NHIDCL Recruitment 2026: नेशनल हाईवेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (एनएचआईडीसीएल) में यंग प्रोफेशन के 32 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 अप्रैल 2026 है। भर्ती संबंधी विस्तृत जानकारी इस प्रकार है।
●आवेदन शुल्क : किसी वर्ग के लिए कोई शुल्क देय नहीं है।
●साक्षात्कार की अंतिम तिथि : 14 अप्रैल 2026
●आधिकारिक वेबसाइट : https://www.nhidcl.com
●ईमेल आईडी : helpdesk.ypep1@nhidcl.com
यंग प्रोफेशनल, कुल पद : 32
(पद के अनुसार रिक्तियां)
एसोसिएट, कुल पद : 18
(विभाग के अनुसार रिक्तियां)
●निर्माण प्रबंधन पद : 04
●टेक्निकल पद : 04
●एचआर पद : 02
●फाइनेंस पद : 04
●लीगल पद : 02
●सूचान प्रौद्योगिकी पद : 02
योग्यता : आईआईटी/ एनआईटी/ आईआईएम या एनआईआरएफ रैंकिंग में टॉप 100 में आने वाले संस्थान से संबंधित विषय में मास्टर डिग्री हो।
●लीगल के पद के लिए राष्ट्रीय विधि विद्यालय या एनआईआरएफ रैंकिंग में टॉप 30 में आने वाले संस्थान से एएलबी/एलएलएम की डिग्री और दो साल का अनुभव हो।
वेतनमान : 70,000 से 80,000 रुपये
आयु सीमा : अधिकतम 30 वर्ष से कम हो।
सीनियर एसोसिएट, कुल पद : 14
(विभाग के अनुसार रिक्तियां)
●निर्माण प्रबंधन पद : 04
●टेक्निकल पद : 04
●एचआर पद : 02
●फाइनेंस पद : 02
●लीगल पद : 01
●सूचान प्रौद्योगिकी पद : 01
योग्यता : आईआईटी, एनआईटी, आईआईएम या एनआईआरएफ रैंकिंग में टॉप 100 में आने वाले संस्थान से संबंधित विषय में मास्टर डिग्री हो।
●लीगल के पद के लिए राष्ट्रीय विधि विद्यालय या एनआईआरएफ रैंकिंग में टॉप 30 में आने वाले संस्थान से एएलबी/एलएलएम की डिग्री हो। दो से नौ साल का अनुभव हो।
वेतनमान : 80,000 से 1,50,000 रुपये
आयु सीमा : अधिकतम 40 वर्ष से कम हो।
● सभी पदों पर आयु सीमा की गणना 11 मार्च 2026 को आधार मानकर की जाएगी।
चयन प्रक्रिया
● लिखित परीक्षा, व्यक्तिगत साक्षात्कार और समूह चर्चा के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
आवेदन शुल्क: किसी वर्ग के लिए कोई शुल्क देय नहीं है।
आवेदन प्रक्रिया
●सबसे पहले नेशनल हाईवेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन की आधिकारिक वेबसाइट (https://www.nhidcl.com/homepage/) पर जाएं।
● होमपेज पर career सेक्शन में current vacancies पर क्लिक करें।
● अगले पेज पर भर्ती संबंधी कई विज्ञापन खुल जाएंगे। इनमें से Engagement of Young Professionals : Starting date : 18.3.2026 Last date: 14.4.2026 के सामने पीडीएफ के लोगो पर क्लिक करें।
●नये पेज पर विज्ञापन की पीडीएफ डाउनलोड हो जाएगी। इसे अच्छी तरह से पढ़कर अपनी योग्यता की जांच कर लें।
● आवेदन करने के लिए पिछले पेज पर आएं और Recruitment Portal पर क्लिक करें।
● अब खुलने वाले पेज पर रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें। पंजीकरण फॉर्म खुल जाएगा। यहां अपना नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, जन्म तिथि और कैप्चा दर्ज कर सब्मिट कर दें। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
● रजिस्ट्रेशन के बाद पिछले पेज पर आएं और ईमेल आईडी, पासवर्ड और कैप्चा भरकर लॉगइन पर क्लिक करें।
● नये पेज पर आवेदन पत्र खुल जाएगा। इसमें मांगी गई जानकरियां दर्ज करें और मांगे गए दस्तावेजों को निर्धारित प्रारूप में अपलोड कर दें। अंत में सब्मिट बटन पर क्लिक करें। इसके साथ ही आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। आवेदन पत्र का एक प्रिंट निकालकर सुरक्षित रख लें।
FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)
1. एनएचआईडीसीएल यंग प्रोफेशनल भर्ती 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवारों को समय रहते आवेदन कर लेना चाहिए।
2. क्या इस भर्ती के लिए कोई आवेदन शुल्क देना होगा?
नहीं, इस भर्ती प्रक्रिया में किसी भी वर्ग के उम्मीदवारों से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। यह पूरी तरह निशुल्क है।
3. यंग प्रोफेशनल और सीनियर एसोसिएट पदों के लिए आयु सीमा क्या है?
यंग प्रोफेशनल पद के लिए अधिकतम आयु 30 वर्ष और सीनियर एसोसिएट पद के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है।
4. चयन प्रक्रिया में किन चरणों को शामिल किया गया है?
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, समूह चर्चा (GD) और व्यक्तिगत साक्षात्कार (Interview) के आधार पर किया जाएगा।
5. इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए?
उम्मीदवार के पास IIT, NIT, IIM या NIRF टॉप 100 संस्थानों से संबंधित विषय में मास्टर डिग्री होनी चाहिए। लीगल पदों के लिए विशेष योग्यता और अनुभव भी जरूरी है।
6. क्या फ्रेशर्स भी आवेदन कर सकते हैं?
यंग प्रोफेशनल पद के लिए फ्रेशर्स आवेदन कर सकते हैं, लेकिन सीनियर एसोसिएट पद के लिए 2 से 9 वर्ष का अनुभव आवश्यक है।
7. आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार एनएचआईडीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन और लॉगिन के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
8. चयनित उम्मीदवारों को कितना वेतन मिलेगा?
यंग प्रोफेशनल के लिए 70,000 से 80,000 रुपये और सीनियर एसोसिएट के लिए 80,000 से 1,50,000 रुपये तक वेतन निर्धारित किया गया है।
Current Patrika संदेश
अगर आप एक प्रतिष्ठित सरकारी संस्था में करियर बनाने की सोच रहे हैं, तो एनएचआईडीसीएल की यह भर्ती आपके लिए एक बेहतरीन अवसर साबित हो सकती है। खास बात यह है कि आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह निशुल्क है और चयन प्रक्रिया भी पारदर्शी रखी गई है। योग्य उम्मीदवारों के लिए आकर्षक वेतन और प्रोफेशनल ग्रोथ के अच्छे मौके मौजूद हैं।
ऐसे में यदि आप निर्धारित योग्यता और आयु सीमा को पूरा करते हैं, तो बिना देर किए आवेदन जरूर करें। ध्यान रखें कि अंतिम तिथि का इंतजार करने की बजाय समय रहते आवेदन करना हमेशा सुरक्षित और बेहतर विकल्प होता है।
Also Read :- AIIMS Jodhpur Recruitment 2026: असिस्टेंट प्रोफेसर के 22 पद, बिना फीस आवेदन करें