Posted in

SIDBI भर्ती 2026: ऑफिस मैनेजर व एसोसिएट मैनेजर के पदों पर आवेदन, सैलरी ₹2.5 लाख तक

SIDBI भर्ती 2026
SIDBI भर्ती 2026

SIDBI भर्ती 2026: भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) ने ऑफिस मैनेजर और एसोसिएट मैनेजर के कुल आठ पदों पर भर्ती निकाली है। ये नियुक्तियां अनुबंध के आधार पर तीन वर्ष के लिए की जाएंगी, जिसे अधिकतम दो वर्ष के लिए बढ़ाया जा सकता है। इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड कर भर लें। अब आवेदन पत्र और संबंधित दस्तावेजों को स्कैन कर बैंक की ई-मेल आईडी पर भेज दें। आवेदन स्वीकार होने की अंतिम 30 अप्रैल 2026 है।

●एसोसिएट मैनेजर-वित्त एवं लेखा, पद : 01

योग्यता : मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से फाइनेंस में एमबीए की डिग्री हो। या

● कॉमर्स/ इकोनोमिक्स में स्नातकोत्तर की डिग्री हो। या सीए/ आईसीडब्ल्यूए/ आईसीएमए हो।

● संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम तीन वर्ष का कार्यानुभव हो।

●ऑफिस मैनेजर, कुल पद : 01

योग्यता : कॉमर्स/ इकोनोमिक्स/ इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री हो और न्यूनतम तीन वर्ष का कार्यानुभव हो।

●एसोसिएट मैनेजर-ई-मोबिलिटी, पद : 01

योग्यता : इलेक्ट्रिकल/ मेकेनिकल/ ऑटोमोबाइल/ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन/ एनर्जी/ ट्रांसपोर्ट/ मेकाट्रॉनिक्स ब्रांच में बीई/ बीटेक की डिग्री हो।

● संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम पांच वर्ष का कार्यानुभव हो।

●एसोसिएट मैनेजर-नवीकरणीय ऊर्जा, पद : 01

योग्यता : इलेक्ट्रिकल/ मेकेनिकल/ एनर्जी/ पावर/ रिन्यूएबल एनर्जी में बीई/बीटेक की डिग्री हो।

● संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम पांच वर्ष का कार्यानुभव हो।

वेतनमान (उपरोक्त चार पद) : 1,50,000 रुपये।

आयु सीमा (उपरोक्त चार पद) : अधिकतम 35 वर्ष हो।

●एसोसिएट मैनेजर-खरीद, पद : 01

योग्यता : किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री और संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम पांच वर्ष का कार्यानुभव हो।

●एसोसिएट मैनेजर-निगरानी एवं मूल्यांकन, पद : 01

योग्यता : एनवायरनमेंट/ एनर्जी/ इलेक्ट्रिकल/ मेकेनिकल/ सिविल/ केमिकल में बीई/बीटेक की डिग्री हो। या

● पर्यावरण विज्ञान/ जलवायु/ ऊर्जा में एमएससी की डिग्री हो और न्यूनतम सात वर्ष का कार्यानुभव हो।

●एसोसिएट मैनेजर-पर्यावरण एवं सामाजिक रक्षोपाय, पद : 01

योग्यता : पर्यावरण प्रबंधन/ पर्यावरण इंजीनियरिंग/ जलवायु परिवर्तन/ ऊर्जा प्रबंधन/ सामाजिक विज्ञान/ समाजशास्त्र/ विकास अध्ययन में स्नातकोत्तर की डिग्री हो।

● संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम पांच वर्ष का कार्यानुभव हो।

●एसोसिएट मैनेजर-जलवायु, पद : 01

योग्यता : किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री हो।

● संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम पांच वर्ष का कार्यानुभव हो।

वेतनमान (उपरोक्त चार पद) : 2,50,000 रुपये।

आयु सीमा (उपरोक्त चार पद) : अधिकतम 40 वर्ष हो।

आयु सीमा में छूट : अधिकतम आयु सीमा में एससी/ एसटी वर्ग को पांच वर्ष, ओबीसी वर्ग को तीन वर्ष और दिव्यांगों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।

● आयु सीमा की गणना 31 मार्च 2026 को आधार मानकर की जाएगी।

चयन प्रक्रिया

●शॉर्टलिस्टिंग और साक्षात्कार के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

आवेदन शुल्क : किसी वर्ग के लिए कोई शुल्क देय नहीं है।

आधिकारिक वेबसाइट: https://www.sidbi.in

इस ई-मेल आईडी पर भेजें आवेदन

ई-मेल आईडी : gcfv@sidbi.in

❓ अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

1. सिडबी भर्ती 2026 में कुल कितने पद हैं?
इस भर्ती के तहत ऑफिस मैनेजर और एसोसिएट मैनेजर के कुल 8 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

2. क्या यह नौकरी स्थायी है या कॉन्ट्रैक्ट बेस्ड?
यह भर्ती पूरी तरह अनुबंध (Contract) के आधार पर है, जिसकी अवधि 3 वर्ष होगी और प्रदर्शन के आधार पर अधिकतम 2 वर्ष तक बढ़ाई जा सकती है।

3. आवेदन कैसे करना होगा?
उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन फॉर्म डाउनलोड करना होगा, उसे भरकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ स्कैन करके ई-मेल आईडी पर भेजना होगा।

4. आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है।

5. क्या आवेदन के लिए कोई शुल्क देना होगा?
नहीं, इस भर्ती के लिए किसी भी वर्ग के उम्मीदवारों से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।

6. चयन प्रक्रिया क्या होगी?
उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू (साक्षात्कार) के आधार पर किया जाएगा।

7. आयु सीमा क्या निर्धारित की गई है?
कुछ पदों के लिए अधिकतम आयु 35 वर्ष और अन्य के लिए 40 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट भी मिलेगी।

8. सैलरी कितनी मिलेगी?
विभिन्न पदों के लिए वेतनमान 1.5 लाख रुपये से लेकर 2.5 लाख रुपये प्रति माह तक निर्धारित किया गया है।

निष्कर्ष (Conclusion)

अगर आप बैंकिंग सेक्टर में एक अच्छी सैलरी और प्रोफेशनल ग्रोथ की तलाश में हैं, तो सिडबी की यह भर्ती आपके लिए एक शानदार अवसर साबित हो सकती है। खास बात यह है कि इसमें आवेदन प्रक्रिया बेहद सरल है और किसी प्रकार का शुल्क भी नहीं देना है।

हालांकि यह पद कॉन्ट्रैक्ट बेस्ड हैं, लेकिन आकर्षक वेतन और अनुभव हासिल करने का मौका इसे और भी खास बनाता है। इसलिए यदि आप निर्धारित योग्यता और अनुभव रखते हैं, तो अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द आवेदन कर देना ही समझदारी होगी।

Also Read :- SBI भर्ती 2026: 45 लाख सैलरी वाली Lead Business Analyst नौकरी, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया।

।।शेयर करें।।

लेखक परिचय - [Current Patrika]
नाम: रूपेश कुमार पद: संस्थापक और मुख्य लेखक – [currentpatrika.com] अनुभव: 7+ वर्षों का अनुभव जॉब अपडेट्स, करियर गाइड और एजुकेशन न्यूज में।

मेरे बारे में:
नमस्कार! मैं रूपेश कुमार, [Current Patrika] ब्लॉग का संस्थापक और मुख्य लेखक हूँ। यह वेबसाइट खासकर उन छात्रों और युवाओं के लिए बनाई गई है जो सरकारी नौकरियों, निजी नौकरियों, प्रवेश परीक्षाओं और करियर से जुड़ी सटीक और समय पर जानकारी पाना चाहते हैं।
मेरा उद्देश्य है कि युवाओं को बिना किसी भ्रम के एकदम साफ और भरोसेमंद जानकारी मिले — जिससे वे अपने करियर के फैसले खुद ले सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *