Posted in

Indian Bank SO Recruitment 2026: 350 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता, सैलरी और आवेदन की अंतिम तिथि

Indian Bank SO Recruitment 2026
Indian Bank SO Recruitment 2026

Indian Bank SO Recruitment 2026: इंडियन बैंक ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 350 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ये नियुक्तियां मैनेजर, सीनियर मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर की जाएंगी। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 अप्रैल 2026 है।

विस्तृत जानकारी इस प्रकार है।

आवेदन शुल्क : 850 रुपये। एससी/एसटी वर्ग और दिव्यांगों के लिए 175 रुपये देय है

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 28 अप्रैल 2026

आवेदन को प्रिंट करने की अंतिम तिथि : 13 मई 2026

आधिकारिक वेबसाइट : https://indianbank.bank.in/

ई-मेल आईडी : nodalofficer@indianbank.bank.in

स्पेशलिस्ट ऑफिसर, कुल पद : 350 (अना.-145)

( कार्य क्षेत्र के अनुसार रिक्त पदों की संख्या)

● मैनेजर-डीसी ऑपरेशंस, पद : 04

योग्यता : कंप्यूटर साइंस/ कंप्यूटर एप्लीकेशंस/ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी/ इलेक्ट्रॉनिक्स/ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकॉम/ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन/ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंटेशन में बीई/ बीटेक या एमई/ एमटेक की डिग्री हो।

●वीएमवेयर सर्टिफाइड प्रोफेशनल सर्टिफिकेट प्राप्त किया हो। संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम तीन वर्ष का कार्यानुभव हो।

● मैनेजर-इंफॉर्मेशन सिक्योरिटी ऑपरेशंस, पद : 03

योग्यता : कंप्यूटर साइंस/ कंप्यूटर एप्लीकेशंस/ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी/ इलेक्ट्रॉनिक्स/ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकॉम/ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन/ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंटेशन में बीई/ बीटेक या एमई/ एमटेक की डिग्री हो।

●सर्टिफाइड इंफॉर्मेशन सिस्टम्स सिक्योरिटी प्रोफेशनल सर्टिफिकेट प्राप्त किया हो। संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम तीन वर्ष का कार्यानुभव हो।

● मैनेजर-डीबीए, पद : 05

योग्यता : कंप्यूटर साइंस/ कंप्यूटर एप्लीकेशंस/ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी/ इलेक्ट्रॉनिक्स/ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकॉम/ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन/ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंटेशन में बीई/ बीटेक या एमई/ एमटेक की डिग्री हो।

●ओरेकल सर्टिफाइड एसोसिएट सर्टिफिकेट प्राप्त किया हो। संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम तीन वर्ष का कार्यानुभव हो।

● मैनेजर-नेटवर्क ऑपरेशंस, पद : 03

योग्यता : कंप्यूटर साइंस/ कंप्यूटर एप्लीकेशंस/ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी/ इलेक्ट्रॉनिक्स/ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकॉम/ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन/ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंटेशन में बीई/ बीटेक या एमई/ एमटेक की डिग्री हो।

●सीसीएनए राउटिंग एंड स्विचिंग/ सीसीएनए सिक्योरिटी/ सीसीएनए इंटरप्राइज सर्टिफिकेट प्राप्त किया हो। संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम तीन वर्ष का कार्यानुभव हो।

● मैनेजर-एप्लीकेशन डेवलपर, पद : 03

● मैनेजर-एपीआई डेवलपर, पद : 04

● मैनेजर-डेटा एनालिस्ट, पद : 03

योग्यता (उपरोक्त तीन पद) : कंप्यूटर साइंस/ कंप्यूटर एप्लीकेशंस/ आईटी/ इलेक्ट्रॉनिक्स/ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकॉम/ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन/ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंटेशन में बीई/ बीटेक या एमई/ एमटेक की डिग्री हो।

●संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम तीन वर्ष का कार्यानुभव हो।

● मैनेजर-चार्टर्ड एकाउंटेंट, पद : 10

योग्यता : इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया का सदस्य हो। संबंधित क्षेत्र में एक वर्ष का कार्यानुभव हो।

वेतन (उपरोक्त आठ पद) : 64,820 से 93,960 रुपये।

आयु सीमा (उपरोक्त आठ पद) : न्यूनतम 23 वर्ष और अधिकतम 33 वर्ष से कम हो।

● सीनियर मैनेजर-क्रेडिट, पद : 20

योग्यता : किसी विषय में स्नातक की डिग्री हो। फाइनेंस में एमबीए/ एमएमएस की डिग्री हो।

●संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम चार वर्ष का कार्यानुभव हो।

वेतनमान : 85,920 से 1,05,280 रुपये।

आयु सीमा : न्यूनतम 26 और अधिकतम 36 वर्ष से कम हो।

● मैनेजर-क्रेडिट, पद : 80

योग्यता : किसी विषय में स्नातक की डिग्री हो। फाइनेंस में एमबीए/ एमएमएस की डिग्री हो।

●संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम दो वर्ष का कार्यानुभव हो।

वेतनमान : 64,820 से 93,960 रुपये।

आयु सीमा : न्यूनतम 24 अधिकतम 34 वर्ष से कम हो।

● सीनियर मैनेजर-फाइनेंस, पद : 20

योग्यता : स्नातक की डिग्री हो। फाइनेंस में पीजीडीबीए/ पीजीडीबीएम किया हो। न्यूनतम चार वर्ष का कार्यानुभव हो।

वेतनमान : 85,920 से 1,05,280 रुपये।

आयु सीमा : न्यूनतम 26 और अधिकतम 36 वर्ष से कम हो।

● मैनेजर-फाइनेंस, पद : 80

योग्यता : स्नातक की डिग्री हो। फाइनेंस में पीजीडीबीए/ पीजीडीबीएम किया हो। न्यूनतम दो वर्ष का कार्यानुभव हो।

वेतनमान : 64,820 से 93,960 रुपये।

आयु सीमा : न्यूनतम 24 और अधिकतम 34 वर्ष से कम हो।

● सीनियर मैनेजर-फाइनेंस एनालिस्ट, पद : 10

योग्यता : आईसीएमए/ सीएफए या इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया का सदस्य हो।

●संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम चार वर्ष का कार्यानुभव हो।

वेतनमान : 85,920 से 1,05,280 रुपये।

आयु सीमा : न्यूनतम 26 और अधिकतम 36 वर्ष से कम हो।

● मैनेजर-फाइनेंस एनालिस्ट, पद : 40

योग्यता : आईसीएमए/ सीएफए या इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया का सदस्य हो।

●संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम दो वर्ष का कार्यानुभव हो।

वेतनमान : 64,820 से 93,960 रुपये।

आयु सीमा : न्यूनतम 24 और अधिकतम 34 वर्ष से कम हो।

● सीनियर मैनेजर-मॉडल वैलिडेटर, पद : 04

योग्यता : सीए/ सीएफए या गणित/ सांख्यिकी में स्नातकोत्तर की डिग्री हो। संबंधित क्षेत्र में पांच वर्ष का कार्यानुभव हो।

वेतनमान : 85,920 से 1,05,280 रुपये।

आयु सीमा : न्यूनतम 27 और अधिकतम 37 वर्ष से कम हो।

● सीनियर मैनेजर-आईटी रिस्क मैनेजमेंट, पद : 01

योग्यता : कंप्यूटर साइंस/ कंप्यूटर एप्लीकेशंस/ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी/ इलेक्ट्रॉनिक्स/ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में बीई/ बीटेक या एमसीए डिग्री हो।

●संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम पांच वर्ष का कार्यानुभव हो।

वेतनमान : 85,920 से 1,05,280 रुपये।

आयु सीमा : न्यूनतम 26 और अधिकतम 36 वर्ष से कम हो।

● सीनियर मैनेजर-डेटा एनालिस्ट, पद : 02

योग्यता : सीए हो। या कंप्यूटर साइंस/ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी/ कंप्यूटर एप्लीकेशन/ सांख्यिकी/ गणित/ अर्थशास्त्र में स्नातक/ स्नातकोत्तर की डिग्री हो।

●संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम पांच वर्ष का कार्यानुभव हो।

वेतनमान : 85,920 से 1,05,280 रुपये।

आयु सीमा : न्यूनतम 25 और अधिकतम 37 वर्ष से कम हो।

● सीनियर मैनेजर-रिस्क मैनेजमेंट, पद : 06

योग्यता : सीए हो। या बीई/ बीटेक की डिग्री हो। या गणित/ सांख्यिकी/ वित्त/ अर्थशास्त्र में स्नातकोत्तर की डिग्री हो। या एमबीए हो। संबंधित क्षेत्र में पांच वर्ष का कार्यानुभव हो।

वेतनमान : 85,920 से 1,05,280 रुपये।

आयु सीमा : न्यूनतम 26 और अधिकतम 36 वर्ष से कम हो।

● सीनियर मैनेजर-क्लाइमेट रिस्क, पद : 02

योग्यता : सीए हो। या पर्यावरण विज्ञान/ गणित/ सांख्यिकी/ वित्त/ अर्थशास्त्र में स्नातकोत्तर की डिग्री हो। या एमबीए हो।

●संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम तीन वर्ष का कार्यानुभव हो।

वेतनमान : 85,920 से 1,05,280 रुपये।

आयु सीमा : न्यूनतम 25 और अधिकतम 35 वर्ष से कम हो।

● सीनियर मैनेजर-फॉरेक्स डीलर, पद : 04

● सीनियर मैनेजर-फॉरेक्स डीलर (क्रॉस-करेंसी), पद : 01

● सीनियर मैनेजर-डोमेस्टिक डीलर- रुपी डेरिवेटिव, पद : 01

● सीनियर मैनेजर-डोमेस्टिक डीलर- इक्विटी/एमएफ, पद : 01

● सीनियर मैनेजर-डोमेस्टिक डीलर-एनएसएलआर, पद : 01

● सीनियर मैनेजर-डोमेस्टिक डीलर- एसएलआर, पद : 02

योग्यता (उपरोक्त छह पद) : किसी विषय में स्नातक की डिग्री हो। संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम तीन वर्ष का कार्यानुभव हो।

वेतन(उपरोक्त छह पद) : 85,920 से 1,05,280 रुपये।

आयु सीमा (उपरोक्त छह पद) : न्यूनतम 25 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष से कम हो।

● मैनेजर-हेल्थ मैनेजमेंट, पद : 05

योग्यता : स्नातक की डिग्री हो। मार्केटिंग/ वेल्थ मैनेजमेंट में एमबीए/ पीजीडीबीए/ पीजीडीबीएम/ पीजीपीएम/ पीजीडीएम किया हो। संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम दो वर्ष का कार्यानुभव हो।

आयु सीमा : न्यूनतम 24 और अधिकतम 34 वर्ष से कम हो।

● मैनेजर-ह्यूमन रिसोर्स, पद : 10

योग्यता : स्नातक हो। पर्सनल मैनेजमेंट / इंडस्ट्रियल रिलेशन/ एचआर/ एचआरडी/ सोशल वर्क/ लेबर लॉ में स्नातकोत्तर डिग्री/ डिप्लोमा हो। न्यूनतम दो वर्ष का कार्यानुभव हो।

आयु सीमा : न्यूनतम 25 और अधिकतम 31 वर्ष से कम हो।

● मैनेजर-मार्केटिंग, पद : 10

योग्यता : स्नातक हो। मार्केटिंग में एमबीए/पीजीडीएम/ पीजीडीबीएम/ एमएमएस हो। तीन वर्ष का कार्यानुभव हो।

आयु सीमा : न्यूनतम 25 और अधिकतम 35 वर्ष से कम हो।

वेतनमान (उपरोक्त तीन पद) : 64,820 से 93,960 रुपये।

● असिस्टेंट मैनेजर-सिक्योरिटी, पद : 10

योग्यता : किसी विषय में स्नातक की डिग्री हो। न्यूनतम तीन माह का कंप्यूटर कोर्स किया हो।

●थल सेना/ नौसेना/ वायु सेना में जूनियर कमीशंड ऑफिसर रैंक पर पांच वर्ष की सेवा की हो।

आयु सीमा : न्यूनतम 30 और अधिकतम 45 वर्ष से कम हो।

● असिस्टेंट मैनेजर-सिविल इंजीनियर, पद : 04

योग्यता : न्यूनतम 60% अंकों के साथ सिविल ब्रांच में बीई/ बीटेक की डिग्री हो। न्यूनतम एक वर्ष का कार्यानुभव हो।

आयु सीमा : न्यूनतम 22 और अधिकतम 32 वर्ष से कम हो।

● असिस्टेंट मैनेजर-आर्किटेक्ट, पद : 01

योग्यता : आर्किटेक्चर में स्नातक हो। काउंसिल ऑफ आर्किटेक्ट का वैध पंजीकरण हो। ऑटो कैड का ज्ञान हो। रेविट सॉफ्टवेयर का ज्ञान हो। न्यूनतम तीन वर्ष का कार्यानुभव हो।

आयु सीमा : न्यूनतम 24 और अधिकतम 34 वर्ष से कम हो।

वेतनमान (उपरोक्त तीन पद) : 48,480 से 85,920 रुपये।

आयु सीमा में छूट

● अधिकतम आयु में एससी/एसटी वर्ग को पांच वर्ष, ओबीसी वर्ग को तीन वर्ष और दिव्यांगों को 10 वर्ष की छूट होगी।

● आयु सीमा की गणना 01 अप्रैल 2026 को आधार मानकर की जाएगी।

चयन प्रक्रिया

● शार्टलिस्टिंग/ लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

आवेदन शुल्क

● 850 रुपये। एससी/ एसटी वर्ग और दिव्यांगों के लिए 175 रुपये देय है।

● शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड/ क्रेडिट कार्ड/ मोबाइल वॉलेट /इंटरनेट बैंकिंग के जरिए ऑनलाइन करना होगा।

आवेदन प्रक्रिया

● इंडियन बैंक की वेबसाइट (https://indianbank.bank.in) पर लॉगइन करें और वेबसाइट में प्रवेश करने के लिए अपनी पसंदीदा भाषा हिंदी या अंग्रेजी का चयन करें। होमपेज पर सबसे नीचे ‘Career’ पर क्लिक करें।

● खुलने वाले पेज पर भर्ती से संबंधित कई नोटिफिकेशन दिखाई देंगे। इसमें से RECRUITMENT OF SPECIALIST OFFICERS – 2026 नोटिफिकेशन पर क्लिक कर नीचे Advertisment पर क्लिक करें।

● नए पेज पर नोटिफिकेशन की पीडीएफ फाइल खुल जाएगी। अब इसे ध्यानपूर्वक पढ़ लें और अपनी योग्यता जांच लें।

● पिछले पेज पर वापस जाएं और Click here for New Registration (Active from 08/04/2026 to 28/ 04/ 2026) पर क्लिक कर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

Q1. इंडियन बैंक स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है।

Q2. इस भर्ती में कुल कितने पद हैं?
इंडियन बैंक द्वारा स्पेशलिस्ट ऑफिसर के कुल 350 पदों पर भर्ती निकाली गई है।

Q3. आवेदन शुल्क कितना है?
सामान्य और अन्य वर्गों के लिए आवेदन शुल्क 850 रुपये है, जबकि SC/ST और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 175 रुपये निर्धारित किया गया है।

Q4. आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार इंडियन बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पहले रजिस्ट्रेशन करें, फिर फॉर्म भरकर शुल्क जमा करें।

Q5. चयन प्रक्रिया क्या होगी?
चयन प्रक्रिया में शॉर्टलिस्टिंग, लिखित परीक्षा (यदि लागू हो) और इंटरव्यू शामिल हो सकते हैं।

Q6. क्या इस भर्ती में अनुभव जरूरी है?
हाँ, अधिकांश पदों के लिए 1 से 5 साल तक का कार्यानुभव अनिवार्य रखा गया है।

Q7. आयु सीमा क्या है?
पद के अनुसार न्यूनतम आयु 22 से 30 वर्ष और अधिकतम आयु 31 से 45 वर्ष तक रखी गई है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट भी मिलेगी।

Q8. क्या फ्रेशर उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं?
ज्यादातर पदों के लिए अनुभव जरूरी है, इसलिए फ्रेशर्स के लिए अवसर सीमित हैं।

Q9. आवेदन का प्रिंट कब तक निकाल सकते हैं?
आवेदन फॉर्म का प्रिंट 13 मई 2026 तक लिया जा सकता है।

Q10. क्या आवेदन शुल्क ऑफलाइन जमा किया जा सकता है?
नहीं, आवेदन शुल्क केवल ऑनलाइन माध्यम (डेबिट/क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग आदि) से ही जमा किया जा सकता है।

Current Patrika संदेश

इंडियन बैंक द्वारा निकाली गई यह स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती 2026 उन उम्मीदवारों के लिए एक शानदार अवसर है, जो बैंकिंग सेक्टर में एक स्थिर और सम्मानजनक करियर बनाना चाहते हैं। विभिन्न क्षेत्रों में 350 पदों की उपलब्धता से साफ है कि आईटी, फाइनेंस, रिस्क मैनेजमेंट और अन्य प्रोफेशनल बैकग्राउंड वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छे मौके हैं।

अगर आपके पास जरूरी योग्यता और अनुभव है, तो इस अवसर को बिल्कुल न गंवाएं। आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें और सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखें, ताकि अंतिम समय में कोई परेशानी न हो। सही तैयारी और समय पर आवेदन ही सफलता की पहली सीढ़ी है।

Also Read :- NHIDCL Recruitment 2026: यंग प्रोफेशनल के 32 पद, बिना फीस करें आवेदन, सैलरी ₹1.5 लाख तक

।।शेयर करें।।

लेखक परिचय - [Current Patrika]
नाम: रूपेश कुमार पद: संस्थापक और मुख्य लेखक – [currentpatrika.com] अनुभव: 7+ वर्षों का अनुभव जॉब अपडेट्स, करियर गाइड और एजुकेशन न्यूज में।

मेरे बारे में:
नमस्कार! मैं रूपेश कुमार, [Current Patrika] ब्लॉग का संस्थापक और मुख्य लेखक हूँ। यह वेबसाइट खासकर उन छात्रों और युवाओं के लिए बनाई गई है जो सरकारी नौकरियों, निजी नौकरियों, प्रवेश परीक्षाओं और करियर से जुड़ी सटीक और समय पर जानकारी पाना चाहते हैं।
मेरा उद्देश्य है कि युवाओं को बिना किसी भ्रम के एकदम साफ और भरोसेमंद जानकारी मिले — जिससे वे अपने करियर के फैसले खुद ले सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *