Posted in

SSF Constable Recruitment 2026: नाई व धोबी के 10 पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन।

SSF Constable Recruitment 2026
SSF Constable Recruitment 2026

SSF Constable Recruitment 2026: सचिवालय सुरक्षा बल (एसएसएफ) ने कांस्टेबल (नाई) और कांस्टेबल (धोबी) के कुल 10 पदों पर भर्ती निकाली है। सिर्फ पुरुष अभ्यर्थी ही आवेदन के पात्र होंगे। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 अप्रैल 2026 है। विस्तृत जानकारी इस प्रकार है।

कांस्टेबल, कुल पद : 10 (अनारक्षित-08)

(ट्रेड के अनुसार रिक्त पदों की संख्या)

● नाई, पद : 03 (अनारक्षित-03)

● धोबी, पद : 07 (अनारक्षित-05)

योग्यता : मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से 10वीं पास या समकक्ष योग्यता हो। उम्मीदवार को संबंधित पेशे में ट्रेड टेस्ट भी पास करना होगा।

वेतनमान : 19,900 से 63,200 रुपये।

आयु सीमा : न्यूनतम 18 और अधिकतम 23 वर्ष से कम हो। आयु की गणना 28 अप्रैल 2026 के आधार पर होगी। यानी,

● उम्मीदवार का जन्म 29 अप्रैल 2003 से पहले और 28 अप्रैल 2008 के बाद नहीं हुआ हो।

● अधिकतम आयु सीमा में एससी/ एसटी वर्ग को पांच वर्ष और ओबीसी वर्ग (एनसीएल) को तीन वर्ष की छूट होगी।

चयन प्रक्रिया

● शारीरिक दक्षता परीक्षा, शारीरिक मानक परीक्षण, लिखित परीक्षा, ट्रेड टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन होगा।

शारीरिक दक्षता परीक्षा

● दौड़ : 1.6 किलोमीटर की दौड़ 7 मिनट 30 सेकेंड में पूरी करनी होगी।

● ऊंची कूद : 11 फीट ऊंची कूद करनी होगी। इसके लिए तीन अवसर दिए जाएंगे।

● लंबी कूद : साढ़े तीन फीट लंबी कूद करनी होगी। इसके लिए तीन अवसर दिए जाएंगे।

सूचना : शारीरिक दक्षता परीक्षा क्वालिफाइंग होगी। इसके अंक मेरिट सूची में नहीं जुड़ेंगे।

न्यूनतम शारीरिक मापदंड

● कद : 170 सेंटीमीटर

● सीना : 80 सेंटीमीटर (पांच सेंटीमीटर का फुलाव हो)

● वजन : कद और आयु के सही अनुपात में हो।

● दृष्टि क्षमता : 6/6 से 6/9

● टैटू : शरीर के किसी हिस्से पर स्थायी टैटू मान्य नहीं होगा। हालांकि कोहनी से लेकर हथेली के बीच अंदर की ओर और हथेली के पीछे बने टैटू कुछ मामलों में स्वीकार्य होंगे।

परीक्षा का प्रारूप

● लिखित परीक्षा 50 अंकों की होगी, जिसमें 50 प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे।

● प्रश्न पत्र में सामान्य जागरूकता से 15 प्रश्न, प्रारंभिक गणित से 10 प्रश्न, विश्लेषणात्मक योग्यता से 15 प्रश्न और अंग्रेजी/ हिंदी से 10 प्रश्न होंगे।

● परीक्षा की अवधि एक घंटा की होगी। परीक्षा में नकारात्मक अंकन नहीं होगा।

● लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को ट्रेड टेस्ट के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

● ट्रेड टेस्ट 50 अंकों का होगा। इस टेस्ट में सफल उम्मीदवारों का दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा।

आवेदन शुल्क

● सामान्य/ ओबीसी वर्ग के लिए 100 रुपये देय है। भुगतान गेटवे के जरिए करना होगा। एससी वर्ग और भूतपूर्व सैनिकों के लिए शुल्क देय नहीं है।

वेबसाइट: https://recruitment.itbpolice.nic.in

अधिक जानकारी के लिए यहां संपर्क करें

● ईमेल आईडी : comdtrect@itbp.gov.in

● हेल्पलाइन नंबर : 011-24369482, 24369483

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

Q1. इस भर्ती में कुल कितने पद हैं?
इस भर्ती में कुल 10 पद निकाले गए हैं, जिनमें नाई (Barber) और धोबी (Washerman) के पद शामिल हैं।

Q2. क्या महिलाएं इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकती हैं?
नहीं, इस भर्ती में केवल पुरुष अभ्यर्थी ही आवेदन के पात्र हैं।

Q3. आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है।

Q4. शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए?
उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है। साथ ही संबंधित ट्रेड में कौशल भी होना चाहिए।

Q5. आयु सीमा क्या रखी गई है?
उम्मीदवार की आयु 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट भी दी जाएगी।

Q6. चयन प्रक्रिया में कौन-कौन से चरण शामिल हैं?
चयन प्रक्रिया में शारीरिक दक्षता परीक्षा, शारीरिक मानक परीक्षण, लिखित परीक्षा, ट्रेड टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण शामिल हैं।

Q7. क्या लिखित परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होगी?
नहीं, इस परीक्षा में किसी प्रकार की नकारात्मक अंकन (Negative Marking) नहीं है।

Q8. आवेदन शुल्क कितना है?
सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये शुल्क निर्धारित है, जबकि एससी वर्ग और भूतपूर्व सैनिकों के लिए आवेदन निःशुल्क है।

Q9. शारीरिक परीक्षा में क्या-क्या करना होगा?
उम्मीदवार को 1.6 किमी दौड़ 7 मिनट 30 सेकेंड में पूरी करनी होगी, साथ ही ऊंची कूद और लंबी कूद भी पास करनी होगी।

Q10. वेतन कितना मिलेगा?
चयनित उम्मीदवारों को 19,900 से 63,200 रुपये तक का वेतन दिया जाएगा।

निष्कर्ष (Conclusion)

अगर आप 10वीं पास हैं और सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो यह भर्ती आपके लिए एक अच्छा मौका साबित हो सकती है। कम पद होने के कारण प्रतियोगिता थोड़ी कड़ी रह सकती है, इसलिए समय रहते आवेदन करना और तैयारी पर ध्यान देना बेहद जरूरी है। खास बात यह है कि चयन प्रक्रिया पारदर्शी है और लिखित परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होने से अभ्यर्थियों को बेहतर प्रदर्शन का मौका मिलता है।

अंत में, सलाह यही है कि आवेदन की अंतिम तिथि का इंतजार न करें और सभी आवश्यक दस्तावेज पहले से तैयार रखें, ताकि किसी भी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके। सही रणनीति और मेहनत के साथ आप इस अवसर को अपने करियर की मजबूत शुरुआत बना सकते हैं।

Also Read :- CRPF कांस्टेबल भर्ती 2026: 9175 पदों पर बंपर वैकेंसी, 10वीं पास करें आवेदन।

।।शेयर करें।।

लेखक परिचय - [Current Patrika]
नाम: रूपेश कुमार पद: संस्थापक और मुख्य लेखक – [currentpatrika.com] अनुभव: 7+ वर्षों का अनुभव जॉब अपडेट्स, करियर गाइड और एजुकेशन न्यूज में।

मेरे बारे में:
नमस्कार! मैं रूपेश कुमार, [Current Patrika] ब्लॉग का संस्थापक और मुख्य लेखक हूँ। यह वेबसाइट खासकर उन छात्रों और युवाओं के लिए बनाई गई है जो सरकारी नौकरियों, निजी नौकरियों, प्रवेश परीक्षाओं और करियर से जुड़ी सटीक और समय पर जानकारी पाना चाहते हैं।
मेरा उद्देश्य है कि युवाओं को बिना किसी भ्रम के एकदम साफ और भरोसेमंद जानकारी मिले — जिससे वे अपने करियर के फैसले खुद ले सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *