Posted in

BTSC Lab Assistant Recruitment 2026: 1091 पदों पर भर्ती, 12वीं पास करें आवेदन

BTSC Lab Assistant Recruitment 2026
BTSC Lab Assistant Recruitment 2026

BTSC Lab Assistant Recruitment 2026: बिहार तकनीकी सेवा आयोग (बीटीएससी) ने लैब असिस्टेंट के 1091 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। ये नियुक्तियां ऑटोमोबाइल/ डीजल मेकेनिक, टेक्सटाइल्स, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, केमिकल आदि ब्रांचों में की जाएंगी। आरक्षण का लाभ बिहार राज्य के मूल निवासियों को मिलेगा। अन्य राज्यों के सभी वर्गों के अभ्यर्थी अनारक्षित श्रेणी में आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 06 मई 2026 है।

विस्तृत जानकारी इस प्रकार है।

आवेदन शुल्क : सभी वर्गों के लिए 100 रुपये देय है। भुगतान ऑनलाइन करना होगा

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 06 मई 2026

आधिकारिक वेबसाइट : https://btsc.bihar.gov.in

ईमेल आईडी : btssc-bih@gov.in

हेल्पलाइन नंबर : 18003456221

लैब असिस्टेंट, पद : 1091

(ब्रांच के अनुसार रिक्त पदों की संख्या)

● ऑटोमोबाइल/ डीजल मेकेनिक पद : 04

● टेक्सटाइल्स पद : 20

● इलेक्ट्रिकल पद : 166

● इलेक्ट्रॉनिक्स/ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन पद : 146

● केमिकल पद : 02

● प्रिंटिंग पद : 02

● सिरेमिक पद : 02

● कंप्यूटर साइंस एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी पद: 252

● सिविल/ रूरल पद : 166

● मेकेनिकल पद : 166

● साइंस पद : 164

● एग्रीकल्चर एंड मशीनरी पद : 01

योग्यता : मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से विज्ञान वर्ग में 12वीं पास हो। विशिष्ट पदों के लिए संबंधित इंजीनियरिंग ब्रांच में बीई/ बीटेक की डिग्री या डिप्लोमा किया हो।

वेतनमान : 25,500 से 81,100 रुपये।

आयु सीमा : न्यूनतम 18 और अधिकतम 37 वर्ष से कम हो। आयु की गणना 01 अगस्त 2026 को आधार मानकर होगी।

● अधिकतम आयु सीमा में बिहार के ओबीसी/ ईबीसी वर्ग और महिलाओं तीन वर्ष, एससी/एसटी वर्ग को पांच वर्ष की छूट दी जाएगी।

नोट : योग्यता, वेतनमान और आयु सीमा संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए नोटिफिकेशन अवश्य देख लें।

चयन प्रक्रिया : लिखित परीक्षा और कार्यानुभव के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

आवेदन शुल्क

● सभी वर्गों के लिए 100 रुपये देय है। भुगतान क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड/ इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से ऑनलाइन करना होगा।

आवेदन प्रक्रिया

● बिहार तकनीकी सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट (https://btsc.bihar.gov.in) पर लॉगइन करें। होमपेज पर ‘Recruitments’ पर क्लिक करें।

● खुलने वाले पेज पर भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन दिखाई देंगे। इनमें से जिस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उस विज्ञापन के आगे Advertisement पर क्लिक करें।

● नए पेज पर नोटिफिकेशन की पीडीएफ डाउनलोड हो जाएगी। अब इसे अच्छी तरह से पढ़ लें और अपनी योग्यता की जांच कर लें।

● पिछले पेज पर वापस आएं। अब जिस ब्रांच के लिए आवेदन करना चाहते हैं उस ‘एडवर्टाइजमेंट’ के सामने ‘अप्लाई ऑनलाइन’ लिंक पर क्लिक करें।

● अगले पेज पर Online Application सेक्शन में Candidate Registration पर क्लिक करें।

● खुलने वाले पेज पर जिस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं उसके आगे ‘अप्लाई’ पर क्लिक करें। अब नीचे रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें।

● अगले पेज पर आवेदन करने से संबंधित जरूरी दिशा निर्देश दिए गए हैं। इसे अच्छी तरह से पढ़ लें और ‘आई एक्सेप्ट’ पर क्लिक करें।

● अगले पेज पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा। यहां नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी, पता, शैक्षणिक विवरण सहित मांगी गई जानकारियां दर्ज कर नीचे ‘Validate & Preview’ पर क्लिक करें।

● नए पेज पर दर्ज की गई जानकारी जांच लें और नीचे घोषणा पत्र में टिक लगाकर सब्मिट कर दें। अगले पेज पर ई-मेल आईडी और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर वेरीफाई कर लें और व्यू रजिस्ट्रेशन स्लिप पर क्लिक करें।

● कंप्यूटर स्क्रीन पर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दिखाई देगा। रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भी आपको रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड प्राप्त हो जाएगा।

● पिछले पेज पर वापस आएं और Online Application सेक्शन के Fee Deposition/Reconciliation पर क्लिक करें। अगले पेज पर रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा भरकर क्लिक हियर टू प्रोसीड फॉर पेमेंट पर क्लिक कर शुल्क का भुगतान करें।

● पिछले पेज पर वापस आएं और Online Application सेक्शन के Submit Application Form पर क्लिक करें। नए पेज पर रजिस्ट्रेशन नंबर दर्जकर प्रोसीड पर क्लिक करें।

● नए पेज पर आवेदन पत्र खुल जाएगा। यहां मांगी गई जानकारियां दर्ज करें। फोटोग्राफ, हस्ताक्षर और दस्तावेजों को निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें। अंत में आवेदन पत्र को सब्मिट कर दें। इससे आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

Q1. बीटीएससी लैब असिस्टेंट भर्ती 2026 में कुल कितने पद हैं?
इस भर्ती के तहत कुल 1091 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जो अलग-अलग तकनीकी ब्रांचों में विभाजित हैं।

Q2. आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 06 मई 2026 निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को सलाह है कि अंतिम तारीख का इंतजार न करें।

Q3. इस भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता क्या है?
उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से विज्ञान (Science) वर्ग में 12वीं पास होना आवश्यक है। कुछ पदों के लिए संबंधित इंजीनियरिंग ब्रांच में डिप्लोमा या बीई/बीटेक डिग्री भी मांगी गई है।

Q4. आवेदन शुल्क कितना है और कैसे जमा करना होगा?
सभी वर्गों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये तय किया गया है, जिसे ऑनलाइन माध्यम (डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI) से जमा करना होगा।

Q5. क्या अन्य राज्य के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं?
हां, अन्य राज्यों के उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उन्हें अनारक्षित (General) श्रेणी में ही माना जाएगा।

Q6. चयन प्रक्रिया क्या होगी?
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और कार्यानुभव (Experience) के आधार पर किया जाएगा।

Q7. आयु सीमा क्या निर्धारित की गई है?
न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष रखी गई है। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट भी मिलेगी।

Q8. वेतनमान कितना मिलेगा?
चयनित उम्मीदवारों को 25,500 रुपये से 81,100 रुपये तक का वेतन दिया जाएगा।

Q9. आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन, शुल्क भुगतान और फॉर्म भरकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Q10. क्या आवेदन से पहले नोटिफिकेशन पढ़ना जरूरी है?
बिल्कुल, आवेदन करने से पहले पूरी आधिकारिक अधिसूचना ध्यान से पढ़ना बेहद जरूरी है ताकि किसी भी तरह की गलती से बचा जा सके।

Current Patrika संदेश

अगर आप तकनीकी क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो बीटीएससी लैब असिस्टेंट भर्ती 2026 आपके लिए एक बेहतरीन अवसर साबित हो सकती है। 1091 पदों के साथ यह भर्ती न केवल बड़ी संख्या में नौकरियां प्रदान कर रही है, बल्कि विभिन्न ब्रांचों के उम्मीदवारों को मौका भी दे रही है।

ध्यान रखें कि आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है, इसलिए सभी जानकारी सही-सही भरें और जरूरी दस्तावेज समय पर अपलोड करें। साथ ही, अंतिम तिथि से पहले आवेदन करना आपके लिए सुरक्षित रहेगा।

Also Read :- BEML भर्ती 2026: जूनियर एग्जिक्यूटिव के 78 पद | योग्यता, सैलरी, आवेदन प्रक्रिया

।।शेयर करें।।

लेखक परिचय - [Current Patrika]
नाम: रूपेश कुमार पद: संस्थापक और मुख्य लेखक – [currentpatrika.com] अनुभव: 7+ वर्षों का अनुभव जॉब अपडेट्स, करियर गाइड और एजुकेशन न्यूज में।

मेरे बारे में:
नमस्कार! मैं रूपेश कुमार, [Current Patrika] ब्लॉग का संस्थापक और मुख्य लेखक हूँ। यह वेबसाइट खासकर उन छात्रों और युवाओं के लिए बनाई गई है जो सरकारी नौकरियों, निजी नौकरियों, प्रवेश परीक्षाओं और करियर से जुड़ी सटीक और समय पर जानकारी पाना चाहते हैं।
मेरा उद्देश्य है कि युवाओं को बिना किसी भ्रम के एकदम साफ और भरोसेमंद जानकारी मिले — जिससे वे अपने करियर के फैसले खुद ले सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *