एम्स देवघर भर्ती 2026: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), देवघर (झारखंड) ने सीनियर रेजिडेंट के 142 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। ये नियुक्तियां संस्थान के विभिन्न विभागों में अनुबंध के आधार पर एक वर्ष के लिए की जाएंगी, जिसे दो वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है। योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड कर भर लें। अब आवेदन पत्र, संबंधित दस्तावेजों की स्वप्रमाणित फोटोकॉपी और डिमांड ड्राफ्ट के साथ तय पते पर डाक से भेज दें। आवेदन पत्र, डिमांड ड्राफ्ट और दस्तावेजों को स्कैन कर ई-मेल से भी भेजना होगा। आवेदन स्वीकार होने की अंतिम तिथि 25 अप्रैल 2026 है।
●आवेदन शुल्क : 3000 रुपये। ओबीसी वर्ग, ईडब्ल्यूएस के लिए 1000 रुपये और एससी/ एसटी वर्ग, महिलाओं, दिव्यांगों के लिए कोई शुल्क देय नहीं है।
●डाक से आवेदन स्वीकार करने की अंतिम तिथि : 25 अप्रैल 2026
●आधिकारिक वेबसाइट : https://www.aiimsdeoghar.edu.in/
सीनियर रेजिडेंट, पद : 142 (अनारक्षित-47)
(विभाग के अनुसार रिक्त पदों की संख्या)
● एनेस्थीसियोलॉजी एंड क्रिटिकल केयर पद : 26
● एनाटॉमी पद : 02
● बायोकेमिस्ट्री पद : 08
● बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी पद : 03
● कार्डियोलॉजी पद : 01
● कार्डियोथोरेसिक एंड वैस्कुलर सर्जरी पद : 02
● कम्युनिटी मेडिसिन एंड फेमिली मेडिसिन पद : 02
● एंडोक्राइनोलॉजी पद : 01
● फॉरेंसिक मेडिसिन पद : 03
● गैस्ट्रोएंटरोलॉजी पद : 02
● गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल सर्जरी पद : 02
● जनरल मेडिसिन पद : 14
● जनरल सर्जरी पद : 15
● माइक्रोबायोलॉजी पद : 01
● मेडिकल ऑन्कोलॉजी पद : 02
● नियोनेटोलॉजी पद : 03
● नेफ्रोलॉजी पद : 02
● न्यूरोलॉजी पद : 02
● न्यूरो सर्जरी पद : 01
● न्यूक्लियर मेडिसिन पद : 01
● ऑब्सटेट्रिक्स एंड गाइनीकोलॉजी पद : 10
● ऑप्थल्मोलॉजी पद : 02
● ऑर्थोपेडिक्स पद : 02
● पीडियाट्रिक्स पद : 08
● पीडियाट्रिक सर्जरी पद : 03
● पैथोलॉजी/ लैब मेडिसिन पद : 01
● फार्माकोलॉजी पद : 02
● फिजिकल मेडिसिन एंड रिहैबिलिटेशन पद : 02
● पल्मोनरी मेडिसिन पद : 05
● रेडियो डायग्नोसिस पद : 06
● रेडियो थेरेपी पद : 02
● सर्जिकल ऑन्कोलॉजी पद : 01
● ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन एंड ब्लड बैंक पद : 03
● यूरोलॉजी पद : 02
योग्यता : मान्यता प्राप्त चिकित्सा विश्वविद्यालय/ संस्थान से स्नातकोत्तर डिग्री (एमडी/ एमएस/डीएनबी/ एमडीएस) हो।
वेतनमान : 67,700 से 2,08,700 रुपये।
आयु सीमा : अधिकतम 45 वर्ष से कम हो। आयु सीमा की गणना साक्षात्कार की तिथि को आधार मानकर की जाएगी।
● अधिकतम आयु में एससी/एसटी वर्ग को पांच वर्ष, ओबीसी वर्ग को तीन वर्ष और दिव्यांगों को 10 वर्ष की छूट होगी।
चयन प्रक्रिया : साक्षात्कार/ लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन होगा।
आवेदन शुल्क
● 3000 रुपये। ओबीसी वर्ग और ईडब्ल्यूएस के लिए 1000 रुपये देय है। शुल्क का भुगतान डिमांड ड्राफ्ट से करना होगा। ड्राफ्ट ‘एम्स, देवघर’ के पक्ष में देय होगा।
● एससी/ एसटी वर्ग, महिलाओं और दिव्यांगों के लिए कोई शुल्क देय नहीं है।
आधिकारिक वेबसाइट : www.aiimsdeoghar.edu.in
यहां भेजें आवेदन
● रजिस्ट्रार कार्यालय, चौथी मंजिल, एम्स,देवीपुर (शैक्षणिक ब्लॉक), स्थायी कैम्पस, देवघर (झारखंड)- 814152
● ई-मेल आईडी : sr.recruitment@aiimsdeoghar.edu.in
FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)
Q1. एम्स देवघर सीनियर रेजिडेंट भर्ती 2026 में कितने पद हैं?
इस भर्ती के तहत कुल 142 सीनियर रेजिडेंट पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जो विभिन्न विभागों में विभाजित हैं।
Q2. इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
उम्मीदवार 25 अप्रैल 2026 तक अपना आवेदन डाक और ई-मेल दोनों माध्यम से भेज सकते हैं।
Q3. आवेदन करने के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए?
उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से एमडी, एमएस, डीएनबी या एमडीएस की डिग्री होना अनिवार्य है।
Q4. चयन प्रक्रिया कैसे होगी?
चयन साक्षात्कार, लिखित परीक्षा (यदि आवश्यक हो) और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।
Q5. आवेदन शुल्क कितना है?
सामान्य वर्ग के लिए 3000 रुपये, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस के लिए 1000 रुपये है। वहीं, एससी/एसटी, महिलाएं और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं है।
Q6. अधिकतम आयु सीमा क्या है?
उम्मीदवार की अधिकतम आयु 45 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट भी दी जाएगी।
Q7. वेतन कितना मिलेगा?
चयनित उम्मीदवारों को 67,700 रुपये से लेकर 2,08,700 रुपये तक का आकर्षक वेतन दिया जाएगा।
Q8. आवेदन कैसे करना होगा?
उम्मीदवार को आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर भरना होगा और जरूरी दस्तावेजों के साथ डाक से भेजना होगा। साथ ही स्कैन कॉपी ई-मेल से भी भेजना जरूरी है।
Current Patrika संदेश
एम्स देवघर में सीनियर रेजिडेंट के पदों पर निकली यह भर्ती मेडिकल क्षेत्र के योग्य उम्मीदवारों के लिए एक बेहतरीन अवसर है। अच्छी सैलरी, प्रतिष्ठित संस्थान और करियर ग्रोथ की संभावनाएं इसे और भी खास बनाती हैं। यदि आपके पास आवश्यक योग्यता है, तो बिना देर किए समय सीमा से पहले आवेदन जरूर करें। सही तरीके से आवेदन प्रक्रिया पूरी करना और सभी दस्तावेजों को सही ढंग से जमा करना आपकी सफलता की दिशा में पहला कदम साबित हो सकता है।
Also Read :- दिल्ली में 100 लैब टेक्निशियन भर्ती 2026: बिना फीस आवेदन, जानें योग्यता और पूरी प्रक्रिया