Posted in

NCL भर्ती 2026: 577 पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, 10वीं/12वीं पास करें आवेदन | पूरी जानकारी

NCL भर्ती 2026
NCL भर्ती 2026

NCL भर्ती 2026: मिनी रत्न कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड ने हैवी अर्थ मूविंग मशीनरी ऑपरेटर, पैरामेडिकल स्टाफ और ओवरसियर (सिविल) के कुल 577 पदों पर भर्ती निकाली है। सभी पद नियमित हैं। चुने गए उम्मीदवारों को उत्तर प्रदेश के सोनभद्र और मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में स्थित इकाइयों में तैनात किया जाएगा। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 01 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन शुल्क : 1180 रुपये। एससी/ एसटी वर्ग और दिव्यांगों के लिए कोई शुल्क देय नहीं है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा।

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 01 मई 2026

आधिकारिक वेबसाइट : https://www.nclcil.in

ई-मेल आईडी : rectt.ncl@coalindia.in, फोन नंबर : 07805-256573

हैवी अर्थ मूविंग मशीनरी ऑपरेटर,पद:472(अना.-199)

(ब्रांच के अनुसार रिक्त पदों की संख्या)

●डंपर ऑपरेटर (ट्रेनी) पद : 308 (अना.-123)

●ग्रेडर ऑपरेटर (ट्रेनी) पद : 34 (अना.-16)

●डोजर ऑपरेटर (ट्रेनी) पद : 52 (अना.-22)

●क्रेन ऑपरेटर (ट्रेनी) पद : 17 (अना.-09)

●पे-लोडर ऑपरेटर (ट्रेनी) पद : 18 (अना.-10)

●सरफेस माइनर ऑपरेटर (ट्रेनी) पद : 43 (अना.-19)

योग्यता : मान्यता प्राप्त स्कूली शिक्षा बोर्ड से 10वीं पास या समकक्ष योग्यता हो।

●भारी वाहन चलाने का वैध ड्राइविंग लाइसेंस हो।

वेतनमान : 1502.66 रुपये प्रतिदिन।

पैरामेडिकल स्टाफ, कुल पद : 75 (अनारक्षित-41)

(ब्रांच के अनुसार रिक्त पदों की संख्या)

●स्टाफ नर्स (ट्रेनी) पद : 47 (अना.-21)

●फार्मासिस्ट (ट्रेनी) पद : 04 (अना.-03)

●पैथोलॉजिकल टेक्नि. (ट्रेनी) पद : 12 (अना.-06)

●डेंटल टेक्निशियन (ट्रेनी) पद : 02 (अना.-02)

●फिजियाथेरेपिस्ट (ट्रेनी) पद : 04 (अना.-03)

●रिफ्रेक्शन/ ऑप्टोमेट्री (ट्रेनी) पद : 01 (अना.-01)

●रेडियोग्राफर टेक्निशियन (ट्रेनी) पद : 03 (अना.-03)

●जू. ईसीजी टेक्निशियन (ट्रेनी) पद : 02 (अना.-02)

योग्यता : मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से विज्ञान वर्ग में 12वीं पास हो। संबंधित ब्रांच में डिप्लोमा किया हो।

वेतनमान : 43,775.55 से 47,330.25 रुपये प्रतिमाह।

ओवरसियर (सिविल), पद : 30 (अनारक्षित-14)

योग्यता : मान्यता प्राप्त स्कूली शिक्षा बोर्ड से 10वीं पास हो।

●सिविल इंजीनियरिंग में तीन वर्षीय डिप्लोमा किया हो।

वेतनमान : 47,330.25 रुपये प्रतिमाह।

प्रशिक्षण अवधि/ प्रोबेशन पीरियड : एक वर्ष से तीन वर्ष।

आयु सीमा

●अधिकतम 30 वर्ष से कम हो। आयु सीमा की गणना 01 मई 2026 को आधार मानकर की जाएगी।

●अधिकतम आयु में एससी/एसटी वर्ग को पांच वर्ष, ओबीसी को तीन वर्ष और दिव्यांगों को 10 वर्ष की छूट प्राप्त होगी।

चयन प्रक्रिया

●न्यूनतम पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले पात्र अभ्यर्थियों को कंप्यूटर आधारित परीक्षा में शामिल होना होगा।

●परीक्षा में प्राप्त अंकों की मेरिट सूची के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन होगा।

आवेदन शुल्क

●सामान्य/ओबीसी वर्ग और ईडब्ल्यूएस के लिए 1180 रुपये। इसमें 180 रुपये जीएसटी भी शामिल है।

●शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से होगा। एससी/ एसटी वर्ग और दिव्यांगों के लिए कोई शुल्क देय नहीं है।

आवेदन प्रक्रिया

●नॉर्दर्न कोलफील्ड्स की आधिकारिक वेबसाइट (https://www.nclcil.in) पर लॉगइन करें। होमपेज पर ‘Careers’ के अंदर Recruitment लिंक पर क्लिक करें।

●खुलने वाले पेज पर भर्ती से संबंधित कई नोटिफिकेशन दिखाई देंगे। इनमें से Employment Notice/ Advertisement for Direct Recruitment for different designations of HEMM Operators (Trainee), Paramedical Staff and Overseer (Civil) in NCL नोटिफिकेशन पर क्लिक करें।

●अब Detailed Employment Notice/Advertisement (English) के आगे Click here पर क्लिक करें।

●नए पेज पर नोटिफिकेशन की पीडीएफ फाइल खुल जाएगी। इसे अच्छी तरह से पढ़ लें और योग्यता की जांच कर लें।

●पिछले पेज पर वापस आएं और अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें। अगले पेज पर To Read Instructions पर क्लिक कर आवेदन फॉर्म भरने से जुड़ी जानकारी प्राप्त करें।

●रजिस्ट्रेशन के लिए टू रजिस्टर लिंक पर क्लिक करें। जिस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनका चयन करें। फिर अपना नाम, मोबाइल नंबर और ई-मेल आदि मांगी गई जानकारी दर्ज करें। फिर ओटीपी जनरेट करें।

●आपके मोबाइल और ईमेल पर आए ओटीपी को दर्ज करें। इससे रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। आपको यूजर आईडी और पासवर्ड प्राप्त होंगे।

●यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉगइन करें। इसके बाद ऑनलाइन आवेदन फॉर्म खुल जाएगा। अब यहां मांगी गई सभी जानकारियां सावधानी से दर्ज करें।

●आवेदन पत्र के साथ पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर को स्कैन करके अपलोड करें। इन दोनों फाइल का साइज अधिकतम 100 केबी और जेपीजी/ जेपीईजी फॉर्मेट में हो।

●भरे हुए आवदेन को जांचने के लिए ‘प्रीव्यू’ टैब पर क्लिक करें। यदि फॉर्म में कुछ सुधार करना है तो कर सकते हैं। अगर सभी जानकारियां सही हैं तो निर्देशानुसार शुल्क का भुगतान करें। अंत में आवेदन पत्र को सब्मिट कर दें।

●अब ऑटोजेनरेटेड फॉर्म प्रदर्शित होगा। इसका प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

Q1. NCL भर्ती 2026 में कुल कितने पद निकाले गए हैं?
इस भर्ती के तहत कुल 577 पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जिसमें HEMM ऑपरेटर, पैरामेडिकल स्टाफ और ओवरसियर (सिविल) शामिल हैं।

Q2. आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
इच्छुक उम्मीदवार 01 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Q3. आवेदन शुल्क कितना है और किन्हें छूट मिलेगी?
सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए शुल्क 1180 रुपये है। जबकि SC/ST और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन पूरी तरह निशुल्क है।

Q4. HEMM ऑपरेटर पद के लिए योग्यता क्या है?
उम्मीदवार का 10वीं पास होना जरूरी है और साथ ही भारी वाहन चलाने का वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए।

Q5. पैरामेडिकल स्टाफ के लिए क्या योग्यता चाहिए?
इसके लिए उम्मीदवार को 12वीं (विज्ञान वर्ग) के साथ संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा होना अनिवार्य है।

Q6. ओवरसियर (सिविल) पद के लिए योग्यता क्या है?
उम्मीदवार को 10वीं पास होने के साथ-साथ सिविल इंजीनियरिंग में 3 वर्षीय डिप्लोमा होना चाहिए।

Q7. उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा क्या है?
अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।

Q8. चयन प्रक्रिया कैसे होगी?
चयन पूरी तरह कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के माध्यम से होगा और मेरिट के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

Q9. चयनित उम्मीदवारों की पोस्टिंग कहां होगी?
चयनित अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश (सोनभद्र) और मध्यप्रदेश (सिंगरौली) में स्थित NCL इकाइयों में नियुक्त किया जाएगा।

Q10. क्या यह नौकरी स्थायी (Permanent) है?
हाँ, सभी पद नियमित (Permanent) हैं, लेकिन शुरुआत में प्रोबेशन/ट्रेनिंग अवधि 1 से 3 वर्ष तक होगी।

निष्कर्ष (Conclusion)

अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और आपके पास जरूरी योग्यता मौजूद है, तो NCL भर्ती 2026 आपके लिए एक शानदार मौका हो सकता है। खास बात यह है कि इसमें अच्छी सैलरी, स्थायी नौकरी और विभिन्न पदों पर अवसर उपलब्ध हैं।

हालांकि, आवेदन करने से पहले सभी जरूरी योग्यता, आयु सीमा और निर्देशों को ध्यान से पढ़ना बेहद जरूरी है। अंतिम समय की भीड़ से बचने के लिए कोशिश करें कि समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें

Also Read :- पटना हाईकोर्ट भर्ती 2026: 48 पदों पर निकली वैकेंसी, जानें योग्यता, सैलरी और आवेदन प्रक्रिया।

।।शेयर करें।।

लेखक परिचय - [Current Patrika]
नाम: रूपेश कुमार पद: संस्थापक और मुख्य लेखक – [currentpatrika.com] अनुभव: 7+ वर्षों का अनुभव जॉब अपडेट्स, करियर गाइड और एजुकेशन न्यूज में।

मेरे बारे में:
नमस्कार! मैं रूपेश कुमार, [Current Patrika] ब्लॉग का संस्थापक और मुख्य लेखक हूँ। यह वेबसाइट खासकर उन छात्रों और युवाओं के लिए बनाई गई है जो सरकारी नौकरियों, निजी नौकरियों, प्रवेश परीक्षाओं और करियर से जुड़ी सटीक और समय पर जानकारी पाना चाहते हैं।
मेरा उद्देश्य है कि युवाओं को बिना किसी भ्रम के एकदम साफ और भरोसेमंद जानकारी मिले — जिससे वे अपने करियर के फैसले खुद ले सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *