SSB SI Recruitment 2026: सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने सब-इंस्पेक्टर के 51 पदों पर भर्ती निकाली है। ये नियुक्तियां स्टॉफ नर्स, पायनियर और कम्युनिकेशन ब्रांचों में अस्थायी तौर पर होंगी, जिसे नियमित किया जा सकता है। इच्छुक महिला एवं पुरुष अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़कर 04 मई 2026 हो गई है। पहले यह तिथि 20 अप्रैल 2026 थी।
●आवेदन शुल्क : 200 रुपये। भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। एससी/ एसटी वर्ग और महिलाओं के लिए कोई शुल्क देय नहीं है।
●ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 04 मई 2026
●आधिकारिक वेबसाइट : https://ssb.gov.in/
●ई-मेल आईडी : helpdesk.ssbrectt@gmail.com
सब-इंस्पेक्टर, कुल पद : 51 (अनारक्षित-28)
(ब्रांच के अनुसार रिक्तियों का ब्योरा)
स्टॉफ नर्स, पद : 10 (अनारक्षित-07)
योग्यता : मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से 12वीं पास हो।
● जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी में डिप्लोमा किया हो।
● केंद्रीय/राज्य नर्सिंग काउंसिल के साथ पंजीकृत हो।
पायनियर, पद : 21 (अनारक्षित-12)
योग्यता : मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में बीई/ बीटेक की डिग्री हो।
कम्युनिकेशन, पद : 20 (अनारक्षित-09)
योग्यता : मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन/ कंप्यूटर साइंस/ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीई/ बीटेक की डिग्री हो। या
●भौतिकी, रसायन विज्ञान एवं गणित विषयों के साथ बीएससी की डिग्री हो।
वेतनमान : 35,400 से 1,12,400 रुपये।
आयु सीमा : अधिकतम 30 वर्ष से कम हो। आयु की गणना 20 अप्रैल 2026 को आधार मानकर होगी।
●अधिकतम आयु सीमा में ओबीसी वर्ग को तीन वर्ष और एससी/ एसटी वर्ग को पांच वर्ष की छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया
●शारीरिक मानक परीक्षण, लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
● एसआई कम्युनिकेशन पद के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा भी होगी।
न्यूनतम शारीरिक मापदंड
●कद (पुरुष): पायरनियर/ कम्युनिकेशन के लिए 170 सेंटीमीटर और स्टॉफ नर्स के लिए 165 सेंटीमीटर हो।
●कद (महिला) : पायरनियर/ कम्युनिकेशन के लिए 157 सेंटीमीटर और स्टॉफ नर्स के लिए 155 सेंटीमीटर हो।
●सीना (सिर्फ पुरुष) : पायरनियर/ कम्युनिकेशन के लिए 80 सेंटीमीटर और स्टॉफ नर्स के लिए 75 सेंटीमीटर। (पांच सेंटीमीटर का फुलाव हो)
●दृष्टि क्षमता (दोनों आंखें) : 6/6 और 6/9
●वजन (पुरुष/ महिला) : कद के अनुपात में।
आवेदन शुल्क
●200 रुपये। भुगतान डेबिट कार्ड/ क्रेडिट कार्ड/ नेट बैंकिंग या यूपीआई के जरिए ऑनलाइन करना होगा।
● अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति वर्ग और महिलाओं के लिए कोई शुल्क देय नहीं है।
आवेदन प्रक्रिया
● सशस्त्र सीमा बल की वेबसाइट (https://ssb.gov.in/) पर लॉगइन करें। होमपेज पर HR सेक्शन के अंदर ‘RECRUITMENT’ विकल्प पर क्लिक करें। अगले पेज पर Advertisement पर क्लिक करें।
● खुलने वाले पेज पर भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन Advertisement for the post of Sub Inspector (Non-GD) in SSB के आगे डाउनलोड पर क्लिक करें।
●नए पेज पर नोटिफिकेशन की पीडीएफ फाइल खुल जाएगी। इसे अच्छी तरह से पढ़ लें और अपनी योग्यता जांच लें।
● पिछले पेज पर वापस आएं और नोटिफिकेशन के आगे ‘Apply’ पर क्लिक कर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
❓ अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
Q1. SSB सब-इंस्पेक्टर भर्ती 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि अब बढ़ाकर 04 मई 2026 कर दी गई है। उम्मीदवारों को सलाह है कि अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना जल्द आवेदन कर दें।
Q2. इस भर्ती में कुल कितने पद हैं और किन-किन ब्रांच में भर्ती होगी?
कुल 51 पदों पर भर्ती की जा रही है, जिसमें स्टॉफ नर्स, पायनियर और कम्युनिकेशन ब्रांच शामिल हैं।
Q3. आवेदन शुल्क कितना है और किन्हें छूट दी गई है?
सामान्य और अन्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये है। वहीं SC/ST वर्ग और सभी महिला उम्मीदवारों को शुल्क में पूरी छूट दी गई है।
Q4. क्या इस भर्ती के लिए महिला उम्मीदवार भी आवेदन कर सकती हैं?
हाँ, यह भर्ती महिला और पुरुष दोनों उम्मीदवारों के लिए खुली है, बशर्ते वे निर्धारित योग्यता और मापदंडों को पूरा करते हों।
Q5. चयन प्रक्रिया में कौन-कौन से चरण शामिल हैं?
चयन प्रक्रिया में शारीरिक मानक परीक्षण, लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण शामिल हैं। कम्युनिकेशन पद के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) भी होगी।
Q6. इस भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा क्या है?
उम्मीदवार की आयु 30 वर्ष से कम होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।
Q7. वेतनमान कितना मिलेगा?
चयनित उम्मीदवारों को ₹35,400 से ₹1,12,400 तक का आकर्षक वेतनमान दिया जाएगा, साथ ही अन्य सरकारी भत्ते भी मिलेंगे।
Q8. आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार SSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। आवेदन से पहले नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ना जरूरी है।
निष्कर्ष (Conclusion)
अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और डिफेंस सेक्टर में करियर बनाना चाहते हैं, तो SSB सब-इंस्पेक्टर भर्ती 2026 आपके लिए एक शानदार अवसर है। अच्छी सैलरी, सम्मानजनक पद और भविष्य में स्थायी नियुक्ति की संभावना इसे और भी आकर्षक बनाती है।
हालांकि, इस भर्ती में चयन प्रक्रिया थोड़ी प्रतिस्पर्धात्मक है, इसलिए उम्मीदवारों को अभी से अपनी तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। साथ ही, आवेदन करते समय सभी जरूरी दस्तावेज और जानकारी सही-सही भरें ताकि किसी भी तरह की गलती से बचा जा सके।
Also Read :- Punjab & Sind Bank Recruitment 2026: सिक्योरिटी मैनेजर के 27 पद, ऐसे करें आवेदन।