पटना हाईकोर्ट भर्ती 2026: पटना हाईकोर्ट ने कंप्यूटर ऑपरेटर कम टाइपिस्ट के 48 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। चयनित उम्मीदवारों का प्रोबेशन पीरियड एक वर्ष का होगा। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 16 मई 2026 निर्धारित की गई है। विस्तृत जानकारी इस प्रकार है।
●आवेदन शुल्क : 1100 रुपये। एससी/एसटी वर्ग और दिव्यांगों के लिए 550 रुपये।
●ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 16 मई 2026
●शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि : 19 मई 2026
●आधिकारिक वेबसाइट : https://patnahighcourt.gov.in/
●ई-मेल आईडी : phcrect2025@gmail.com
कंप्यूटर ऑपरेटर कम टाइपिस्ट, पद : 48 (अना.-23)
योग्यता : मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से किसी विषय में स्नातक की डिग्री हो। कंप्यूटर एप्लीकेशन में कम से कम छह महीने का डिप्लोमा/प्रमाण पत्र प्राप्त किया हो।
●कंप्यूटर पर अंग्रेजी टाइपिंग में 40 शब्द प्रति मिनट और हिंदी टाइपिंग में 30 शब्द प्रति मिनट की गति हो।
वेतनमान : 25,500 से 81,100 रुपये।
आयु सीमा : न्यूनतम 18 और अधिकतम 37 वर्ष से कम हो। आयु की गणना 01 जनवरी 2026 को आधार मानकर होगी।
● अधिकतम आयु में एससी/एसटी वर्ग को पांच वर्ष, बीसी/ईबीसी वर्ग, महिलाओं को तीन वर्ष और दिव्यांगों को 10 वर्ष की छूट होगी।
चयन प्रक्रिया
● लिखित परीक्षा, कौशल परीक्षण और साक्षात्कार के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
परीक्षा का प्रारूप
● स्क्रीनिंग/ प्रारंभिक परीक्षा 50 अंकों की होगी, जिसमें 50 प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे।
● प्रश्न पत्र में अंग्रेजी से 15 प्रश्न, हिंदी से 10 प्रश्न, कंप्यूटर अवेयरनेस से 15 प्रश्न और तर्कशक्ति एवं गणित से 10 प्रश्न होंगे।
● अंग्रेजी कप्यूटर टाइपिंग टेस्ट 100 अंकों का होगा और टेस्ट की अवधि 10 मिनट होगी।
● हिंदी कप्यूटर टाइपिंग टेस्ट 100 अंकों का होगा और टेस्ट की अवधि 10 मिनट होगी।
● लिखित परीक्षा और टाइपिंग टेस्ट में सफल उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।
● साक्षात्कार कुल 10 अंकों का होगा।
आवेदन शुल्क
● 1100 रुपये। एससी/एसटी वर्ग और दिव्यांगों के लिए 550 रुपये देय है।
● भुगतान डेबिट कार्ड/ क्रेडिट कार्ड/ नेट बैंकिंग या यूपीआई के जरिए ऑनलाइन करना होगा।
आवेदन प्रक्रिया
● पटना हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट (https://patnahighcourt.gov.in/) पर लॉगइन करें।
● होमपेज पर Notices Regarding Recruitment सेक्शन में भर्ती से संबंधित कई नोटिफिकेशन दिखाई देंगे। इनमें से Detailed advertisement regarding Computer Operator-cum-Typist Recruitment Examination, 2026.नोटिफिकेशन पर क्लिक करें।
● नए पेज पर विज्ञापन की पीडीएफ खुल जाएगी। अब इसे ध्यानपूर्वक पढ़ लें और अपनी योग्यता की जांच कर लें।
● पिछले पेज पर वापस आएं। विज्ञापन के नीचे Link to apply for Computer Operator-cum-Typist Recruitment Examination, 2026 लिंक पर क्लिक करें।
● अगले पेज पर स्क्रॉल करते हुए नीचे आएं और ‘To Register’ लिंक पर क्लिक कर करें।
● नए पेज पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा। इसमें मांगी गई जानकारियों को भरकर ‘जनरेट ओटीपी’ पर क्लिक करें। अब सबसे नीचे ‘आई एग्री’ बॉक्स में टिक लगाकर कैप्चा भरें और ‘रिवेरीफाई’ पर क्लिक करें। इससे ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर पर आईडी और पासवर्ड प्राप्त होगा।
● पिछले पेज पर वापस आएं और ‘Already Registered? To Login’ पर क्लिक करें। अगले पेज पर यूजर आईडी और पासवर्ड दर्जकर लॉगइन करें और अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)
Q1. पटना हाईकोर्ट कंप्यूटर ऑपरेटर कम टाइपिस्ट भर्ती 2026 में कुल कितने पद हैं?
इस भर्ती के तहत कुल 48 पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जिनमें विभिन्न वर्गों के लिए आरक्षण भी लागू है।
Q2. इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 मई 2026 है, जबकि शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 19 मई 2026 निर्धारित की गई है।
Q3. आवेदन शुल्क कितना है?
सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 1100 रुपये आवेदन शुल्क है। वहीं एससी/एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क 550 रुपये रखा गया है।
Q4. इस पद के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता क्या है?
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री होनी चाहिए, साथ ही कंप्यूटर एप्लीकेशन में कम से कम 6 महीने का डिप्लोमा या सर्टिफिकेट अनिवार्य है।
Q5. टाइपिंग स्पीड कितनी जरूरी है?
अभ्यर्थी की अंग्रेजी टाइपिंग स्पीड कम से कम 40 शब्द प्रति मिनट और हिंदी टाइपिंग स्पीड 30 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए।
Q6. चयन प्रक्रिया क्या है?
चयन लिखित परीक्षा, टाइपिंग स्किल टेस्ट और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।
Q7. आयु सीमा क्या निर्धारित की गई है?
उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।
Q8. वेतनमान कितना मिलेगा?
चयनित उम्मीदवारों को 25,500 रुपये से लेकर 81,100 रुपये तक का वेतनमान दिया जाएगा।
Q9. आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार पटना हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और दिए गए निर्देशों का पालन करना होगा।
निष्कर्ष (Conclusion)
पटना हाईकोर्ट द्वारा निकाली गई कंप्यूटर ऑपरेटर कम टाइपिस्ट भर्ती 2026 उन युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर है, जो सरकारी नौकरी के साथ स्थिर करियर बनाना चाहते हैं। अच्छी सैलरी, स्पष्ट चयन प्रक्रिया और सीमित पदों के कारण इस भर्ती में प्रतिस्पर्धा काफी रहने वाली है।
अगर आप निर्धारित योग्यता और टाइपिंग स्किल को पूरा करते हैं, तो बिना देरी किए आवेदन प्रक्रिया पूरी करें और परीक्षा की तैयारी में जुट जाएं। सही रणनीति और नियमित अभ्यास से इस नौकरी को हासिल करना संभव है।
Also Read :- SSF Constable Recruitment 2026: नाई व धोबी के 10 पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन।