Posted in

दिल्ली में 100 लैब टेक्निशियन भर्ती 2026: बिना फीस आवेदन, जानें योग्यता और पूरी प्रक्रिया

दिल्ली में 100 लैब टेक्निशियन भर्ती 2026
दिल्ली में 100 लैब टेक्निशियन भर्ती 2026

दिल्ली में 100 लैब टेक्निशियन भर्ती 2026: दिल्ली राज्य स्वास्थ्य मिशन (डीएसएचएम) ने लैब टेक्निशियन के 100 पदों की भर्ती निकाली है। आरक्षण का लाभ केवल दिल्ली के अभ्यर्थियों को ही मिलेगा। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से नोटिफिकेशन डाउनलोड कर अपनी योग्यता जांच लें। पात्र होने पर नोटिफिकेशन में दिए गए गूगल फॉर्म लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। विस्तृत जानकारी इस प्रकार है।

लैब टेक्निशियन, कुल पद, 100 (अनारक्षित-41)

योग्यता : मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी में बीएससी की डिग्री हो। या

●मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से विज्ञान विषय के साथ कक्षा 10वीं/12वीं पास हो। साथ ही मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा किया हो। लैब असिस्टेंट के रूप में न्यूनतम तीन वर्ष का कार्यानुभव हो।

वेतनमान : 30,240 रुपये।

आयु सीमा : अधिकतम 25 वर्ष से कम हो। आयु सीमा की गणना 17 अप्रैल 2026 को आधार मानकर की जाएगी।

● एससी/एसटी वर्ग को पांच वर्ष, ओबीसी वर्ग को तीन वर्ष और दिव्यांगों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया

● दस्तावेज सत्यापन और साक्षात्कार के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

● साक्षात्कार के समय, तिथि और स्थान की जानकारी संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर दी जाएगाी।

ये दस्तावेज लाने होंगे

● जन्मतिथि प्रमाण पत्र/10वीं कक्षा का प्रमाण पत्र।

● कक्षा 10वीं/12वीं के अंक पत्र एवं प्रमाण पत्र।

● बीएससी मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी की डिग्री एवं अंकपत्र

● कार्य अनुभव प्रमाण पत्र

● जाति प्रमाण पत्र / दिव्यांगजन प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

● ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए वैध आय और संपत्ति प्रमाण पत्र

● ऑनलाइन पंजीकरण का प्रिंट आउट

आवेदन शुल्क : किसी वर्ग के लिए कोई शुल्क देय नहीं है।

आवेदन प्रक्रिया

● दिल्ली राज्य स्वास्थ्य मिशन की आधिकारिक वेबसाइट (https://dshm.delhi.gov.in/) पर जाएं।

● होमपेज पर Recruitments / Result सेक्शन में भर्ती से संबंधित कई नोटिफिकेशन दिखाई देंगे। इनमें से Advertisement for the vacant post of IPHL under PMABHIM विज्ञापन पर क्लिक करें।

● नए पेज पर विज्ञापन की पीडीएफ फाइल खुल जाएगी। इसके अच्छी तरह से पढ़कर अपनी योग्यता जांच लें।

● साक्षात्कार के पंजीकरण करने के लिए नोटिफिकेशन में दिए गए गूगल फॉर्म लिंक- https://dshm.delhi.gov.in/mis/(S(ir3sz5gt4lxuiaavvhbbbbfy))/VaccinationSite/RegistrationForm.aspx पर क्लिक करें।

● नए पेज पर गूगल फार्म खुल जाएगा। यहां पर सबसे पहले जिस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उसका चयन करें। अब अपना नाम, पिता/पति का नाम, वर्ग, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और जन्मतिथि, पता समेत मांगी गई जानकारी को दर्ज करें।

● अब अपनी योग्यता और संबंधित क्षेत्र में कितने वर्ष का अनुभव है, उसे दर्ज करें। भरी गई सभी जानकारी को एक बार फिर से जांच लें। सबकुछ सही पाए जाने पर नीचे सेव पर क्लिक करें। आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा।

● नए पेज पर पंजीकरण स्लिप बनकर आ जाएगी। उसी के नीचे प्रिंट का विकल्प दिखाई देगा। अब प्रिंट पर क्लिक करके इसका प्रिंट आउट निकाल कर भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।

● साक्षात्कार के समय रजिस्ट्रेशन स्लिप लेकर जाना अनिवार्य है। बिना रजिस्ट्रेशन और रजिस्ट्रेशन स्लिप के साक्षात्कार मे शामिल होने की अनुमति नहीं होगी।

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

प्रश्न 1: इस भर्ती में कुल कितने पद हैं?
इस भर्ती के तहत लैब टेक्निशियन के कुल 100 पद भरे जाएंगे, जिनमें 41 पद अनारक्षित वर्ग के लिए हैं।

प्रश्न 2: आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
इच्छुक उम्मीदवार 17 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

प्रश्न 3: क्या अन्य राज्यों के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं?
नहीं, इस भर्ती में आरक्षण का लाभ केवल दिल्ली के अभ्यर्थियों को ही मिलेगा। हालांकि, अन्य उम्मीदवार सामान्य श्रेणी में आवेदन कर सकते हैं या नहीं, इसके लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर देखें।

प्रश्न 4: शैक्षणिक योग्यता क्या मांगी गई है?
उम्मीदवार के पास मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी में बीएससी डिग्री होनी चाहिए या 10वीं/12वीं के साथ डिप्लोमा और 3 साल का अनुभव आवश्यक है।

प्रश्न 5: चयन प्रक्रिया कैसे होगी?
उम्मीदवारों का चयन दस्तावेज सत्यापन और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।

प्रश्न 6: आवेदन शुल्क कितना है?
इस भर्ती के लिए किसी भी वर्ग के उम्मीदवारों से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।

प्रश्न 7: अधिकतम आयु सीमा क्या है?
उम्मीदवार की आयु 17 अप्रैल 2026 तक अधिकतम 25 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।

प्रश्न 8: आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर दिए गए गूगल फॉर्म लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

प्रश्न 9: इंटरव्यू के समय कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी हैं?
इंटरव्यू के दौरान शैक्षणिक प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र, जाति/दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) और रजिस्ट्रेशन स्लिप ले जाना अनिवार्य है।

प्रश्न 10: क्या बिना रजिस्ट्रेशन स्लिप के इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं?
नहीं, बिना रजिस्ट्रेशन स्लिप के साक्षात्कार में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Current Patrika संदेश

अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर बनाने की सोच रहे हैं, तो यह भर्ती आपके लिए एक बेहतरीन अवसर साबित हो सकती है। खास बात यह है कि इसमें कोई आवेदन शुल्क नहीं है और चयन प्रक्रिया भी अपेक्षाकृत सरल रखी गई है। ऐसे में योग्य उम्मीदवारों को बिना देर किए अपनी पात्रता जांचकर समय पर आवेदन जरूर कर देना चाहिए।

ध्यान रखें कि आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक है, इसलिए सभी जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखें और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को सावधानीपूर्वक पूरा करें। सही जानकारी और तैयारी के साथ आप इस अवसर का पूरा लाभ उठा सकते हैं।

Also Read :- CRPF Constable Recruitment 2026: 9175 पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन

।।शेयर करें।।

लेखक परिचय - [Current Patrika]
नाम: रूपेश कुमार पद: संस्थापक और मुख्य लेखक – [currentpatrika.com] अनुभव: 7+ वर्षों का अनुभव जॉब अपडेट्स, करियर गाइड और एजुकेशन न्यूज में।

मेरे बारे में:
नमस्कार! मैं रूपेश कुमार, [Current Patrika] ब्लॉग का संस्थापक और मुख्य लेखक हूँ। यह वेबसाइट खासकर उन छात्रों और युवाओं के लिए बनाई गई है जो सरकारी नौकरियों, निजी नौकरियों, प्रवेश परीक्षाओं और करियर से जुड़ी सटीक और समय पर जानकारी पाना चाहते हैं।
मेरा उद्देश्य है कि युवाओं को बिना किसी भ्रम के एकदम साफ और भरोसेमंद जानकारी मिले — जिससे वे अपने करियर के फैसले खुद ले सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *