Posted in

BTSC इंस्ट्रक्टर भर्ती 2026: 726 पदों पर आवेदन शुरू, जानें योग्यता, आयु सीमा और पूरी प्रक्रिया।

BTSC इंस्ट्रक्टर भर्ती 2026
BTSC इंस्ट्रक्टर भर्ती 2026

BTSC इंस्ट्रक्टर भर्ती 2026: बिहार तकनीकी सेवा आयोग (बीटीएससी) ने राज्य के राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, राजकीय पॉलिटेक्निक एवं महिला पॉलिटेक्निक संस्थानों में इंस्ट्रक्टर के 726 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। ये नियुक्तियां सर्वे, मशीनिस्ट, ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग/ मेकेनिक्स, लेदर टेक्नोलॉजी, वेल्डर आदि ट्रेड में की जाएंगी। आरक्षण का लाभ बिहार राज्य के मूल निवासियों को ही मिलेगा। अन्य राज्यों के सभी वर्गों के अभ्यर्थी अनारक्षित श्रेणी में आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 मई 2026 है।

आवेदन शुल्क : 100 रुपये। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 15 मई 2026

आधिकारिक वेबसाइट : https://btsc.bihar.gov.in

ई-मेल आईडी : btssc-bih@gov.in

हेल्पलाइन नंबर : 18003456221

इंस्ट्रक्टर, पद : 726

(ट्रेड के अनुसार रिक्त पदों की संख्या)

● सर्वे पद : 84

● मशीनिस्ट पद : 82

● ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग/ मेकेनिक्स पद : 04

● लेदर टेक्नोलॉजी पद : 04

● वेल्डर पद : 84

● मेकेनिक ट्रैक्टर पद : 01

● एग्रीकल्चर एंड मशीनरी पद : 01

● फिटर पद : 84

● इलेक्ट्रॉनिक्स मेकेनिक/मेकेनिक रेडियो एंड टीवी,पद : 130

● इलेक्ट्रिशियन/ वायरमैन पद : 252

योग्यता : एनसीवीटी/ एससीवीटी से मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में आईटीआई का सर्टिफिकेट प्राप्त किया हो।

वेतनमान : 35,400 से 1,12,400 रुपये।

आयु सीमा : न्यूनतम 18 और अधिकतम 37 वर्ष से कम हो। आयु की गणना 01 अगस्त 2026 को आधार मानकर होगी।

● अधिकतम आयु सीमा में बिहार के ओबीसी/ ईबीसी वर्ग और महिलाओं तीन वर्ष, एससी/एसटी वर्ग को पांच वर्ष की छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया

● लिखित परीक्षा और कार्यानुभव के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

परीक्षा का प्रारूप

● प्रतियोगी परीक्षा 100 अंकों की होगी, जिसमें 100 प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे।

● प्रश्न पत्र में संबंधित ट्रेड से प्रश्न हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होंगे।

● परीक्षा की अवधि दो घंटे होगी। प्रत्येक गलत उत्तर पर एक चौथाई अंक की कटौती होगी।

आवेदन शुल्क

● 100 रुपये। भुगतान क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड/ इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से ऑनलाइन करना होगा।

आवेदन प्रक्रिया

● बिहार तकनीकी सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट (https://btsc.bihar.gov.in) पर लॉगइन करें। होमपेज पर ‘Recruitments’ पर क्लिक करें।

● खुलने वाले पेज पर इंस्ट्रक्टर भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन दिखाई देंगे। इनमें से जिस पद पर आवेदन करना चाहते हैं, उस विज्ञापन के आगे Advertisement पर क्लिक करें।

● नए पेज पर नोटिफिकेशन की पीडीएफ डाउनलोड हो जाएगी। अब इसे अच्छी तरह से पढ़ लें और अपनी योग्यता की जांच कर लें।

● पिछले पेज पर वापस आएं। अब जिस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं उस ‘एडवर्टाइजमेंट’ के सामने ‘Apply Online’ लिंक पर क्लिक करें।

● अगले पेज पर Online Application सेक्शन में Candidate Registration पर क्लिक करें।

● खुलने वाले पेज पर जिस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं उसके आगे ‘अप्लाई’ पर क्लिक करें। अब नीचे रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें।

● अगले पेज पर आवेदन करने से संबंधित जरूरी दिशा निर्देश दिए गए हैं। इसे अच्छी तरह से पढ़ लें और ‘आई एक्सेप्ट’ पर क्लिक करें।

● अगले पेज पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा। यहां अभ्यर्थी का नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी, पता, शैक्षणिक विवरण सहित मांगी गई जानकारियां दर्ज कर नीचे ‘Validate & Preview’ पर क्लिक करें।

● नए पेज पर दर्ज की गई जानकारी जांच लें और नीचे घोषणा पत्र में टिक लगाकर सब्मिट कर दें। अगले पेज पर ई-मेल आईडी और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर वेरीफाई कर लें और व्यू रजिस्ट्रेशन स्लिप पर क्लिक करें।

● कंप्यूटर स्क्रीन पर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दिखाई देगा। रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भी आपको रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड प्राप्त हो जाएगा।

● पिछले पेज पर वापस आएं और Online Application सेक्शन के Fee Deposition/Reconciliation पर क्लिक करें। अगले पेज पर रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा भरकर क्लिक हियर टू प्रोसीड फॉर पेमेंट पर क्लिक कर शुल्क का भुगतान करें।

● पिछले पेज पर वापस आएं और Online Application सेक्शन के Submit Application Form पर क्लिक करें। नए पेज पर रजिस्ट्रेशन नंबर दर्जकर प्रोसीड पर क्लिक करें

● नए पेज पर आवेदन पत्र खुल जाएगा। यहां मांगी गई जानकारियां दर्ज करें। फोटोग्राफ, हस्ताक्षर और दस्तावेजों को निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।

● अंत में आवेदन पत्र को सब्मिट कर दें। इस तरह आपकी आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। आवेदन पत्र सब्मिट करने से पहले एक प्रिंट निकालकर भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

1. बीटीएससी इंस्ट्रक्टर भर्ती 2026 में कुल कितने पद हैं?
इस भर्ती के तहत कुल 726 पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जो विभिन्न ट्रेड जैसे इलेक्ट्रिशियन, फिटर, वेल्डर आदि में विभाजित हैं।

2. आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 मई 2026 निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि अंतिम तिथि से पहले ही आवेदन पूरा कर लें।

3. इस भर्ती के लिए न्यूनतम योग्यता क्या है?
उम्मीदवार के पास NCVT/SCVT से मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट होना जरूरी है।

4. आवेदन शुल्क कितना है और कैसे जमा करें?
आवेदन शुल्क 100 रुपये है, जिसे आप ऑनलाइन माध्यम (डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI) से जमा कर सकते हैं।

5. आयु सीमा क्या निर्धारित की गई है?
उम्मीदवार की आयु 18 से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार आयु में छूट भी दी जाएगी।

6. क्या अन्य राज्यों के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं?
हाँ, अन्य राज्यों के उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उन्हें अनारक्षित (General) श्रेणी में ही माना जाएगा।

7. चयन प्रक्रिया कैसे होगी?
चयन लिखित परीक्षा और कार्यानुभव के आधार पर किया जाएगा।

8. परीक्षा का पैटर्न क्या रहेगा?
परीक्षा में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, कुल 100 अंक के लिए। परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी और प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/4 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।

9. वेतन कितना मिलेगा?
चयनित उम्मीदवारों को ₹35,400 से ₹1,12,400 तक का वेतनमान दिया जाएगा।

10. आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन, फीस भुगतान और फॉर्म सबमिट करने की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन पूरी करनी होगी।

निष्कर्ष (Conclusion)

बीटीएससी इंस्ट्रक्टर भर्ती 2026 उन युवाओं के लिए एक शानदार अवसर है, जिन्होंने ITI किया है और सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं। अच्छी संख्या में पद, आकर्षक वेतनमान और स्पष्ट चयन प्रक्रिया इसे एक भरोसेमंद विकल्प बनाते हैं। यदि आप योग्य हैं, तो बिना देर किए समय रहते आवेदन करें और परीक्षा की तैयारी अभी से शुरू कर दें। सही रणनीति और मेहनत के साथ यह नौकरी आपके करियर को एक नई दिशा दे सकती है।

Also Read :- AIIMS Nagpur Recruitment 2026: 17 पदों पर भर्ती | बिना शुल्क आवेदन करें, पूरी जानकारी।

।।शेयर करें।।

लेखक परिचय - [Current Patrika]
नाम: रूपेश कुमार पद: संस्थापक और मुख्य लेखक – [currentpatrika.com] अनुभव: 7+ वर्षों का अनुभव जॉब अपडेट्स, करियर गाइड और एजुकेशन न्यूज में।

मेरे बारे में:
नमस्कार! मैं रूपेश कुमार, [Current Patrika] ब्लॉग का संस्थापक और मुख्य लेखक हूँ। यह वेबसाइट खासकर उन छात्रों और युवाओं के लिए बनाई गई है जो सरकारी नौकरियों, निजी नौकरियों, प्रवेश परीक्षाओं और करियर से जुड़ी सटीक और समय पर जानकारी पाना चाहते हैं।
मेरा उद्देश्य है कि युवाओं को बिना किसी भ्रम के एकदम साफ और भरोसेमंद जानकारी मिले — जिससे वे अपने करियर के फैसले खुद ले सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *