UPSSSC Assistant Boring Technician Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) लखनऊ ने असिस्टेंट बोरिंग टेक्निशियन के 402 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। ये नियुक्तियां राज्य के लघु सिंचाई विभाग में की जाएंगी। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) 2025 उत्तीर्ण उम्मीदवार ही आवेदन के लिए पात्र होंगे। सभी तरह के आरक्षण का लाभ उत्तर प्रदेश के मूल निवासियों को ही मिलेगा। अन्य राज्यों के सभी वर्गों के अभ्यर्थी अनारक्षित श्रेणी में आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 05 मई 2026 है। विस्तृत जानकारी इस प्रकार है।
●आवेदन शुल्क : सभी वर्गों के लिए 25 रुपये देय है।
●ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 05 मई 2026
●शुल्क जमा करने एवं आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि : 12 मई 2026
●आधिकारिक वेबसाइट : https://upsssc.gov.in
●हेल्पलाइन नंबर : 0522-2720814
असिस्टेंट बोरिंग टेक्निशियन, पद : 402 (अना.-163)
योग्यता : मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से 10वीं पास हो।
●नलकूप मेकेनिक पाठ्यक्रम में प्रमाण पत्र प्राप्त किया हो। या
●मशीनिस्ट/ फिटर/ वायरमैन/ टर्नर में आईटीआई का सर्टिफिकेट प्राप्त किया हो।
वेतनमान : 19,900 से 63,200 रुपये।
आयु सीमा : न्यूनतम 18 और अधिकतम 40 वर्ष से कम हो। आयु की गणना 01 जुलाई 2026 को आधार मानकर होगी।
● अधिकतम आयु सीमा में यूपी के आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमानुसार छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया
● शार्टलिस्टिंग, लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
परीक्षा का प्रारूप
● लिखित परीक्षा 100 अंकों की होगी, जिसमें 100 प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे।
● प्रश्न पत्र तीन भागों में होगा। पहले भाग में आधार सुरक्षा परिचय, विद्युत की मौलिक अवधारणाएं, इंजीनियरिंग धातु, इकाई प्रणाली, पदार्थ विज्ञान, द्रव्यमान, भार, घनत्व, चाल, वेग, कार्य, शक्ति तथा ऊर्जा, ऊष्मा और तापमान, बल, तापमानमापी उपकरण, चक्रीय गति से 65 प्रश्न होंगे।
● दूसरे भाग में कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी की अवधारणाओं एवं इस क्षेत्र में समसामयिक प्रौद्योगिकी विकास एवं नवाचार का ज्ञान से 15 प्रश्न होंगे।
● तीसरे एवं अंतिम भाग में उत्तर प्रदेश से संबंधित सामान्य जानकारी से 20 प्रश्न होंगे।
● परीक्षा की अवधि दो घंटा होगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक चौथाई अंक की कटौती होगी।
जरूरी निर्देश
● उत्तर प्रदेश के आरक्षित श्रेणी के सभी अभ्यर्थी आवेदन में अपनी श्रेणी अवश्य अंकित करें।
● एक से अधिक आरक्षित श्रेणी का दावा करने वाले अभ्यर्थियों को अधिक लाभकारी एक छूट ही दी जाएगी।
● उत्तर प्रदेश की महिला अभ्यर्थियों के मामले में पिता पक्ष से निर्गत जाति प्रमाण पत्र ही मान्य होगा।
● जो अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश के निवासी नहीं हैं, उन्हें आरक्षण का लाभ नहीं दिया जाएगा।
● जो अभ्यर्थी केंद्र या राज्य सरकार की सेवा में सेवारत हैं, वे सेवायोजक से अनापत्ति प्रमाण-पत्र प्राप्त कर लें।
● हाईस्कूल या समकक्ष उत्तीर्ण परीक्षा के प्रमाण-पत्र में अंकित जन्मतिथि ही मान्य होगी।
● उत्कृष्ट खिलाड़ियों के लिए 02% आरक्षण अनुमन्य होगा।
आवेदन शुल्क
● सभी वर्गों के अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया शुल्क 25 रुपये देय होगा।
● शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड/ क्रेडिट कार्ड/ इंटरनेट बैंकिंग/ यूपीआई के जरिए ऑनलाइन या एसबीआई के ई-चालान के माध्यम से करना होगा।
आवेदन प्रक्रिया
● उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट (https://upsssc.gov.in//default.aspx) पर लॉगइन करें। होमपेज पर ‘Notice Board’ के सामने ‘View All’ पर क्लिक करें।
● खुलने वाले पेज पर भर्ती से संबंधित कई नोटिफिकेशन दिखाई देंगे। इनमें से विज्ञापन संख्या-04-परीक्षा/2026, सहायक बोरिंग तकनीशियन मुख्य परीक्षा (प्रा0अ0प0-2025)/05 का विज्ञापन पर क्लिक करें।
● नए पेज पर नोटिफिकेशन की पीडीएफ फाइल खुल जाएगी। इसे अच्छी तरह से पढ़ लें और अपनी योग्यता जांच लें।
● होमपेज पर वापस आएं और Applicant Segment सेक्शन में ‘Candidate Registration’ पर क्लिक करें। नए पेज पर सामने ही ‘जॉब नोटिफिकेशन’ के नीचे ‘यूजर इंस्ट्रक्शन’ विकल्प पर क्लिक करें।
● नए पेज पर ‘ऑनलाइन अप्लीकेशन फिलिंग इंस्ट्रक्शंस एंड प्रोसेस’ के नीचे ‘क्लिक हियर टू इंस्ट्रक्शन’ पर क्लिक कर आवेदन-पत्र भरने से संबंधित दिशा-निर्देश पढ़ लें।
● पिछले पेज पर वापस आएं। अब यहां ‘सेंपल ऑफ डिटेल्ड अप्लीकेशन फॉर्म सब्मिशन प्रोसेस’ पर क्लिक करें। अगले पेज पर आवेदन-पत्र भरने की प्रक्रिया को पढ़ लें।
● पिछले पेज पर वापस आएं और ‘अप्लाई’ पर क्लिक कर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
❓ अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
1. असिस्टेंट बोरिंग टेक्निशियन भर्ती के लिए कौन आवेदन कर सकता है?
वे उम्मीदवार जिन्होंने PET 2025 पास किया है और 10वीं के साथ संबंधित ट्रेड (आईटीआई/नलकूप मैकेनिक) में प्रमाण पत्र रखते हैं, वे आवेदन कर सकते हैं।
2. क्या अन्य राज्य के उम्मीदवार इस भर्ती में आवेदन कर सकते हैं?
हाँ, लेकिन उन्हें अनारक्षित (General) श्रेणी में ही आवेदन करना होगा। आरक्षण का लाभ केवल उत्तर प्रदेश के मूल निवासियों को मिलेगा।
3. आवेदन शुल्क कितना है और कैसे जमा करना होगा?
सभी वर्गों के लिए आवेदन शुल्क मात्र 25 रुपये है, जिसे ऑनलाइन माध्यम (डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, UPI, इंटरनेट बैंकिंग) या SBI ई-चालान से जमा किया जा सकता है।
4. चयन प्रक्रिया में क्या-क्या शामिल है?
चयन शॉर्टलिस्टिंग, लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।
5. परीक्षा का पैटर्न कैसा रहेगा?
परीक्षा 100 अंकों की होगी जिसमें 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। गलत उत्तर पर 1/4 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।
6. आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 05 मई 2026 है, जबकि संशोधन की अंतिम तिथि 12 मई 2026 है।
7. आयु सीमा क्या निर्धारित की गई है?
उम्मीदवार की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए (01 जुलाई 2026 के आधार पर)। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी।
8. क्या सरकारी नौकरी में कार्यरत उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं?
हाँ, लेकिन उन्हें अपने विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) लेना आवश्यक होगा।
निष्कर्ष
अगर आप उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो असिस्टेंट बोरिंग टेक्निशियन भर्ती एक अच्छा अवसर साबित हो सकती है। कम आवेदन शुल्क, स्पष्ट योग्यता और सरल चयन प्रक्रिया इसे और आकर्षक बनाती है। हालांकि, आवेदन से पहले सभी पात्रता शर्तों और दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ना बेहद जरूरी है ताकि किसी भी प्रकार की गलती से बचा जा सके। समय सीमा का विशेष ध्यान रखें और अंतिम तिथि से पहले ही आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि आप इस मौके का पूरा लाभ उठा सकें।
Also Read :- PNB SO Recruitment 2026: 30 इंजीनियर पदों पर भर्ती, जल्द करें आवेदन | पूरी जानकारी