Posted in

पावरग्रिड भर्ती 2026: 668 पदों पर निकली वैकेंसी, 25,000 से 1.17 लाख सैलरी | जल्दी करें आवेदन

पावरग्रिड भर्ती 2026
पावरग्रिड भर्ती 2026

पावरग्रिड भर्ती 2026: पावरग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड(पीजीसीआईएल) ने डिप्लोमा ट्रेनी, जूनियर ऑफिसर ट्रेनी और जूनियर टेक्नीशियन ट्रेनी के कुल 668 पदों पर भर्ती निकाली है। इनमें 638 पद पावरग्रिड में और 30 पद सेंट्रल ट्रांसमिशन यूटिलिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड में भरे जाएंगे। आठ पद बैकलॉग के हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 मई 2026 है। विस्तृत जानकारी इस प्रकार है।

आवेदन शुल्क : जूनियर टेक्निशियन ट्रेनी पद के लिए 200 रुपये और अन्य पदों के लिए 300 रुपये देय है। एससी/एसटी वर्ग और दिव्यांगों के लिए कोई शुल्क देय नहीं है।

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 11 मई 2026

आधिकारिक वेबसाइट : www.powergrid.in/

ई-मेल आईडी : recruitment@powergrid.in

पावरग्रिड/सेंट्रल ट्रांसमिशन यूटिलिटी,कुल पद : 668

(पद के अनुसार रिक्तियां)

● डिप्लोमा ट्रेनी (इलेक्ट्रिकल) पद : 479

● डिप्लोमा ट्रेनी (सिविल) पद : 111

● डिप्लोमा ट्रेनी (सर्वे) पद : 09

● जूनियर ऑफिसर ट्रेनी (एफ एंड ए) पद : 36

● जूनियर ऑफिसर ट्रेनी (एचआर) पद : 18

● जूनियर टेक्निशियन ट्रेनी (सर्वे) पद : 15

योग्यता : न्यूनतम 70% अंकों के साथ संबंधित ब्रांच में तीन वर्षीय इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया हो।

●एचआर के पद के लिए न्यूनतम 60% अंकों के साथ बीबीए/ बीबीएम/ बीबीएस की डिग्री या समकक्ष योग्यता हो।

●एफ एंड ए के पद के लिए सीए/सीएमए पास हो। सर्वे पद के लिए संबंधित ट्रेड में दो वर्षीय आईटीआई सर्टिफिकेट हो।

वेतनमान : 25,000 से 1,17,500 रुपये। प्रशिक्षण के दौरान 24,000 से 1,08,000 रुपये देय होगा।

●जूनियर टेक्निशियन ट्रेनी (सर्वे)पद के लिए 21,500 से 74,000 रुपये। प्रशिक्षण के दौरान 21,000 से 72,000 रुपये।

आयु सीमा : न्यूनतम 18 और अधिकतम 27 वर्ष से कम हो। आयु की गणना 11 मई 2026 को आधार मानकर की जाएगी।

● अधिकतम आयु सीमा में एससी/एसटी वर्ग को पांच वर्ष, ओबीसी वर्ग को तीन वर्ष एवं दिव्यांगों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।

इन क्षेत्रों में होंगी नियुक्तियां : कॉर्पोरेट केंद्र, पूर्वी क्षेत्र-I (ईआर-I), पूर्वी क्षेत्र-II (ईआर-II), ओडिशा प्रोजेक्ट, उत्तर पूर्वी, उत्तरी क्षेत्र-I, राजस्थान प्रोजेक्ट, उत्तरी क्षेत्र-II, उत्तरी क्षेत्र-III, दक्षिणी क्षेत्र-I, दक्षिणी क्षेत्र-II, पश्चिमी क्षेत्र-I, पश्चिमी क्षेत्र-II,सेंट्रल ट्रांसमिशन यूटिलिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड।

चयन प्रक्रिया : लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट और ट्रेड टेस्ट के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

आवेदन शुल्क

● जूनियर टेक्निशियन ट्रेनी (सर्वे) पद के लिए को 200 रुपये और अन्य पदों के लिए 300 रुपये देय है।

● शुल्क का भुगतान क्रेडिट कार्ड/ डेबिट कार्ड/ इंटरनेट बैंकिंग/ यूपीआई के जरिए ऑनलाइन करना होगा। एससी/ एसटी वर्ग और दिव्यांगों के लिए कोई शुल्क देय नहीं है।

आवेदन प्रक्रिया

● पावरग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट पर (www.powergrid.in/) पर लॉग इन करें। होमपेज पर Careers के Job Opportunities सेक्शन के Openings विकल्प पर क्लिक करें।

● खुलने वाले पेज पर पर Non-Executive Positions पर क्लिक करें। यहां भर्ती से संबंधित विज्ञापन Engagement of Experienced Company Secretary Professional (On Contract) on Fixed Tenure Basis-2025 के नीचे Detailed Advertisement पर क्लिक करें।

● नए पेज पर नोटिफिकेशन की पीडीएफ फाइल डाउनलोड हो जाएगी। अब इसे अच्छी तरह से पढ़ लें और अपनी योग्यता की जांच कर लें।

● पिछले पेज पर वापस आएं और apply online पर क्लिक करें। अगले पेज पर न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें। नए पेज पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा। यहां Candidate Register के नीचे ई-मेल आईडी, मोबाइल नंबर आदि दर्ज करें और कैप्चा भरकर रजिस्टर विकल्प पर क्लिक करें। इससे आपकी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

● पिछले पेज पर वापस आएं और ईमेल आईडी या मोबाइल नंबर दर्ज करें और कैप्चा भरकर लॉगइन विद ओटीपी पर क्लिक करें।

● नए पेज पर आवेदन पत्र खुल जाएगा। यहां मांगी गई जानकारियों को सावधानीपूर्वक भर लें। आवेदन पत्र के साथ पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो, हस्ताक्षर और मांगे गए दस्तावेजों को निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।

● निर्देशानुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें और अंत में आवेदन पत्र को सब्मिट कर दें।

● आवेदन पत्र का एक प्रिंट निकालकर भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।

अधिक जानकारी के लिए यहां संपर्क करें

● ईमेल आईडी : recruitment@powergrid.in

❓FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

1. पावरग्रिड भर्ती 2026 में कुल कितने पद निकाले गए हैं?
इस भर्ती के तहत कुल 668 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जिनमें विभिन्न तकनीकी और गैर-तकनीकी पद शामिल हैं।

2. आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 11 मई 2026 निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को सलाह है कि अंतिम तिथि से पहले आवेदन पूरा कर लें।

3. इस भर्ती में आवेदन शुल्क कितना है?
जूनियर टेक्नीशियन ट्रेनी पद के लिए 200 रुपये और अन्य पदों के लिए 300 रुपये शुल्क तय किया गया है। हालांकि, एससी/एसटी और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए कोई शुल्क नहीं है।

4. आवेदन कैसे किया जा सकता है?
उम्मीदवार पावरग्रिड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल है।

5. चयन प्रक्रिया में क्या-क्या शामिल है?
चयन लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट और ट्रेड टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। सभी चरणों को पास करना जरूरी होगा।

6. इस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?
अधिकांश पदों के लिए संबंधित ब्रांच में कम से कम 70% अंकों के साथ डिप्लोमा जरूरी है। वहीं कुछ पदों के लिए बीबीए/सीए/आईटीआई जैसी अलग-अलग योग्यताएं मांगी गई हैं।

7. आयु सीमा क्या निर्धारित की गई है?
उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 27 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट भी दी जाएगी।

8. चयनित उम्मीदवारों को कितना वेतन मिलेगा?
चयनित अभ्यर्थियों को पद के अनुसार 21,500 रुपये से लेकर 1,17,500 रुपये तक का वेतन दिया जाएगा, जो प्रशिक्षण के दौरान थोड़ा कम हो सकता है।

निष्कर्ष (Conclusion)

अगर आप तकनीकी क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो पावरग्रिड की यह भर्ती आपके लिए एक बेहतरीन अवसर साबित हो सकती है। अच्छी सैलरी, प्रतिष्ठित संगठन और देशभर में काम करने का मौका—ये सभी इस जॉब को खास बनाते हैं।

ध्यान रखें कि आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है, इसलिए किसी भी गलती से बचने के लिए फॉर्म भरते समय सभी जानकारी ध्यानपूर्वक दर्ज करें। साथ ही, अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन कर दें।

Also Read :- SSC Hindi Translator Recruitment 2026: 84 पदों पर भर्ती, 14 मई तक करें आवेदन, जानें योग्यता व सैलरी।

।।शेयर करें।।

लेखक परिचय - [Current Patrika]
नाम: रूपेश कुमार पद: संस्थापक और मुख्य लेखक – [currentpatrika.com] अनुभव: 7+ वर्षों का अनुभव जॉब अपडेट्स, करियर गाइड और एजुकेशन न्यूज में।

मेरे बारे में:
नमस्कार! मैं रूपेश कुमार, [Current Patrika] ब्लॉग का संस्थापक और मुख्य लेखक हूँ। यह वेबसाइट खासकर उन छात्रों और युवाओं के लिए बनाई गई है जो सरकारी नौकरियों, निजी नौकरियों, प्रवेश परीक्षाओं और करियर से जुड़ी सटीक और समय पर जानकारी पाना चाहते हैं।
मेरा उद्देश्य है कि युवाओं को बिना किसी भ्रम के एकदम साफ और भरोसेमंद जानकारी मिले — जिससे वे अपने करियर के फैसले खुद ले सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *