भोजपुर आंगनबाड़ी महिला सुपरवाइजर भर्ती 2026: समेकित बाल विकास सेवा योजना (आईसीडीएस), पटना ने भोजपुर जिले में आंगनबाड़ी में महिला सुपरवाइजर के 29 पदों पर भर्ती के लिए आधिसूचना जारी की है। ये नियुक्तियां अनुबंध के आधार पर होंगी। योग्य एवं इच्छुक आंगनबाड़ी सेविका जिले की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड कर भर लें और संबंधित दस्तावेजों की स्वप्रमाणित फोटोकॉपी के साथ तय पते पर रजिस्टर्ड डाक से भेज दें। आवेदन स्वीकार होने की अंतिम तिथि 24 अप्रैल 2026 है। विस्तृत जानकारी इस प्रकार है।
महिला सुपरवाइजर, कुल पद : 29
(वर्ग के अनुसार रिक्त पदों की संख्या)
●अनारक्षित वर्ग पद : 12
●आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग पद : 03
●पिछड़ा वर्ग पद : 04
●अत्यंत पिछड़ा वर्ग पद : 04
●अनुसूचित जाति वर्ग पद : 06
योग्यता : मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से 10वीं पास हो या समकक्ष योग्यता हो।
●आंगनबाड़ी सेविका के रूप में न्यूनतम 10 वर्ष का कार्यानुभव हो।
●आवेदिका भोजपुर जिले की स्थायी निवासी हो।
●12वीं पास या स्नातक/ स्नातकोत्तर डिग्रीधारकों को वरीयता दी जाएगी।
वेतनमान : 25,000 रुपये।
आयु सीमा
●न्यूनतम 21 और अधिकतम 45 वर्ष से कम हो। आयु की गणना 01 जनवरी 2026 को आधार मानकर होगी।
●अधिकतम आयु सीमा में जिले के आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमानुसार छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया
●साक्षात्कार और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन होगा।
आवेदन शुल्क
●किसी भी वर्ग के उम्मीदवार के लिए कोई भी आवेदन शुल्क देय नहीं है।
आवेदन प्रक्रिया
● बिहार के भोजपुर जिले की आधिकारिक वेबसाइट (https://bhojpur.nic.in/) पर लॉगइन करें।
● होमपेज पर Notice Board सेक्शन के अंदर Recruitment पर क्लिक करें।
● खुलने वाले पेज पर भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन Notice regarding the selection of Lady Supervisor के आगे View पर क्लिक करें।
● नए पेज पर नोटिफिकेशन की पीडीएफ फाइल डाउनलोड हो जाएगी। अब इसे अच्छी तरह से पढ़ लें और अपनी योग्यता की जांच कर लें।
● अब नोटिफिकेशन में दिए लिंक- http://125.16.175. 140:88/VacancyList.aspx’ पर क्लिक करें। इसके बाद ‘न्यू यूजर रजिस्ट्रेशन’ पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरा कर लें।
● पिछले पेज पर वापस आएं और ‘क्लिक हियर टू लॉगइन ऑलरेडी रजिस्टर्ड यूजर्स’ पर क्लिक करें।
● नए पेज पर आवेदन पत्र खुल जाएगा। यहां मांगी गई जानकारी दर्जकर सब्मिट कर दें।
● आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकाल लें और संबंधित दस्तावेजों की स्वप्रमाणित फोटोकॉपी के साथ संलग्न कर एक लिफाफे में भरकर तय पते रजिस्टर्ड डाक से भेज दें।
●लिफाफे के ऊपर ‘आंगनबाड़ी सेविका से महिला पर्यवेक्षिका पद हेतु आवेदन’ अवश्य लिख दें।
यहां आवेदन भेजें
●जिला प्रोग्राम कार्यालय, कलेक्ट्रेट परिसर, आरा, जिला-भोजपुर (बिहार), पिन-802301
FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)
Q1. महिला सुपरवाइजर भर्ती 2026 के लिए कुल कितने पद हैं?
इस भर्ती के तहत कुल 29 पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जो विभिन्न वर्गों में विभाजित हैं।
Q2. इस पद के लिए आवेदन कौन कर सकता है?
केवल वे महिलाएं आवेदन कर सकती हैं जो आंगनबाड़ी सेविका के रूप में कम से कम 10 साल का अनुभव रखती हों और भोजपुर जिले की स्थायी निवासी हों।
Q3. न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता क्या है?
आवेदिका का कम से कम 10वीं पास होना जरूरी है। हालांकि 12वीं, स्नातक या स्नातकोत्तर योग्यता रखने वालों को प्राथमिकता दी जाएगी।
Q4. आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 24 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है।
Q5. क्या इस भर्ती के लिए कोई आवेदन शुल्क देना होगा?
नहीं, इस भर्ती के लिए किसी भी वर्ग के उम्मीदवारों से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।
Q6. चयन प्रक्रिया कैसे होगी?
उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार (Interview) और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।
Q7. वेतन कितना मिलेगा?
चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह 25,000 रुपये का मानदेय दिया जाएगा।
Q8. आवेदन कैसे करना होगा?
उम्मीदवारों को पहले ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी, फिर आवेदन पत्र का प्रिंट लेकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ रजिस्टर्ड डाक से निर्धारित पते पर भेजना होगा।
Q9. आयु सीमा क्या निर्धारित की गई है?
आवेदिका की उम्र 21 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी।
Current Patrika संदेश
अगर आप आंगनबाड़ी सेविका के रूप में लंबे समय से कार्य कर रही हैं और पदोन्नति का इंतजार कर रही थीं, तो यह भर्ती आपके लिए एक बेहतरीन अवसर साबित हो सकती है। खास बात यह है कि इसमें न तो कोई आवेदन शुल्क है और न ही लिखित परीक्षा, जिससे चयन प्रक्रिया अपेक्षाकृत सरल हो जाती है।
ध्यान रखें कि आवेदन प्रक्रिया में किसी भी तरह की गलती या देरी आपके अवसर को प्रभावित कर सकती है। इसलिए समय रहते सभी दस्तावेज तैयार कर सही तरीके से आवेदन करें।
यह नौकरी न सिर्फ आर्थिक रूप से स्थिरता प्रदान करती है, बल्कि सामाजिक सेवा का एक अच्छा अवसर भी देती है। इसलिए योग्य उम्मीदवार इस मौके को बिल्कुल न गंवाएं।
Also Read :- MP Nursing Officer Recruitment 2026: 2317 पदों पर भर्ती, 20 अप्रैल तक करें आवेदन।