Posted in

ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया भर्ती 2026: 30 प्रोजेक्ट इंजीनियर पद | बिना फीस आवेदन करें

ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया भर्ती 2026
ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया भर्ती 2026

ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया भर्ती 2026: आयुध निदेशालय के अंतर्गत ऑर्डिनेंस फैक्टरी, खमरिया (मध्य प्रदेश) ने ग्रेजुएट/डिप्लोमा प्रोजेक्ट इंजीनियर के 30 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। ये नियुक्तियां अनुबंध के आधार पर एक वर्ष के लिए की जाएंगी, जिसे अधिकतम चार वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड कर भर लें और मांगे दस्तावेजों की स्वप्रमाणित फोटोकॉपी के साथ तय पते पर डाक से भेज दें। आवेदन पत्र स्वीकार होने की अंतिम तिथि 25 अप्रैल 2026 है।

प्रोजेक्ट इंजीनियर (केमिकल), कुल पद : 30

(वर्ग के अनुसार रिक्त पदों की संख्या)

● सामान्य वर्ग पद : 13

● ओबीसी वर्ग पद : 08

● एससी वर्ग पद : 04

● एसटी वर्ग पद : 02

● ईडब्ल्यूएस पद : 03

योग्यता : मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से केमिकल इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक की डिग्री या डिप्लोमा किया हो। या

●केमिस्ट्री के साथ बीएससी की डिग्री हो। साथ ही गोला-बारूद और विस्फोटक पदार्थों के निर्माण/संचालन में नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट (एनएसी) प्राप्त किया हो।

वेतनमान : 36,900 से 39,338 रुपये।

आयु सीमा

● न्यूनतम 18 और अधिकतम 30 वर्ष से कम हो। आयु सीमा की गणना 25 अप्रैल 2026 को आधार मानकर होगी।

● अधिकतम आयु सीमा में एससी/ एसटी वर्ग को पांच वर्ष और ओबीसी वर्ग (नान-क्रीमीलेयर) को तीन वर्ष और दिव्यांगों को 10 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी।

चयन प्रक्रिया

● डिग्री/डिप्लोमा में प्राप्त अंकों की मेरिट सूची और साक्षात्कार के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन होगा।

आवेदन शुल्क : किसी वर्ग के लिए कोई शुल्क देय नहीं है।

आवेदन प्रक्रिया

● डायरेक्टोरेट ऑफ ऑर्डिनेंस की आधिकारिक वेबसाइट (https://ddpdoo.gov.in/) पर जाएं। होमपेज पर Vacancies पर क्लिक करें।

● खुलने वाले पेज पर भर्ती से संबंधित विज्ञापन दिखाई देंगे। इनमें से Advertisement for Engagement of Tenure based Graduate/Diploma Project Engineer in Ordnance Factory Khamaria, a unit of Munitions India Limited के आगे View पर क्लिक करें।

● नए पेज पर विज्ञापन की पीडीएफ फाइल खुल जाएगी। इसे अच्छी तरह से पढ़ लें और अपनी योग्यता जांच लें।

● नोटिफिकशन के नीचे ही आवेदन-पत्र का प्रारूप दिया है। ए-4 साइज पेपर में इसका प्रिंट आउट निकाल लें।

● आवेदन पत्र में अभ्यर्थी का नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि समेत मांगी गई अन्य जानकारियों को एक-एक भर लें। रंगीन पासपोर्ट साइज का फोटोग्राफ निर्धारित स्थान पर चिपका दें और नीचे अपना हस्ताक्षर कर दें।

● आवेदन पत्र के साथ सभी जरूरी दस्तावेजों की स्वप्रमाणित फोटोकॉपी संलग्न कर दें और एक लिफाफे में भरकर तय पते पर रजिस्टर्ड डाक से भेज दें।

● जिस लिफाफे में आवेदन डालकर भेजें, उसके ऊपर “TENURE BASED GRADUATE/DIPLOMA PROJECT ENGINEER (CHEMICAL) PERSONNEL ON CONTRACT BASIS” अवश्य लिख दें।

यहां भेजें आवेदन

● चीफ जनरल मैनेजर, ऑर्डिनेंस फैक्ट्री, खमरिया, जिला जबलपुर (मध्य प्रदेश) – 482005

अधिक जानकारी के लिए यहां संपर्क करें

● ई-मेल आईडी : ofk@ord.gov.in

● फोन नंबर : 0761-2337021-30

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

Q1. ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया भर्ती 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
इस भर्ती के लिए आवेदन पत्र भेजने की अंतिम तिथि 25 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अंतिम तिथि से पहले ही आवेदन भेज दें।

Q2. इस भर्ती में कितने पदों पर नियुक्ति की जाएगी?
कुल 30 पदों पर प्रोजेक्ट इंजीनियर (केमिकल) की भर्ती की जाएगी, जिसमें विभिन्न वर्गों के लिए अलग-अलग सीटें निर्धारित हैं।

Q3. आवेदन करने के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?
उम्मीदवार के पास केमिकल इंजीनियरिंग में BE/B.Tech या डिप्लोमा होना चाहिए। इसके अलावा, केमिस्ट्री के साथ BSc और NAC सर्टिफिकेट वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।

Q4. चयन प्रक्रिया कैसे होगी?
चयन प्रक्रिया पूरी तरह से मेरिट और इंटरव्यू के आधार पर होगी। पहले शैक्षणिक अंकों के आधार पर सूची बनेगी, फिर चयनित उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।

Q5. क्या इस भर्ती के लिए कोई आवेदन शुल्क देना होगा?
नहीं, इस भर्ती के लिए किसी भी वर्ग के उम्मीदवारों से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा

Q6. आयु सीमा क्या निर्धारित की गई है?
उम्मीदवार की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट भी दी जाएगी।

Q7. आवेदन प्रक्रिया क्या है – ऑनलाइन या ऑफलाइन?
इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन (डाक के माध्यम से) है। उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म भरकर निर्धारित पते पर भेजना होगा।

Q8. नौकरी का प्रकार क्या है – स्थायी या कॉन्ट्रैक्ट बेसिस?
यह भर्ती कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर है, जो शुरुआत में 1 वर्ष के लिए होगी और प्रदर्शन के आधार पर अधिकतम 4 वर्ष तक बढ़ाई जा सकती है।

Current Patrika संदेश

अगर आप केमिकल इंजीनियरिंग या संबंधित क्षेत्र से जुड़े हैं और सरकारी संस्थान में काम करने का अवसर तलाश रहे हैं, तो ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया भर्ती 2026 आपके लिए एक शानदार मौका साबित हो सकती है। खास बात यह है कि इसमें कोई आवेदन शुल्क नहीं है और चयन प्रक्रिया भी अपेक्षाकृत सरल रखी गई है।

हालांकि, आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन होने के कारण आपको समय का विशेष ध्यान रखना होगा। सभी जरूरी दस्तावेज सही तरीके से संलग्न करके ही आवेदन भेजें, ताकि किसी भी प्रकार की त्रुटि से बचा जा सके।

Also Read :- Indian Bank SO Recruitment 2026: 350 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता, सैलरी और आवेदन की अंतिम तिथि

।।शेयर करें।।

लेखक परिचय - [Current Patrika]
नाम: रूपेश कुमार पद: संस्थापक और मुख्य लेखक – [currentpatrika.com] अनुभव: 7+ वर्षों का अनुभव जॉब अपडेट्स, करियर गाइड और एजुकेशन न्यूज में।

मेरे बारे में:
नमस्कार! मैं रूपेश कुमार, [Current Patrika] ब्लॉग का संस्थापक और मुख्य लेखक हूँ। यह वेबसाइट खासकर उन छात्रों और युवाओं के लिए बनाई गई है जो सरकारी नौकरियों, निजी नौकरियों, प्रवेश परीक्षाओं और करियर से जुड़ी सटीक और समय पर जानकारी पाना चाहते हैं।
मेरा उद्देश्य है कि युवाओं को बिना किसी भ्रम के एकदम साफ और भरोसेमंद जानकारी मिले — जिससे वे अपने करियर के फैसले खुद ले सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *