NCPOR Recruitment 2026: राष्ट्रीय ध्रुवीय एवं महासागरीय अनुसंधान केंद्र (एनसीपीओआर), नई दिल्ली ने अनुबंध के आधार पर 23 पदों के लिए आवेदन मांगे है। इच्छुक अभ्यर्थी एनसीपीओआर की वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन पढ़ें और अपनी पात्रता सुनिश्चित कर संबंधित दस्तावेजों के साथ वॉक-इन-इंटरव्यू के लिए निर्धारित स्थान पर पहुंचें। वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन 28 अप्रैल और 01 मई 2026 को होगा।
●वाहन मेकेनिक पद : 04
●जनरेटर मेकेनिक/ऑपरेटर पद : 01
●स्टेशन इलेक्ट्रिशियन पद : 01
●वाहन इलेक्ट्रिशियन पद : 03
●खुदाई मशीन ऑपरेटर पद : 01
योग्यता : संबंधित ट्रेड में आईटीआई और चार वर्ष का अनुभव हो। या संबंधित क्षेत्र में इंजीनियरिंग में डिप्लोमा और तीन वर्ष का कार्य अनुभव हो।
साक्षात्कार की तिथि : 28 अप्रैल 2026
●क्रेन चालक पद : 02
योग्यता : भारी मोटर वाहन लाइसेंस हो और हाइड्रोलिक क्रेन चलाने का चार वर्ष का अनुभव हो।
●वेल्डर पद : 03
●बॉयलर ऑपरेटर और मैकेनिक/प्लंबर/फिटर पद : 1
●कारपेंटर पद : 03
योग्यता : संबंधित ट्रेड में आईटीआई और चार वर्ष का अनुभव हो। या संबंधित क्षेत्र में इंजीनियरिंग में डिप्लोमा और तीन वर्ष का कार्य अनुभव हो।
●वॉयज सपोर्ट असिस्टेंट पद : 01
योग्यता : संबंधित ट्रेड में आईटीआई किया हो और संबंधित ट्रेड में से चार साल का संबंधित अनुभव हो। या
●संबंधित क्षेत्र में इंजीनियरिंग डिप्लोमा और संबंधित ट्रेड में तीन साल का काम करने का अनुभव हो।
●पुरुष नर्स पद : 03
योग्यता : जनरल नर्सिंग में डिप्लोमा के साथ ही संबंधित क्षेत्र में तीन वर्ष का अनुभव। या इंडियन नर्सिंग काउंसिल द्वारा अनुमोदित नर्सिंग में बैचलर ऑफ साइंस, साथ ही संबंधित क्षेत्र में दो वर्ष का कार्य अनुभव।
नोट: ऑपरेशन थिएटर में अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।
वेतनमान (उक्त सभी पद) : 60,909 रुपये।
आयु सीमा : संस्थान के तय मानकों के अनुसार।
साक्षात्कार की तिथि : 01 मई 2026
चयन प्रक्रिया
●साक्षात्कार एवं दस्तावेज सत्यापन के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
आवेदन शुल्क : किसी वर्ग के लिए कोई शुल्क देय नहीं है।
आवेदन प्रक्रिया
●राष्ट्रीय ध्रुवीय एवं महासागरीय अनुसंधान केंद्र (एनसीपीओआर) की आधिकारिक वेबसाइट (https://ncpor.res.in) पर लॉगइन करें। होमपेज पर ‘Careers’ सेक्शन के अंदर ‘Career Advertisment & Result’ पर क्लिक करें । फिर ‘NCPOR is looking for trained manpower on contract basis for its research bases in Antarctica for the season 2026-2028 as per details given in document(s).’ नाम से भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन दिखाई देगा। नोटिफिकेशन पर क्लिक कर इसकी पीडीएफ फाइल डाउनलोड कर लें और अच्छी तरह पढ़कर अपनी पात्रता सुनिश्चित कर लें।
●अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के दिन भरे हुए आवेदन पत्र और दस्तावेजों की मूल कॉपी और स्वप्रमाणित फोटोकॉपी के साथ निर्धारित स्थान पहुंचना होगा।
साक्षात्कार स्थल
●पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, पृथ्वी भवन, आईएमडी परिसर, लोधी रोड, नई दिल्ली -110 003
●साक्षात्कार की तिथि : 28 अप्रैल और 01 मई 2026
●साक्षात्कार एवं दस्तावेज सत्यापन का समय : सुबह 09:00 से 11:00 बजे ।
❓FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)
Q1. एनसीपीओआर भर्ती 2026 में कुल कितने पद हैं?
इस भर्ती में कुल 23 पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जिनमें टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल दोनों तरह की पोस्ट शामिल हैं।
Q2. आवेदन करने का तरीका क्या है? क्या ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा?
नहीं, यह पूरी तरह वॉक-इन-इंटरव्यू आधारित भर्ती है। उम्मीदवारों को निर्धारित तारीख पर सीधे इंटरव्यू स्थल पर अपने दस्तावेजों के साथ पहुंचना होगा।
Q3. वॉक-इन-इंटरव्यू कब और कहां होगा?
इंटरव्यू 28 अप्रैल 2026 और 01 मई 2026 को आयोजित होगा। स्थान है – पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, पृथ्वी भवन, आईएमडी परिसर, लोधी रोड, नई दिल्ली।
Q4. इस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या रखी गई है?
अधिकांश पदों के लिए संबंधित ट्रेड में ITI के साथ अनुभव या इंजीनियरिंग डिप्लोमा के साथ अनुभव जरूरी है। वहीं नर्स पद के लिए GNM या B.Sc Nursing की योग्यता मांगी गई है।
Q5. क्या आवेदन शुल्क देना होगा?
नहीं, इस भर्ती के लिए किसी भी वर्ग के उम्मीदवारों से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।
Q6. चयन प्रक्रिया क्या होगी?
उम्मीदवारों का चयन सीधे इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।
Q7. इस भर्ती में सैलरी कितनी मिलेगी?
सभी पदों के लिए तय वेतन लगभग ₹60,909 प्रति माह रखा गया है।
Q8. क्या फ्रेशर उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं?
नहीं, इस भर्ती में अनुभव अनिवार्य है। अलग-अलग पदों के अनुसार 2 से 4 वर्ष का अनुभव मांगा गया है।
Q9. क्या ऑपरेशन थिएटर का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता मिलेगी?
हां, विशेष रूप से नर्स पद के लिए ऑपरेशन थिएटर अनुभव वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।
Q10. इंटरव्यू में किन-किन दस्तावेजों की जरूरत होगी?
उम्मीदवारों को भरा हुआ आवेदन पत्र, सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र, पहचान पत्र और उनकी स्वप्रमाणित फोटोकॉपी साथ लेकर जाना होगा।
निष्कर्ष (Conclusion)
अगर आप तकनीकी क्षेत्र में अनुभवी हैं और एक प्रतिष्ठित सरकारी संस्थान के साथ काम करने का मौका तलाश रहे हैं, तो यह भर्ती आपके लिए एक बेहतरीन अवसर साबित हो सकती है। खास बात यह है कि इसमें किसी तरह का आवेदन शुल्क नहीं है और चयन प्रक्रिया भी सीधी व पारदर्शी रखी गई है।
हालांकि, क्योंकि यह वॉक-इन-इंटरव्यू आधारित भर्ती है, इसलिए उम्मीदवारों को समय से पहले अपनी तैयारी पूरी कर लेनी चाहिए और सभी जरूरी दस्तावेज सही तरीके से तैयार रखने चाहिए। छोटी-सी लापरवाही भी मौका गंवा सकती है।
Also Read :- NCL भर्ती 2026: 577 पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, 10वीं/12वीं पास करें आवेदन | पूरी जानकारी