ऑर्डिनेंस फैक्ट्री चांदा भर्ती 2026: ऑर्डिनेंस फैक्ट्री, चांदा, महाराष्ट्र (म्यूनिशंस इंडिया लिमिटेड) म्यूनिशंस इंडिया लिमिटेड की इकाई ऑर्डिनेंस फैक्ट्री, चांदा (महाराष्ट्र) ने डेंजर बिल्डिंग वर्कर(डीबीडब्ल्यू)के 400 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। ये नियुक्तियां अनुबंध के आधार पर एक वर्ष के लिए की जाएंगी, जिसे अधिकतम चार वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड कर भर लें और मांगे दस्तावेजों की स्वप्रमाणित फोटोकॉपी के साथ संस्थान के तय पते पर रजिस्टर्ड डाक से भेज दें। आवेदन स्वीकार होने की अंतिम तिथि 17 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है।
विस्तृत जानकारी इस प्रकार है।
●आवेदन शुल्क : किसी वर्ग के लिए कोई शुल्क देय नहीं है।
●आवेदन स्वीकार करने की अंतिम तिथि : 17 अप्रैल 2026
●आधिकारिक वेबसाइट : https://munitionsindia.in
●ईमेल आईडी : ofch.ofb@nic.in
●हेल्पलाइन नंबर : 07175-261137
डेंजर बिल्डिंग वर्कर, पद : 400
(वर्गों के अनुसार रिक्त पदों की संख्या)
●अनारक्षित वर्ग पद : 162
●ओबीसी वर्ग पद : 108
●एससी वर्ग पद : 60
●एसटी वर्ग पद : 30
●ईडब्ल्यूएस पद : 40
योग्यता : मान्यता प्राप्त संस्थान से अटेंडेंट ऑपरेटर केमिकल प्लांट (एओसीपी)/ आईएमसीपी/ एमएमसीपी/ एलएसीपी/ पीपीओ/ फिटर जनरल/ मशीनिस्ट/ टर्नर/ शीट मेटल वर्कर/ इलेक्ट्रिशियन/ इलेक्ट्रॉनिक मेकेनिक/ बॉयलर अटेंडेंट/ मेकेनिक इंडस्ट्रियल इलेक्ट्रॉनिक्स/ रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग मेकेनिक ट्रेड में नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट (एनएसी) प्राप्त किया हो।
वेतनमान : 19,900 रुपये + डीए
आयु सीमा
●न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष से कम होनी चाहिए। आयु सीमा की गणना 17 अप्रैल 2026 को आधार मानकर की जाएगी।
●अधिकतम आयु सीमा में एससी/ एसटी वर्ग को पांच वर्ष और ओबीसी वर्ग (नान-क्रीमीलेयर) को तीन वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी।
चयन प्रक्रिया
●एनसीटीवीटी (एनएसी) और ट्रेड टेस्ट/ प्रैक्टिकल टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन होगा।
●एनसीटीवीटी की परीक्षा में प्राप्त अंकों को 80 प्रतिशत और ट्रेड टेस्ट/ प्रैक्टिकल टेस्ट में प्राप्त अंकों को 20 प्रतिशत वेटेज दिया जाएगा।
आवेदन शुल्क : किसी वर्ग के लिए कोई शुल्क देय नहीं है।
आवेदन प्रक्रिया
●म्यूनिशंस इंडिया लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट (https://munitionsindia.in) पर जाएं। होमपेज पर ‘Careers’ के विकल्प पर क्लिक करें।
●खुलने वाले पेज पर स्क्रॉल कर नीचे आएं। यहां Careers सेक्शन में भर्ती से संबंधित कई नोटिफिकेशन दिखाई देंगे। इनमें से भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन पर क्लिक करें।
●नए पेज पर भर्ती से संबंधित विज्ञापन की पीडीएफ फाइल डाउनलोड हो जाएगी। अब इसे अच्छी तरह से पढ़ लें और अपनी योग्यता की जांच कर लें।
●नोटिफिकशन के नीचे ही आवेदन-पत्र का प्रारूप दिया है। ए-4 साइज पेपर में इसका प्रिंट आउट निकाल लें।
●आवेदन पत्र में अभ्यर्थी का नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि समेत मांगी गई अन्य जानकारियों को एक-एक भर लें।
●आवेदन पत्र में रंगीन पासपोर्ट साइज का फोटोग्राफ निर्धारित स्थान पर चिपका दें और नीचे अपना हस्ताक्षर कर दें।
●आवेदन पत्र के साथ सभी जरूरी दस्तावेजों की फोटोकॉपी को स्वप्रमाणित कर संलग्न कर दें।
●अब भरे हुए आवेदन पत्र को लिफाफे में भरकर पंजीकृत डाक या स्पीड पोस्ट के माध्यम से संस्थान के निर्धारित पते पर भेज दें।
●जिस लिफाफे में आवेदन डालकर भेजें, उसके ऊपर APPLICATION FOR THE POST OF DBW Personnel on Tenure basis अवश्य लिख दें।
यहां भेजें आवेदन
●चीफ जनरल मैनेजर, ऑर्डिनेंस फैक्ट्री, चांदा, चंद्रपुर (महाराष्ट्र)- 442501
FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)
1. ऑर्डिनेंस फैक्ट्री, चांदा भर्ती 2026 में कितने पद हैं?
इस भर्ती के तहत डेंजर बिल्डिंग वर्कर (DBW) के कुल 400 पद भरे जाएंगे।
2. इस भर्ती के लिए आवेदन कैसे करना है?
उम्मीदवारों को ऑफलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन फॉर्म डाउनलोड करके उसे भरकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ रजिस्टर्ड डाक/स्पीड पोस्ट से भेजना होगा।
3. आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
आवेदन स्वीकार करने की अंतिम तिथि 17 अप्रैल 2026 है।
4. क्या आवेदन शुल्क देना होगा?
नहीं, इस भर्ती के लिए किसी भी वर्ग के उम्मीदवारों को कोई आवेदन शुल्क नहीं देना है।
5. इस पद के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?
उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट (NAC) होना अनिवार्य है।
6. उम्मीदवार की आयु सीमा क्या होनी चाहिए?
उम्मीदवार की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट मिलेगी।
7. चयन प्रक्रिया कैसे होगी?
चयन NCTVT (NAC) के अंकों, ट्रेड टेस्ट/प्रैक्टिकल टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।
8. इस नौकरी में वेतन कितना मिलेगा?
चयनित उम्मीदवारों को ₹19,900 प्रति माह के साथ डीए (Dearness Allowance) दिया जाएगा।
9. क्या यह नौकरी स्थायी है या अस्थायी?
यह भर्ती अनुबंध (Contract) के आधार पर है, जिसकी अवधि 1 वर्ष होगी, जिसे अधिकतम 4 वर्षों तक बढ़ाया जा सकता है।
10. आवेदन भेजते समय लिफाफे पर क्या लिखना जरूरी है?
लिफाफे पर “APPLICATION FOR THE POST OF DBW Personnel on Tenure basis” लिखना अनिवार्य है।
Current Patrika संदेश
अगर आप तकनीकी ट्रेड में योग्य हैं और सरकारी क्षेत्र में काम करने का अवसर तलाश रहे हैं, तो ऑर्डिनेंस फैक्ट्री, चांदा की यह भर्ती आपके लिए एक अच्छा मौका हो सकती है। खास बात यह है कि इसमें कोई आवेदन शुल्क नहीं है और चयन प्रक्रिया भी पारदर्शी रखी गई है।
हालांकि यह नौकरी अनुबंध आधारित है, लेकिन अनुभव और स्थिर आय के लिहाज से यह एक मजबूत विकल्प साबित हो सकती है। इसलिए अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन करें और अपने दस्तावेज सही तरीके से तैयार रखें।
Also Read :- SSB Sub Inspector Bharti 2026: Exam Pattern, Syllabus और तैयारी के आसान टिप्स