MP Nursing Officer Recruitment 2026: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (एमपीईएसबी), भोपाल ने नर्सिंग ऑफिसर और सिस्टर ट्यूटर के कुल 2317 पदों पर भर्ती के लिए महिला अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे हैं। ये नियुक्तियां राज्य के लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में की जाएंगी। हर तरह के आरक्षण का लाभ मध्य प्रदेश के मूल निवासियों को मिलेगा। अन्य राज्यों के सभी वर्गों के उम्मीदवार अनारक्षित श्रेणी में आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 अप्रैल 2026 है। भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी इस प्रकार है।
●आवेदन शुल्क : 500 रुपये। मध्य प्रदेश के एससी/ एसटी वर्ग, ओबीसी वर्ग और ईडब्ल्यूएस के लिए 250 रुपये देय है। भुगतान ऑनलाइन करना होगा।
●ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 20 अप्रैल 2026
●आवेदन पत्र में संशोधन करने की अंतिम तिथि : 25 अप्रैल 2026
●आधिकारिक वेबसाइट : https://esb.mp.gov.in/
नर्सिंग ऑफिसर, कुल पद : 2099 (अना. -527)
(संस्थान/ कॉलेज के अनुसार रिक्त पदों की संख्या)
●शासकीय स्वास्थ्य संस्थान पद : 1256 (अना.-339)
●मेडिकल कॉलेज विदिशा पद : 34 (अनारक्षित-16)
●मेडिकल कॉलेज ग्वालियर पद : 273 (अनारक्षित-33)
●मेडिकल कॉलेज शिवपुरी पद : 34 (अनारक्षित-16)
●मेडिकल कॉलेज खंडवा पद : 126 (अनारक्षित-26)
●मेडिकल कॉलेज शहडोल पद : 32 (अनारक्षित-09)
●मेडिकल कॉलेज रतलाम पद : 40 (अनारक्षित-12)
●मेडिकल कॉलेज जबलपुर पद : 39 (अनारक्षित-06)
●मेडिकल कॉलेज छिंदवाड़ा पद : 135 (अनारक्षित-29)
●मेडिकल कॉलेज रीवा पद : 76 (अनारक्षित-27)
●मेडिकल कॉलेज दतिया पद : 54 (अनारक्षित-14)
योग्यता : मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान विषयों के साथ 12वीं पास हो।
●न्यूनतम 45% अंकों के साथ बीएससी नर्सिंग/ पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग की डिग्री हो।
●एमपी के एससी/एसटी वर्ग और ओबीसी वर्ग को पांच प्रतिशत अंक की छूट रहेगी। अभ्यर्थी इंडियन/ स्टेट नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल में रजिस्ट्रेशन हो।
वेतनमान : 28,700 से 91,300 रुपये।
सिस्टर ट्यूटर, कुल पद : 218 (अनारक्षित-58)
योग्यता : मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान विषयों के साथ 12वीं पास हो।
●बीएससी नर्सिंग/ पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग की डिग्री के साथ एक वर्ष का कार्यानुभव हो।
वेतनमान : 36,200 से 1,14,800 रुपये।
आयु सीमा
●न्यूनतम 18 और अधिकतम 40 वर्ष से कम हो। आयु की गणना 01 जनवरी 2026 को आधार मानकर की जाएगी।
●अधिकतम आयु सीमा में मध्य प्रदेश के एससी/एसटी वर्ग, ओबीसी वर्ग और महिलाओं को पांच वर्ष की छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया
●लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
आवेदन शुल्क
●500 रुपये। मध्य प्रदेश के एससी/ एसटी वर्ग, ओबीसी वर्ग और ईडब्ल्यूएस के लिए 250 रुपये देय है।
●शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड/ क्रेडिट कार्ड/ नेट बैंकिंग या यूपीआई के जरिए ऑनलाइन करना होगा।
आवेदन प्रक्रिया
●मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट (https://esb.mp.gov.in/) पर लॉगइन करें। भाषा के अनुसार ENGLISH या हिंदी पर क्लिक करें।
●होमपेज पर Latest Updates सेक्शन में Nursing Officer & Sister Tutor – 2026 (Start From -06/04/2026) नोटिफिकेशन के आगे Rulebook पर क्लिक करें।
●नए पेज पर नोटिफिकेशन की पीडीएफ फाइल खुल जाएगी। अब इसे अच्छी तरह से पढ़ लें और अपनी योग्यता जांच लें।
●पिछले पेज पर वापस आएं और नोटिफिकेशन की पीछे Online Application Form पर क्लिक करें। अगले पेज पर उम्मीदवार प्रोफाइलिंग विकल्प पर क्लिक करें।
●नए पेज पर प्रोफाइल पंजीकरण फार्म पर क्लिक करें। अगले पेज पर क्या आपके पास पूर्व में पंजीकृत प्रोफाइल आईडी है? के आगे नहीं पर क्लिक करें।
●नए पेज पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा। यहां मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी और कैप्चा भरकर ओटीपी प्राप्त करें पर क्लिक करें।
●अपने मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्जकर सत्यापित कर लें। इससे मोबाइल पर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड प्राप्त हो जाएगा।
●पिछल पेज पर वापस आएं और रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि, पासवर्ड और कैप्चा भरकर आगे बढ़ाए पर क्लिक करें।
●नये पेज पर आवेदन पत्र खुल जाएगा। इसे पहले एक बार ध्यानपूर्वक देख लें, ताकि संबंधित जानकारी भरने में आसानी रहे। अब यहां मांगी गई जानकारी को सावधानीपूर्वक भर लें।
●अब मांगे गए दस्तावेजों, पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और आधार कार्ड की स्कैनकॉपी अपलोड करें। अब निर्देशानुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
●अब अभ्यर्थी भरे गए आवेदन-पत्र को एक बार अच्छी तरह से पढ़ लें और अंत में नीचे दिए गए कैप्चा को भरकर आवेदन-पत्र सब्मिट कर दें।
●आवेदन-पत्र सब्मिट करने से पहले उसका एक प्रिंट निकालकर अपने पास भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
अधिक जानकारी के लिए यहां संपर्क करें
●ई-मेल आईडी : complaint.esb@mp.gov.in
●हेल्पलाइन नंबर : 18002337899
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
Q1. एमपीईएसबी नर्सिंग ऑफिसर और सिस्टर ट्यूटर भर्ती 2026 में कुल कितने पद हैं?
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 2317 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जिनमें नर्सिंग ऑफिसर के 2099 और सिस्टर ट्यूटर के 218 पद शामिल हैं।
Q2. इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है, इसलिए उम्मीदवारों को समय रहते आवेदन पूरा कर लेना चाहिए।
Q3. आवेदन शुल्क कितना है और किसे छूट मिलेगी?
सामान्य वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है, जबकि मध्य प्रदेश के एससी/एसटी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये शुल्क तय किया गया है।
Q4. क्या अन्य राज्यों के उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं?
हाँ, अन्य राज्यों के उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उन्हें अनारक्षित (General) श्रेणी में ही माना जाएगा।
Q5. नर्सिंग ऑफिसर पद के लिए आवश्यक योग्यता क्या है?
उम्मीदवार के पास 12वीं (PCB) के साथ B.Sc Nursing या Post Basic B.Sc Nursing की डिग्री होनी चाहिए, साथ ही नर्सिंग काउंसिल में रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है।
Q6. सिस्टर ट्यूटर पद के लिए क्या योग्यता चाहिए?
इस पद के लिए B.Sc Nursing/ Post Basic B.Sc Nursing के साथ कम से कम 1 वर्ष का कार्यानुभव आवश्यक है।
Q7. आयु सीमा क्या रखी गई है?
उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग और महिलाओं को अधिकतम आयु में 5 वर्ष की छूट मिलेगी।
Q8. चयन प्रक्रिया कैसे होगी?
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।
Q9. क्या आवेदन में सुधार (Correction) की सुविधा मिलेगी?
हाँ, आवेदन पत्र में संशोधन करने की अंतिम तिथि 25 अप्रैल 2026 है।
Q10. आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करके शुल्क का भुगतान करना होगा।
Current Patrika संदेश
अगर आप नर्सिंग फील्ड में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यह भर्ती आपके लिए एक बेहतरीन मौका साबित हो सकती है। 2317 पदों की बड़ी संख्या, आकर्षक वेतनमान और सरकारी विभाग में स्थायी करियर की संभावना इसे और भी खास बनाती है।
ध्यान रखें कि आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है, इसलिए सभी जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखें और अंतिम तिथि का इंतजार न करें। सही जानकारी भरना और समय पर आवेदन करना आपकी सफलता की दिशा में पहला कदम होगा।
अंत में, यही कहा जा सकता है कि जो उम्मीदवार इस अवसर का सही तरीके से लाभ उठाएंगे, वे अपने करियर को एक नई दिशा दे सकते हैं।
Also Read :- ESIC पटना भर्ती 2026: सीनियर रेजिडेंट के 17 पद, वॉक-इन इंटरव्यू से होगा चयन