात में

आवेदन शुल्क

● 100 रुपये। भुगतान ऑनलाइन करना होगा। एससी/एसटी वर्ग और महिलाओं के लिए कोई शुल्क देय नहीं है।

आवेदन प्रक्रिया

● वेबसाइट (https://crpf.gov.in) के होमपेज पर लॉगन इन करें। रिक्रूटमेंट सेक्शन में Advertisement Notice Recruitment for the post of Constable (Technical & Tradesmen and Pioneer) (Male/Female) –2026 in CRPF नोटिफिकेशन पर क्लिक करें। इससे विज्ञापन खुल जाएगा। इसे पढ़कर अपनी योग्यता की जांच कर लें।

● अब अप्लाई लिंक पर क्लिक कर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1. केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में कांस्टेबल भर्ती 2026 के लिए कुल कितने पद हैं?
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 9175 पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जिसमें पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

Q2. इस भर्ती के लिए आवेदन कब से शुरू होंगे?
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 अप्रैल 2026 से शुरू होगी।

Q3. आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
इच्छुक उम्मीदवार 19 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Q4. आवेदन शुल्क कितना है?
सामान्य, ओबीसी और अन्य वर्गों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है, जबकि एससी/एसटी वर्ग और महिलाओं के लिए कोई शुल्क नहीं रखा गया है।

Q5. शैक्षणिक योग्यता क्या मांगी गई है?
उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है। साथ ही संबंधित ट्रेड में कार्य करने की दक्षता भी जरूरी है।

Q6. आयु सीमा क्या निर्धारित की गई है?

  • ड्राइवर पद के लिए: 21 से 27 वर्ष

  • अन्य पदों के लिए: 18 से 23 वर्ष
    आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।

Q7. चयन प्रक्रिया कैसे होगी?
उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, ट्रेड टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के आधार पर किया जाएगा।

Q8. क्या महिला उम्मीदवार भी आवेदन कर सकती हैं?
हाँ, इस भर्ती में महिला उम्मीदवारों के लिए भी अलग से पद निर्धारित किए गए हैं, इसलिए वे भी पूरी तरह से आवेदन करने के योग्य हैं।

Q9. क्या राज्य का निवास प्रमाणपत्र जरूरी है?
हाँ, जिस राज्य के लिए आप आवेदन करना चाहते हैं, उस राज्य का स्थायी निवास प्रमाणपत्र होना अनिवार्य है।

Q10. वेतन कितना मिलेगा?
चयनित उम्मीदवारों को 21,700 रुपये से लेकर 69,100 रुपये तक का मासिक वेतन मिलेगा, जो सरकारी मानकों के अनुसार है।

Current Patrika संदेश

अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और देश सेवा का जज्बा रखते हैं, तो केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की यह कांस्टेबल भर्ती आपके लिए एक बेहतरीन अवसर हो सकती है। 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए इतनी बड़ी संख्या में निकली यह भर्ती न केवल रोजगार का मौका देती है, बल्कि एक सुरक्षित और सम्मानजनक करियर भी प्रदान करती है।

हालांकि, चयन प्रक्रिया में शारीरिक और लिखित दोनों परीक्षाएं शामिल हैं, इसलिए उम्मीदवारों को अभी से तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। सही जानकारी, समय पर आवेदन और मेहनत—ये तीनों चीजें आपकी सफलता की कुंजी बन सकती हैं।

अंत में, आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से जरूर पढ़ें और अंतिम तिथि का इंतजार न करते हुए समय रहते आवेदन पूरा कर लें।

Also Read :- Indian Bank SO Recruitment 2026: 350 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता, सैलरी और आवेदन की अंतिम तिथि

।।शेयर करें।।

लेखक परिचय - [Current Patrika]
नाम: रूपेश कुमार पद: संस्थापक और मुख्य लेखक – [currentpatrika.com] अनुभव: 7+ वर्षों का अनुभव जॉब अपडेट्स, करियर गाइड और एजुकेशन न्यूज में।

मेरे बारे में:
नमस्कार! मैं रूपेश कुमार, [Current Patrika] ब्लॉग का संस्थापक और मुख्य लेखक हूँ। यह वेबसाइट खासकर उन छात्रों और युवाओं के लिए बनाई गई है जो सरकारी नौकरियों, निजी नौकरियों, प्रवेश परीक्षाओं और करियर से जुड़ी सटीक और समय पर जानकारी पाना चाहते हैं।
मेरा उद्देश्य है कि युवाओं को बिना किसी भ्रम के एकदम साफ और भरोसेमंद जानकारी मिले — जिससे वे अपने करियर के फैसले खुद ले सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *