Posted in

एम्स रायबरेली में सीनियर रेजिडेंट भर्ती 2026: 82 पदों पर वॉक-इन इंटरव्यू, बिना फीस आवेदन।

एम्स रायबरेली में सीनियर रेजिडेंट भर्ती 2026
एम्स रायबरेली में सीनियर रेजिडेंट भर्ती 2026

एम्स रायबरेली में सीनियर रेजिडेंट भर्ती 2026: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), रायबरेली में सीनियर रेजिडेंट के 82 पदों पद आवेदन मांगे गए हैं। ये नियुक्तियां अनुबंध के आधार पर छह माह के लिए की जाएंगी। योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड कर भर लें और बायोडाटा, मांगे गए दस्तावेजों की मूल प्रति एवं स्वप्रमाणित फोटोकॉपी के साथ तय पते पर साक्षात्कार के लिए पहुंचें। साक्षात्कार का आयोजन 17 अप्रैल 2026 को सुबह 10:00 बजे से होगा।

सीनियर रेजिडेंट, कुल पद : 82 (अनारक्षित-26)

(विभाग/ कार्यक्षेत्र के अनुसार रिक्तियां)

●एनाटॉमी पद : 01

●एनेस्थीसिया पद : 03

●बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी पद : 02

●कार्डियोलॉजी पद : 06

●सीटीवीएस पद : 05

●डर्मेटोलॉजी पद : 03

●एंडोक्रिनोलॉजी पद : 02

●इएनटी पद : 02

●फोरेंसिक मेडिसिन पद : 02

●गैस्ट्रोएंटरोलॉजी पद : 02

●जनरल मेडिसिन पद : 02

●जनरल सर्जरी पद : 02

●हॉस्पिटल एडमनिस्ट्रेशन पद : 02

●मेडिकल ऑन्कोलॉजी पद : 04

●माइक्रोबायोलॉजी पद : 04

●नेफ्रोलॉजी पद : 06

●न्यूरोलॉजी पद : 02

●न्यूरोसर्जरी पद : 02

●ओबीएस एंड गायने पद : 01

●ऑर्थोपेडिक्स पद : 01

●पैथोलॉजी एंड लैब मेडिसिन पद : 01

●पीडियाट्रिक सर्जरी पद : 03

●पीडियाट्रिक्स पद : 01

●फार्माकोलॉजी पद : 01

●पीएमआर पद : 01

●साइकाइट्री पद :03

●पल्मोनरी मेडिसिन पद : 01

●रेडियोलॉजी पद : 01

●रेडियोथेरेपी पद : 02

●सर्जिकल ऑन्कोलॉजी पद : 03

●ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन पद : 03

●ट्रॉमा एंड इमरजेंसी पद : 03

●यूरोलॉजी पद : 05

योग्यता : एमबीबीएस की डिग्री हो। संबंधित विशेषज्ञता में एमडी/ एमएस या डीएनबी हो। राष्ट्रीय चिकित्सा परिषद/राज्य चिकित्सा परिषद के साथ रजिस्ट्रेशन हो।

वेतनमान : 67,700 से 2,08,700 रुपये।

आयु सीमा : अधिकतम 45 वर्ष से कम हो। आयु सीमा की गणना साक्षात्कार की तिथि को आधार मानकर की जाएगी।

चयन प्रक्रिया : साक्षात्कार और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

आवेदन शुल्क : किसी वर्ग के लिए कोई शुल्क देय नहीं है।

आवेदन प्रक्रिया

● एम्स, भोपाल की आधिकारिक वेबसाइट (aiimsrbl.edu. in/) पर जाएं। होमपेज पर ‘Recruitments’ पर क्लिक करें।

● अगले पेज पर Rolling Advertisement for Walk-in-Interview for Senior Resident Advertisement Ref. No.: AIIMS/RBL/REC/SR/2026/099 के आगे Download details पर क्लिक करें।

● नए पेज पर नोटिफिकेशन की पीडीएफ फाइल डाउनलोड हो जाएगी। इसे पढ़ लें और अपनी योग्यता जांच लें।

● नोटिफिकेशन के नीचे ही आवेदन पत्र का प्रारूप दिया गया है। ए-4 साइज के पेपर पर इसका एक प्रिंट निकाल लें।

● आवेदन पत्र में मांगी गई जानकारियां भर लें। अब निर्धारित स्थान पर अपनी स्व-प्रमाणित पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ चिपकाएं और नीचे अपना हस्ताक्षर कर दें।

● भरे हुए आवेदन पत्र के साथ मांगे गए दस्तावेजों की स्वप्रमाणित फोटोकॉपी, बायोडाटा और मूल प्रति लेकर साक्षात्कार के लिए निर्धारित स्थान पर पहुंचें।

साक्षात्कार स्थल

● एलटी ग्राउंड, मेडिकल कॉलेज बिल्डिंग, एम्स रायबरेली (उत्तर प्रदेश)-229405

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

Q1. एम्स रायबरेली में सीनियर रेजिडेंट के कितने पद निकले हैं?
एम्स रायबरेली में सीनियर रेजिडेंट के कुल 82 पदों पर भर्ती निकाली गई है, जो विभिन्न विभागों में विभाजित हैं।

Q2. इस भर्ती के लिए आवेदन कैसे करना होगा?
उम्मीदवारों को ऑफलाइन आवेदन करना होगा। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट से फॉर्म डाउनलोड करके भरना है और जरूरी दस्तावेजों के साथ सीधे इंटरव्यू में शामिल होना होगा।

Q3. इंटरव्यू कब और कहां आयोजित होगा?
साक्षात्कार 17 अप्रैल 2026 को सुबह 10:00 बजे से एम्स रायबरेली के निर्धारित स्थल पर आयोजित किया जाएगा।

Q4. इस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?
उम्मीदवार के पास MBBS डिग्री के साथ संबंधित विषय में MD/MS या DNB होना जरूरी है। साथ ही मेडिकल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन भी अनिवार्य है।

Q5. आयु सीमा क्या रखी गई है?
उम्मीदवार की अधिकतम आयु 45 वर्ष से कम होनी चाहिए। आयु की गणना इंटरव्यू की तिथि के अनुसार की जाएगी।

Q6. क्या आवेदन के लिए कोई शुल्क देना होगा?
नहीं, इस भर्ती प्रक्रिया के लिए किसी भी वर्ग के उम्मीदवारों से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।

Q7. चयन प्रक्रिया क्या होगी?
उम्मीदवारों का चयन सीधे इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।

Q8. सीनियर रेजिडेंट पद पर सैलरी कितनी मिलेगी?
चयनित उम्मीदवारों को 67,700 रुपये से 2,08,700 रुपये तक का वेतनमान दिया जाएगा।

निष्कर्ष

एम्स रायबरेली में सीनियर रेजिडेंट के पदों पर निकली यह भर्ती मेडिकल क्षेत्र के योग्य उम्मीदवारों के लिए एक बेहतरीन अवसर है। खास बात यह है कि इसमें कोई आवेदन शुल्क नहीं है और चयन प्रक्रिया भी सरल रखी गई है, जिससे उम्मीदवारों को सीधे इंटरव्यू के जरिए मौका मिलता है।

अगर आप निर्धारित योग्यता पूरी करते हैं, तो बिना देर किए सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखें और समय पर इंटरव्यू में शामिल हों। इस तरह के मौके बार-बार नहीं आते, इसलिए इसे गंभीरता से लें और अपनी तैयारी पूरी रखें।

Also Read :- भोजपुर आंगनबाड़ी महिला सुपरवाइजर भर्ती 2026: 29 पदों पर आवेदन शुरू।

।।शेयर करें।।

लेखक परिचय - [Current Patrika]
नाम: रूपेश कुमार पद: संस्थापक और मुख्य लेखक – [currentpatrika.com] अनुभव: 7+ वर्षों का अनुभव जॉब अपडेट्स, करियर गाइड और एजुकेशन न्यूज में।

मेरे बारे में:
नमस्कार! मैं रूपेश कुमार, [Current Patrika] ब्लॉग का संस्थापक और मुख्य लेखक हूँ। यह वेबसाइट खासकर उन छात्रों और युवाओं के लिए बनाई गई है जो सरकारी नौकरियों, निजी नौकरियों, प्रवेश परीक्षाओं और करियर से जुड़ी सटीक और समय पर जानकारी पाना चाहते हैं।
मेरा उद्देश्य है कि युवाओं को बिना किसी भ्रम के एकदम साफ और भरोसेमंद जानकारी मिले — जिससे वे अपने करियर के फैसले खुद ले सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *