Posted in

EIL भर्ती 2026: एसोसिएट इंजीनियर के 13 पदों पर आवेदन शुरू, ₹80,000 सैलरी | पूरी जानकारी

EIL भर्ती 2026
EIL भर्ती 2026

EIL भर्ती 2026: इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (ईआईएल) में एसोसिएट इंजीनियर के 13 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। ये नियुक्तियां सिविल और मेकेनिकल ब्रांच में अनुबंध के आधार पर की जाएंगी। अभ्यर्थी संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 04 मई 2026 है। साक्षात्कार का आयोजन 11 मई से 15 मई और 18 मई से 22 मई 2026 तक सुबह 08:00 बजे से होगा। विस्तृत जानकारी इस प्रकार है।

एसोसिएट इंजीनियर ग्रेड-II (सिविल), पद : 05

योग्यता : न्यूनतम 60% अंकों के साथ सिविल ब्रांच में बीई/ बीटेक/ बीएससी (इंजी.) की डिग्री हो।

● संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम पांच वर्ष का कार्यानुभव हो।

साक्षात्कार की तिथियां : 11 मई से 15 मई 2026

एसोसिएट इंजीनियर ग्रेड-II (मेकेनिकल), पद : 08

योग्यता : न्यूनतम 60% अंकों के साथ मेकेनिकल ब्रांच में बीई/ बीटेक/ बीएससी (इंजी.) की डिग्री हो।

● संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम पांच वर्ष का कार्यानुभव हो।

साक्षात्कार की तिथियां : 18 मई से 22 मई 2026

वेतनमान : 72,000 से 80,000 रुपये।

आयु सीमा

●अधिकतम 37 वर्ष से कम हो। आयु सीमा की गणना 31 मार्च 2026 को आधार मानकर की जाएगी।

● अधिकतम आयु सीमा में एससी/एसटी वर्ग को पांच वर्ष, ओबीसी वर्ग (नॉन क्रीमीलेयर) को तीन वर्ष और दिव्यांगों को 10 वर्ष की छूट होगी।

चयन प्रक्रिया : स्क्रीनिंग और साक्षात्कार के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

आवेदन शुल्क : किसी भी वर्ग के उम्मीदवारों को कोई शुल्क देय नहीं है।

आवेदन प्रक्रिया

● इंजीनियर इंडिया लिमिटेड (ईआईएल) की भर्ती से संबंधित वेबसाइट (https://www.engineersindia.com/) पर लॉगइन करें

● होमपेज पर CAREERS के अंदर Overview पर क्लिक करें। अब स्क्रॉल कर नीचे आएं और Opportunities@EIL के आगे READ MORE पर क्लिक करें।

● खुलने वाले पेज पर भर्ती से संबंधित कई नोटिफिकेशन दिखाई देंगे। इनमें से FIXED TERM HIRING (Adv No:HRD/RECTT./ADVT./2026-27/02) नोटिफिकेशन के नीचे Advertisement Details पर क्लिक करें।

● नए पेज पर नोटिफिकेशन की पीडीएफ फाइल खुल जाएगी। इसे ध्यानपूर्वक पढ़ लें और अपनी योग्यता की जांचकर लें।

● भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए Frequently Asked Questions पर क्लिक कर दिए गए निर्देशों को पढ़ लें।

● पिछले पेज पर वापस आएं और जिस ब्रांच के लिए आवेदन करना चाहते हैं उस पर क्लिक कर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

साक्षात्कार स्थल

●इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड सेक्टर-16, एनएच-48, गुरुग्राम, हरियाणा-122001

रिपोर्टिंग का समय: सुबह 10:00 बजे।

ई-मेल आईडी :eilmbd@eil.co.in

फोन नंबर : +91-11-26763351

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

प्रश्न 1: इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (EIL) में कितने पदों पर भर्ती निकली है?
इस भर्ती के तहत कुल 13 पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जिसमें सिविल के 5 और मेकेनिकल के 8 पद शामिल हैं।

प्रश्न 2: आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
इच्छुक उम्मीदवार 04 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

प्रश्न 3: क्या इस भर्ती के लिए कोई आवेदन शुल्क देना होगा?
नहीं, इस भर्ती प्रक्रिया में किसी भी वर्ग के उम्मीदवारों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

प्रश्न 4: एसोसिएट इंजीनियर पद के लिए योग्यता क्या है?
उम्मीदवार के पास संबंधित ब्रांच (सिविल/मेकेनिकल) में कम से कम 60% अंकों के साथ बीई/बीटेक/बीएससी (इंजीनियरिंग) की डिग्री और न्यूनतम 5 साल का अनुभव होना चाहिए।

प्रश्न 5: चयन प्रक्रिया कैसे होगी?
उम्मीदवारों का चयन स्क्रीनिंग और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

प्रश्न 6: इंटरव्यू कब आयोजित होंगे?
सिविल पदों के लिए इंटरव्यू 11 से 15 मई 2026 और मेकेनिकल पदों के लिए 18 से 22 मई 2026 तक आयोजित किए जाएंगे।

प्रश्न 7: चयनित उम्मीदवारों को कितना वेतन मिलेगा?
चयनित अभ्यर्थियों को 72,000 से 80,000 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।

प्रश्न 8: अधिकतम आयु सीमा क्या है?
उम्मीदवार की अधिकतम आयु 37 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट भी दी जाएगी।

प्रश्न 9: आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार EIL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Careers सेक्शन में उपलब्ध नोटिफिकेशन के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

निष्कर्ष

अगर आप इंजीनियरिंग फील्ड में अनुभवी हैं और एक प्रतिष्ठित सरकारी कंपनी में काम करने का अवसर तलाश रहे हैं, तो इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड की यह भर्ती आपके लिए बेहतरीन मौका साबित हो सकती है। बिना किसी आवेदन शुल्क के, अच्छी सैलरी और स्पष्ट चयन प्रक्रिया इसे और भी आकर्षक बनाती है। ऐसे में योग्य उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द आवेदन करें और इंटरव्यू की तैयारी शुरू कर दें। सही समय पर उठाया गया कदम आपके करियर को नई दिशा दे सकता है।

Also Read :- SIDBI भर्ती 2026: ऑफिस मैनेजर व एसोसिएट मैनेजर के पदों पर आवेदन, सैलरी ₹2.5 लाख तक

।।शेयर करें।।

लेखक परिचय - [Current Patrika]
नाम: रूपेश कुमार पद: संस्थापक और मुख्य लेखक – [currentpatrika.com] अनुभव: 7+ वर्षों का अनुभव जॉब अपडेट्स, करियर गाइड और एजुकेशन न्यूज में।

मेरे बारे में:
नमस्कार! मैं रूपेश कुमार, [Current Patrika] ब्लॉग का संस्थापक और मुख्य लेखक हूँ। यह वेबसाइट खासकर उन छात्रों और युवाओं के लिए बनाई गई है जो सरकारी नौकरियों, निजी नौकरियों, प्रवेश परीक्षाओं और करियर से जुड़ी सटीक और समय पर जानकारी पाना चाहते हैं।
मेरा उद्देश्य है कि युवाओं को बिना किसी भ्रम के एकदम साफ और भरोसेमंद जानकारी मिले — जिससे वे अपने करियर के फैसले खुद ले सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *