Posted in

SAI Assistant Coach Recruitment 2026: 323 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन।

SAI Assistant Coach Recruitment 2026
SAI Assistant Coach Recruitment 2026

SAI Assistant Coach Recruitment 2026: भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने असिस्टेंट कोच के 323 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। ये नियुक्तियां एथलेटिक्स, तैराकी, मुक्केबाजी आदि खेलों में साई के विभिन्न क्षेत्रीय केंद्रों/ राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्रों या प्रशिक्षण केंद्रों पर की जाएंगी। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 अप्रैल 2026 है। विस्तृत जानकारी इस प्रकार है।

आवेदन शुल्क : 2500 रुपये। एससी/एसटी वर्ग, महिलाओं और भूतपूर्व सैनिकों के लिए 2000 रुपये देय है। भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 21 अप्रैल 2026

आधिकारिक वेबसाइट : https://sportsauthorityofindia.nic.in

ईमेल आईडी : itdivisionhq-sai@gov.in

असिस्टेंट कोच, कुल पद : 323 (अनारक्षित- 187)

(खेल के अनुसार रिक्त पदों का ब्योरा)

● तैराकी पद : 26

● एथलेटिक्स पद : 28

● साइक्लिंग पद : 12

● जिम्नास्टिक्स पद : 12

● कुश्ती पद : 22

● कैनोइंग पद : 07

● जूडो पद : 06

● रोइंग पद : 11

● निशानेबाजी पद : 28

● मुक्केबाजी पद : 19

● तलवारबाजी पद : 11

● भारोत्तोलन पद : 10

● ताइक्वांडो पद : 11

● तीरंदाजी पद : 12

● टेबल टेनिस पद : 14

● बैडमिंटन पद : 16

● टेनिस पद : 08

● बास्केटबॉल पद : 12

● वॉलीबॉल पद : 10

● फील्ड हॉकी पद : 13

● फुटबॉल पद : 12

● हैंडबॉल पद : 06

● कबड्डी पद : 06

● खो-खो पद : 02

● सेपक टकरा पद : 03

● वूशू पद : 06

योग्यता : मान्यता प्राप्त संस्थान से कोचिंग में डिप्लोमा हो। या ●कोचिंग में प्रमाणपत्र हो। साथ ही ओलंपिक/ पैरालंपिक/ एशियाई खेल/ विश्व चैंपियनशिप में प्रतिभाग किया हो। या

●द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता हो।

वेतनमान : 34,800 रुपये।

आयु सीमा: अधिकतम 30 वर्ष से कम हो। आयु सीमा की गणना 21 अप्रैल 2026 को आधार मानकर की जाएगी।

● अधिकतम आयु सीमा में एससी/ एसटी वर्ग को पांच वर्ष, ओबीसी (एनएलसी) वर्ग को तीन वर्ष, दिव्यांगों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया

● कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा और कोचिंग योग्यता परीक्षा के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन होगा।

आवेदन शुल्क

● 2500 रुपये। एससी/एसटी वर्ग, महिलाओं और भूतपूर्व सैनिकों के लिए 2000 रुपये देय है।

● शुल्क का भुगतान क्रेडिट कार्ड/ डेबिट कार्ड/ इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से ऑनलाइन करना होगा।

आवेदन प्रक्रिया

● भारतीय खेल प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट (https://sportsauthorityofindia.nic.in) पर लॉगइन करें। यहां होमपेज पर ‘Latest Updates’ सेक्शन के अंदर ‘Jobs’ पर क्लिक करें।

● खुलने वाले पेज पर भर्ती से संबंधित कई नोटिफिकेशन दिखाई देंगे। इनमें से ‘Application Link for the post of Assistant Coach’ पर क्लिक करें।

● नए पेज पर नोटिफिकेशन की पीडीएफ फाइल खुल जाएगी। इसे अच्छी तरह से पढ़कर अपनी योग्यता की जांच कर लें।

● आवेदन करने के लिए नोटिफिकेशन में दिए गए लिंक ‘https://test.cbexams.com/EDPSU/SAI/AssistantCoaches/Regstep.aspx’ पर क्लिक करें।

● नए पेज पर न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें। अगले पेज पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा। यहां पर जिस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं उसे चुनें। उसके बाद अपना नाम, पिता का नाम,जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी समेत मांगी गई जानकारी कर सब्मिट पर क्लिक कर दें।

● रजिस्ट्रेशन के दौरान रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड प्राप्त हो जाएगा।

● पिछले पेज पर वापस आएं और ‘Applicant Login’ पर क्लिक करें। यहां पर लॉगइन आईडी और पासवर्ड या जन्मतिथि डालकर लॉगइन कर लें।

● नए पेज पर आवेदन पत्र खुल जाएगा। यहां पर मांगी गई सभी जानकारी को भर लें। फोटोग्राफ, हस्ताक्षर और संबंधित दस्तावेजों को निधारित प्रारूप में अपलोड कर दें।

● निर्देशानुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें और अंत में आवेदन पत्र को सब्मिट कर दें। आवेदन पत्र का एक प्रिंट निकालकर भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।

अधिक जानकारी के लिए यहां संपर्क करें

● हेल्पलाइन नंबर : 011-24364243

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

1. साई (SAI) असिस्टेंट कोच भर्ती 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 अप्रैल 2026 है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अंतिम तारीख का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन कर दें।

2. इस भर्ती में कुल कितने पद हैं?
भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) ने असिस्टेंट कोच के कुल 323 पदों पर भर्ती निकाली है, जिनमें विभिन्न खेल शामिल हैं।

3. आवेदन करने के लिए न्यूनतम योग्यता क्या है?
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कोचिंग में डिप्लोमा या प्रमाणपत्र होना चाहिए। इसके अलावा, अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भागीदारी या द्रोणाचार्य पुरस्कार जैसी उपलब्धि भी मान्य है।

4. आवेदन शुल्क कितना है?
सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 2500 रुपये, जबकि एससी/एसटी, महिला और भूतपूर्व सैनिकों के लिए 2000 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है।

5. चयन प्रक्रिया कैसे होगी?
उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा और कोचिंग योग्यता परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

6. अधिकतम आयु सीमा क्या है?
इस भर्ती के लिए अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित है। हालांकि, आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।

7. सैलरी कितनी मिलेगी?
चयनित उम्मीदवारों को लगभग ₹34,800 प्रति माह वेतन दिया जाएगा।

8. आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार साई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और दिए गए निर्देशों का पालन करके फॉर्म भर सकते हैं।

Current Patrika संदेश

भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा निकाली गई यह असिस्टेंट कोच भर्ती खेल क्षेत्र में करियर बनाने वाले युवाओं के लिए एक शानदार अवसर है। अगर आपके पास संबंधित योग्यता और खेल का अनुभव है, तो यह नौकरी न केवल एक स्थिर भविष्य देती है, बल्कि देश के खेल विकास में योगदान देने का मौका भी प्रदान करती है।

ध्यान रखें कि आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है और समय सीमा सीमित है, इसलिए सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखें और अंतिम तिथि से पहले ही आवेदन कर दें। सही तैयारी और समय पर आवेदन आपको इस सुनहरे अवसर के करीब ले जा सकता है।

Also Read :- एम्स देवघर भर्ती 2026: 142 सीनियर रेजिडेंट पदों पर आवेदन शुरू, सैलरी ₹2.08 लाख

।।शेयर करें।।

लेखक परिचय - [Current Patrika]
नाम: रूपेश कुमार पद: संस्थापक और मुख्य लेखक – [currentpatrika.com] अनुभव: 7+ वर्षों का अनुभव जॉब अपडेट्स, करियर गाइड और एजुकेशन न्यूज में।

मेरे बारे में:
नमस्कार! मैं रूपेश कुमार, [Current Patrika] ब्लॉग का संस्थापक और मुख्य लेखक हूँ। यह वेबसाइट खासकर उन छात्रों और युवाओं के लिए बनाई गई है जो सरकारी नौकरियों, निजी नौकरियों, प्रवेश परीक्षाओं और करियर से जुड़ी सटीक और समय पर जानकारी पाना चाहते हैं।
मेरा उद्देश्य है कि युवाओं को बिना किसी भ्रम के एकदम साफ और भरोसेमंद जानकारी मिले — जिससे वे अपने करियर के फैसले खुद ले सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *