म्यूनिशंस इंडिया भर्ती 2026: म्यूनिशंस इंडिया लिमिटेड की इकाई ऑर्डिनेंस फैक्टरी, भंडारा (महाराष्ट्र) ने टेक्निशयन अप्रेंटिस के 50 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। चयनित अभ्यर्थियों को एक वर्ष का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड कर भर लें और मांगे दस्तावेजों की स्वप्रमाणित फोटोकॉपी के साथ रजिस्टर्ड डाक से संस्थान के तय पते पर भेज दें। आवेदन पत्र स्वीकार होने की अंतिम तिथि 11 अप्रैल 2026 है।
विस्तृत जानकारी इस प्रकार है।
टेक्निशियन अप्रेंटिस, पद : 50 (अनारक्षित-30)
(ब्रांच के अनुसार रिक्त पदों की संख्या)
●केमिकल पद : 10
●मेकेनिकल पद : 10
●इलेक्ट्रिकल पद : 15
●इलेक्ट्रॉनिक्स पद : 15
योग्यता : मान्यता प्राप्त तकनीकी संस्थान से केमिकल/ मेकेनिकल/ इलेक्ट्रिकल/ इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया हो।
स्टाइपेंड : 10,900 रुपये।
आयु सीमा
●न्यूनतम 14 वर्ष की आयु वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। अधिकतम आयु की कोई सीमा नहीं है।
●आयु सीमा की गणना 15 अप्रैल 2026 को आधार मानकर की जाएगी।
●अधिकतम आयु सीमा में एससी/एसटी वर्ग को पांच वर्ष और ओबीसी वर्ग (नान-क्रीमीलेयर) को तीन वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी।
चयन प्रक्रिया
●डिप्लोमा के अंतिम वर्ष की परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची बनाई जाएगी। उसी के अनुसार योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
आवेदन शुल्क : किसी वर्ग के अभ्यिथ्यों के लिए कोई शुल्क देय नहीं है।
आवेदन प्रक्रिया
●म्यूनिशंस इंडिया लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट (https://munitionsindia.in) पर लॉगइन करें। होमपेज पर ‘Careers’ के विकल्प पर क्लिक करें।
●खुलने वाले पेज पर स्क्रॉल कर नीचे आएं। यहां पर Careers सेक्शन में भर्ती से संबंधित कई नोटिफिकेशन दिखाई देंगे। इनमें से भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन पर क्लिक करें।
●नए पेज पर नोटिफिकेशन की पीडीएफ फाइल डाउनलोड हो जाएगी।
●नोटिफिकेशन में दी गई जानकारी को अच्छी तरह से पढ़ लें और अपनी योग्यता की जांच कर लें।
●नोटिफिकशन के नीचे ही आवेदन-पत्र का प्रारूप दिया है। ए-4 साइज पेपर में इसका प्रिंट आउट निकाल लें।
●आवेदन पत्र में अभ्यर्थी का नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि समेत मांगी गई अन्य जानकारियों को एक-एक भर लें।
●आवेदन पत्र में रंगीन पासपोर्ट साइज का फोटोग्राफ निर्धारित स्थान पर चिपका दें और नीचे अपना हस्ताक्षर कर दें।
●आवेदन पत्र के साथ सभी जरूरी दस्तावेजों की स्वप्रमाणित फोटोकॉपी संलग्न कर दें।
●अब आवेदन पत्र को एक लिफाफे में भरकर पंजीकृत डाक या स्पीड पोस्ट के माध्यम से संस्थान के तय पते पर भेज दें।
●जिस लिफाफे में आवेदन डालकर भेजें, उसके ऊपर “Application for Technician Apprenticeship Training at Ordnance Factory Bhandara” अवश्य लिख दें।
यहां भेजें आवेदन
●चीफ जनरल मैनेजर, ऑर्डिनेंस फैक्ट्री, भंडारा (महाराष्ट्र) – 441906
FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)
Q1. इस भर्ती में कुल कितने पद हैं?
इस भर्ती के तहत टेक्निशियन अप्रेंटिस के कुल 50 पद भरे जाएंगे, जिनमें विभिन्न इंजीनियरिंग ब्रांच के पद शामिल हैं।
Q2. आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
आवेदन पत्र भेजने की अंतिम तिथि 11 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। समय रहते आवेदन करना जरूरी है।
Q3. इस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?
उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से केमिकल, मेकेनिकल, इलेक्ट्रिकल या इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना चाहिए।
Q4. क्या इस भर्ती में कोई आवेदन शुल्क देना होगा?
नहीं, सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन पूरी तरह निःशुल्क है।
Q5. चयन प्रक्रिया कैसे होगी?
चयन डिप्लोमा के अंतिम वर्ष में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट बनाकर किया जाएगा। कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी।
Q6. स्टाइपेंड कितना मिलेगा?
चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण के दौरान हर महीने 10,900 रुपये का स्टाइपेंड दिया जाएगा।
Q7. आवेदन कैसे करना होगा?
उम्मीदवारों को आवेदन पत्र डाउनलोड करके उसे भरना होगा और जरूरी दस्तावेजों के साथ रजिस्टर्ड डाक/स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजना होगा।
Q8. आयु सीमा क्या है?
न्यूनतम आयु 14 वर्ष तय की गई है, जबकि अधिकतम आयु सीमा निर्धारित नहीं है। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट भी मिलेगी।
Current Patrika संदेश
अगर आप डिप्लोमा इंजीनियरिंग कर चुके हैं और सरकारी क्षेत्र में करियर बनाने की सोच रहे हैं, तो यह अवसर आपके लिए काफी अच्छा साबित हो सकता है। खास बात यह है कि इस भर्ती में कोई परीक्षा नहीं है और चयन सीधे मेरिट के आधार पर होगा, जिससे आपकी मेहनत का सीधा लाभ मिलेगा।
साथ ही, आवेदन प्रक्रिया भी सरल है और कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है, जो इसे और आकर्षक बनाता है। इसलिए यदि आप पात्र हैं, तो बिना देर किए आवेदन प्रक्रिया पूरी करें और अपने करियर को एक मजबूत शुरुआत दें।
Also Read :- Agniveer Bharti 2026: 10 अप्रैल तक करें आवेदन, योग्यता, आयु सीमा और पूरी जानकारी