Posted in

पटना हाईकोर्ट भर्ती 2026: 53 टेक्निकल असिस्टेंट पदों पर आवेदन शुरू, जानें पूरी जानकारी

पटना हाईकोर्ट भर्ती 2026
पटना हाईकोर्ट भर्ती 2026

पटना हाईकोर्ट भर्ती 2026: पटना हाईकोर्ट ने टेक्निकल असिस्टेंट के 53 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयनित उम्मीदवारों का प्रोबेशन पीरियड एक वर्ष का होगा। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है।

विस्तृत जानकारी इस प्रकार है।

आवेदन शुल्क : सामान्य/ ओबीसी वर्ग, ईडब्ल्यूएस के लिए 1100 रुपये, एससी/एसटी वर्ग और दिव्यांगों के लिए 550 रुपये देय है। भुगतान ऑनलाइन करना होगा।

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 30 अप्रैल 2026

आधिकारिक वेबसाइट : https:// patnahighcourt.gov.in/

टेक्निकल असिस्टेंट, पद : 53 (अनारक्षित-24)

योग्यता : पॉलिटेक्निक से कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग/ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन/ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया हो। या

●बीसीए की डिग्री हो। या आईटीआई का सर्टिफिकेट प्राप्त किया हो।

●संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम एक वर्ष का कार्यानुभव हो।

वेतनमान : 29,200 से 92,300 रुपये।

आयु सीमा : न्यूनतम 18 और अधिकतम 37 वर्ष हो। आयु सीमा की गणना 01 जनवरी 2026 को आधार मानकर होगी।

●अधिकतम आयु में एससी/एसटी वर्ग को पांच वर्ष, बीसी/ईबीसी वर्ग, महिलाओं को तीन वर्ष और दिव्यांगों को 10 वर्ष की छूट होगी।

चयन प्रक्रिया

●स्क्रीनिंग/ प्रारंभिक परीक्षा, लिखित परीक्षा, ट्रेड/ स्किल टेस्ट और साक्षात्कार के आधार पर चयन किया जाएगा।

परीक्षा का प्रारूप

●स्क्रीनिंग/ प्रारंभिक परीक्षा 100 अंकों की होगी, जिसमें 100 प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे।

●प्रश्न पत्र में सामान्य ज्ञान से 15 प्रश्न, तर्कशक्ति एवं मात्रात्मक योग्यता से 10 प्रश्न, सामान्य अंग्रेजी से 15 प्रश्न और कंप्यूटर एप्लीकेशन से 60 प्रश्न होंगे।

●परीक्षा की अवधि दो घंटे होगी। प्रत्येक गलत उत्तर पर एक चौथाई अंक की कटौती की जाएगी।

●लिखित परीक्षा 200 अंकों की होगी, जिसमें 200 प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे।

●ट्रेड/ स्किल टेस्ट 100 अंकों का होगा, जिसमें 100 प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे।

●ट्रेड/ स्किल टेस्ट में सफल उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

●साक्षात्कार 30 अंकों का होगा, जिसमें उम्मीदवारों का व्यक्तित्व परीक्षण किया जाएगा।

आवेदन शुल्क

●1100 रुपये। एससी/एसटी वर्ग और दिव्यांगों के लिए 550 रुपये देय है। भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

आवेदन प्रक्रिया

●पटना हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट (https:// patnahighcourt.gov.in/) पर लॉगइन करें।

●होमपेज पर Notices Regarding Recruitment में भर्ती से संबंधित कई नोटिफिकेशन दिखाई देंगे। इनमें से Detailed Advertisement regarding Technical Assistant Recruitment Examination, 2026. पर क्लिक करें।

●नए पेज पर विज्ञापन की पीडीएफ खुल जाएगी। अब इसे ध्यानपूर्वक पढ़ लें और अपनी योग्यता की जांच कर लें।

●पिछले पेज पर वापस आएं। विज्ञापन के नीचे Link to apply for Technical Assistant Recruitment Exam ination, 2026 लिंक पर क्लिक कर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

1. पटना हाईकोर्ट टेक्निकल असिस्टेंट भर्ती 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। समय रहते आवेदन करना बेहतर रहेगा।

2. इस भर्ती में कुल कितने पद हैं?
टेक्निकल असिस्टेंट के कुल 53 पद निकाले गए हैं, जिनमें से कुछ पद अनारक्षित वर्ग के लिए भी हैं।

3. आवेदन शुल्क कितना है?
सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 1100 रुपये, जबकि एससी/एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 550 रुपये शुल्क निर्धारित है। भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।

4. इस पद के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए?
उम्मीदवार के पास कंप्यूटर साइंस/इलेक्ट्रॉनिक्स से संबंधित डिप्लोमा, या बीसीए डिग्री, या आईटीआई सर्टिफिकेट होना चाहिए। साथ ही कम से कम एक वर्ष का अनुभव भी आवश्यक है।

5. आयु सीमा क्या निर्धारित की गई है?
उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।

6. चयन प्रक्रिया कैसे होगी?
चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा, लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट और इंटरव्यू शामिल हैं। सभी चरणों में सफल होना जरूरी है।

7. परीक्षा का स्तर और पैटर्न कैसा रहेगा?
परीक्षा में सामान्य ज्ञान, रीजनिंग, अंग्रेजी और कंप्यूटर से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। सभी प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे और गलत उत्तर पर निगेटिव मार्किंग भी लागू होगी।

8. वेतन कितना मिलेगा?
चयनित उम्मीदवारों को ₹29,200 से ₹92,300 तक का वेतनमान दिया जाएगा, जो एक आकर्षक सरकारी सैलरी मानी जाती है।

Current Patrika संदेश

अगर आप तकनीकी क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं और सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो पटना हाईकोर्ट की यह भर्ती आपके लिए एक शानदार अवसर हो सकती है। अच्छी सैलरी, स्थिर नौकरी और प्रतिष्ठित संस्था में काम करने का मौका इसे और भी खास बनाता है।

हालांकि, प्रतियोगिता को देखते हुए जरूरी है कि आप समय पर आवेदन करें और परीक्षा की तैयारी अभी से शुरू कर दें। सही रणनीति, नियमित अभ्यास और आत्मविश्वास के साथ आप इस अवसर को अपने करियर की बड़ी सफलता में बदल सकते हैं।

Also Read :- म्यूनिशंस इंडिया भर्ती 2026: 50 टेक्निशियन अप्रेंटिस पद, बिना परीक्षा चयन

।।शेयर करें।।

लेखक परिचय - [Current Patrika]
नाम: रूपेश कुमार पद: संस्थापक और मुख्य लेखक – [currentpatrika.com] अनुभव: 7+ वर्षों का अनुभव जॉब अपडेट्स, करियर गाइड और एजुकेशन न्यूज में।

मेरे बारे में:
नमस्कार! मैं रूपेश कुमार, [Current Patrika] ब्लॉग का संस्थापक और मुख्य लेखक हूँ। यह वेबसाइट खासकर उन छात्रों और युवाओं के लिए बनाई गई है जो सरकारी नौकरियों, निजी नौकरियों, प्रवेश परीक्षाओं और करियर से जुड़ी सटीक और समय पर जानकारी पाना चाहते हैं।
मेरा उद्देश्य है कि युवाओं को बिना किसी भ्रम के एकदम साफ और भरोसेमंद जानकारी मिले — जिससे वे अपने करियर के फैसले खुद ले सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *