Posted in

AIIMS Nagpur Recruitment 2026: 17 पदों पर भर्ती | बिना शुल्क आवेदन करें, पूरी जानकारी।

AIIMS Nagpur Recruitment 2026
AIIMS Nagpur Recruitment 2026

AIIMS Nagpur Recruitment 2026: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), नागपुर (महाराष्ट्र) ने प्रोजेक्ट रिसर्च साइंटिस्ट और प्रोजेक्ट टेक्निकल सपोर्ट के 17 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। ये नियुक्तियां टाटा ट्रस्ट की ओर से प्रायोजित परियोजना के अंतर्गत एम्स के सामुदायिक चिकित्सा विभाग में अनुबंध के आधार पर की जाएंगी, जिसे कार्य प्रदर्शन के आधार पर बढ़ाया जा सकता है। योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड कर भर लें। अब आवेदन पत्र और संबंधित दस्तावेजों को स्कैन कर संस्थान की ई-मेल आईडी पर भेज दें। अभ्यर्थी को गूगल फॉर्म भी भरना होगा। आवेदन स्वीकार होने की अंतिम तिथि 15 अप्रैल 2026 है।

प्रोजेक्ट रिसर्च साइंटिस्ट-II (मेडिकल), पद : 01

योग्यता : एमबीबीएस/ बीडीएस की डिग्री हो।

●संबंधित क्षेत्र में तीन वर्ष का कार्यानुभव हो। या पीएचडी हो।

वेतनमान : 80,000 से 96,000 रुपये।

आयु सीमा : अधिकतम 40 वर्ष से कम हो।

प्रोजेक्ट रिसर्च साइंटिस्ट-I (नॉन-मेडिकल), पद : 02

योग्यता : किसी विषय में स्नातकोत्तर की डिग्री हो।

वेतनमान : 56,000 से 67,200 रुपये।

आयु सीमा : अधिकतम 35 वर्ष से कम हो।

प्रोजेक्ट टेक्निकल सपोर्ट- III, पद : 08

योग्यता : संबंधित विषय/क्षेत्र में स्नातक की डिग्री हो। संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम तीन वर्ष का कार्यानुभव हो। या

●संबंधित विषय/क्षेत्र में स्नातकोत्तर की डिग्री हो।

वेतनमान : 28,000 से 33,600 रुपये।

आयु सीमा : अधिकतम 35 वर्ष से कम हो।

प्रोजेक्ट टेक्निकल सपोर्ट-I (डाटा एंट्री ऑपरेटर), पद : 02

योग्यता : 10वीं के साथ मेडिकल लैब टेक्निशियन में डिप्लोमा किया हो।

●संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम दो वर्ष का कार्यानुभव हो।

वेतनमान : 18,000 से 21,600 रुपये।

आयु सीमा : अधिकतम 35 वर्ष से कम हो।

प्रोजेक्ट टेक्निकल सपोर्ट-II (लैब टेक्निशियन), पद:04

योग्यता : विज्ञान वर्ग में 12वीं पास हो। मेडिकल लैब टेक्निशियन में डिप्लोमा किया हो।

●संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम पांच वर्ष का कार्यानुभव हो।

वेतनमान : 20,000 से 24,000 रुपये।

आयु सीमा : अधिकतम 35 वर्ष से कम हो।

आयु सीमा में छूट

●अधिकतम आयु सीमा में आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।

●आयु सीमा की गणना 15 अप्रैल 2026 को आधार मानकर की जाएगी।

चयन प्रक्रिया

●शॉर्टलिस्टिंग/ लिखित परीक्षा, साक्षात्कार और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

आवेदन शुल्क : किसी वर्ग के लिए कोई शुल्क देय नहीं है।

आवेदन प्रक्रिया

●अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नागपुर की आधिकारिक वेबसाइट (https://aiimsnagpur.edu.in/) पर लॉगइन करें।

●होमपेज पर ‘Recruitment’ सेक्शन के vacancies विकल्प पर क्लिक करें।

●खुलने वाले पेज पर भर्ती से संबंधित कई नोटिफिकेशन दिखाई देंगे। इनमें से ‘Advertisement for the project “Situation Analysis for Delivery of Vitamin C-Rich Fruits for Reduction of Anaemia among School-aged Children and Pregnant Women in Gadchiroli and Nagpur Districts” Department of Community Medicine, AIIMS Nagpur’ नोटिफिकेशन पर क्लिक करें।

●नए पेज पर भर्ती से संबंधित विज्ञापन की पीडीएफ फाइल खुल जाएगी। अब इसे अच्छी तरह से पढ़ लें और अपनी योग्यता की जांच कर लें।

●आवेदन करने के लिए पिछले पेज पर वापस आएं और नोटिफिकेशन के आगे दिए गए Application Form लिंक पर क्लिक करें।

●नए पेज पर आवेदन पत्र का प्रारूप खुल जाएगा। ए-4 साइज पेपर में इसका प्रिंट आउट निकाल लें।

●आवेदन पत्र में अभ्यर्थी का नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि समेत मांगी गई अन्य जानकारियों को भर लें।

●आवेदन पत्र में रंगीन पासपोर्ट साइज की फोटोग्राफ निर्धारित स्थान पर चिपका दें और नीचे अपना हस्ताक्षर कर दें।

●अब भरे हुए आवेदन पत्र और संबंधित दस्तावेजों को स्कैन कर संस्थान की ई-मेल आईडी पर भेज दें।

●अब नोटिफिकेशन के आगे दिए गए गूगल फॉर्म के लिंक https://forms.gle/kyDVxHf8ABfocgsu9 पर क्लिक कर दें।

●नए पेज पर गूगल फार्म खुल जाएगा। यहां मांगी गई जानकारी को दर्ज करें।

●आवेदन पत्र, फोटो, हस्ताक्षर और दस्तावेजों को निर्धारित प्रारूप में अपलोड कर आवेदन पत्र को सब्मिट कर दें।

इस ई-मेल आईडी पर भेजें आवेदन

ईमेल आईडी : dcmprojectsaiimsngp@gmail.com

अधिक जानकारी के लिए यहां संपर्क करें

हेल्पलाइन नंबर : 9209047321

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

1. एम्स नागपुर भर्ती 2026 में आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को सलाह है कि अंतिम तिथि से पहले ही आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

2. क्या इस भर्ती के लिए कोई आवेदन शुल्क देना होगा?
नहीं, इस भर्ती में किसी भी वर्ग के उम्मीदवारों से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।

3. आवेदन कैसे करना है? क्या यह पूरी तरह ऑनलाइन है?
आवेदन प्रक्रिया थोड़ी अलग है। पहले आपको आवेदन फॉर्म डाउनलोड करके भरना होगा, फिर उसे स्कैन करके ईमेल के जरिए भेजना है। इसके साथ ही गूगल फॉर्म भरना भी अनिवार्य है।

4. किन-किन पदों पर भर्ती निकली है?
इस भर्ती में प्रोजेक्ट रिसर्च साइंटिस्ट और प्रोजेक्ट टेक्निकल सपोर्ट के विभिन्न पद शामिल हैं, जैसे डेटा एंट्री ऑपरेटर और लैब टेक्निशियन आदि।

5. चयन प्रक्रिया क्या होगी?
उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग, लिखित परीक्षा (यदि लागू हो), इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।

6. क्या यह नौकरी स्थायी है या अस्थायी?
यह भर्ती अनुबंध (Contract Basis) पर की जा रही है, जिसे कार्य प्रदर्शन के आधार पर आगे बढ़ाया जा सकता है।

7. आयु सीमा में छूट किन्हें मिलेगी?
आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC आदि) के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

8. क्या बिना अनुभव के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं?
कुछ पदों के लिए अनुभव अनिवार्य है, जबकि कुछ पदों पर शैक्षणिक योग्यता के आधार पर भी आवेदन किया जा सकता है। इसलिए आवेदन से पहले पद के अनुसार योग्यता जरूर जांच लें।

निष्कर्ष

अगर आप मेडिकल या संबंधित क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, तो एम्स नागपुर की यह भर्ती एक अच्छा अवसर साबित हो सकती है। खास बात यह है कि इसमें आवेदन शुल्क नहीं है और चयन प्रक्रिया भी पारदर्शी रखी गई है। हालांकि यह भर्ती कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर है, लेकिन अच्छा प्रदर्शन करने पर अवधि बढ़ने की संभावना रहती है।

इसलिए योग्य उम्मीदवार बिना देरी किए आवेदन प्रक्रिया को सही तरीके से पूरा करें और सभी जरूरी दस्तावेज समय पर जमा करें। सही जानकारी और तैयारी के साथ आप इस अवसर का पूरा लाभ उठा सकते हैं।

Also Read :- BBMB Hindi Translator Recruitment 2026: 6 पदों पर भर्ती, ₹35,000 सैलरी, ऐसे करें आवेदन।

।।शेयर करें।।

लेखक परिचय - [Current Patrika]
नाम: रूपेश कुमार पद: संस्थापक और मुख्य लेखक – [currentpatrika.com] अनुभव: 7+ वर्षों का अनुभव जॉब अपडेट्स, करियर गाइड और एजुकेशन न्यूज में।

मेरे बारे में:
नमस्कार! मैं रूपेश कुमार, [Current Patrika] ब्लॉग का संस्थापक और मुख्य लेखक हूँ। यह वेबसाइट खासकर उन छात्रों और युवाओं के लिए बनाई गई है जो सरकारी नौकरियों, निजी नौकरियों, प्रवेश परीक्षाओं और करियर से जुड़ी सटीक और समय पर जानकारी पाना चाहते हैं।
मेरा उद्देश्य है कि युवाओं को बिना किसी भ्रम के एकदम साफ और भरोसेमंद जानकारी मिले — जिससे वे अपने करियर के फैसले खुद ले सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *