VMMC Safdarjung Hospital Recruitment 2026: वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज एवं सफदरजंग अस्पताल, नई दिल्ली ने असिस्टेंट प्रोफेसर के 60 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ये नियुक्तियां अनुबंध के आधार पर एक वर्ष के लिए की जाएंगी, जिसे अधिकतम दो वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड कर भर लें और मांगे गए दस्तावेजों के साथ तय पते पर वॉक-इन-इंटरव्यू के लिए पहुंचें। साक्षात्कार का आयोजन 11 मार्च से 17 मार्च 2026 तक सुबह 09:00 बजे से होगा।
विस्तृत जानकारी इस प्रकार है।
●आवेदन शुल्क : किसी वर्ग के लिए कोई शुल्क देय नहीं है।
●साक्षात्कार की तिथियां : 11 मार्च से 17 मार्च 2026
● साक्षात्कार का समय : सुबह 09:00 बजे से
●आधिकारिक वेबसाइट: https://vmmc-sjh.mohfw.gov.in
असिस्टेंट प्रोफेसर, कुल पद : 60
(विभाग के अनुसार रिक्तियां)
●कार्डियोलॉजी पद : 02
●क्लिनिकल हेमेटोलॉजी पद : 09
●एंडोक्रिनोलॉजी पद : 03
●फोरेंसिक मेडिसिन पद : 01
साक्षात्कार तिथि : 11 मार्च 2026
●गैस्ट्रोएंटरोलॉजी पद : 02
●मेडिकल ऑन्कोलॉजी पद : 02
●मेडिसिन पद : 03
●माइक्रोबायोलॉजी पद : 01
साक्षात्कार तिथि : 12 मार्च 2026
●नेफ्रोलॉजी पद : 03
●न्यूरोलॉजी पद : 07
●न्यूरोसर्जरी पद : 07
●न्यूक्लियर मेडिसिन पद : 03
साक्षात्कार तिथि : 13 मार्च 2026
●आर्थोपेडिक्स पद : 04
●पीडियाट्रिक न्यूरोलॉजी पद : 01
●पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी पद : 01
●पीडियाट्रिक सर्जरी पद : 02
साक्षात्कार तिथि : 16 मार्च 2026
●फिजियोलॉजी पद : 03
●पल्मोनरी मेडिसिन पद : 01
●रेडिएशन ऑन्कोलॉजी पद : 01
●रेडियोलॉजी पद : 02
●यूरोलॉजी पद : 02
साक्षात्कार तिथि : 17 मार्च 2026
योग्यता : एमबीबीएस हो। संबंधित विशेषज्ञता में एमडी/ एमएस या डीएनबी हो। शिक्षण कार्य में तीन वर्ष का अनुभव हो।
वेतनमान : 1,23,500 से 1,30,000 रुपये।
आयु सीमा
●अधिकतम 40 वर्ष से कम हो। आयु सीमा की गणना साक्षात्कार तिथि को आधार मानकर की जाएगी।
●अधिकतम आयु सीमा में एससी/ एसटी वर्ग को पांच वर्ष, दिल्ली के ओबीसी वर्ग को तीन वर्ष की छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया : साक्षात्कार और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
आवेदन शुल्क : किसी वर्ग के लिए कोई शुल्क देय नहीं है।
आवेदन प्रक्रिया
●वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज एवं सफदरजंग अस्पताल, नई दिल्ली की आधिकारिक वेबसाइट (https://vmmc-sjh.mohfw.gov.in/) पर लॉगइन करें।
●होमपेज पर ‘Recruitment ALL}’ के अंदर Contractual, and Project etc. Posts Recruitment पर क्लिक करें।
●खुलने वाले पेज पर भर्ती से संबंधित कई नोटिफिकेशन दिखाई देंगे। इनमें से ‘Noticed dated 28.02.2026 – Advertisement for the post of Assistant Professor (Teaching Sub-Cadre of CHS) … पर क्लिक करें।
●नए पेज पर विज्ञापन की पीडीएफ फाइल खुल जाएगी। इसे अच्छी तरह से पढ़ लें और अपनी योग्यता की जांचकर लें।
साक्षात्कार स्थल
●कमरा संख्या-16, ग्राउंड फ्लोर, वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज एवं सफदरजंग अस्पताल, नई दिल्ली-110029
FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)
1. वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के कितने पदों पर भर्ती निकली है?
इस भर्ती के तहत कुल 60 पदों पर असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति की जाएगी। ये पद अलग-अलग मेडिकल विभागों के लिए निर्धारित किए गए हैं।
2. इस भर्ती के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया क्या है?
उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन फॉर्म डाउनलोड करके भरना होगा और जरूरी दस्तावेजों के साथ तय तिथि पर वॉक-इन इंटरव्यू में शामिल होना होगा।
3. क्या इस भर्ती के लिए कोई आवेदन शुल्क देना होगा?
नहीं, इस भर्ती के लिए किसी भी श्रेणी के उम्मीदवारों से आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।
4. वॉक-इन इंटरव्यू कब और कितने बजे होगा?
साक्षात्कार 11 मार्च से 17 मार्च 2026 के बीच आयोजित किया जाएगा और इंटरव्यू का समय सुबह 09:00 बजे से निर्धारित किया गया है।
5. इस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए?
उम्मीदवार के पास एमबीबीएस डिग्री के साथ संबंधित विषय में एमडी/एमएस या डीएनबी होना चाहिए। साथ ही कम से कम तीन वर्ष का शिक्षण अनुभव भी आवश्यक है।
6. असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए अधिकतम आयु सीमा क्या है?
उम्मीदवार की अधिकतम आयु 40 वर्ष से कम होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
7. चयन प्रक्रिया कैसे होगी?
उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।
8. चयनित उम्मीदवारों को कितना वेतन मिलेगा?
इस पद पर चयनित उम्मीदवारों को लगभग ₹1,23,500 से ₹1,30,000 प्रति माह वेतन दिया जाएगा।
Current Patrika संदेश
कुल मिलाकर, वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज एवं सफदरजंग अस्पताल में निकली यह भर्ती मेडिकल क्षेत्र के योग्य और अनुभवी उम्मीदवारों के लिए एक शानदार अवसर है। खास बात यह है कि इसमें कोई आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है और चयन प्रक्रिया भी सरल रखते हुए सीधे वॉक-इन इंटरव्यू के माध्यम से की जाएगी।
यदि आपके पास आवश्यक योग्यता और अनुभव है, तो तय तिथियों पर सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ इंटरव्यू में शामिल होकर इस अवसर का लाभ जरूर उठाएं। सरकारी मेडिकल संस्थान में काम करने का यह मौका आपके करियर को नई दिशा दे सकता है।
Also Read :- बुराड़ी हॉस्पिटल दिल्ली में सीनियर रेजिडेंट भर्ती 2026: 9 पद, ₹2 लाख तक सैलरी, इंटरव्यू से होगा चयन