Posted in

Punjab & Sind Bank Recruitment 2026: सिक्योरिटी मैनेजर के 27 पद, ऐसे करें आवेदन।

Punjab & Sind Bank Recruitment 2026
Punjab & Sind Bank Recruitment 2026

Punjab & Sind Bank Recruitment 2026: पंजाब एंड सिंध बैंक ने सिक्योरिटी मैनेजर के 27 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ये नियुक्तियां नियमित आधार पर की जाएंगी। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 05 मई 2026 है।

सिक्योरिटी मैनेजर, कुल पद : 27 (अनारक्षित-12)

योग्यता : मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से किसी विषय में स्नातक की डिग्री या समकक्ष योग्यता हो।

●सेना में कमीशन प्राप्त अधिकारी के रूप में न्यूनतम पांच वर्ष का अनुभव हो। या डीएसपी या अर्धसैनिक बल में सहायक कमांडेंट के पद पर न्यूनतम पांच वर्ष का अनुभव हो।

वेतनमान : 64,820 से 93,960 रुपये।

आयु सीमा : न्यूनतम 23 और अधिकतम 35 वर्ष से कम हो। आयु सीमा की गणना 01 अप्रैल 2026 से होगी।

● अधिकतम आयु सीमा में एससी/ एसटी वर्ग को पांच वर्ष, ओबीसी (एनसीएल) वर्ग को तीन वर्ष और दिव्यांगों को 10 वर्ष की छूट होगी।

चयन प्रक्रिया

● लिखित परीक्षा, स्क्रीनिंग टेस्ट और साक्षात्कार के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन होगा।

परीक्षा का प्रारूप

● लिखित परीक्षा 100 अंकों की होगी, जिसमें 100 प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे।

● प्रश्न पत्र में अंग्रेजी भाषा से 20 प्रश्न, सामान्य जागरुकता से 20 प्रश्न और व्यावसायिक ज्ञान से 60 प्रश्न होंगे।

● परीक्षा की अवधि 105 मिनट होगी।

जरूरी सूचना

● चयनित उम्मीदवारों को न्यूनतम दो वर्ष तक बैंक में सेवा देने के लिए सेवा क्षतिपूर्ति बांड भरना होगा।

● यदि अभ्यर्थी दो वर्ष की सेवा पूरी करने से पहले बैंक छोड़ता है तो उसे तीन माह के वेतनमान का भुगतान करना होगा।

आवेदन शुल्क

● 850 रुपये। एससी/एसटी वर्ग और दिव्यांगों के लिए 100 रुपये देय है। भुगतान डेबिट कार्ड/ क्रेडिट कार्ड/ मोबाइल वॉलेट/ इंटरनेट बैंकिंग के जरिए ऑनलाइन करना होगा।

आवेदन प्रक्रिया

● पंजाब एंड सिंध बैंक की आधिकारिक वेबसाइट (https://punjabandsind.bank.in/) पर लॉगइन करें। होमपेज पर नीचे ‘Recruitment’ पर क्लिक करें।

● खुलने वाले पेज पर भर्ती से संबंधित कई नोटिफिकेशन दिखाई देंगे। इसमें से Lateral recruitment of specialist officers – security in MMGS II on Regular Basis के आगे पीडीएफ पर क्लिक करें।

● नए पेज पर नोटिफिकेशन की पीडीएफ फाइल खुल जाएगी। इसे पढ़ लें और अपनी योग्यता की जांचकर लें।

● पिछले पेज पर वापस जाएं और APPLY ONLINE विकल्प पर क्लिक करें। अगले पेज पर दायीं ओर ‘Click here for New Registration’ पर क्लिक करें।

● नए पेज पर आवेदन पत्र खुल जाएगा। फॉर्म के छह भाग नजर आएंगे। पहला भाग बेसिक इंफो का है। इसमें नाम, मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी दर्ज कर ‘सेव एंड नेक्सट’ पर क्लिक कर दें। इस भाग के पूरा होने पर कंप्यूटर स्क्रीन पर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड जेनरेट होगा।

● दूसरा भाग ‘फोटो एंड सिग्नेचर’ का है। यहां फोटो और हस्ताक्षर की स्कैनकॉपी अपलोड करें। तीसरा भाग यानी ‘डिटेल्स’ में जाकर शेष जानकारियां दर्ज करें।

● चौथा भाग ‘प्रीव्यू’ का है। पांचवें भाग में मांगे गए दस्तावेजों को निर्धारित प्रारूप में अपलोड करना होगा।

● छठा भाग ‘पेमेंट’ का है। निर्देशानुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें। इसके बाद ई-रिसिप्ट प्राप्त होगी।

● ई-रिसिप्ट और आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकाल कर भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

1. पंजाब एंड सिंध बैंक में सिक्योरिटी मैनेजर पद के लिए कितनी वैकेंसी निकली है?
इस भर्ती के तहत कुल 27 पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जिनमें अनारक्षित वर्ग के लिए 12 पद शामिल हैं।

2. इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
इच्छुक उम्मीदवार 05 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

3. आवेदन करने के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए?
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही सेना या अर्धसैनिक बल में न्यूनतम 5 साल का अनुभव भी जरूरी है।

4. आयु सीमा क्या निर्धारित की गई है?
आवेदक की आयु 23 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

5. चयन प्रक्रिया कैसे होगी?
चयन लिखित परीक्षा, स्क्रीनिंग टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। सभी चरणों में सफल होना जरूरी है।

6. लिखित परीक्षा का पैटर्न कैसा रहेगा?
लिखित परीक्षा 100 अंकों की होगी जिसमें 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें अंग्रेजी, सामान्य जागरूकता और प्रोफेशनल नॉलेज से सवाल शामिल होंगे।

7. आवेदन शुल्क कितना है?
सामान्य और अन्य वर्गों के लिए आवेदन शुल्क 850 रुपये है, जबकि एससी/एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए यह 100 रुपये रखा गया है।

8. क्या चयन के बाद कोई बॉन्ड भरना होगा?
हाँ, चयनित उम्मीदवारों को कम से कम 2 साल तक बैंक में सेवा देने के लिए बॉन्ड भरना होगा। यदि वे पहले नौकरी छोड़ते हैं तो उन्हें तीन महीने के वेतन के बराबर राशि जमा करनी होगी।

निष्कर्ष (Conclusion)

अगर आप बैंकिंग सेक्टर में एक स्थिर और सम्मानजनक करियर बनाना चाहते हैं, तो पंजाब एंड सिंध बैंक की यह भर्ती आपके लिए एक बेहतरीन मौका साबित हो सकती है। खास बात यह है कि इसमें रक्षा सेवाओं से जुड़े अनुभवी उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी गई है, जिससे यह अवसर और भी खास बन जाता है।

समय सीमित है, इसलिए योग्य उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। सही तैयारी और स्पष्ट रणनीति के साथ आप इस मौके को अपने करियर की मजबूत शुरुआत में बदल सकते हैं।

Also Read :- UPSSSC Assistant Boring Technician Recruitment 2026: 402 पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन।

।।शेयर करें।।

लेखक परिचय - [Current Patrika]
नाम: रूपेश कुमार पद: संस्थापक और मुख्य लेखक – [currentpatrika.com] अनुभव: 7+ वर्षों का अनुभव जॉब अपडेट्स, करियर गाइड और एजुकेशन न्यूज में।

मेरे बारे में:
नमस्कार! मैं रूपेश कुमार, [Current Patrika] ब्लॉग का संस्थापक और मुख्य लेखक हूँ। यह वेबसाइट खासकर उन छात्रों और युवाओं के लिए बनाई गई है जो सरकारी नौकरियों, निजी नौकरियों, प्रवेश परीक्षाओं और करियर से जुड़ी सटीक और समय पर जानकारी पाना चाहते हैं।
मेरा उद्देश्य है कि युवाओं को बिना किसी भ्रम के एकदम साफ और भरोसेमंद जानकारी मिले — जिससे वे अपने करियर के फैसले खुद ले सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *