SSC Hindi Translator Recruitment 2026: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने संयुक्त हिंदी अनुवादक परीक्षा-2026 के लिए आवेदन मांगे हैं। इसके जरिए जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर, जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, जूनियर ट्रांसलेटर, एसआई (हिंदी ट्रांसलेटर), सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर, सीनियर ट्रांसलेटर के 84 पदों पर नियुक्तियां होंगी। पदों की संख्या घट या बढ़ सकती है। आयोग ने इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 मई 2026 निर्धारित की गई है।
●आवेदन शुल्क : 100 रुपये। एससी/एसटी वर्ग, दिव्यांगों और महिलाओं के लिए निशुल्क
●ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 14 मई 2026
●शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि : 15 मई 2026
●हेल्पलाइन नंबर : 18003093063
●आधिकारिक वेबसाइट : https://ssc.gov.in
जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर/जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर/
जूनियर ट्रांसलेटर
वेतनमान : 35,400 से 1,12,400 रुपये।
सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर/सीनियर ट्रांसलेटर/सीनियर
ट्रांसलेशन ऑफिसर
वेतनमान : 44,900 से 1,42,400 रुपये।
योग्यता (उपरोक्त सभी पद) : मान्यता प्राप्त संस्थान/ विश्वविद्यालय से हिंदी में स्नातकोत्तर की डिग्री हो। स्नातक में अंग्रेजी अनिवार्य या वैकल्पिक विषय के रूप में रहा हो। या
●अंग्रेजी में स्नातकोत्तर की डिग्री हो। साथ ही स्नातक स्तर पर हिंदी अनिवार्य या वैकल्पिक विषय के रूप में रहा हो। या
●किसी विषय स्नातकोत्तर की डिग्री हो। साथ ही स्नातक स्तर पर अंग्रेजी अनिवार्य या वैकल्पिक विषय के रूप में रहा हो।
●हिंदी से अंग्रेजी/अंग्रेजी से हिंदी अनुवाद में सर्टिफिकेट/ डिप्लोमा हो। या सरकारी कार्यालय में हिंदी से अंग्रेजी या अंग्रेजी से हिंदी अनुवाद करने का तीन वर्ष का कार्यानुभव हो।
आयु सीमा : न्यूनतम 18 और अधिकतम 30 वर्ष से कम हो। आयु की गणना 01 अगस्त 2026 के आधार पर होगी। यानी,
● अभ्यर्थी का जन्म 02 अगस्त, 1996 से पहले और 01 अगस्त 2008 के बाद न हुआ हो।
● अधिकतम आयु में ओबीसी वर्ग को तीन वर्ष, एससी/ एसटी वर्ग को पांच वर्ष और दिव्यांगों को 10 वर्ष की छूट होगी।
चयन प्रक्रिया
● लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन होगा।
परीक्षा का प्रारूप
● लिखित परीक्षा 400 अंकों की होगी, जिसमें दो पेपर होंगे।
● पहला प्रश्न पत्र 200 अंकों का होगा, जिसमें 200 प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे। प्रश्न पत्र में जनरल हिंदी और जनरल इंग्लिश से 100-100 प्रश्न होंगे।
● परीक्षा की अवधि दो घंटे होगी। प्रत्येक गलत उत्तर पर एक चौथाई अंक की कटौती होगी।
● दूसरा पेपर भी 200 अंकों का होगा, जिसमें ट्रांसलेशन और निबंध लेखन होगा। परीक्षा की अवधि दो घंटे होगी।
आवेदन शुल्क
● 100 रुपये। शुल्क का भुगतान क्रेडिट कार्ड/ डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए ऑनलाइन करना होगा। एससी/एसटी वर्ग, महिलाओं और दिव्यांगों के लिए शुल्क देय नहीं है।
आवेदन प्रक्रिया
● कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट (https://ssc.gov.in) पर लॉगइन करें। होमपेज पर Notice Board के नीचे भर्ती से संबंधित कई नोटिफिकेशन दिखाई देंगे। इनमें से Notice of Combined Hindi Translators Examination, 2026 विज्ञापन पर क्लिक करें।
● नए पेज पर विज्ञापन की पीडीएफ फाइल खुल जाएगी। इसे ध्यानपूर्वक पढ़ लें और अपनी योग्यता की जांच कर लें।
● पिछले पेज पर वापस आएं और Apply लिंक पर क्लिक कर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)
Q1. SSC हिंदी ट्रांसलेटर भर्ती 2026 में कुल कितने पद हैं?
इस भर्ती के तहत कुल 84 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। हालांकि, पदों की संख्या जरूरत के अनुसार घट या बढ़ सकती है।
Q2. इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 मई 2026 निर्धारित की गई है, जबकि शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 15 मई 2026 है।
Q3. आवेदन शुल्क कितना है और किनके लिए छूट है?
सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है। वहीं, एससी/एसटी, महिला और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आवेदन पूरी तरह निशुल्क है।
Q4. इस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या मांगी गई है?
उम्मीदवार के पास हिंदी या अंग्रेजी में स्नातकोत्तर डिग्री होनी चाहिए, साथ ही संबंधित विषय स्नातक स्तर पर पढ़ा होना चाहिए। इसके अलावा ट्रांसलेशन में डिप्लोमा/सर्टिफिकेट या तीन साल का अनुभव भी आवश्यक है।
Q5. आयु सीमा क्या निर्धारित की गई है?
अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।
Q6. चयन प्रक्रिया कैसे होगी?
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।
Q7. परीक्षा का पैटर्न कैसा रहेगा?
परीक्षा दो पेपर में होगी, प्रत्येक 200 अंकों का। पहले पेपर में ऑब्जेक्टिव प्रश्न होंगे और दूसरे में ट्रांसलेशन व निबंध लेखन शामिल होगा।
Q8. क्या गलत उत्तर पर नेगेटिव मार्किंग होगी?
हाँ, प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की कटौती की जाएगी।
Q9. सैलरी कितनी मिलेगी?
जूनियर स्तर के पदों के लिए वेतन 35,400 से 1,12,400 रुपये तक और सीनियर पदों के लिए 44,900 से 1,42,400 रुपये तक निर्धारित है।
Q10. आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन पढ़ने के बाद ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
निष्कर्ष (Conclusion)
अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और हिंदी-अंग्रेजी अनुवाद में आपकी पकड़ मजबूत है, तो SSC हिंदी ट्रांसलेटर भर्ती 2026 आपके लिए एक शानदार अवसर साबित हो सकती है। अच्छी सैलरी, स्थिर करियर और प्रतिष्ठित पद इस भर्ती को और आकर्षक बनाते हैं।
ध्यान रखें कि आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक है, इसलिए समय रहते सभी जरूरी दस्तावेज तैयार करके आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। साथ ही, परीक्षा पैटर्न को समझकर सही रणनीति के साथ तैयारी शुरू करें, ताकि सफलता की संभावना और मजबूत हो सके।
Also Read :- EIL भर्ती 2026: डिप्टी मैनेजर के 10 पदों पर आवेदन शुरू, बिना फीस पाएं ₹2 लाख तक सैलरी।